Monday, March 26, 2012

UPTET Devaria : Gorakhnath - Sangarsh will NOT go in waste


व्यर्थ नहीं जाएगा संघर्ष: गोरखनाथ
(UPTET Devaria : Gorakhnath - Sangarsh will NOT go in waste )


Today everywhere news papers filled with TET related News esp. Demanding - Recruitment on the basis of TET Merit ( A Valid Ground as per NCTE Guidelines , Government Order)

Somewhere - Candidates demanding Acadmic based Merit ( But Are they oppose NCTE Guideline,Where it is specified clearly weightage of TET marks in selection, Oppose KVS selection where cut-off on CTET Markrs decided later, Similarly in Rajasthan Grade -III Teacher Recruitment, Advt. published in SSA Chandigarh giving 50 % weightage of CTET / TET Marks )
Is it easily possible to fulfill their demands ?
If they demand to punish only culprits / culprit candidate, then it can be a reason.


•टाउनहाल परिसर में टीईटी संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक
•टीईटी मोर्चा के सदस्यों पर लाठी चार्ज की निंदा 

देवरिया। टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक टाउनहाल परिसर में हुई। जिसमें लखनऊ में मोर्चा के सदस्यों पर की गई लाठीचार्ज की निंदा की गई। बैठक की अध्यक्षता गोरखनाथ सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए गोरखनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में शांति मार्च कर रहे टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज अलोकतांत्रिक था। इसके बाद भी अगर नियुक्ति नहीं हुई तो टीईटी अभ्यर्थी पूरे प्रदेश में शांति मार्च निकालेंगे। यह लड़ाई व्यर्थ नहीं जाने पाएगी।
अनुराग मल्ल ने कहा कि कोई भी आंदोलन संगठन की बदौलत किया जा सकता है। उन्होंने सभी से एकजुट होने की बात कही। मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि टीईटी मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलकर वार्ता करेगा। बात नहीं बनी तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। रघुवंश शुक्ल ने कहा कि त्याग और बलिदान के आधार पर समाज को सही दिशा निर्देश दिया जा सकता है। बैठक में मुख्य रुप से संजय यादव, लवकुश, विजय सिंह, मानीचंद्र, सरस्वती राम त्रिपाठी, हरेन्द्र पुरी, विकास पांडेय, वेदप्रकाश सिंह, बृजेश कुमार दूबे, श्रीप्रकाश तिवारी, हेमंत कुमार प्रजापति, अमरदेव सिंह, जीतेन्द्र दीक्षित, राजेश त्रिपाठी, मुन्ना कुमार आदि टीईटी अभ्यर्थी मौजूद रहे।


News : Amar Ujala (26.3.12)

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.