Friday, September 23, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - प्राथमिक स्कूलों में 32 हजार अंशकालिक अनुदेशक भर्ती की तैयारियां शुरू

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

प्राथमिक स्कूलों में 32 हजार अंशकालिक अनुदेशक भर्ती की तैयारियां शुरू

बीपीएड, डीपीएड व सीपीएड डिग्रीधारी बेरोजगारों को उच्च प्राथमिक स्कूलों में अंशकालिक अनुदेशक के पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने जिलेवार रिक्तियों का ब्योरा जुटाने के बाद ऑनलाइन आवेदन लेने की तैयारियां शुरू की हैं।
कुल 32,022 अनुदेशकों को 11 महीने के लिए सात हजार रुपए मानदेय पर नियुक्ति दी जाएगी। इससे पहले सरकार ने 100 से अधिक छात्रसंख्या वाले स्कूलों में तकरीबन 13.5 हजार शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती की थी।
लेकिन अब उन 32 हजार उच्च प्राथमिक स्कूलों में भी इनकी नियुक्ति करने जा रहे हैं जहां छात्रसंख्या 100 से कम है। सूत्रों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए सिक्योरिटी ऑडिट वगैरह में थोड़ा समय लग सकता है। माना जा रहा है कि एक महीने के अंदर भर्ती शुरू हो जाएगी।
आगरा व बुलंदरशहर में सबसे अधिक पद
इलाहाबाद। शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की सबसे अधिक भर्ती आगरा व बुलंदशहर में होगी। आगरा में 748 व बुलंदशहर में 708 पद हैं। अलीगढ़ 587, एटा 513, रामपुर 530, बिजनौर 608, आजमगढ़ 551, बहराइच 539, गोंडा 632, बलरामपुर 562, गोरखपुर 585, कुशीनगर 688, देवरिया 586, सिद्धार्थनगर 547, कानपुर नगर 544, कानपुर देहात 596, इटावा 500, गाजीपुर 590, जौनपुर 535, उन्नाव 638, सीतापुर 570, लखीमपुर खीरी में 528 रिक्तियां हैं। इलाहाबाद मंडल के अंतर्गत इलाहाबाद जिले में 607, प्रतापगढ़ 544, फतेहपुर 623 जबकि कौशाम्बी में सबसे कम 402 पद हैं।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - तीन साल से चल रही शिक्षकों की भर्ती, योग्यता का पता नहीं नियुक्ति पत्र सिर्फ विज्ञान वर्ग में दिया गया। इसे लेकर भी बीटेक व बीसीए अभ्यर्थी हाईकोर्ट में याचिका कर चुके

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

तीन साल से चल रही  शिक्षकों की भर्ती, योग्यता का पता नहीं
नियुक्ति पत्र सिर्फ विज्ञान वर्ग में दिया गया। इसे लेकर भी बीटेक व बीसीए अभ्यर्थी हाईकोर्ट में याचिका कर चुके 

