Wednesday, October 29, 2014

UPTET प्रशिक्षु शिक्षकों के 34 हजार पद अब भी खाली

UPTET प्रशिक्षु शिक्षकों के 34 हजार पद अब भी खाली
ऑनलाइन संशोधन के लिए दो दिन खुलेगी वेबसाइट
 
लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में दो चरण की काउंसलिंग के बाद अब भी 34,442 पद खाली हैं। हालांकि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) जिलेवार मिले ब्यौरे का मिलान कर रहा है। इसके बाद खाली पदों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग होगी। इससे पहले दो दिन के लिए वेबसाइट खोली जाएगी जिससे डायट प्राचार्य त्रुटियां ठीक कर सकें।
तीसरे चरण की काउंसलिंग 3 से 12 नवंबर तक प्रस्तावित है। एससीईआरटी ने दूसरी काउंसलिंग में योग्य अभ्यर्थियों का ब्यौरा जिलेवार मांगा था। जानकारों की मानें तो जिलेवार ब्यौरे के मुताबिक करीब 38,383 अभ्यर्थियों को अर्ह पाया गया है तथा 34,442 पद खाली हैंजिन अभ्यर्थियों को योग्य पाया गया है उनका शिक्षक बनना तय है। इसलिए अगले चरण की काउंसलिंग से उनका नाम हटा दिया जाएगा। एससीईआरटी ने मंगलवार को पूरा ब्यौरा एनआईसी को सौंप दिया है। एनआईसी इस ब्यौरे के आधार पर मिलान करेगा और अर्ह मिलने वालों के नाम अगली काउंसलिंग से हटाएगा। इसके बाद शेष अभ्यर्थियों और रिक्त पदों के आधार पर मेरिट का निर्धारण किया जाएगा
गणित-विज्ञान शिक्षकों की रिक्तियों का मांगा ब्यौरा
लखनऊ(ब्यूरो)। उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों की भर्ती के लिए पांचवें चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मंगलवार को निर्धारित प्रारूप भेजते हुए 31 अक्तूबर तक पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने पूछा है कि पांचवें चरण की काउंसलिंग में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें से कितने पात्र पाए गए तथा अभी कितने पद रिक्त हैं।

News Sabhar : अमर उजाला (29.10.14)




UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling |

UPTET 29334 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news |  29334  Teacher Recruitment Uptet Latest News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Breaking News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet |  29334  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi |  29334  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling

1 comment:

  1. TET2011 PRT BHARTI CURRENT YEAR2014 PROCESS
    jo log 2nd counseling main adhik sankhya main phuche the unke mool document wapas guye aur seat bhar gai. galat yaa awidh tareeke se counseling karaa lee .final niyuki par jaanch maie galat paane par unko dand mile YAA PHIR DAWEDAARI KHATM HO. aur UNKI WAJAH SE HEE jinke kam merit hone se mool document wapas huye hain AUR SAMIL HUYE unka merit down kar ke chayan usee jile kee diet main ho JO BHEE JIS CATEGARY KAA THAA.yahee nyaay sangat hoga.kyoki unki wajah se hee seat bhar gayee hai.jo vidhi sammat nahee hai.JAGO..JAGO..JAGO..SACHET HO

    ReplyDelete

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.