Saturday, August 22, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - कोर्ट का हथौड़ा शिक्षा व्यवस्था को झकझोरेगा?

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

कोर्ट का हथौड़ा शिक्षा व्यवस्था को झकझोरेगा?
************************************
कृष्ण कुमार
शिक्षाविद
इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश जारी होते ही अपील की चर्चा शुरू हो गई है. आदेश क्या है, उत्तर प्रदेश की सरकारी मशीनरी में एक सपना फूंकने की कोशिश है.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में सभी जनप्रतिनिधियों, नौकरशाहों और सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने को अनिवार्य बनाने का इसी हफ़्ते आदेश दिया है.

सपना सुंदर और सुखद है मगर जिस नींद में शिक्षा व्यवस्था सोई हुई है, वह ज़्यादा दुखद है. व्यवस्था बंटी हुई है.
प्राइवेट स्कूल लगातार फल फूल रहे हैं, सरकारी स्कूल बेदम हैं. सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ी है, लेकिन सुधारों का सिलसिला रुक सा गया है.
सबसे बड़ी मुश्किल शिक्षकों की तैनाती को लेकर खड़ी हुई है. उनकी कमी पूरे देश में है, पर उत्तर के राज्यों की स्थिति ज़्यादा ख़राब है.
उत्तर प्रदेश की स्थिति को संवारना आसान नहीं है और सरकार की इच्छा शक्ति लंबे समय से कमज़ोर रही है.

हाई कोर्ट के आदेश से सरकार की इच्छा शक्ति जाग सकती है, पर ज़्यादा संभावना इस बात की है कि प्रतिरोध की इच्छा जागे और अपील के रास्ते आदेश को पलटवाने की कोशिश करे.