उत्तर प्रदेश में एक ऐसी शिक्षक भर्ती भी चल रही है जिसमें तीन साल बीतने के बावजूद आज तक योग्यता का निर्धारण नहीं हो सका है। अलग-अलग जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी मनमानी पर आमादा हैं और योग्य बेरोजगार ठोकरें खाने को मजबूर है।
प्रदेश सरकार ने 11 जुलाई 2013 को उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित विषय के 29,334 सहायक अध्यापकों की सीधी भर्ती शुरू की थी। 23 अगस्त 2013 को तय की गई शैक्षिक अर्हता के अनुसार स्नातक की उपाधि जिसमें एक विषय के रूप में गणित या विज्ञान होना आवश्यक था।
27 अगस्त 2013 को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने कुछ डिग्रियों के नाम वेबसाइट पर दिशा-निर्देश में जारी किए थे। लेकिन तमाम ऐसी डिग्रियों के नाम छूट गए जो विज्ञान वर्ग में आते हैं। इन अभ्यर्थियों ने विज्ञान वर्ग में ही बीटीसी या बीएड का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।
यही नहीं इन अभ्यर्थियों ने विज्ञान वर्ग में उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा भी पास की। लेकिन चयन का अधिकार जिला स्तरीय समिति के पास होने के कारण बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने मनमानी शुरू कर दी। परेशान अभ्यर्थी आज तक कोर्ट का चक्कर काट रहे हैं।
बांदा जिले में बैचलर ऑफ फिजियोथिरेपी व बीसीए डिग्रीधारकों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। जबकि हरदोई समेत अन्य जिलों में बैचलर ऑफ फिजियोथिरेपी और तकरीबन सभी जिलों में बीसीए डिग्रीधारकों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है।
आगरा में भी यही हाल है जहां बीटेक व बीसीए डिग्रीधारियों से आवेदन तो गणित व विज्ञान दोनों वर्ग में लिया लेकिन नियुक्ति पत्र सिर्फ विज्ञान वर्ग में दिया गया। इसे लेकर भी बीटेक व बीसीए अभ्यर्थी हाईकोर्ट में याचिका कर चुके हैं।
बीएसए नहीं मान रहे हाई पावर कमेटी की संस्तुति
इलाहाबाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी हाई पावर कमेटी की संस्तुति ही नहीं मान रहे। 4 अगस्त 2014 को गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में साफ लिखा था कि जिन कोर्स में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में गणित/विज्ञान आवश्यक है वे सभी कोर्स विज्ञान व गणित विषय के सहायक अध्यापकों की भर्ती में मान्य होंगे। कमेटी के अनुसार बीटेक, बीसीए, बीफार्मा, बीएससी कृषि, बीएससी गृह विज्ञान आदि कोर्स भर्ती में मान्य हैं क्योंकि इनका बीटीसी या बीएड में प्रवेश विज्ञान वर्ग में ही होता है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - यूपीः शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने की मांग केंद्र ने ठुकराई केंद्र न इसके लिए अतिरिक्त बजट देगा और न ही इस मामले में कोई दखल देगा।

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
यूपीः शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने की मांग केंद्र ने ठुकराई
केंद्र न इसके लिए अतिरिक्त बजट देगा और न ही इस मामले में कोई दखल देगा।

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने की मांग खारिज कर दी है। राज्य सरकार और शिक्षक संगठनों द्वारा यह मांग केंद्र सरकार से लंबे समय से की जा रही थी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा कि शिक्षा मित्रों को कितना वेतन देना है, यह राज्य सरकार का काम है। केंद्र न इसके लिए अतिरिक्त बजट देगा और न ही इस मामले में कोई दखल देगा।
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता सचिव डॉ. सुभाष चंद्र खूंटिया ने कहा कि केंद्र सरकार सर्वशिक्षा अभियान के लिए राज्यों को पैसा आवंटन करती है। शिक्षक नियुक्त करने और वेतन देने का कार्य राज्य सरकार का है। दरअसल, राज्य में करीब 32 हजार शिक्षा मित्र अभी कार्य कर रहे हैं जिन्हें हर महीने महज 3500 रुपये वेतन मिलता है। यह किसी राज्य के न्यूनतम मजदूरी से भी कम है।
शिक्षा पर आने वाले व्यय में केंद्र की हिस्सेदारी 60 फीसदी होती है जबकि शेष राज्यों की होती है। यूपी में बड़े पैमाने पर शिक्षा मित्र नियुक्त हुए थे। ज्यादातर नियमित किए जा चुके हैं लेकिन 32 हजार अभी भी कार्य कर रहे हैं।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Thursday, September 22, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - 26 सितम्बर को होगा अवशेष शिक्षा मित्रो की सुनवाई मा सुप्रीम कोर्ट में।

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 26 सितम्बर को होगा अवशेष शिक्षा मित्रो की सुनवाई मा सुप्रीम कोर्ट में।

