Wednesday, September 12, 2012

LT GRADE : एलटी ग्रेड के 1425 पुरुष शिक्षकों की होगी भर्ती


LT GRADE : एलटी ग्रेड के 1425 पुरुष शिक्षकों 

की होगी भर्ती

लखनऊ : वर्षों बाद सूबे के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड के पुरुष संवर्ग के शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ है। एलटी ग्रेड के 1425 शिक्षकों की भर्ती के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है।

प्रदेश में एलटी ग्रेड के महिला संवर्ग के तहत शिक्षिकाओं की भर्ती 

तो जारी है

 लेकिन पुरुष संवर्ग के शिक्षकों की भर्ती पिछले कई वर्षों से नहीं हो पायी है। उत्तराखंड के लिए एलटी ग्रेड के शिक्षकों के पद आवंटन के विवाद के कारण पुरुष संवर्ग के शिक्षकों की भर्ती लटकी हुई थी। इस संबंध में जो 296 प्रत्यावेदन अब तक निस्तारित नहीं हुए हैं, उन्हें छोड़कर शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री से मंजूरी ले ली है। मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड के पुरुष संवर्ग के 1425 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिया है। एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति संयुक्त निदेशक के स्तर से की जाती है।


News Source : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-9610392.html

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.