इस संभावना की वजह सरकार और समाज दोनों में ढूंढी जा सकती है. प्राइवेट स्कूल बेहतर हैं, यह मान्यता समाज और सरकार दोनों में व्याप्त है.
उत्तर प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों का इतिहास सरकारी स्कूलों से ज़्यादा पुराना नहीं है. अंग्रेजों के समय में उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रांत कहलाता था.
19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में लागू की गई 'ग्रांट इन एड' या प्राइवेट स्कूलों को सरकारी अनुदान से चलाने की नीति जिन दो बड़े राज्यों में सबसे ज़ोर-शोर से चली वो बंगाल और संयुक्त प्रांत ही थे.
लेकिन आज बहुत बड़ी संख्या ऐसे प्राइवेट स्कूलों की है जो सरकार सहायता नहीं लेते. ये स्कूल अपना ख़र्च ऊंची फ़ीस लेकर चलाते हैं.
शहरी मध्य वर्ग अपने बच्चों को इन्हीं स्कूलों में पढ़ाना पसंद करता है. सरकारी अधिकारी और नेताओं के बच्चे इन्हीं स्कूलों में पढ़ते हैं.
प्राइवेट स्कूल
********
मामला सिर्फ वर्दी और अंग्रेज़ी का नहीं है. इन स्कूलों की साख इस कारण भी है कि वे क़ायदे से यानी नियमित चलते हैं.
इनकी तुलना में सरकारी इस्कूल कमज़ोर दिखते हैं. ये स्कूल लगभग मुफ़्त शिक्षा देते हैं. पर आज उनमें मुख्यतः निर्धन वर्गों और निचली जातियों के बच्चे दिखाई देते हैं.
सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की तादाद बढ़ी है. वैसे सरकारी अनुदान से चलने वाले स्कूल पहले से ही उत्तर प्रदेश में काफी बड़ी संख्या में रहे हैं.
आज छोटे से छोटे गांव में प्राइमरी स्तर का सरकारी स्कूल है. उसके समानांतर गांव-गांव में अंग्रेज़ी माध्यम का दावा करने वाले प्राइवेट स्कूल खुल रहे हैं.
सामाजिक हवा का इशारा है कि पढ़ाई इन्हीं में होती है. सरकारी स्कूल में तो बस खाना मिलता है, वर्दी और वजीफ़ा बंटता है. बच्चों के स्तर पर समाज का बंटवारा हो चुका है.
जो भी थोड़ी बहुत हैसियत रखता है और फ़ीस दे सकता है, अपने बच्चों को सरकारी स्कूल से हटा लेना चाहता है. उत्तर प्रदेश में निर्धन मज़दूर और छोटे किसानों का वर्ग बहुत बड़ा है.
शिक्षकों की कमी
***********
इसलिए सरकारी स्कूलों में भी बच्चों की संख्या काफ़ी बढ़ी है. शिक्षा का अधिकार क़ानून आने के बाद से इन स्कूलों की इमारत और सुविधाएं भी सुधरी हैं, पर एक समस्या लगातार बनी रही है और इधर के सालों में विकराल रूप ली जा रही है. यह समस्या है शिक्षकों की कमी की.
इस समस्या का दूसरा चेहरा है शिक्षकों में उत्साह के अभाव का. उन पर नौकरशाही का दबदबा लगातार रहता है. जोड़तोड़ के बल पर अनेक शिक्षक अपना तबादला शहरी इलाक़ों में करा लेते हैं.
उत्तर प्रदेश की आम सच्चाई है कि गांव का सरकारी स्कूल एक दो शिक्षकों के सहारे चलता है और शहर के स्कूलों में ज़रूरत से ज़्यादा शिक्षक हैं.
इस व्यवस्था के बीच कई अन्य समस्याएं बुदबुदाती रहती हैं, जैसे अधूरा वेतन पाने वाले पैरा शिक्षकों का असंतोष, स्कूल में साफ़ सफ़ाई की समस्या, मरम्मत के लिए महीनों का इंतज़ार.
कोर्ट का आदेश
***********
इस कठिन परिस्थिति पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अच्छा खासा हथौड़ा चलाया है.
कोर्ट का आदेश है कि सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और चुने हुए जनप्रतिनिधियों के बच्चे अनिवार्य रूप से सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ें.
इस मामले में कोर्ट ने दंड का प्रावधान भी कर दिया है.
इस आदेश पर अमल की योजना प्रस्तुत करने के लिए न्यायालय ने सरकार को छह महीने का समय दिया है. आदेश की व्याख्या और उसका आधार काफ़ी स्पष्ट है.
कोर्ट की राय में सरकारी स्कूल इसलिए बदहाल हैं क्योंकि समाज में हैसियत रखने वालों की संतानें वहां से चली गई हैं.
अगर अफ़सरों और नेताओं के बच्चे वहां पढ़ेंगे तो शिक्षकों की नियुक्ति और टूटी हुई छतों और खिड़कियों की मरम्मत अपने आप हो जाएगी.
स्कूलों की बदहाली
**************
न्यायधीशों की यह समझ और आशा तर्कसंगत है. जब फीस लेकर चलने वाले प्राइवेट स्कूल नहीं थे तो अफ़सरों के बच्चे आम नागरिकों के बच्चों के साथ ही पढ़ते थे.
इतना ज़रूर है कि तब आम नागरिकों में मज़दूर और छोटे किसान शामिल नहीं थे. आज उनके बच्चे भी स्कूल जा रहे हैं.
अफ़सर, नेता और मज़दूर के बच्चे प्राइमरी स्कूल में साथ साथ पढ़ेंगे तो समाज का बंटवारा घटेगा, शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा, छुटपन से अंग्रेज़ी थोपे जाने की समस्या भी सुलझेगी.
इतनी बीमारियों का एक साथ इलाज़ सपने जैसे लगता है. फ़िलहाल ऐसा लगता है कि इस सपने ने उत्तर प्रदेश के नेताओं और अधिकारियों को खुशी देने की जगह उनकी नींद उड़ा दी है

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - SHAMLI CUTOFF -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - SHAMLI CUTOFF  

UPTET SARKARI NAUKRI News - - टीईटी अंक पत्र में फर्जीवाड़ा, रिपोर्ट दर्ज नियुक्ति के समय दिए गए अंक पत्र और वेबसाइट पर अंकों में मिली भिन्नता

