Wednesday, August 5, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - अब टीईटी वाले भी हो गए लामबंद

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

अब टीईटी वाले भी हो गए लामबंद
**********************************
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश में बिना टीईटी पास किए शिक्षामित्रों के समायोजन पर रोक लगने के बाद सहायक अध्यापक पद पर भर्ती से वंचित अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ने लगा है। टीईटी संघर्ष मोर्चा ने लामबंद होना शुरू कर दिया है और वह भी इस पूरे मामले में पक्षकार बनने की तैयारी कर रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा मित्रों का समायोजन रुका तो टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के मौके बढ़ जाएंगे।
सर्वोच्च न्यायालय ने बिना टीईटी पास किए शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए जाने के आदेश पर रोक लगाई है और पूरा मामला हाईकोर्ट की वृहद पीठ के हवाले कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यी पीठ इस पर विचार करेगी। दो माह में ही पीठ को इस पर निर्णय लेना है। इसे देखते हुए टीईटी संघर्ष मोर्चा ने बीएड और टीईटी पास युवाओं को एकजुट करना शुरू किया है। मोर्चा के संजीव मिश्र, जितेंद्र सिंह सेंगर, सुल्तान अहमद, काव्य शर्मा आदि के अनुसार मोर्चा हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रहा है। मोर्चा की मांग है कि एसीटीई के मानकों के अनुसार ही सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्तियां की जाएं।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा 25 से 28 के बीच, वही प्रशिक्षु शिक्षक पात्र होंगे जिनके प्रशिक्षण का छह माह पूरा हो चुका

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा 25 से 28 के बीच,
वही प्रशिक्षु शिक्षक पात्र होंगे जिनके प्रशिक्षण का छह माह पूरा हो चुका

लखनऊ (ब्यूरो)। प्राइमरी स्कूलों के लिए रखे प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा 25 से 28 अगस्त के बीच कराने की तैयारी है। इसके लिए वही प्रशिक्षु शिक्षक पात्र होंगे जिनके प्रशिक्षण का छह माह पूरा हो चुका है। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह से इस संबंध में जल्द प्रस्ताव देने को कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 54,000 प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें करीब 42,000 के छह माह का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। परीक्षा पास करने वालों को सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती दी जाएगी। राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राइमरी स्कूलों में टीईटी मेरिट पर 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती कर रही है। भर्ती प्रक्रिया के लिए कई बार काउंसलिंग की गई और पात्रों को नियुक्ति पत्र देते हुए करीब 54,000 को ज्वाइन कराया जा चुका है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Tuesday, August 4, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - 72825 प्रशिक्षु भर्तीः जल्द बनेंगे सहायक अध्यापक, 25 से 28 अगस्त के बीच होगी परीक्षा

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

72825 प्रशिक्षु भर्तीः जल्द बनेंगे सहायक अध्यापक, 25 से 28 अगस्त के बीच होगी परीक्षा

*************
Kys Aisa nahin ho sakta tha ki pariksha hotee rehtee,  result jab bhee aata. 
Lekin molik niyukti ke benefits 6 mahin ki samapti se milte,  ya fir pariksha ke result ke baad bhee likin kam se kam candidates ko samay se niyukti ke laabh milen to usko poora fayda milta. 
Kher kam se kam kuch to hua,  ye bhee rahat ki baat hai 
***************

Updated: 04-08-15 08:31 PM
प्रशिक्षु शिक्षक अब जल्द ही सहायक अध्यापक बनेंगे। प्रदेश में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में छह महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों की परीक्षा 25 से 28 अगस्त के बीच होगी। परीक्षा में सफल होने पर उन्हें सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती मिलेगी।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी)अब इनकी परीक्षा करवाएगा। एससीईआरटी ने ऐसे अभ्यर्थियों का ब्यौरा मंगवाया है जिन्होंने छह महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। अभी तक लगभग 57 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है। अनुमान के मुताबिक 50 फीसदी अभ्यर्थी बुनियादी शिक्षा में छह महीने का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुके हैं।
वे अब परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। अभी इन्हें 7300 रुपए मानदेय मिल रहा है जबकि सहायक अध्यापक के पद पर लगभग 29 हजार रुपए वेतन मिलेगा।
दरअसल, ये भर्ती बीएड पास अभ्यर्थियों से की जा रही है। बीएड में बुनियादी शिक्षा के बारे में नहीं पढ़ाया जाता। लिहाजा इससे संबंधित प्रशिक्षण विभाग इन अभ्यर्थियों को देता है और इसके बाद परीक्षा में सफल होने पर ही सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती दी जाती है। इन्हें तीन महीने का क्रियात्मक प्रशिक्षण स्कूलों में दिया गया है जिसमें प्रशिक्षुओं ने बाकायदा कक्षाओं को पढ़ाया है। वहीं तीन महीने का सैद्धांतिक प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर दिया गया है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - TET MORCHA JHUKA, EXAM KO TAYAAR -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - TET MORCHA JHUKA,  EXAM KO TAYAAR 

