Wednesday, April 8, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - प्रशिक्षु अध्यापको के 50880 पद भरे

UPTET SARKARI NAUKRI   News  -
प्रशिक्षु अध्यापको के 50880 पद भरे

राज्य ब्यूरो, लखनऊ

परिषदीय स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में मंगलवार तक प्रदेश में 50880 चयनित अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 15 अप्रैल तक रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही पूरी करने का निर्देश दिये हैं।

मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मुहैया कराये गए टीईटी-2011 के अंकपत्र का मिलान माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध टीईटी-2011 के रिजल्ट से करने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि यदि कोई चयनित अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण कर चुका है तो भी उसके टीईटी अंकपत्र का मिलान वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट से जरूर कर लिया जाए। यदि किसी अभ्यर्थी का अंकपत्र फर्जी पाया जाता है तो उसका अभ्यर्थन निरस्त कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को शिकायतें मिल रही हैं कि अंकपत्रों के सत्यापन में सतर्कता न बरते जाने से कई जिलों में फर्जी अंकपत्रों के जरिये अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण करने में कामयाब हुए हैं। बलरामपुर में 21, सोनभद्र में आठ, कन्नौज में तीन और आजमगढ़ में छह ऐसे मामलों की शिकायतें एससीईआरटी पहुंची हैं। इन शिकायतों के आधार पर एससीईआरटी निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को ऐसे सभी मामलों की जांच कर सुसंगत कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

जिला - कुल पद - भरे पद

आगरा - 100 - 82

मैनपुरी - 100 - 76

फिरोजाबाद - 48 - 38

हाथरस - 300 - 230

कासगंज - 700 - 551

एटा - 700 - 575

बरेली - 1400 - 753

बदायूं - 1600 - 1294

पीलीभीत - 1200 - 999

शाहजहांपुर - 2800 - 2269

मुरादाबाद - 900 - 630

संभल - 800 - 573

रामपुर - 800 - 636

बिजनौर - 200 - 146

अमरोहा - 200 - 133

फरुखाबाद - 400 - 305

इटावा - 500 - 381

कन्नौज - 400 - 323

बुलंदशहर - 195 - 161

गाजियाबाद - 12 - 10

बागपत - 100 - 83

सहारनपुर - 800 - 664

मुजफ्फरनगर - 200 - 113

शामली - 200 - 96

सीतापुर - 6000 - 4326

खीरी - 6000 - 3825

हरदोई - 3000 - 2198

उन्नाव - 700 - 564

रायबरेली - 800 - 660

इलाहाबाद - 1500 -1141

प्रतापगढ़ - 500 - 352

कौशांबी - 1000 - 729

झांसी - 50 - 44

जालौन - 400 - 309

ललितपुर - 800 - 693

वाराणसी - 100 - 78

गाजीपुर - 2400 - 1670

जौनपुर - 1500 - 989

चंदौली - 1200 - 873

मीरजापुर - 1650 - 1022

भदोही - 800 - 514

सोनभद्र - 1250 - 862

आजमगढ़ - 2500 - 1731

बलिया - 12 - 12

लखनऊ - 12 - 12

मऊ - 200 - 151

गोरखपुर - 500 - 410

कुशीनगर - 3600 - 2938

महाराजगंज - 2500 - 1333

बस्ती - 400 - 211

संतकबीरनगर - 800 - 399

सिद्धार्थनगर - 2000 -1682

फैजाबाद - 300 - 198

सुल्तानपुर - 1400 - 777

अमेठी - 12 - 8

बाराबंकी - 400 - 298

अंबेडकरनगर - 500 - 281

गोंडा - 4000 - 2297

बलरामपुर - 1700 - 1156

बहराइच - 3600 - 2575

श्रवस्ती - 900 - 339

हमीरपुर - 300 - 218

चित्रकूट - 250 - 176

बांदा - 800 - 660

महोबा - 800 - 503




 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / 4th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.