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
टीईटी अंक पत्र में फर्जीवाड़ा, रिपोर्ट दर्ज
नियुक्ति के समय दिए गए अंक पत्र और वेबसाइट पर अंकों में मिली भिन्नता
तीन नामजद
जागरण संवाददाता, हरदोई : परिषदीय स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का एक और खुलासा हुआ है। शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंक पत्र में फर्जीवाड़े की पुष्टि पर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय की ओर से शहर कोतवाली में तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों प्रशिक्षु संडीला विकास खंड में प्रशिक्षण ले रहे थे और पकड़े जाने के भय से ही प्रशिक्षण छोड़कर चले गए थे।
परिषदीय स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान जिले में फर्जी अंक पत्र के सहारे नियुक्त पाने के हुए खुलासे में संडीला विकास खंड क्षेत्र के तीन विद्यालयों के प्रशिक्षु शिक्षक दोषी पाए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुख्यालय रमेश चंद्रा ने बताया कि संडीला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मुन्नूखेड़ा में प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में तैनाती पाने वाली फिरोजाबाद जिले के ढोलपुर निवासी कुमारी शैलेश की ओर नियुक्ति के समय लगाए गए अंक पत्र में 113 अंक दर्ज हैं, जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 87 अंक प्रदर्शित हो रहे हैं। पहाड़पुर प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में तैनाती पाने वाले मैनपुरी जिले के नवलपुर निवासी भारत सिंह की ओर से गाए गए अंक पत्र में 118 अंक दर्ज हैं, जबकि वेबसाइट पर 95 अंक दर्ज है। इसी प्रकार संडीला विकास खंड के ही प्राथमिक विद्यालय के रसूलपुर में प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में तैनाती पाने वाले मथुरा जिले के मनोज कुमार की ओर से लगाए गए अंक पत्र में 116 अंक दर्ज हैं, जबकि वेबसाइट पर 85 अंक प्रदर्शित हो रहे हैं। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध शहर कोतवाली में फर्जी प्रपत्र तैयार कर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - सीटीईटी आवेदन में 25 तक ऑनलाइन करें सुधार

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
सीटीईटी आवेदन में 25 तक ऑनलाइन करें सुधार
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : जिन युवाओं ने केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे यदि अपने उम्मीदवार विवरण में संशोधन करना चाहते हैं तो 25 अगस्त तक कर लें। इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिलेगा। किसी भी पत्रचार को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 20 सितंबर रविवार को पूरे देश में सीटीईटी का आयोजन कर रहा है। इसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थी विवरण में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। बोर्ड का निर्देश है कि ऑफलाइन यानी फैक्स या ई-मेल से कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा और न ही किसी पत्रचार पर विचार होगा। बोर्ड ने यह भी कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका सीटीईटी वेबसाइट पर शुल्क प्राप्त होना नहीं दर्शाया गया है उनकी सीटीईटी सितंबर 2015 के लिए उम्मीदवारी पर विचार नहीं होगा

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - दिन भर छाया रहा शिवकुमार की बर्खास्तगी का मामला

