Sunday, July 5, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - बीएसए से मांगा शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

बीएसए से मांगा शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा
बेसिक शिक्षा के स्कूलों में 15 जुलाई तक प्रमोशन करने के निर्देश
लखनऊ (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से अपने यहां शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद ने इससे पहले 15 जुलाई तक शिक्षकों की प्रमोशन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है ताकि जिलों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों की असली तस्वीर सामने आ जाए। यह सारी कवायद शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने के लिए हो रही है।
प्रदेश सरकार 91,104 शिक्षा मित्रों का समायोजन कर रही है। उसने 22

 हजार शिक्षकों के पद बढ़ाए हैं। इसके बाद भी 16 जिलों में 14 हजार 

शिक्षा मित्र समायोजित नहीं हो पा रहे हैं
इसलिए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने 15 जुलाई तक प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है। साथ ही रिक्त पदों का ब्यौरा निदेशालय भेजने के लिए कहा गया है। निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने कहा, रिक्तियों का विवरण आने के बाद ही इनके समायोजन की नीति निर्धारित की जाएगी।
•शिक्षा मित्रों के समायोजन की कवायद तेज
जुलाई में सभी छात्रों को किताबें मिलना मुश्किल
बेसिक शिक्षा के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों को जुलाई में पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल सकेंगी। चूंकि अभी मात्र 58 फीसदी पाठ्य पुस्तकों की ही सप्लाई हुई है, ऐसे में करीब 40 फीसदी से अधिक छात्रों को बगैर किताबों के ही पढ़ाई करनी पड़ेगी।
केंद्रीय टीम करेगी दौरा
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूलों में लड़के व लड़कियों का अलग-अलग शौचालय बनाने की योजना है। इसी के तहत केंद्रीय अधिकारियों की टीम छह से 10 जुलाई तक स्कूलों का दौरा करेगी। इस दौरान वह स्कूलों की स्थिति खुद देखेगी। सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक शीतल वर्मा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में शौचालयों का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय टीम का पूरा सहयोग करें और उन्हें जो भी विवरण चाहिए उसे मुहैया कराया जाए।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Saturday, July 4, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - शिक्षा मित्रों के समायोजन के विकल्प पर बनेगी रणनीति : प्रदेशभर के बीएसए की आज बुलाई गई बैठक

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
 शिक्षा मित्रों के समायोजन के विकल्प पर बनेगी रणनीति : प्रदेशभर के बीएसए की आज बुलाई गई बैठक

लखनऊ। प्रदेश के 16 जिलों में शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने में कम पड़ रहे पद और उन्हें समायोजित करने के विकल्पों पर शनिवार को विचार किया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा ने प्रदेशभर के बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें बीएसए के सुझाव पर विकल्पों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के संबंध में भी विचार-विमर्श होगा।

दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त 91,104 शिक्षा मित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में 16 जिले अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, महोबा, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली, सहारनपुर, श्रावस्ती, वाराणसी और कानपुर देहात में शिक्षा मित्रों को समायोजित करने के लिए शिक्षक के पद कम पड़ रहे हैं। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बेसिक शिक्षा निदेशक को निर्देश दिया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाकर शिक्षा मित्रों के समायोजन के विकल्प पर विचार किया जाए।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - LT GRADE शिक्षक भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र जारी होने लगे

LT GRADE MEIN HEE KUCH ABHYARTHEEYON KA MAAMLA VICHARADHEEN HAI,  LEKIN BAKI ELIGIBLE ABYARTHEEYON KO NIYUKTI PATR BAANTE JA RAHE HAIN. 
JABKI 29334 JUNIOR BHRTEE MEIN SAALON SE POORN ROOP SE YOGYA ABHYARTHEEYON KI NIYUKTI KO LATKAYE RAKHA GAYAA. 

EK NEWS MEIN,  LT GRADE MEIN UTTRAKHAND MEIN KENDRA KE DISHA NIRDESH SE TET JAROOREE BATAYA GAYA. SABHEE TGT BHRTEE MEIN BHEE TET JAROOREE HAI. 
LEKIN YAHAN STHTI ULAT HAI. 
JINKI NIYUKTI HO GAYEE,  AB UNKEE AAGE NOKRI BAKRAR RAHE. 