EXAM SE TETian Nahin Darte,
Darte hain to molik niyukti mein Deree se

Ganesh Dixhit >>>

साथियो,
शत शत वन्दे ईश नमन ! 
टीईटी मोर्चा अपने सत्य और न्याय के मार्ग पर पुनः ईश्वर के आशीष से नये मुकाम को हासिल करते हुये नये आयाम पर आ गया है,सभी को बधाई !

अभी टीईटी मोर्चा की लखनऊ टीम यथा (राकेश यादव ,पवन
त्रिपाठी,ऋषि देव,राजेश चौधरी स्वयं मैं)
बेसिक शिक्षा सचिव एच0एल0गुप्ता और विशेष सचिव विजय बहादुर जी से मुलाक़ात की।
चूँकि आज 4:30 बजे सचिव जी के ऑफिस में उच्चाधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमे निम्न निर्णय हुए-

1-
25 से 28 के बीच होगी
परीक्षा।
2-
10 दिन के अंदर मिल जायेगा सर्टिफिकेट।
3-
15 तक हो जायेगी मौलिक नियुक्ति।
4- परीक्षा बहुविकल्पिय होगी ! ! 
मित्रों ये हमारी नेक नियति,सत्यनिष्ठा और न्यायप्रियता का प्रतिफल व हमारी एकजुटता व सामूहिक शक्ति की सबसे बड़ी
जीत है। सन्घेय शक्ति का प्रतिफल है की जब हम जगे तो सरकार को इस
स्थिति में लाने पर मजबूर कर दिया कि आपके आंदोलन से पूर्व ही नतमस्तक हो गयी ! 
साथियो संगठन के सभी सदस्यों ने आपस में ये सहमति जताई है कि 
कल 5 का बी0एस0ए0 को ज्ञापन और 10 अगस्त का धरना स्थगित किया जाता है।
साथियो यदि हम धरना प्रदर्शन करके अपनी मांग
मनवाने में समर्थ हो गए तो भी हमारी
मौलिक 20 दिन से कम नही लगेगा।इनके अनुसार यदि
15 के पहले मौलिक नियुक्ति मिल गयी तो बहुत
ज्यादा हमारा नुक्सान नही होने जा रहा।लेकिन धरना
प्रदर्शन के दौरान यदि bsa या
बी0आर0सी0 के द्वारा अभ्यर्थियों पर
कोई कार्यवाही हो गयी तो
उसकी जिम्मेवारी भी हम लोगो
पर होगी।इसलिए वर्तमान समय की
परिस्थितियों को देखते हुए 5 और 10 कार्यक्रम स्थगित किया जाता
है।
साथियो संगठन के इस फैसले से बिलकुल भी परेशान न हो।आपकी मौलिक नियुक्ति 15 sep तक अंदर मिलने जा रही तो ये सबसे बड़ी उपलब्धि है। आप पर ईश्वर कृपा है क्योंकि आप नीतिगत मार्ग पर संघर्षरत हैं सो विजेता थे,अभी हैं,सर्वदा होंगे, कल सभी अखबारों में सम्बन्धित समाचार प्रेषित होंगे ! शेष फ़िर...
सन्घेय शक्ति सर्वदा ! 
जय हिन्द जय टीईटी ! !

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - प्रदर्शन कर मांगी मौलिक नियुक्ति

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

प्रदर्शन कर मांगी मौलिक नियुक्ति
 सीतापुर
Updated @ 11:48 PM IST
मौलिक नियुक्ति के संबंध में एक प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की। जिसमें परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मौलिक नियुक्ति प्रदान किए जाने की बात कही गई। जोकि मूल विज्ञप्ति के अनुरूप नहीं है।
शिक्षकों की भर्ती 27 सितंबर 2011 को जारी शासनादेश व 30 नवंबर 2011 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार होनी चाहिए। अफसरों की उदासीनता व नियमों की अनदेखी के कारण सरल प्रक्रिया को जटिल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हमारी मौलिक नियुक्ति में देरी हो रही है।
प्रशिक्षुओं ने चेतावनी दी है, कि इसी मांग को लेकर वह सभी आगामी 5 अगस्त को बीएसए का घेराव करेंगे। इस मौके पर विनीता, रश्मि यादव, कल्पना, मीनाक्षी, गिरीश कुमार, चंद्र प्रकाश, हेमंत आदि मौजूद थे