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

दिन भर छाया रहा शिवकुमार की बर्खास्तगी का मामला

सुल्तानपुर। बर्खास्त प्रशिक्षु शिक्षक शिवकुमार पाठक का मामला शुक्रवार को भी विभाग के गलियारों में गूंजता रहा। महकमे से जुड़े लोग दिन भर चर्चा करते रहे। प्रशिक्षु के बर्खास्तगी के बाबत शुक्रवार को शासन स्तर से महकमे को कोई दिशा-निर्देश नहीं प्राप्त हुआ।
गुरुवार को सत्ता की गलियारों तक उठी प्रशिक्षु शिक्षक के बर्खास्तगी की गूंज शुक्रवार को भी जिले में बरकरार रही। खासकर महकमे के अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षक दिन भर मामले की चर्चा करते दिखे। कुछ लोग प्रशिक्षु की बर्खास्तगी को राजनीतिक साजिश तो कुछ विभागीय कार्रवाई को जायज ठहराते दिखे। शासन स्तर से बर्खास्तगी आदेश वापस लेने समेत तमाम अटकलें दिन भर चलती रहीं। हालांकि, देर शाम तक विभाग में शासन से किसी तरह का दिशा-निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है।
विदित होगा कि बीआरसी लंभुआ पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा प्रशिक्षु शिक्षक शिवकुमार पाठक 12 दिन की अनुपस्थिति के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। वह कोर्ट केस में मुख्य पक्षकार है। बीएसए रमेश यादव ने बताया कि प्रशिक्षु की बर्खास्तगी का मामला अनायास ही तूल पकड़ लिया है। प्रशिक्षु को लेकर शासन से किसी तरह का आदेश नहीं मिला है।
24 व 25 अगस्त को होगी प्रशिक्षुओं की परीक्षा
ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर चल रहे प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हो गया है। ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षु अपने-अपने विद्यालयों में फिर से जॉइनिंग ले ली है। डायट प्राचार्य महेंद्र कनौजिया ने बताया कि प्रशिक्षु की परीक्षा 24 व 25 अगस्त को होगी। परीक्षा की तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली गई हैं।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - सीबीएसई नेट में अब एक हजार रुपये का सवाल

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
सीबीएसई नेट में अब एक हजार रुपये का सवाल
जागरण संवाददाता, वाराणसी : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में अब किसी भी सवाल के उत्तर के गलत व सही का दावा मुफ्त में नहीं किया जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को अब बकायदा एक हजार रुपये कीमत चुकानी होगी। हालांकि यदि अभ्यर्थियों का दावा सही निकला तो उन्हें पैसा वापस कर दिया जाएगा।
जून 2014 से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नेट की परीक्षा सीबीएसई करा रहा है। 28 जून को सीबीएसई ने नेट/जूनियर रिसर्च शिप (जेआरएफ) के लिए परीक्षा कराई थी। अभ्यर्थियों का ओएमआर (आप्टिकल मार्कर रीडर) सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। साथ ही परीक्षा के प्रश्नों के उत्तर भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं ताकि अभ्यर्थी अपना मूल्यांकन स्वयं कर सके। साथ यह भी उन्हें पता चल जाएगा कि कितने प्रश्नों का सही व गलत उत्तर किए हैं। वहीं यदि किसी अभ्यर्थी को वेबसाइट पर अपलोड किसी प्रश्नों का उत्तर गलत लग रहा है। तो वह साक्ष्य के साथ दावा भी कर सकता हैं। सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को दावा करने के लिए 24 अगस्त की मोहलत दी है। दावा करने वाले अभ्यर्थियों को इसके लिए साक्ष्य के साथ 1000 रुपये शुल्क भी जमा करने होंगे। अभ्यर्थी शुल्क डेबिट, क्रेडिट कार्ड तथा चलान के माध्यम से जमा कर सकता है। इस बाबत सीबीएसई नेट की वेबसाइट पर विस्तार से अभ्यर्थियों को जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी ई-मेल के जरिए दावा कर सकता है।
बहरहाल सीबीएसई की नई परंपरा पर अभ्यर्थियों ने तीखी प्रतिक्रिया की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि देश की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में गलत उत्तर का दावा करने के लिए अब तक कोई शुल्क नहीं लिया जाता था। सिर्फ आवेदन मांगे जाते हैं। ऐसे में सीबीएसई का यह कदम अनुचित है

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - ‘बहाल नहीं किया तो जाऊंगा कोर्ट