आगरा(ब्यूरो)। एलटी ग्रेड राजकीय शिक्षक भर्ती के लिए मंडल में नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी विषय के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए गए। विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 15 दिन का समय दिया जा रहा है।
आगरा मंडल में 369 पदों पर भर्ती होनी है। सत्र के शुरुआत में ही शिक्षकों को स्कूलों में पहुंचना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब स्कूल खुलने के साथ नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि सभी विषयों के नियुक्ति पत्र जारी करने में करीब दो हफ्ते का समय और लगेगा। वहीं ऑनर्स डिग्री वाले अभ्यर्थियों का मामला विचाराधीन है। शासन स्तर से कोई दिशानिर्देश आने का इंतजार किया जा रहा है

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - आज 4 जुलाई की सुर्खिया

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

आज 4 जुलाई की सुर्खिया
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
यूपी में कल से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
प्रदेश के 16 जिलों में शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने में कम पड़ रहे पद और उन्हें समायोजित करने के विकल्पों पर शनिवार को विचार किया जाएगा। इसके अलावा 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के संबंध में भी विचार-विमर्श होगा।
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
यूपी में खत्म होंगे शिक्षक भर्ती के विवाद..प्रदेश सरकार अब राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों और शिक्षक भर्ती के मानकों को लागू करने जा रही है। इसके लिए शासन में गुरुवार को पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई।
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
एलटी ग्रेड राजकीय शिक्षक भर्ती के लिए मंडल में नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
टीईटी में 50 लाख का घोटाला करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दाखिल किए गए परिवाद में आरोपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक संजय मोहन ने आत्मसमर्पण की अर्जी दी है।
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों तथा शिक्षा में जारी आरक्षण को समाप्त करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र तथा राज्य सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में यह भी मांग की गई है यदि सरकार आरक्षण समाप्त नहीं करती है तो सामान्य वर्ग के गरीबों को भी पचास में से 15 फीसदी आरक्षण कोटा दिया जाए। 
+++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
आज से ई-मेल पर ले सकेंगे शासनादेशों की जानकारी
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
इंटीग्रेटेड एजुकेशन फॉर डिसेबल सेकंडरी स्टेज (आईईडीएसएस) योजना में विशेष बच्चों को शिक्षित करने के लिए जिलों में स्पेशल एजुकेटर रखे जाएंगे। प्रदेश के 48 जिलों में 7-7 और 27 जिलों में 6-6 स्पेशल एजुकेटर की भर्तियां होंगी। प्रदेशभर में कुल 498 एजुकेटर रखे जाएंगे। भर्ती होने वालों को हर माह 25,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। भर्ती के लिए बीएड विशेष डिग्रीधारकों को पात्र माना जाएगा।
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Friday, July 3, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - Today's HC update in SM case... आज लखनऊ में शिक्षामित्र प्रकरण में सुनवाई हुई

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
Today's HC update in SM case...
आज लखनऊ में शिक्षामित्र प्रकरण में सुनवाई हुई जिसमे जज
साहब पूर्णत,
btc के पक्ष में थे और फाइनल आर्डर के मूड में थे किन्तु
सरकार द्वारा सप्लीमेंट्री लगाने को वक़्त
माँगा गया और टाइम ग्रांट किया गया....
till 14 जुलाई ,
अगली सुनवाई 14 - जुलाई ...

