Tuesday, November 4, 2014

शिक्षकों की भर्ती का मामला

शिक्षकों की भर्ती का मामला
बिना अपडेट जारी तीसरी मेरिट
 
काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों को भी किया गया शामिल

डायट प्राचार्य मनोहर लाल ने बताया कि डेटा अपडेट किया गया था। फिर से इसे अपडेट करवाया जा रहा है

गोंडा। शिक्षकों की भर्ती को काउंसलिंग के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ने रविवार शाम तीसरी कटऑफ मेरिट जारी की। लेकिन सूची अपडेट न होने के कारण जिन अभ्यर्थियों की पहले व दूसरे चक्र में काउंसलिंग हो चुकी है, उनके नाम भी तीसरे चरण में शामिल कर लिए गए हैं। इससे अभ्यर्थी असमंजस में हैं।
मनोज कुमार चतुर्वेदी का प्राप्तांक 126 है और इनकी दूसरे चक्र में काउंसलिंग दर्जीकुआं स्थित डायट में हुई थी, लेकिन रविवार को जारी सूची में इन्हें दोबारा शामिल कर लिया गया। इसी तरह आनंद कुमार तिवारी की भी दूसरे चक्र में काउंसलिंग हो चुकी है। बावजूद इसके इनका नाम भी तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए शामिल कर लिया गया। संतोष कुमार कश्यप की पहले चक्र में ही काउंसलिंग हुई थी। इन्हें भी तीसरे चरण में शामिल किया गया है। इसी तरह राहुल श्रीवास्तव, उदय भान वर्मा, अभिषेक सिंह, मिथिलेश कुमारी, अजय दूबे, देवप्रकाश सिंह आदि को भी तृतीय काउंसलिंग के लिए जारी सूची में शामिल कर लिया गया। इससे साफ है कि डायट द्वारा दूसरे चक्र की काउंसलिंग के बाद डेटा अपडेट नहीं किया गया। उधर, डायट प्राचार्य मनोहर लाल ने बताया कि डेटा अपडेट किया गया था। फिर से इसे अपडेट करवाया जा रहा है

 
 
तीसरी काउंसलिंग के लिए जारी कटऑफ मेरिट
अभ्यर्थीमेरिटविषय
सामान्य महिला105कला
पिछड़ी महिला99कला
अ. जाति महिला85कला
अ.जा. महिला85कला
सामान्य महिला104विज्ञान
पिछड़ी महिला90विज्ञान
अ. जाति महिला83विज्ञान
अ.जा. महिला86विज्ञान
सामान्य पुरुष115कला
पिछड़ा पुरुष111कला
अ. जा. पुरुष101कला
जनजाति पुरुष83कला
सामान्य पुरुष114विज्ञान
पिछड़ा पुरुष110विज्ञान
अ. जा पुरुष96विज्ञान
अ. ज जा. पुरुष86विज्ञान

News Sabhaar : Amar Ujala (04.11.2014)



UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise


No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.