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

‘बहाल नहीं किया तो जाऊंगा कोर्ट’
लखनऊ (ब्यूरो)। बर्खास्त प्रशिक्षु शिक्षक शिवकुमार पाठक अपनी बर्खास्तगी को शासन के गुस्से की गाज मान रहे हैं। उनका तर्क है कि वह हर बार छुट्टी लेकर कोर्ट केस की सुनवाई के लिए गए। खंड शिक्षाधिकारी से छुट्टी की लिखित अनुमति ली है जिसके सुबूत उसके पास है। पाठक ने बताया कि उसे बहाल करने की सूचना अभी तक नहीं है। यदि जल्द ही उसे बहाल नहीं किया जाता है तो वह कोर्ट की शरण लेगा। बीते 13 अगस्त को बर्खास्त किया गया प्रशिक्षु शिक्षक शिव कुमार अफसरों और नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने के दो दिन पहले आए हाईकोर्ट के फैसले का मुख्य पक्षकार भी है। इसके अलावा बर्खास्त प्रशिक्षु शिक्षक ही टीईटी अभ्यर्थियों की सुप्रीम कोर्ट तक चली लड़ाई का वादी भी है।
छुट्टी लेकर गया फिर क्यों किया टर्मिनेट : शिवकुमार
बीएसए ने कहा, नौकरी करोगे या पैरवी
बर्खास्त किए गए प्रशिक्षु शिक्षक पर सुप्रीम कोर्ट की ओर शिक्षामित्रों के समायोजन पर रोक के बाद दबाव और बढ़ गया था। शासन के दबाव में बीएसए ने प्रशिक्षु शिक्षक को साफ कह दिया था कि नौकरी करोगे कि पैरवी। प्रशिक्षु शिक्षक शिव कुमार पाठक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर हुई कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताया। प्रदेशस्तर के कुछ शिक्षामित्र नेताओं की ओर से भी फोन आने लगे कि अब पैरवी न करो नहीं तो नौकरी नहीं करने देंगे। वे लोग बड़े नेताओं का नाम लेकर धमकी दे रहे थे। मैं झुका नहीं और बर्खास्तगी हो गई। बीएसए ने साफ कहा कि अब मामला उनके स्तर का नहीं है। शासन का मामला है

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - सातवीं वेतन समिति की कवायद में जुटी सरकार

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
सातवीं वेतन समिति की कवायद में जुटी सरकार

लखनऊ। सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट केंद्र को जल्द सौंपे जाने की संभावना के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शासन ने केंद्र में रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद प्रदेश में गठित होने वाली वेतन समिति के लिए जरूरी सूचनाएं मांगी हैं। इसमें ग्रेड पे के हिसाब से कार्यरत कर्मियों के ब्यौरे समेत तमाम अहम जानकारियां शामिल हैं।
वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र को सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट निकट भविष्य में सौंपी जानी है। इसके बाद राज्य सरकार को अपने कर्मचारियों के लिए वेतन समिति का गठन करना होगा। इस समिति की सिफारिशों पर विचार कर प्रदेश सरकार को निर्णय लेना होता है। समिति को कर्मचारियों से जुड़ी तमाम अद्यतन सूचनाओं की जरूरत होगी। इसे ध्यान में रखते हुए विभागों से सूचनाएं मांगी गई हैं।
प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों से विभागों में स्वीकृत पदों की संख्या, एक जनवरी 2006 को लागू वेतनमान और भरे व खाली पदों का ब्यौरा मांगा गया है। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय वित्तीय स्तरोन्नयन (एसीपी) में ग्रेड पे वार लाभ पाने वाले कर्मियों की संख्या भी पूछी गई है। शासन ने वर्ष 2015, 2016 व 2017 में रिटायर होने वाले कर्मचारियों का ग्रेड पे वार ब्यौरा भी मांगा है। अधिकारियों को यह भी बताना होगा कि उनके विभाग में कार्यरत समूह ‘क’, ‘ख’, ‘ग’ अथवा ‘घ’ में कार्यरत कर्मियों पर सेवा नियमावली लागू है या नहीं। यदि लागू नहीं है तो किस कार्यकारी आदेश से संबंधित कर्मी के संवर्ग व पद की सेवाएं ली जा रही हैं। अधिकारियों को सेवा नियमावली या कार्यकारी आदेश की कॉपी भी उपलब्ध करानी है।
प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर ने अधिकारियों से ये सूचनाएं 31 अगस्त तक हर हाल में उपलब्ध कराने को कहा है। सूचनाएं 31 मार्च 2015 को आधार बनाकर तैयार की जाएंगी।
•शासन ने विभागों से मांगी कर्मियों से जुड़ी अहम जानकारी
•हर हाल में 31 अगस्त तक ब्यौरा मुहैया कराने के निर्देश
वेतन समिति का काम
जिस तरह केंद्रीय वेतन आयोग का काम केंद्रीय कर्मियों के वेतन का पुनरीक्षण करना होता है, वैसे ही राज्य वेतन समिति केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर केंद्र के निर्णय के मद्देनजर राज्य कर्मियों के वेतन पुनरीक्षण से जुड़ी सिफारिशें देती है। प्रदेश सरकार इन पर विचार कर निर्णय लेती है। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों पर केंद्र के निर्णय को सूबे में लागू करने पर विचार के लिए प्रदेश सरकार ने एसएटी रिजवी वेतन समिति का गठन किया था। रिजवी तब प्रशासनिक सेवा से रिटायर हो चुके थे। केंद्रीय वेतन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद मौजूदा सरकार को भी किसी वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी का गठन करना होगा। इसके लिए एक रिटायर्ड आईएएस अफसर एवं प्रमुख सचिव वित्त रहे एक अधिकारी के साथ कई अन्य अफ सरों के नाम चर्चा में हैं।
चुनावी वर्ष में निर्णय से राज्यकर्मियों को बड़ी उम्मीदें
केंद्र सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2016 से लागू करने की बात कह चुकी है। 2016-17 प्रदेश का चुनावी वर्ष होगा। प्रदेश सरकार को चुनाव के ठीक पहले सातवें वेतन समिति की सिफारिशों पर निर्णय करना होगा। सूबे के 21 लाख से ज्यादा कर्मियों की निगाहें केंद्र व राज्य सरकार के निर्णय पर है। ऐन चुनाव के पहले निर्णय होने से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें हैं