शिक्षामित्र‬  समायोजन_केस

आज की कोर्ट कार्यवाही का विवरण
आज जैसे ही कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई आलोक सिंह और काव्य शर्मा द्वारा दायर याचिका के अधिवक्ता अनु प्रताप सिंह मे अपनी याचिका को मुख्य याचिका बनाए जाने की मांग की तथा फ़ाइनल बहस मे व्यवधान डालते हुए कोर्ट से मांग की कि मोहम्मद अरशद एवं अन्य बनाम राज्य सरकार कि याचिका को मुख्य न मानकर आलोक सिंह कि याचिका को 1 नंबर पर माना जाए ।
बी टी सी कि तरफ से बहस करते हुए रमेश पांडे जी और हिमांशु राघव जी ने तर्कों को खारिज करते हुए केस को मुख्य बहस कि ओर मोड़ा जज साहब भी आज बहस के ही इरादे से आए थे ।
राज्य सरकार के अधिवक्ता ने दबी ज़ुबान मे कहा कि अवैध समायोजन के लिए वो बहस के लिए अभी तैयार नही हैं । इस पर जज साहब ने कम से दस बार राज्य सरकार को बहस न करने कि वजह बताने को कहा मगर कोई संतोषजनक जवाब नही मिला । राज्य कि तरफ से कुछ समय कि मांग कि गयी इस पर जज साहब ने 14 जुलाई डेट फिक्स कि तथा लगभग 10 मिनट तक राज्य सरकार को चेतावनी दी गयी जिसमे कहा गया कि अब और देर बर्दाश्त नही कि जाएगी । जज साहब ने कहा कि यह केस मेरी कोर्ट मे ही 6 माह से पड़ा हुआ है और बच्चों का नुकसान हो रहा है अतः अब और विलंब न किया जाए ।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - यूपी में खत्म होंगे शिक्षक भर्ती के विवाद इलाहाबाद -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - यूपी में खत्म होंगे शिक्षक भर्ती के विवाद इलाहाबाद

यदि मानक लागू होंगे तो अध्यापक सेवा नियमावली 1981 समेत बीटीसी की अर्हता में बदलाव करना होगा
यूपी में खत्म होंगे शिक्षक भर्ती के विवाद इलाहाबाद

वरिष्ठ संवाददाता
First Published:03-07-15 06:16 PMLast Updated:03-07-15 06:16 PM  Image Loading 
यूपी में सरकारी शिक्षकों की भर्ती के विवाद खत्म होंगे। प्रदेश सरकार अब राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों और शिक्षक भर्ती के मानकों को लागू करने जा रही है। इसके लिए शासन में गुरुवार को पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। 

2010 में नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने के बाद से एनसीटीई ने शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की अर्हता और शिक्षक भर्ती के नियमों में भी व्यापक बदलाव किए हैं। जुलाई 2011 में आरटीई लागू कर दिया गया लेकिन अध्यापक सेवा नियमावली में जरूरी बदलाव नहीं किए गए

इसका नतीजा ये है कि बसपा सरकार में शुरू हुई 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती से लेकर अब तक की सभी भर्तियां विवाद में हैं।  कोर्ट में मुकदमों की लंबी होती लिस्ट और बेरोजगार युवाओं के आक्रोश को कम करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग एनसीटीई के मानक लागू करने पर विचार कर रहा है ताकि भविष्य में शिक्षकों की भर्तियां बिना किसी विवाद के पूरी हो सकें। 

लखनऊ में गुरुवार को हुई बैठक में बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा, निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद थे। तय हुआ कि एनसीटीई के वे ही मानक लागू होंगे जो यूपी के परिप्रेक्ष्य में अनिवार्य हैं।

 लागू होते मानक तो न होती फजीहत 
एनसीटीई की ओर से समय-समय पर जारी गाइडलाइन यदि जुलाई 2011 में आरटीई के साथ यूपी में लागू कर दी जाती तो हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सरकार की फजीहत नहीं होती। सपा सरकार ने एनसीटीई गाइडलाइन के खिलाफ 72,825 शिक्षक भर्ती में एकेडमिक रिकार्ड लागू किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आधार पर टीईटी मेरिट पर भर्ती की जा रही है। इसी प्रकार 29,334 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में प्रोफेशनल डिग्री वालों को परेशान किया गया। 15 हजार भर्ती में डीएड स्पेशल एजुकेशन को बाहर कर दिया जिनसे बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवेदन कराया गया।  बीटीसी की अर्हता में करना होगा संशोधन एनसीटीई के मानक लागू होने के बाद बीटीसी में प्रवेश की अर्हता भी संशोधित करनी होगी। यूपी में स्नातक के बाद बीटीसी में दाखिला दिया जाता है जबकि एनसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार 12वीं के बाद बीटीसी कराना चाहिए। 

यदि मानक लागू होंगे तो अध्यापक सेवा नियमावली 1981 समेत बीटीसी की अर्हता में बदलाव करना होगा

