Friday, June 22, 2012

UPTET : युवक ने फंदे से लटकर दे दी जान


UPTET : युवक ने फंदे से लटकर दे दी जान

हलिया /लालगंज (मीरजापुर) : परिजनों की फटकार से क्षुब्ध युवक राकेश पटेल (27) ने गुरुवार को सुबह सात बजे अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


वह लालगंज क्षेत्र के चर्की कुर्मियान गांव निवासी रामनवल पटेल का पुत्र व पूर्व ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह का भतीजा था। परिजनों ने बताया  कि वह परिवार का काफी होनहार युवक था। उसकी एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और वह टीईटी की परीक्षा भी पास कर चुका था


राकेश इधर कुछ दिनों से काफी विचलित रहता था। घर गृहस्थी के काम में वह रूचि नहीं ले रहा था। उसके पिता ने ट्रैक्टर से खेतों में गोबर की खाद फेंकवाने के लिए कहा था लेकिन पिता की यह बात उसको नागवार लगी। वह काम कराने की बजाय अपने कमरे में जाकर गार्डर के कुण्डी में फांसी का फंदा लगाकर लटक गया।


परिजनों का ध्यान उसकी ओर जाता तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ गए थे। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News Source : Jagran.com (22.6.2012) / http://www.jagran.com/uttar-pradesh/mirzapur-9393054.html

2 comments:

  1. TET वालो से न ही सरकार का न ही कोर्ट को इससे लेना देना , आखिर TET वालो की गलती क्या है। क्या नियम बनाने वाले विशेषग्यो को इसीलिए रखा जाता है कि नियमो मे कमी रहे और जब चाहे उसमे परिवर्तन कर बेगुनाहो को गुनाह करने के लिए मजबूर किया जाय। मै जानता हू कि लिखने का कोई फायदा नही फिर भी लिख रहा हू।

    ReplyDelete
  2. ham logo ne hi sapa ko vot dekar bahumat se jitaya hai . bahut badi galti kar di ab is ka khamiyaja hame agle panch salo thak bhuglta padega

    ReplyDelete

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.