Monday, February 2, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने को जारी रहेगा संघर्ष

UPTET SARKARI NAUKRI News  -
कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने को जारी रहेगा संघर्ष


Publish Date:Sun, 01 Feb 2015 11:09 PM (IST) | Updated Date:Sun, 01 Feb 2015 11:09 PM (IST)


कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने को जारी रहेगा संघर्ष

महराजगंज: टीईटी संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के सभागार में हुई। जिसमें सभी टीईटी अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार द्वारा अनारक्षित 105 एवं आरक्षित 97 के चयन के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर नाराजगी व्यक्त की।

जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि कोर्ट का अंतरिम आदेश पर सिर्फ 72825 पदों को भरने के लिए नहीं था, अपितु आदेश में अनारक्षित 105 एवं आरक्षित 97 अंक प्राप्त करने वाले सभी टीईटी 2011 अभ्यर्थियों को छह सप्ताह के अंदर नियुक्ति पत्र देने की बात कही गई थी। छह सप्ताह पूरा हो चुका है, राज्य सरकार कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं कर सकी। हालांकि हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

जिला सचिव हरि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कंटेम्प्ट की तैयारी चल रही है। अगले सप्ताह में कंटेम्प्ट फाइल हो जायेगा एवं आगामी 25 फरवरी को सुनवाई के लिए अपना पक्ष कोर्ट में मजबूती से रखने की तैयारी चल रही है।

बैठक में सतीश कुमार प्रजापति, कृष्ण गोपाल विश्वकर्मा, मदन यादव, राजू गुप्ता, अजय कुमार विश्वकर्मा, डा. रामदरश साहनी, अश्वनी कुमार मल्ल, संतोष पटेल, शेषमणि वर्मा, अग्निदेव, ध्रुव प्रसाद गुप्त आदि उपस्थित रहे


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  /SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / 4th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.