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News -पांच माह से मानदेय न मिलने पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय घेरा -

प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय घेरा
Publish Date:Fri, 03 Jul 2015 06:57 PM (IST) | Updated Date:Fri, 03 Jul 2015 06:57 PM (IST)

इटावा, जागरण संवाददाता : पांच माह से मानदेय न मिलने और बार-बार आश्वासन से आजिज आ चुके जनपद के प्रशिक्षु शिक्षकों ने शहर में जुलूस निकाला और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर शासन से मानदेय भुगतान हेतु नारेबाजी की। उनका कहना था कि बीआरसी से लेकर लेखाधिकारी और बीएसए का रवैया टरकाने वाला रहा है, लेकिन अब वे आंदोलनरत हैं और बिना किसी लिखित आश्वासन के प्रदर्शन नहीं रोकेंगे। हालांकि प्राथमिक शिक्षक संघ ने उनके प्रदर्शन में शामिल होकर उनकी बात लेखाधिकारी तक पहुंचाई और डायट प्राचार्य ने लेखाधिकारी व बीएसए से संपर्क किया, जिस पर उन्हें 15 जुलाई तक मानदेय भुगतान का एक बार फिर आश्वासन दे दिया गया।
जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्रों व डायट परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 401 प्रशिक्षु शिक्षकों में से करीब दो सैकड़ा ने तय कार्यक्रम के मुताबिक अपनी मांगों को लेकर डायट परिसर से जुलूस निकालते हुए मानदेय भुगतान किए जाने के नारे लगाए। वे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बीएसए जेपी राजपूत के केबिन तक पहुंच गए, लेकिन वे मौजूद नहीं थे। इस पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने कार्यालय में लगे चैनल के बाहर खड़े होकर नारेबाजी जारी रखी और बीएसए के आने की प्रतीक्षा करने लगे। पुलिस फोर्स ने आकर प्रदर्शन का जायजा लिया और अशांति से दूर रहकर प्रदर्शन करने की अपील की। इसके बाद चैनल को इतना खुला छोड़ा गया कि एक बार में एक व्यक्ति ही अंदर जा सके। इसी बीच उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने मौके पर पहुंच कर प्रशिक्षु शिक्षकों की बात सुनी और उनका साथ देने को कहा।

प्रशिक्षु शिक्षकों का कहना था कि उन्हें जनवरी से लेकर अब तक का मानदेय (7300 रुपये प्रतिमाह की दर से) भुगतान नहीं किया गया है। इनमें बाहरी जनपदों के सभी शिक्षक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और मां-बाप से खाने और कपड़ों के लिए पैसे मांगने को मजबूर हैं। ऐसा तब है जबकि 24 जून को बीएसए से वार्ता में उन्हें आश्वस्त किया गया था कि शीघ्र ही मानदेय खातों में पहुंचा दिया जाएगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 9 जून को मानदेय भुगतान के शासनादेश जारी कर दिए थे और प्रतीकात्मक रूप से सूबे के जनपदों में मानदेय की चेकें भी वितरित की जा चुकी हैं।

चकरनगर ब्लॉक सहित कुछ अन्य प्रशिक्षु शिक्षकों के खाता संख्या व आईएफएससी कोड प्राप्त होने बाकी हैं। उन सभी की समीक्षा के बाद मानदेय भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा।
- जेपी राजपूत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News -72825 Mein Farjeewada Kee Khul Rahee Hai Pol -

UPTET SARKARI NAUKRI   News -72825 Mein Farjeewada Kee Khul Rahee Hai Pol

Logo ke Anusaar :-

बहराइच फर्जीबाड़ा न्यूज़--- 

गाजीपुर,शाजहंपुर के बाद बहराइच में फर्जीयों की शामत आ गई है 52 फर्जीयों को बाहर किया गया है जबकि ये लोग 4 महीनों तक ट्रेनिंग कर चुके हैं..... 

वाकी डाइट अभी कुम्भकरण की नींद सो रहे हैं उम्मीद तो यही है कि इन 3 खरबूजों को देखकर वाकी खरबूजे भी रंग बदलेंगे ..... 

शायद BSA के ट्रांसफर ने फर्जीयों का खेल बिगाड़ दिया है सुप्रीम कोर्ट में 6 जुलाई को सुनवाई होनी है उसी के डर से कार्यवाही हो रही है ....

