Wednesday, June 6, 2012

UPTET : टीईटी अभ्यिर्थयों को राहत जल्द



UPTET : टीईटी अभ्यिर्थयों को राहत जल्द
कन्नौज में डिंपल यादव के नामांकन के दौरान जनसभा में बोले मुख्यमंत्री

कन्नौज। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनकी धर्मपत्नी एवं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मंगलवार को कन्नौज लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसलिम लड़कियों की तरह सरकार अन्य वर्गों की भी गरीब बेटियों की मदद करेगी। टीईटी अभ्यर्थी आंदोलन खत्म कर दें। उन्हें जल्द राहत मिलेगी। आलू उद्योग की स्थापना के लिए सरकार प्रयासरत है। बसपाई मानसिकता वाले अधिकारी जल्द बदले और सुधारे जाएंगे। प्रदेश के जर्जर थानों की हालत सुधारी जाएगी। डिंपल यादव ने कहा कि वह इस जिले में किसी की भाभी, किसी की बहू हैं। जीतने के बाद वह बहुमुखी विकास कार्यों से यहां की जनता का कर्ज चुकाएंगी।

मंगलवार को केके इंटरकालेज में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश की निगाहें कन्नौज के उप चुनाव पर हैं। जनता के कहने पर डिंंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। डिंपल यादव ने कहा कि मायावती सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया। सपा की सरकार में यूपी के हालात सुधर रहे हैं। पूरी दुनिया कन्नौज की खुशबू से महकती है। यहां की जनता ने डा. राममनोहर लोहिया, मुलायम सिंह जैसी हस्तियों को जिताया है। उनके पति अखिलेश यादव को यहां से तीन बार संसद भेजा है। इस ऐतिहासिक नगरी से चुनाव लड़ना उनका सौभाग्य है। वह कन्नौज की जनता से अपना हक मांगने आई हैं। इस जिले में वह किसी की भाभी, किसी बहू हैं। जनता का कर्ज वह बहुमुखी विकास कार्यों से चुकाएंगी।
जनसभा के बाद मुख्यमंत्री के साथ डिंपल यादव सीधे नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। इस दौरान प्रस्तावक रूप में उनके साथ छिबरामऊ, तिर्वा और कन्नौज के तीनों सपा विधायक भी मौजूद रहे। उन्होंने तीन सेट में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

डिंपल करोड़पति अखिलेश कर्जदार
कन्नौज। नामांकन में दाखिल हलफनामे के अनुसार डिंपल यादव के पास कुल चल संपत्ति 1,60,35,824.10 रुपए और उनके पति अखिलेश यादव की संपत्ति 3,83,91,832 रुपए है। डिंंपल के पास अचल संपत्ति 13850000 रुपये और अखिलेश के पास 22068000 रुपए की है। डिंपल पर 2224416.55 रुपये का कर्ज है। यह कर्ज उन्होंने अपने पति अखिलेश यादव से ले रखा है। 2.5 लाख रुपये का कर्ज अभयराम से लिया है। अखिलेश के पास बैंक में 1590000 रुपए जमा हैं। एक पजेरो गाड़ी, एक सेल्यूलर फोन और एक म्यूजिक सिस्टम है। डिंपल के पास 3874.679 ग्राम सोना, 20.752 ग्राम मोती, 17.39 कैरेट हीरे के आभूषण हैं।

भाजपा भी नहीं उतारेगी डिंपल के खिलाफ प्रत्याशी
लखनऊ(ब्यूरो)। भाजपा भी कन्नौज उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। कांग्रेस पहले ही कन्नौज में उपचुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुकी है। बसपा बची है। पर उसने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। कहा जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती इस संबंध में अंतिम समय में कोई फैसला लेंगी। गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 जून है। इस बीच संयुक्त समाजवादी दल से किन्हीं दशरथ शंखवार ने नामांकन दाखिल किया है। डिम्पल के खिलाफ पहला नामांकन है


News Source : Amar Ujala (6.6.12)

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.