Saturday, March 5, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - उर्दू शिक्षक भर्ती : 11 अगस्त 1997 तक वालों को ही मौका

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

उर्दू शिक्षक भर्ती : 11 अगस्त 1997 तक वालों को ही मौका

Publish Date:Thu, 03 Mar 2016 09:50 PM (IST) | Updated Date:Thu, 03 Mar 2016 09:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : उर्दू शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया में गुरुवार को भी विभागीय अफसर उलझे रहे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद ने 21 की नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी। हालांकि इसके बाद भी फीरोजाबाद में 29 पद खाली रह गए हैं।

उर्दू शिक्षकों के लिए पिछले दिनों काउंसि¨लग कराई गई थी। काउंसि¨लग के बाद में विभाग ने शासनादेश के तहत ही पात्रों का चयन किया। हालांकि इस दौरान कई अन्य अभ्यर्थी भी यहां पहुंचे। इन्होंने प्रत्यावेदन भी दिया है, लेकिन शासनादेश के तहत उनके प्रत्यावेदन पर विचार नहीं हो सका। इस दौरान कई अभ्यर्थी तो ऐसे पहुंचे जिनके हाथ में सितंबर 1997 का प्रमाण पत्र था। इनका कहना था कि उनकी परीक्षा पहले ही हुई थी परीक्षाफल भी पहले ही घोषित हो गया था, लेकिन प्रमाण पत्र बाद में मिला है, लेकिन शासनादेश के तहत प्रमाण पत्र 11 अगस्त 1997 से पहले जारी होना था। ऐसे में इनके प्रत्यावेदन पर मंथन नहीं हो सका।

नगर क्षेत्र एवं फीरोजाबाद बीआरसी पर हुआ प्रशिक्षण

फीरोजाबाद नगर क्षेत्र एवं ब्लाक संसाधन केंद्र पर गुरुवार से शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। चार दिवसीय प्रशिक्षण में 50-50 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत शिक्षकों को शिक्षण की पद्धति समझाई जा रही है। डिप्टी बीएसए तरुण कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण चला। इस दौरान शिक्षको को स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने का संदेश दिया।

कारण बताओ नोटिस जारी

डिप्टी बीएसए तरुण कुमार ने एका के दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मछरिया स्कूल में पिछले दिनों जांच के लिए गए डिप्टी बीएसए को बृजेश कुमार एवं विवेक पाठक गैरहाजिर मिले थे। ग्रामीणों ने बताया था शिक्षक कभी-कभी स्कूल आते है। ऐसे में डिप्टी बीएसए ने दोनो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - उर्दू शिक्षक भर्ती में पहुंचे मात्र चार अभ्यर्थी

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

उर्दू शिक्षक भर्ती में पहुंचे मात्र चार अभ्यर्थी

शुक्रवार, 26 फरवरी 2016
पीलीभीत
Updated @ 10:45 PM IST
Urdu teacher recruitment Arrived just four candidates
प्राथमिक स्कूलों में 3500 उर्दू शिक्षक भर्ती को लेकर बीएसए कार्यालय में हुई काउंसलिंग में 12 पदों के लिए मात्र चार अभ्यर्थी ही पहुंचे।
शासन के निर्देश पर जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में उर्दू सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर जनवरी में ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने पंजीकरण, आवेदन पत्र में संशोधन आदि की प्रक्रिया 15 फरवरी तक पूरी कराने के बाद 26 फरवरी को काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए थे। इधर बीएसए कार्यालय में शुक्रवार को काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की गई। अभ्यर्थियों ने डीएम के निर्देश पर गठित पैनल के समक्ष उपस्थित होकर अपने अभिलेखों का सत्यापन कराया और जरुरी अभिलेख जमा किए। सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चली काउंसिलिंग में 12 पदों के सापेक्ष महज चार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान बीएसए अंबरीष कुमार यादव, विषय विशेषज्ञ मोहम्मद सऊद अंसारी, नजाकत खां, मुर्करम हैदर जैदी मौजूद रहे।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - तिथि भोजन की तर्ज पर अब बाल भोजन - बच्चे के जन्म, व्यक्ति विशेष के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, त्योहार या ऐसे ही किसी खास मौके पर समुदाय के किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा सरकारी बेसिक स्कूलों के बच्चों को भोजन कराया जाता है

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

तिथि भोजन की तर्ज पर अब बाल भोजन  - 
बच्चे के जन्म, व्यक्ति विशेष के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, त्योहार या ऐसे ही किसी खास मौके पर समुदाय के किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा सरकारी बेसिक स्कूलों के बच्चों को भोजन कराया जाता है

