Friday, May 25, 2012

UPTET/ Allahabad Highcourt : Stay on Primary Teacher Recruitment - New Date is 31st May 2012


UPTET/ Allahabad Highcourt : Stay on Primary Teacher Recruitment - New Date is 31st May 2012 

प्रेषक: Shyam Dev Mishra <shyamdevmishra@gmail.com>
दिनांक: 25 मई 2012 5:57 pm
विषय: News from Allahabad Highcourt
प्रति: Muskan Bharat <muskan24by7@gmail.com>


मित्रों,
आज उत्तर प्रदेश में 72825 प्रशिक्षु प्राथमिक अध्यापकों की भर्ती के मामले ( रिट ए-76039 / 2011 यादव कपिलदेव लालबहादुर बनाम स्टेट ऑफ़ यू.पी. व अन्य) की सुनवाई स्थगित करते हुए  हुए अदालत ने इसे आगामी 31 मई 2012 को मध्यावकाश के बाद  पहले नंबर पर लिस्टेड किया है जिसकी सुनवाई उक्त तिथि पर 2  बजे शुरू होगी.  इलाहाबाद में इस मामले में अभ्यर्थियों की ओर से पैरवी कर रहे टी.ई.टी. संघर्ष मोर्चा के सक्रिय सदस्यों में से एक देवेन्द्र जी व राजेश राव जी से मिली जानकारी के अनुसार, इस केस की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश श्री अरुण टंडन के आज डबल बेंच के सदस्य के रूप में आज अन्य मामलों की सुनवाई में व्यस्त होने और समयाभाव के कारण आज इस केस की सुनवाई की सम्भावना कमजोर पड़ती देख टी.ई.टी. मोर्चा के वकील महोदय द्वारा अदालत से इस केस की गंभीरता को देखते हुए इसकी सुनवाई को सुनिश्चित कर शीघ्र फैसले का अनुरोध किया गया तो माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा केस को 31 मई को लंच के बाद पहले नंबर पर रखा गया ताकि इसे सुनवाई और निर्णय के लिए पूरा समय मिल पाए और ग्रीष्मावकाश के पूर्व इसका निस्तारण हो सके. न्यायाधीश महोदय द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया था कि यदि डबल बेंच के सामने पेश मामलों की सुनवाई के बाद यदि समय शेष रहता है तो इस केस को आज भी सुन सकते हैं पर ऐसा संभव नहीं हो पाया. 


आपका
श्याम देव मिश्रा
मुंबई

******************
From: KRISHNA KUMAR SINGH <kksingh.alld@gmail.com>
Date: 2012/5/25
Subject: TET UPDATE
To: muskan24by7@gmail.com

TET MAMLE KI SUNVAI AB 31 MAY KO HOGI.
News sorce-ETv UP/UK
***************

प्रेषक: Saif Lari <mohd.saif.lari@gmail.com>
दिनांक: 25 मई 2012 4:25 pm
विषय: 29 मई को लखनऊ में होगा उग्र आंदोलन ।
प्रति: Muskan Bharat <muskan24by7@gmail.com>

UPTET : 29 मई को लखनऊ में होगा उग्र आंदोलन ।

टी.ई.टी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों कि आपात बैठक इलाहबाद हाइकोर्ट के बगल में स्थित पोलो ग्राउण्ड में आज दोपहर ३ बजे हुई । जिसमे कोर्ट द्वारा 31 मई कि तारीख देने पर निराशा व्यक्त कि गयी और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उ.प्र. सरकार के विरोध में 29 मई को लखनऊ में उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

बैठक कि अध्यक्षता करते हुए कुशीनगर के जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने पूरे प्रदेश के सभी टी.ई.टी अभ्यर्थियों से निवेदन किया कि बड़ी से बड़ी संख्या में 29 मई को लखनऊ पहुंचे और आंदोलन को सफल बनाएँ ताकि भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो सके । श्री मिश्र ने आगे कहा कि 29 मई का दिन टी.ई.टी अभ्यर्थियों के लिया करो या मारो का दिन होगा और उस दिन से अनिश्चित कालीन अनशन और उग्र आंदोलन होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन कि होगी ।

बैठक का संचालन कर रहे मुहम्मद सैफ लारी ने कहा कि देर से मिला न्याय भी अन्याय के समकक्ष होता है । अन्य राज्यों जैसे आसाम, उत्तराँचल, राजस्थान, हरियाणा आदि में टी.ई.टी अभ्यर्थियों के पक्ष में निर्णय लिया गया है । अतः इलाहबाद हाइकोर्ट से निवेदन है कि लाखों टी.ई.टी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द निर्णय ले ।

बैठक को अनूप श्रीवास्तव, राहुल कुमार सिंह, प्रेमनाथ मिश्रा, छोटेलाल, कृष्णानन्द चौहान, सत्येन्द्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर विनोद कुमार गुप्ता, रामेश्वर मिश्र, वकील अंसारी, मन्नान, दयानन्द शर्मा, संतोष कुमार, रत्‍‌नेश कुमार शर्मा, इश्तेयाक अहमद, नीलम पाण्डेय, श्वेता मिश्र, निशा गुप्ता, ज्योति जायसवाल, मृत्युंजय कुमार, सत्येन्द्र कुमार, शम्भू नाथ चौहान, उदयभान यादव, महेश सिंह, कमलेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, विनोद कुमार शर्मा आदि हजारों टीईटी अभ्यर्थी मौजूद थे ।


2 comments:

  1. Phir ek aur date.Kab milega nyay? Kab khatm hongi intezar ki ghariyan? 2june se HC me grishmkalin awkash ho jayega.Dua karen 31 ko sab final hojaye.

    ReplyDelete
  2. Friends, Sach bahut kadwa hota hai,kuch logo ko meri baate buri bhi lag sakti hain..par uske liye mujhe koi afsos nahi hai.
    Hum me se hi kuch log is sangharsh morcha k astitva aur iski jarurat par sawal karte hain. Ye wo sazzan hain jo yah sochte hain ki kisi bhi karyakram ko safal banane ka kartavya kuch logo par hi hai aur wo ghar baithkar aur apna dusra kaam karte huwe service pa lena chahte hain,inki soch kewal ye hai ki sabka bhala hoga to mera bhi hoga kaun jaye dikkat uthane.Ye log internet,blog, news papers avam anya madhyamo se aadhi adhuri jankari lekar khush hote rahte hain ki wo sabse jyada chalaak hain ki unhe sari baate bina parishram pata chal rahi hain.(jo door daraz k log hain wo isme shamil nahi hain,kyoki unki majburi hai).
    Dosto condition ye hai ki aaz hum inhi nikrisht vicharo k kaaran (asafalta ki to nahi kah sakte par) upechhit ho chuke hain.Dosto naukri chahiye to bistar chhorkar ghar k bahar aaiye naukri aaram se nahi milti.Ye gunge bahro aur murkho ki sarkar hai jo nirday lene se pahle apne vote bank ko dekhegi humare bhavishya ko nahi.Inhe ahsaas dilana hoga apni shakti ka..aapke adamya saahas aur saath k vishwas pe 29 may ke ugra aandolan ki ghoshda ki gayi hai.Is antim sangharsh me aapke sath ki aavashyakta hai anyatha sangharsh morcha k padadhikariyo ko majburan koi aisa nirday lena pad sakta hai jo kisi k favour me na ho.Sarkar ki mansha aap bakhubi jante hain.
    Thanks.
    Alok Singh'rajpoot'
    9044119040

    ReplyDelete

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.