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - एलटी शिक्षक भर्ती फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वालों की जाएगी नौकरी

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

एलटी शिक्षक भर्ती
फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वालों की जाएगी नौकरी

जांच में फर्जी मिलने पर दर्ज होगी एफआईआर

लखनऊ (ब्यूरो)। राजकीय इंटर कॉलेजों में स्नातक वेतनक्रम (एलटी) शिक्षक बनने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वालों की नौकरी जाएगी। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमर नाथ वर्मा ने शुक्रवार को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को इस संबंध में निर्देश भेजते हुए कहा है कि अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए।
राजकीय इंटर कॉलेजों में 6,645 एलटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मंडल स्तर पर होने वाली इस भर्ती में कई मंडलों में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने का खुलासा हुआ है। इसमें सबसे अधिक मामला लखनऊ मंडल का है। शासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश पूर्व में ही दे चुका है। इसके आधार पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिया है कि संदेह के आधार पर भर्ती होने वालों के प्रमाण पत्रों की जांच कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने यह भी निर्देश दिया है कि इसकी सूचना उन्हें भी देने के साथ अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भी दी जाएगी।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - Good News for JRT CANDIDATES चौदह सितंबर तक नियुक्त करें शिक्षक

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
Good News for JRT CANDIDATES चौदह सितंबर तक नियुक्त करें शिक्षक
विसं, इलाहाबाद : हाईकोर्ट ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित-विज्ञान के 29,334 चयनित सहायक अध्यापकों को 14 सितंबर तक नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। कहा है कि यदि इस आदेश पर अमल नहीं किया गया तो बेसिक शिक्षा के सचिव हीरा लाल गुप्ता एवं बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा 15 सितंबर को कोर्ट में हाजिर रहेंगे। कोर्ट इस दिन आदेश की अवहेलना करने के कारण इनके विरुद्ध अवमानना आरोप निर्मित करेगी।
यह आदेश न्यायमूर्ति रणविजय सिंह ने दीपक शर्मा की अवमानना याचिका पर अधिवक्ता शैलेन्द्र की बहस सुनने के बाद दिया है। सचिव ने हलफनामा दाखिल कर कोर्ट को आश्वासन दिया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जा रही है। प्रमुख सचिव का अनुमोदन भी ले लिया गया है।