Gazi Imam Ala >>>

26 सितम्बर को होगा अवशेष शिक्षा मित्रो की सुनवाई मा सुप्रीम कोर्ट में। 
रिट पेटिसन न 734 /2016 गंगादीन वर्मा व अन्य वनाम यूनियन आफ इंडिया एण्ड अदर की सुनवाई। 
कोर्ट नं 3 में आईटम नंबर 15 पर लगा हुआ है केस।
मा सुप्रीम कोर्ट में असमायोजित शिक्षा मित्रो के समायोजन पर स्टे देने वाले जस्टिस दीपक मिश्रा जी व यू यू ललित जी करेंगें समायोजन पर सुनवाई। 
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ पुरा प्रयास कर रहा है की मा सुप्रीम कोर्ट से समायोजन के सम्बन्ध में रिलीफ मिल जाए जिससे सम्पूर्ण बचें हुए सभी शिक्षा मित्रो को समायोजन हो सके। 
सरकार के तरफ से खड़े अधिवक्ता भी असमायोजित के पच्छ में होंगें खड़े। 
बाकी ईश्वर /अल्लाह से प्रर्थना करे।की मा सुप्रीम कोर्ट असमायोजित के साथ न्याय करे।

~
गाजी इमाम आला 
प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - मथुरा में घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया डीआईओएस कार्यालय का बाबू

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

मथुरा में घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया डीआईओएस कार्यालय का बाबू
मथुरा, निज संवाददाता
Updated: 21-09-16 09:40 PM

मथुरा के सुरीर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के विवाद में घूस लेना डीआईओएस के बाबू का भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर बुधवार को विजिलेंस टीम व डीएम के प्रतिनिधि कर्मियों ने बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। घटना पर कार्यालय में काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही।
बुधवार को दोपहर में डीआईओएस कार्यालय में सब कुछ सामान्य था। तभी वहां सुरीर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्य कांति कुमार पहुंचे व उन्होंने कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार को 10,000 रुपये का लिफाफा सौंपा। अशोक कुमार ने चुपचाप यह रकम अपने पास रख ली। पैसे देकर जैसे ही कांति कुमार कार्यालय कक्ष से बाहर निकले, तभी आधा दर्जन लोग अंदर आए और बाबू अशोक कुमार को घूस लेने के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस टीम ने बाबू के पास से फिलीथीनी पाउडर लगा लिफाफा व नोट बरामद कर लिए। विजिलेंस टीम की अचानक हुई कार्रवाई से डीआईओएस कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। विजिलेंस टीम बाबू को लेकर थाना कोतवाली पहुंची तथा पूछताछ की। कार्रवाई करने वाली टीम में विजिलेंस आगरा और अलीगढ़ मंडल के सीओ बलधारी सिंह व उनके सहयोगियों के साथ जिलाधिकारी मथुरा के प्रतिनिधि के तौर पर शरद शर्मा और रघुवीर प्रसाद शामिल थे। इस संबंध में विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बाबू अशोक कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सुरीर में प्रबंध समिति का विवाद चल रहा था। समिति के सदस्य कांति कुमार ने नई प्रबंध समिति में स्वयं के प्रबंधक चुने जाने का दावा करते हुए हाईकोर्ट में वाद दायर किया। हाईकोर्ट ने तत्कालीन डीआईओएस को 25 जून 2016 में अपने स्तर से मामले को निपटाने को कहा। डीआईओएस ने कांति कुमार का दावा निरस्त कर बताया कि पुरानी प्रबंध समिति ही वैध है, जबकि कांति कुमार की बनाई प्रबंध समिति फर्जी है। बाद में हाईकोर्ट ने 31 अगस्त को अपने पुराने ऑर्डर पर स्टे लगा दिया। अपने अनुकूल पत्र जारी कराने को कांति कुमार ने बाबू अशोक कुमार से संपर्क किया। अशोक कुमार ने सुविधा शुल्क की मांग की तो कांति कुमार ने 19 सितंबर को इसकी शिकायत आगरा विजिलेंस के एसपी से कर दी।
जीवन में यह कदम-कदम पर सच साबित होता है कि लालच बुरी बला होती है, लेकिन फिर भी लोग लालच में पड़ जाते हैं। अशोक कुमार के साथ भी यही हुआ। कांति कुमार ने पहले उन्हें पांच हजार रुपये दिए थे। लेकिन बाबू ने काम कराने के एवज में उससे 10,000 रुपये और मांगे। इसी लालच ने अशोक कुमार को फंसा दिया।
कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि कांति कुमार ने फर्जी चुनाव कराए, फर्जी हस्ताक्षर कराए, जबकि प्रबंध समिति पहले से ही काम कर रही थी। यह लोग कॉलेज की सम्पत्ति हड़पना चाहते हैं। बाबू को गलत फंसाया जा रहा है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - शिक्षक आपस में विद्यालय बदलना चाहते हैं तो आसानी से उनका विद्यालय बदल दिया जाएगा 700 शिक्षक बदलना चाहते हैं स्कूल