Kuch Log Bata Rahe Hain Ki Overflow Ka Kaaran Bata Kar Bhrteeyan Radd Kee Hain.
Lekin Overflow Kaise Huaa, 

ETV NEWS UP - FARJEWADA IN BEHRAICH -

शाहजहाँपुर में भी फर्जीयों के खिलाफ कार्यवाही सुरु हो गई है .....

BSAके ट्रांसफर का 1 लाभ तो देखने को मिला

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - शिक्षकों को जल्द मिलेगी आयुसीमा छूट

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

शिक्षकों को जल्द मिलेगी आयुसीमा छूट

राज्य सरकार को एक माह में जवाब देने का निर्देश
बीच सत्र में शिक्षकों को सेवानिवृत्त करने पर रोक
विधि संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मध्य सत्र में सेवानिवृत्त हो रहे प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने याचियों को सेवानिवृत करने के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से एक माह में जवाब मांगा है।
यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने मुजफ्फरनगर के दुर्गा मंदिर कन्या जूनियर हाईस्कूल की अध्यापिका सुधा वर्मा के अलावा कई अन्य की याचिकाओं पर दिया है। संत कबीरनगर के जगदीश यादव, बुलन्दशहर के विश्वम्भर सिंह राघव, गाजियाबाद के ईश्वर सिंह ने भी याचिकाएं दाखिल कर सत्र का लाभ दिए जाने की मांग की। याचियों का कहना है कि पहले जुलाई से जून तक का शिक्षा सत्र होता था जिसकी वजह से सत्र के बीच में सेवानिवृत होने वाले अध्यापकों को 30 जून तक कार्य करने दिया जाता था। इस वर्ष सरकार ने शिक्षा सत्र में बदलाव करते हुए सत्र अप्रैल से मार्च कर दिया है। ऐसे में जून में सेवानिवृत हो रहे शिक्षक सत्र के मध्य में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शिक्षा सत्र का लाभ देते हुए इन्हें मार्च 2016 तक कार्य करने दिया जाए।
शिक्षा नियमावली के अनुसार शिक्षक शिक्षा सत्र के अंत में ही सेवानिवृत होगा। ऐसी व्यवस्था छात्रों की शिक्षा को देखते हुए अपनाई गई है। बीच सत्र में शिक्षकों को सेवानिवृत होने से छात्रों की शिक्षा का नुकसान होगा। याचिका की अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।
जासं, इलाहाबाद : अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए उन्हें पांच साल की छूट मिल जाएगी। शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, मंजूरी मिलते ही वह 45 साल तक आयोग की परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘शर्मा गुट’ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में अपर शिक्षा निदेशक रमेश कुमार से मिला। विधायक की मौजूदगी में आयु वृद्धि संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया। विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि आगामी विधान परिषद सदन में मामले को उठाकर वह जल्द शासन की मंजूरी दिलाएंगे। संगठन के प्रांतीय सदस्य महेशदत्त शर्मा व डॉ. शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज और प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को लोकसेवा आयोग की परीक्षा में बैठने के लिए आयुसीमा में पांच साल वृद्धि कर दी गई है। परंतु अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। एडी माध्यमिक रमेश कुमार ने बताया कि शिक्षकों की मांग पर उन्होंने उम्र बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को मान्यता के लिए भेज दिया है। इस दौरान वरिष्ठ नेता कुंजबिहारी मिश्र, अजय कुमार सिंह, जंगबहादुर सिंह पटेल, सविता मिश्र, जगदीश प्रसाद, प्रमोद त्यागी, डॉ. डीके सिंह, इंद्रदेव पांडेय, शिवशंकर, धर्मवीर पासवान, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, राजेश यादव, डॉ. वसीम अहमद, चंदीराम आदि मौजूद थे।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - पढ़ाएंगे ही नहीं छात्रों का दाखिला भी कराएंगे शिक्षक