लखनऊ

नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से सुझाये गए ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम को परिषदीय स्कूलों में लागू करने से पिछले साल मना करने वाली राज्य सरकार ने अब इसे ‘बाल भोजन’ के नाम से संचालित करने का इरादा जताया है। इस बारे में शासन स्तर पर सहमति बनने के बाद मध्याह्न् भोजन प्राधिकरण ने प्रदेश में बाल भोजन कार्यक्रम संचालित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर जिलाधिकारियों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है।

तिथि भोजन के तहत गुजरात में बच्चे के जन्म, व्यक्ति विशेष के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, त्योहार या ऐसे ही किसी खास मौके पर समुदाय के किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा सरकारी बेसिक स्कूलों के बच्चों को भोजन कराया जाता है या मध्याह्न् भोजन के अलावा नमकीन, मिठाई, फल, अंकुरित अनाज, सूखे, मेवे आदि खाने के लिए दिये जाते हैं। मध्याह्न् भोजन प्राधिकरण ने शासन को जो प्रस्ताव भेजा है उसके मुताबिक बाल भोजन का मेन्यू प्रधानाध्यापक या विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्य तय करेंगे। 

प्रस्ताव में कहा गया है कि बाल भोजन के तहत बच्चों को बाहर से पका-पकाया भोजन देना उचित नहीं होगा। पूड़ी, पराठा व पकौड़ी जैसे तले हुए भोज्य पदार्थ और मिठाई स्वीकार नहीं की जाएगी। पोषक तत्वों को शामिल करते हुए भोजन तैयार किया जाएगा। प्रचुर मात्र में ताजे और मौसमी फल बांटे जा सकते हैं। जंक या फास्ट फूड, बर्गर व बिस्कुट का वितरण नहीं किया जाएगा। दूध के बने पदार्थों की गुणवत्ता परखने के बाद ही उन्हें भोजन में शामिल किया जाएगा। बाल भोजन के तहत यदि फल या सूखे मेवे बांटे जाएंगे तो उस दिन मिड-डे मील जरूर बनेगा

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - अप्रैल में शुरू होगी टीजीटी-पीजीटी भर्ती

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

अप्रैल में शुरू होगी टीजीटी-पीजीटी भर्ती

इलाहाबाद (ब्यूरो)। टीजीटी-पीजीटी भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रतियोगी छात्रों ने चयन बोर्ड अध्यक्ष का घेराव कर उनको ज्ञापन सौंपा। चयन बोर्ड अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने प्रतियोगी छात्रों को आश्वस्त किया कि जल्द ही चयन बोर्ड का गठन पूरा कर लिया जाएगा और चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। अध्यक्ष ने प्रतियोगी छात्रों को आश्वस्त किया कि चयन बोर्ड की ओर से 16 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू होगी। कहा कि 2011 की शिक्षक भर्ती जून माह में होगी।

उन्होंने कहा कि बिना कारण कोई भी परीक्षा निरस्त नहीं की जाएगी। बताया कि टीजीटी-पीजीटी 2013 की संशोधित आंसर-की जारी करने के साथ 10 मार्च से परिणाम घोषित होगा। नई शिक्षक भर्ती के लिए अप्रैल माह तक विज्ञापन जारी किया जाएगा। अध्यक्ष से वार्ता के दौरान पीएन वर्मा, राजेश्वर शेर सिंह, अनिल यादव, अंकिता पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

छह अप्रैल से प्रधानाचार्य का साक्षात्कार

इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि 2010 में घोषित संस्था प्रमुख (प्रधानाचार्य) के पद पर छूटा हुआ साक्षात्कार छह अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि बिना कारण कोई साक्षात्कार अथवा परीक्षा निरस्त नहीं की जाएगी।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाओं में प्रेक्षक होंगे तैनात ये परीक्षाएं 21 मार्च तक चलेंगी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 14 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के निर्देश

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाओं में प्रेक्षक होंगे तैनात
ये परीक्षाएं 21 मार्च तक चलेंगी
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 14 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के निर्देश 

लखनऊ (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 14 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के निर्देश दिए हैं। ये परीक्षाएं 21 मार्च तक चलेंगी। सभी जिलों में निगरानी के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। पर्यवेक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्षिक गृह परीक्षाओं का टाइम टेबल प्राप्त कर निरीक्षण करेंगे।

सचिव बेसिक शिक्षा आशीष कुमार गोयल ने बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अफसरों को इसके औपचारिक आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक अपने आवंटित जिले में पहुंचने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने जिले में पर्र्यवेक्षक को सहयोग प्रदान करेंगे।

परीक्षा समाप्त होने के बाद पर्यवेक्षक अधिकारी परीक्षा के संबंध में संक्षिप्त टिप्पणी निदेशक बेसिक शिक्षा को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक केंद्र का निरीक्षण कर आख्या निदेशक बेसिक शिक्षा के ई-मेल पर भी भेजनी होगी