UPTET SARKARI NAUKRI   News - शिक्षक आपस में विद्यालय बदलना चाहते हैं तो आसानी से उनका विद्यालय बदल दिया जाएगा

700 शिक्षक बदलना चाहते हैं स्कूल

मैनपुरी: शासन द्वारा शुरू की गई समायोजन और स्थानान्तरण नीति के तहत मांगे गए आवेदन प्रारुप के अंतिम दिन 700 शिक्षकों ने विद्यालय बदलने के लिए आवेदन खंड शिक्षा अधिकारियों के पास जाम किए हैं। जिलाधिकारी इन तबादलों पर अपनी अंतिम मोहर लगाएंगे।
पिछले तीन सालों से जिले में स्थानान्तरण और समायोजन प्रक्रिया पर रोक लगी थी पंद्रह दिन पहले शासन ने जिले में ही विद्यालय बदलने की व्यवस्था लागू की है। यदि कोई शिक्षक आपस में विद्यालय बदलना चाहते हैं तो आसानी से उनका विद्यालय बदल दिया जाएगा। उसके बाद छात्र संख्या एवं शिक्षकों की संख्या के आधार पर स्थानान्तरण होंगे। जिले के 700 शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने आवेदन दे दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामकरन यादव का कहना है कि आवेदन करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। इन स्थानान्तरणों पर जिलाधिकारी अंतिम फैसला करेंगे।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - बीएसए का बाबू घूस लेते गिरफ्तार

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

बीएसए का बाबू घूस लेते गिरफ्तार
बस्ती,हिन्दुस्तान संवाददाता
Updated: 21-09-16 12:59 PM

बस्ती में बीएसए कार्यालय में तैनात पटल सहायक संतोष कुमार गुप्ता को विजिलेंस गोरखपुर की पांच सदस्यीय टीम ने बुधवार की सुबह उनके आवास से गिरफ्तार किया है। संतोष कुमार ने सहायक शिक्षक शिवनाथ से स्थानांतरण के लिए 20 हजार रुपये घूस मांगी थी। उसने सहायक शिक्षक को दक्षिण दरवाजा स्थित अपने आवास पर बुलाया था। परसुरामपुर ब्लॉक में देईपार सल्टौआ स्थित प्राथमिक विद्यालय नेदुला पर तैनात सहायक अध्यापक शिवनाथ चौधरी का कहना है कि 30 जून 2016 में उन्होंने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से अनुरोध कर अपना स्थानान्तरण प्राथमिक विद्यालय देईपार खुर्द सल्टौआ में कराया था। जुलाई और अगस्त भर वह बीएसए दफ्तर का चक्कर काटते रहे लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। बीएसए मनीराम सिंह से मुलाकात की तो उन्होंने 10 दिन बाद आने की बात कही। इस दौरान अन्य शिक्षकों को तैनाती मिल गई थी। 17 सितम्बर को उसने बीएसए दफ्तर में स्थानान्तरण देख रहे बाबू संतोष कुमार गुप्ता से मुलाकात की तो उन्होंने तबादले के लिए शिक्षक से 20 हजार रुपये घूस की मांग की थी। शिक्षक शिवनाथ के मुताबिक उन्होंने उसी दिन इसकी शिकायत प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर ऑनलाइन की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर 19 सितम्बर को गोरखपुर स्थित विजिलेंस टीम से शिकायत की थी।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
CTET SARKARI NAUKRI News - - केंद्रीय विद्यालयों में होंगी 6 हजार भर्तियां, केवीएस ने नए सिरे से आवेदन मांगे हैं। 2015 की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि आयु सीमा की शर्त पूरी करते हैं तो वे भी आवेदन कर सकते हैं। उन्हें नया शुल्क देने की जरूरत नहीं है

CTET SARKARI NAUKRI   News - 

केंद्रीय विद्यालयों में होंगी 6 हजार भर्तियां,
केवीएस ने नए सिरे से आवेदन मांगे हैं। 2015 की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि आयु सीमा की शर्त पूरी करते हैं तो वे भी आवेदन कर सकते हैं। उन्हें नया शुल्क देने की जरूरत नहीं है