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

पढ़ाएंगे ही नहीं छात्रों का दाखिला भी कराएंगे शिक्षक

लखनऊ। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अब पढ़ाएंगे ही नहीं बल्कि बच्चों का दाखिला भी कराएंगे। इसके लिए उन्हें घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों से मिलकर यह बताना होगा कि बच्चों के भविष्य के लिए क्या जरूरी है। 7 से 21 जुलाई तक दाखिले के लिए विशेष अभियान चलेगा। सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक शीतल वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि दाखिले के लिए विशेष अभियान चलेगा।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों की शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए परिषदीय स्कूलों में उनका दाखिला अनिवार्य कर दिया गया है। सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक ने कहा है कि 1 जुलाई को स्कूल पुन: खुल गए हैं। बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए 1 से 31 मार्च तक स्कूल चलो अभियान चलाया जा चुका है। इसमें मेला, रैली व गोष्ठियां की गईं। स्कूल जुलाई में खुल चुका है। इसलिए अभियान चलाकर बच्चों को दाखिला दिलाया जाए। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि ‘विद्यालय से एक भी बच्चा छूट गया तो संकल्प हमारा टूट गया’ के संकल्प की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्राइमरी, उच्च प्राइमरी और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शत-प्रतिशत दाखिले के लिए 7 से 21 जुलाई के बीच विशेष अभियान चलेगा।
•7 से 21 तक चलेगी दाखिले की प्रक्रिया
•शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों से मिलेंगे

बीपीएड वालों को शिक्षक बनाने के लिए चाहिए 46 हजार पद

लखनऊ। सूबे के प्रत्येक स्कूल में एक बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) वाले को शारीरिक शिक्षक बनाने के लिए करीब 46000 पदों की जरूरत होगी। वहीं इनके वेतन और अन्य मदों को मिलाकर सालाना 1800 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - बरकरार रहेगी शिक्षामित्रों के समायोजन की गुत्थी

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
बरकरार रहेगी शिक्षामित्रों के समायोजन की गुत्थी

शिक्षकों के 19954 नये पदों के सृजन से भी समस्या का निदान नहीं

16 जिलों में राहत मिलने के आसार नहीं

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : शिक्षामित्रों के दूसरे बैच के समायोजन की मुश्किलें आसान नहीं हुई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उम्मीद थी कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के 19954 पदों के सृजन से यह दिक्कत दूर हो जाएगी लेकिन इससे भी समस्या का निदान नहीं होने वाला है। सहायक अध्यापकों के नये पदों सृजित होने के बावजूद 16 जिलों में शिक्षामित्रों के समायोजन की समस्या बरकरार रहने के आसार हैं।

दूसरे बैच में तकरीबन 91 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन होना है। शिक्षामित्रों के समायोजन में शिक्षकों के पदों की कमी आड़े आ रही है। इस कमी को दूर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले तो प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों की प्रोन्नति की।

प्रोन्नति इसलिए की गई ताकि सहायक अध्यापकों के प्रोन्नत होने पर प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के पद खाली हो सकें जिन पर शिक्षामित्रों को समायोजित किया जा सके। प्रोन्नति के लिए प्राथमिक स्कूल में बतौर सहायक अध्यापक न्यूनतम पांच साल की सेवा शर्त को शिथिल करते हुए पहले चार वर्ष और फिर तीन साल कर दिया गया।

जब इससे बात नहीं बनी तो उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों को पदोन्नत किया गया लेकिन समस्या तब भी दूर नहीं हुई। लिहाजा विभाग ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2011-12 में मंजूर किये गए 9977 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 19954 नये पदों के सृजन का दांव चला। काफी मशक्कत के बाद वित्त विभाग ने शिक्षकों के नये पदों के सृजन को मंजूरी भी दे दी है लेकिन इससे भी शिक्षामित्रों के समायोजन की समस्या का पूरा हल निकलता नहीं दिख रहा है। वजह यह है कि शिक्षामित्रों के समायोजन की समस्या जिन जिलों में महसूस की जा रही है, शिक्षकों के ज्यादातर नये पद उनसे इतर दूसरे जिलों में सृजित होंगे।

अधिकारियों के मुताबिक सहायक अध्यापकों के नये पदों के सृजन के बाद भी शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, महोबा, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बहराइच, श्रवस्ती, बलरामपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ और वाराणसी में शिक्षामित्रों के समायोजन की समस्या बनी रहेगी।