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Monday, August 3, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - बीएसए कार्यालय में सोमवार को जमकर हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
बीएसए कार्यालय में सोमवार को जमकर हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ
शिक्षिकाओं ने अपने हाथों से चूड़ियां उतारकर लेखाधिकारी को पहनाने का प्रयास किया

बीएसए कार्यालय में सोमवार को जमकर हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ
। प्रशिक्षु शिक्षकों ने मानदेय न मिलने के विरोध में कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी से न सिर्फ हाथापाई की, बल्कि उन्हें चूडि़यां पहनाने की कोशिश की। घटना के दौरान ही बीएसएस और लेखाधिकारी के बीच नोकझोंक हुई। बीएसए कार्यालय परिसर स्थित बढ़पुर बीआरसी पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने मानदेय न मिलने पर प्रशिक्षण के बहिष्कार की घोषणा कर दी। 50 से अधिक प्रशिक्षु शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आ धमके। बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी गजेंद्र ¨सह गौर के कक्ष के बाहर बरामदे में बैठकर महिला शिक्षिकाओं ने धरना देकर नारेबाजी की। धरने में मौजूद शिक्षक नेता आर्येंद्र यादव लेखाधिकारी को वार्ता के लिए कक्ष से बाहर लाए। गजेंद्र सिंह गौर ने नियमों का हवाला दिया तो उनकी हू¨टग कर दी गई। इस पर वह वापस अपने कक्ष में चले गये। शिक्षक आदेश बाजपेई, अनुज कटियार, आशीश, इंदू अरोड़ा, विभा चौहान व शिवकुमार दुबे आदि ने कहा कि कई जिलों में भुगतान हो गया है, लेकिन यहां भुगतान नहीं हो रहा है। कई अन्य शिक्षकों ने खड़े होकर आरोप लगाया कि बीएसए कार्यालय में पहले वही काम होता है, जिसमें रिश्वत मिलती है। इस शिक्षक बीएसए के कक्ष में पहुंच गये। कक्ष में बुलाये जाने पर लेखाधिकारी ने बीएसए से कहा कि बिना प्रक्रिया पूरी हुए मानदेय भुगतान का कोई शासनादेश हो तो दिखाइये। इस पर बीएसए ने कहा कि शिक्षामित्रों के दो-दो लाख रुपये एरियर के लिए उन्होंने कोई आदेश नहीं दिया। फिर कैसे लेखा विभाग शिक्षा मित्रों को एरियर दे रहा है? नियुक्ति अधिकारी वह स्वयं हैं। भुगतान के लिए वही जिम्मेदार हैं। इस बीच लेखाधिकारी व बीएसए में ही नोकझोंक होने लगी। यह नजारा देख शिक्षिकाओं ने अपने हाथों से चूड़ियां उतारकर लेखाधिकारी को पहनाने का प्रयास किया। शिक्षिकाओं के उग्र रूप को देखकर बीएसए ने कहा कि उनके कमरे में यह नहीं होगा, लेकिन शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय का मुख्य गेट अंदर से बंद कर जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बाद शिक्षकों के गेट खोलने पर जैसे ही लेखाधिकारी ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो शिक्षकों ने उनसे हाथापाई कर दी। काफी देर तक उन्हें घेरे रखा।
'गेंद मेरे पाले में फेंक दी'
लेखाधिकारी ने शिक्षकों से कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किये बिना भुगतान कराना चाहते हैं। उन्होंने बिना आवश्यक कार्रवाई के मेरे पाले में गेंद फेंक दी। अब तक जिले के प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची भी उन्हें नहीं दी गई। नोटरी शपथपत्र व टीईटी के अंक वेबसाइट से सत्यापित कर टिप्पणी अंकित करने और सूची न दिये जाने से भुगतान में विलंब हुआ।
45 प्रशिक्षु शिक्षकों को भुगतान
काफी देर तक चले ड्रामे के बाद आखिर बढ़पुर के 45 प्रशिक्षु शिक्षकों को 7300 रुपये प्रति माह के हिसाब से भुगतान की कार्रवाई कर दी गई। लेखाधिकारी ने बताया कि बेसिक शिक्षाधिकारी से शिक्षकों के शपथ पत्र आदि मिल जाने का पत्र प्राप्त होते ही उन्होंने बिल पास कर दिया है।