अमर उजाला ब्यूरों 
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:56 AM IST

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से 2016 की भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी और प्रिंसिपल के 6205 पदों के लिए आवेदन जारी किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर से ऑनलाइन शुरू होगी।
केवीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत प्राचार्य पद के 90, पीजीटी के 690, टीजीटी के 926 और प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) के 4499 पदों पर भर्ती की जाएगी। भौतिकी, विज्ञान, हिंदी, संगीत, संस्कृत, गणित, कला, सामाजिक विज्ञान समेत कई अन्य विषयों पर रिक्तियां निकली हैं। गत वर्ष सितंबर में पेपर आउट होने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। उन सभी अभ्यर्थियों को, जिन्होंने 2015 की परीक्षा के लिए आवेदन किया था को, पुराने आवेदन शुल्क पर ही आवेदन करने की सुविधा दी गई है। इससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
पुरानी एजेंसी ब्लैक लिस्टेड हुई
मई 2015 में केवीएस ने स्नातकोत्तर शिक्षकों की विभिन्न विषयों में भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत सितंबर 2015 में परीक्षा होनी थी। पहला पेपर होने के बाद दूसरा पेपर आउट हो गया था। इस पर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया था। केवीएस की ओर से पेपर आउट कराने में डाटा एजेंसी की भूमिका को संदिग्ध माना गया, लिहाजा एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया।
इस बार केवीएस ने नए सिरे से आवेदन मांगे हैं। 2015 की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि आयु सीमा की शर्त पूरी करते हैं तो वे भी आवेदन कर सकते हैं। उन्हें नया शुल्क देने की जरूरत नहीं है। चर्चा है कि इस बार कोई निजी एजेंसी नहीं बल्कि सीबीएसई ही केंद्रीय विद्यालयों की भर्ती परीक्षा आयोजित कराएगा। हालांकि इस बारे में अभी कोई पत्र जारी नहीं हुआ है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Wednesday, September 21, 2016

CTET SARKARI NAUKRI News - - Central Teacher Eligibility Test held

CTET SARKARI NAUKRI   News - 

Central Teacher Eligibility Test held
Press Trust of India |  New Delhi 
September 20, 2016 Last Updated at 21:42 IST

The Central Teacher Eligibility Test was conducted at 851 centres in 91 cities in India and abroad today. 

The CBSE, which conducted the test, said in a statement that the exam was conducted successfully.

It said 6,53,156 candidates had registered for the exam. 

The CBSE said it had deployed 851 Centre Superintendents, 1824 Centre Observers, and 527 representatives for the smooth conduct of the examination.

"The examination was conducted in time and no untoward incident was reported. The question papers were reported by students to be set as per the syllabus prescribed and was well balanced," the statement said. 

Chairman CBSE R K Chaturvedi also visited various centres.

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Tuesday, September 20, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - जूनियर भर्ती केस में राहत रिक्त पदों को भरे जाने के लिए , केस 8775 डॉटा ऑनलाइन एवं सभी रिक्त पदों को भरे जाने के संबंध में है

