Friday, May 11, 2012

UPTET : Letter By A Blog Visitor


UPTET : यू.पी.टी.ई.टी. 2011 के द्वारा होने वाले 72,825 प्राथमिक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में हो रहे विलम्ब के सम्बन्ध में

प्रेषक: Saif Lari <mohd.saif.lari@gmail.com>
दिनांक: 11 मई 2012 5:47 pm
विषय: (यू.पी.टी.ई.टी.) 2011 के द्वारा होने वाले 72,825 प्राथमिक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में हो रहे विलम्ब के सम्बन्ध में ।
प्रति: Muskan Bharat <muskan24by7@gmail.com>


सेवा में,
         आदरणीय मुस्कान जी,
                    ब्लॉग एडिटर ।

विषय: उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यू.पी.टी.ई.टी.) 2011 के द्वारा होने वाले 72,825  प्राथमिक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में हो  रहे विलम्ब से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के उद्देश्यों में पड़ रही बाधा एवं लाखों शिक्षित और योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के सम्बन्ध में ।

मैं मुहम्मद सैफ लारी 'उपाध्यक्ष' टी.ई.टी उत्तीर्ण बेरोजगार संघ इकाई पडरौना,जनपद कुशीनगर आपके समाचार पत्र के माध्यम से जनता को यह अवगत कराना चाहता हूँ की सपा सरकार राजनितिक विद्वेष की भावना से काम कर रही है जिसका खामियाजा हम बेरोजगारों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार के रवैये से टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आर्थिक, मानसिक तथा सामाजिक शोषण का शिकार होना पड़ रहा है ।


यदि माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा तथाकथित रूप से कुछ गिनती के परीक्षार्थियों के परिणामों में धांधली की जाती है तो जाँच के द्वारा दोषियों का पता लगाकर उन्हें दण्डित करने के बजाय उ.प्र. सरकार सम्पूर्ण परीक्षा को ही निरस्त करने का राग अलाप रही है। हमारी न्याय-व्यवस्थ का सर्वमान्य सिद्धांत है की सौ गुनाहगार भले छूट जाएँ पर एक बेगुनाह को सज़ा नहीं दी जा सकती। उ.प्र. सरकार लाखों ईमानदार व योग्य बी.एड. तथा टी.ई.टी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है ।


अतः मैं आपके ब्लॉग के माध्यम से उ.प्र. सरकार से यह मांग करना चाहता हूँ की यदि सपा सरकार युवाओं की सच्ची हितैषी है तो टी.ई.टी की मेरिट के आधार पर एवं नवंबर 2011 में ब.स.पा सरकार द्वारा जारी विज्ञापन के आधार पर 72,825 प्राथमिक अध्यापकों की तत्काल नियुक्ति करें ।
                                                                                                                                                                                                                                       
निवेदक-
मुहम्मद सैफ लारी
' उपाध्यक्ष '
टीईटी संघर्ष मोर्चा 
इकाई पडरौना,जनपद कुशीनगर
************************

प्रेषक: Saif Lari <mohd.saif.lari@gmail.com>
दिनांक: 11 मई 2012 5:51 pm
विषय: UPTET : टीईटी अभ्यर्थियों ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, किया जिला मुख्यालय पर चक्का जाम, अभ्यर्थी गिरफ्तार
प्रति: Muskan Bharat <muskan24by7@gmail.com>



UPTET : टीईटी अभ्यर्थियों ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, किया जिला मुख्यालय पर चक्का जाम, अभ्यर्थी गिरफ्तार

पडरौना । निज संवाददाता: टीईटी संघर्ष मोर्चा जनपद कुशीनगर के अभ्यर्थियों ने आज NH 28 B स्थित जिला मुख्यालय पर चक्का जाम किया एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी, कुशीनगर को दिया और टीईटी की मेरिट के आधार पर तत्काल नियुक्ति की मांग की तथा टीईटी अभ्यर्थियों ने अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा । मुख्यालय पर चक्का जाम करते समय टीईटी अभ्यर्थियों की पुलिस से तीखी नोंकझोक भी हुई बाद में टीईटी अभ्यर्थियों ने गिरफ़्तारी भी दी जिन्हें शाम को रिहा कर दिया गया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जिला संयोजक अनूप श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मुहम्मद सैफ लारी, महामंत्री छोटेलाल, कोषाध्यक्ष कृष्णानन्द चौहान, प्रेमनाथ मिश्रा, राहुल सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, रामेश्वर मिश्र, वकील अंसारी, मन्नान, दयानन्द शर्मा, संतोष कुमार, रत्‍‌नेश कुमार शर्मा, इश्तेयाक अहमद, नीलम पाण्डेय, श्वेता मिश्र, निशा गुप्ता, ज्योति जायसवाल, मृत्युंजय कुमार, सत्येन्द्र कुमार, शम्भू नाथ चौहान, उदयभान यादव, महेश सिंह, कमलेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, विनोद कुमार शर्मा आदि सैकड़ो टीईटी अभ्यर्थी मौजूद रहे




Source of news- Hindustan (09.05.2012)



1 comment:

  1. TETians ko arrest kar k aag me ghee daal diya hai. Aaj is blog k madhyam se mai sabhi tet bhai bandhuo se gujarish karunga ki ekjut ho jaye. Fir ek kranti yug lana hai,yadi maange puri na hui to hum itni giraftariya denge ki hindustan ki jai chhoti pad jayegi.
    Alok Singh'rajpoot'.

    ReplyDelete

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.