News Source : Jagran (03.08.15)
 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - झारखंड की शिक्षा मंत्री की शिक्षा का जवाब नहीं, अब बिहार को बताया पड़ोसी देश

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
झारखंड की शिक्षा मंत्री की शिक्षा का जवाब नहीं, अब बिहार को बताया पड़ोसी देश

झारखंड की मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. नीरा यादव ने बिहार को पड़ोसी देश बता कर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री इससे पहले तब विवादों में आईं थी, जब उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के कुछ दिनों पहले ही एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तस्वीर पर माला चढ़ा दीं थीं।

कोडरमा स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज में रविवार को डॉ. नीरा यादव कॉलेज के शिक्षकों और कर्मियों के साथ बैठक में हिस्सा लेने के लिए गईं थीं। इस मौके पर वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने जब मिनिस्टर से पूछा कि क्या लगता है झारखंड से भी कुछ नेता बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे? तो उन्होंने इस पर हामी भरते हुए कहा-क्यों नहीं जाएंगे। बिहार हमारा पड़ोसी देश है। वहां हम जीते यह हमारी जिम्‍मेवारी है। वहां भी भाजपा की सरकार बनेगी, ये विश्वास है। प्रयास तो करना ही होगा।

काफी देर तक उन्हें इसका अहसास नहीं हुआ कि उन्होंने बिहार को पड़ोसी देश बता दिया है। बताते चलें कि एजुकेशन मिनिस्टर 2010 के पहले कोडरमा महिला कॉलेज की प्राचार्या भी रह चुकीं हैं।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - आगरा के 1400 शिक्षकों की डिग्री फर्जी होने का शक

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

आगरा के 1400 शिक्षकों की डिग्री फर्जी होने का शक

Updated @ 1:20 AM IST
बेसिक शिक्षा विभाग में आगरा जनपद में तैनात 1,400 सहायक अध्यापकों की बीएड की डिग्री फर्जी हो सकती है। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री मामले की जांच कर रही एसआईटी ने इसकी हकीकत जानने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से इनके शैक्षणिक दस्तावेज ले लिए हैं। सत्यापन भी शुरू किया जा चुका है।
ये डिग्रियां 2007 से 2010 के मध्य की हैं। एसआईटी को बताया गया था कि विवि से संबद्ध कॉलेजों ने फर्जीवाड़ा करके आवंटित सीटों से अधिक बीएड की हजारों डिग्रियां जारी कर दीं। परीक्षा में उतने ही अभ्यर्थी बैठे, जितनी सीट आवंटित थीं। बाकी को बगैर परीक्षा के ही डिग्री दे दी गई। इनमें से जनपद में ही 1,400 सहायक अध्यापक भी नियुक्ति हो गए। एसआईटी के सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग से ऐसे सभी अध्यापकों की डिटेल मांगी गई थी।
इसमें अभ्यर्थी और उसके पिता का नाम, उनका स्थायी-अस्थायी पता, ट्रेनिंग बाद पहली ज्वाइनिंग वाला क्षेत्र और शैक्षणिक रिकार्ड शामिल है। अब इनकी डिग्रियों का रिकार्ड विवि में देखा जा रहा है। इनके अलावा ऐसे भी मामले आ रहे हैं, जिनमें बीएड में अंक बढ़ाने के लिए मार्क्सशीट में व्हाइटनर का प्रयोग किया गया। एसआईटी की जांच से विवि से लेकर उन कॉलेजों तक में हड़कंप मचा है, जिन पर फर्जी डिग्री जारी करने का शक है।
गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग में पिछले दिनों कराई गई जांच पड़ताल में 10 सहायक अध्यापकों की डिग्री फर्जी पाई गई थी। ये शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने थे। इनके खिलाफ एफआईआर के आदेश हो चुके हैं।
छठे रिमांडर के बाद भेजी रिपोर्ट
सहायक शिक्षकाें के विवरण के लिए एसआईटी ने पांच बार बीएसए को रिमांडर दिया। छठी बार रिपोर्ट न भेजने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद डिटेल उपलब्ध कराई गई।
सुनील कुमार ने खोला था घोटाला
बीएड की फर्जी मार्कशीट का घोटाला अभ्यर्थी सुनील कुमार की जागरूकता के चलते हुआ। 2013 में हाईकोर्ट में फर्जी मार्कशीट की शिकायत हाईकोर्ट में की थी। इसके तार डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से जुड़े पाए गए।
क्या है पूरा मामला
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबंद्घ बीएड कालेजों ने निर्धारित बीएड सीट से अधिक अभ्यर्थियों को मार्कशीट जनरेट कर प्रदान कर दी। पहला मामला 2005-06 के मध्य आया। अंदेशा लगाया जा रहा है। 2010 तक 25 हजार से अधिक फर्जी मार्कशीट वितरण कर दी गई हैं।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - Chitrakoot Cutoff Merit 72825 Teacher Bhrtee -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - Chitrakoot Cutoff Merit 72825 Teacher Bhrtee 