Gaurav Yadav >>>>

उच्च न्यायालय इलाहाबाद शैक्षिक पीठ के पैरवीकर्ताओं के लिये राहत भरी खबर
*****************************
Court नं 7 की एजुकेशन बेंच चेंज हो गयी है ..... फास्ट ट्रैक court आने की अपुष्ट सूचना भी सुनने में आ रही है .... बेंच कान्सिट्यूसन का पता कल शाम तक लग जायेगा ..
दूसरी एक अपुष्ट सूचना ये भी है कि भविष्य में जल्द ही डेली कॉज लिस्ट के लिये एक बेंच का निर्धारण किया जा सकता है .....यदि ऐसा हो जाता है तो सुनवाई की इससे बेहतर स्थिति हमारे लिये नहीं हो सकती ...
आज गौरव यादव वाला केस 8775 डॉटा ऑनलाइन एवं सभी रिक्त पदों को भरे जाने के संबंध में है dcl में 61 नं पर लगा था ...
बैक लॉग के कारण केस ट्रॉंसफ्रर हुआ court नं 3 में प्रसांन्त कुमार जी बेंच में ...जो कि श्पेसल बेंच लगी थी डेली कॉज लिस्ट के लिये जहॉं पर 31 नं से 83 नं तक dcl में हियरिंग होनी थी ...जहॉं 61 नं पे लगा अपना केस अप्रत्यासित रूप से टेकप हो गया....सरकारी वकील भागने की फिराक में थे ...कि पहली बार में उपस्थित नहीं होंगे और रिवाइज्ड में नं आयेगा नहीं ...गलती ये कर दी कि ये बात उन्होंने हमारे वकील रामशील शर्मा जी से कह दी ... ..पर भाग नहीं सके .....बहश शुरू होते ही रामशील शर्मा जी कहा कि सर ये ऐसे बोल बोल रहे थे कि पहली बार पहुचेंगे नहीं और रिवाज्इड में नं आयेगा नहीं ...ये सुनने के बाद जज साहब खाफी नाराज दिखे ..शर्मा जी ने कहा इन्हें 4 सप्ताह का समय दिया गया था काउंटर एफिडेविडलगाने हेतु परन्तु आजतक नहीं लगा है और बार बार भाग रहे हैं ..मैट ट्रॉंसपैरेंसी अर्थात पार्दर्शिता से संबंधित है ..और फर्जीवाड़ा भी जबरदस्त हुआ है ...जज ने भी मैटर की गम्भीरता को समझते हुए कहा कि हमें इसका तरीका (अर्थात काउंटर लेने का) पता है ...और केस को हैवी कॉस्ट में डालने की बात कहते हुए हुए 4 सप्ताह का समय और दे दिया है ...
हैवी कॉस्ट अर्थात अब इन्हें 4 सप्ताह में काउंटर देना ही होगा ...इससे बचना सम्भव नहीं होगा यदि नहीं देते हैं तो इससे बचना सम्भव नहीं होगा ..यदि नहीं देते हैं तो बेसिक शिक्षा परिषद पर लगेगा भारी जुर्माना

Gaurav Yadav

45 mins ·

Breaking
..............
आज का आदेश
This is an UNCERTIFIED copy for information/reference. For authentic copy please refer to certified copy only. In case of any mistake, please bring it to the notice of Deputy Registrar(Copying).
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
?Court No. - 3
Case :- WRIT - A No. - 8775 of 2016
Petitioner :- Gaurav Kumar And 47 Others
Respondent :- State Of U.P. And Another
Counsel for Petitioner :- Ram Sheel Sharma,G.V. Malviya,Girish Chandra Maurya
Counsel for Respondent :- C.S.C.,Ashok Kumar Yadav
Hon'ble Prashant Kumar,J.
In compliance of the order dated 15.03.2016, the State has not filed counter affidavit till today. Learned Standing Counsel submits that some more time be given for filing the counter affidavit.
As prayed by the learned Standing Counsel, four weeks' time is granted for filing counter affidavit.
List after expiry of aforesaid period.
It is made clear that if by the extended period the State will not file counter affidavit, then heavy cost will be imposed on the State.
Order Date :- 20.9.2016

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - अनुदेशकों को टीईटी के दायरे में लाने की मांग

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

अनुदेशकों को टीईटी के दायरे में लाने की मांग

Publish Date:Mon, 19 Sep 2016 08:52 PM (IST) | Updated Date:Mon, 19 Sep 2016 08:52 PM (IST)

जासं, इलाहाबाद : आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में अनुदेशकों को टीईटी के दायरे में लाने की मांग हुई।

शिक्षक भवन पर सोमवार को हुई बैठक में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शैक्षिक गुणवत्ता पर फोकस कर रही है लेकिन अनुदेशकों को टीईटी के दायरे में नहीं ला रही है। सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा कि जब शिक्षकों की भर्ती में टीईटी लागू है ऐसे में अनुदेशकों को भी टीईटी के दायरे में लिया जाना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता मंडलीय मंत्री शारदा शुक्ला ने की। इस मौके पर विनोद भारतीय, अरुण सिंह, अभिनव त्रिपाठी, संतोष यादव, राजेश गौतम, राकेश शुक्ला, मोहम्मद अख्तर, संदीप तिवारी, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।