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - शिक्षकों की नई ट्रांसफर नीति जल्द

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
शिक्षकों की नई ट्रांसफर नीति जल्द

इलाहाबाद (ब्यूरो)। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए एक-दो दिन में नई नीति जारी होने वाली है। इसके जारी होने के साथ शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग पूरी हो सकेगी। प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों से ट्रांसफर के लिए आवेदन सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय तक पहुंच रहे हैं। स्थानांतरण नीति जारी होने के इंतजार में कई जिलों के बीएसए शिक्षकों के प्रमोशन जारी नहीं कर रहे हैं। जिले में ट्रांसफर के इंतजार में प्रमोशन फंसे हैं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नई स्थानांतरण नीति चार अगस्त को जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद जिले में शिक्षकों के ट्रांसफर एवं प्रमोशन पर अमल होगा। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि नई नीति जारी होने के बाद कुछ शिक्षकों के ट्रांसफर होते ही अतिरिक्त शिक्षकों का प्रमोशन हो सकेगा। शिक्षकों के समायोजन की समस्या दूर हो जाएगी।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Sunday, August 2, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - प्रशिक्षु शिक्षकों ने कालीपट्टी बांध किया प्रदर्शन

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

प्रशिक्षु शिक्षकों ने कालीपट्टी बांध किया प्रदर्शन

पूरनपुर। प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रशिक्षण के छह माह पूरे होने के बाद नियुक्ति न मिलने, छहमाह का मानदेय भुगतान न होने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।बीआरसी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु शिक्षकों ने टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कसाना के नेतृत्व में समस्याओं को लेकर काली पट्टी बांधकर बीआरसी में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी प्रशिक्षु शिक्षकों ने बताया कि छह माह का प्रशिक्षण समय पूरा होने के बाद अब तक उनको मौलिक नियुक्ति नहीं दी गई है। प्रशिक्षण काल का छह माह का मानदेय भी अब तक भुगतान नहीं किया गया।

बीएसए ने समस्या पर शीघ्र मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तकसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। विकास त्यागी, मनवीर सिंह, अशोक कुमार, मनोज, मीना, पूनम, ज्योति, शवनम, नीरु, प्रियंका, परमजीत कौर, इंद्रजीत, सतीश, प्रमोद आदि रहे

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - प्रशिक्षुओं के मानदेय के लिए आमरण अनशन की चेतावनी

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

प्रशिक्षुओं के मानदेय के लिए आमरण अनशन की चेतावनी

 महराजगंज: टीईटी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने प्रशिक्षु शिक्षकों के मानदेय व सहायक अध्यापक पद पर मौलिक नियुक्ति के लिए आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि पांच अगस्त तक भुगतान नहीं किया गया, तो बीएसए, लेखाधिकारी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी नियुक्ति एनसीटीई अधिसूचना 29 जुलाई 2011 भर्ती संबंधी शासनादेश 27 सितंबर 2011 एवं प्रशिक्षु शिक्षक मूल विज्ञप्ति 2011 के अनुसार हुई। जिसमें तीन माह क्रियात्मक सहित कुल छह माह की प्रारंभिक शिक्षा में विशेष कार्यक्रम पूरा करने के उपरांत सहायक अध्यापक पद पर मौलिक नियुक्ति का प्रावधान है

बल्कि लिखित परीक्षा का कोई उल्लेख नहीं है। अब उत्तर प्रदेश सरकार परीक्षा के नाम पर मौलिक नियुक्ति में विलंब करने का षडयंत्र रच रही है। इस मामले में छह अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जायेगा। 1उन्होंने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से प्रशिक्षुओं को आíथक तंगी का शिकार होना पड़ रहा है। शाहजहां पुर जिले मे प्रशिक्षुओं को मानदेय का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन महराजगंज में लापरवाही बरती जा ही है