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - निशुल्क दाखिले के लिए अब 15 जून तक आवेदन आरटीई के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में आवेदन के लिए पहले दिया था सिर्फ दो दिन का वक्त

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

निशुल्क दाखिले के लिए अब 15 जून तक आवेदन

आरटीई के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में आवेदन के लिए पहले दिया था सिर्फ दो दिन का वक्त

लखनऊ। अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिले के लिए अब 15 जून तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच के बाद बीएसए जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद एक जुलाई तक बच्चों को दाखिला दिलाएंगे। इस संबंध में बेसिक शिक्षा के सचिव आशीष कुमार गोयल ने शासनादेश जारी कर दिया है। अभी तक दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 28 फरवरी थी।

आरटीई एक्ट के मुताबिक सभी स्कूलों को उनके यहां आठवीं तक हर कक्षा में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को निशुल्क दाखिला देना होता है। इस साल कुछ बदलावों के साथ दाखिले के लिए शासनादेश 25 फरवरी को जारी किया गया था। इसमें दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी निर्धारित की गई थी। आवेदन के लिए महज दो दिन का वक्त मिलने के कारण सिर्फ 40 फॉर्म ही आए।

‘अमर उजाला’ ने इस मामले को गंभीरता से उठाया। इस पर विभा द्वारा आवेदन करने की अंतिम तारीख में बदलाव कर दिया गया है। 28 फरवरी के बजाय अब चार चरण में जिलाधिकारी निशुल्क दाखिलों को अनुमति देंगे।

अंतिम तिथि खत्म होने के बाद भी नहीं कर सकते दाखिले से मना

शासनादेश में साफ किया गया है कि अंतिम तारीख का हवाला देकर निजी स्कूल बच्चे को निशुल्क दाखिले से मना नहीं कर सकते। आरटीई के मुताबिक, बच्चा पूरे साल दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है। बच्चे को उसकी उम्र के हिसाब से कक्षा में दाखिला देना स्कूल की जिम्मेदारी है। नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होना है। लिहाजा कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा एडमिशन नए सत्र की शुरुआत से पहले ही हो जाए।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - फीस वापसी को नहीं खुला खाता Model School Recruitment in UP - Fee Refund Online

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

फीस वापसी को नहीं खुला खाता 
Model School Recruitment in UP - Fee Refund Online

इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रदेश के 193 मॉडल स्कूलों में टीजीटी एवं प्रधानाचार्य की भर्ती निरस्त करने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से 24 फरवरी से आवेदकों की फीस वापसी की घोषण की गई है, लेकिन अभी तक प्रक्रिया ही नहीं शुरू हो सकी है। बैंक में खाता भी नहीं खुल सका है। फीस वापसी के आवेदक लगातार बैंक और उसकी शाखाओं का चक्कर लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान की लापरवाही से पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में बवाल की स्थिति बन रही है।
मॉडल स्कूल खोलने की योजना से केंद्र एवं प्रदेश सरकार के हाथ खींचने के बाद टीजीटी एवं प्रधानाचार्य की भर्ती निरस्त कर दी गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान ने आवेदन शुल्क वापस करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शुल्क वापसी की घोषणा के 10 दिन बाद भी बैंक में अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। आवेदन करने वाले बैंक पहुंच रहे हैं, परंतु उन्हें बताया जा रहा है कि मॉडल स्कूलों में आवेदन की शुल्क वापसी का खाता नहीं खुल सका है। फीस वापसी नहीं होने से प्रदेश में लाखों की संख्या में बीएड बेरोजगार परेशान हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से बैंक सेवा शुल्क की कटौती के बाद धनराशि वापसी के लिए 24 फरवरी से 28 मार्च 2016 की अवधि तय की गई है।
प्रधानाचार्य एवं टीजीटी के पद पर अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन जमा किए गए शुल्क को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से पेमेंट गेटवे वेंडर के सहयोग से नेट बैंकिंग के माध्यम से वापस करने की घोषणा की गई थी। शुल्क वापसी के लिए वेबसाइट www.modelschool.in तथा www.uprmsa.in पर अभी तक अभ्यर्थियों को कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

मॉडल स्कूल
उप्र माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से 24 फरवरी से फीस वापसी की घोषणा हुई है
खाता नहीं खुलने से परेशान अभ्यर्थी पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में कर रहे हंगामा

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - वेतन को कोर्ट जाने के मूड में शिक्षक आर्थिक संकट से गुजर रहे परिषदीय स्कूलों के शिक्षक नवनियुक्त प्राइमरी शिक्षकों को पांच माह से नहीं मिला वेतन

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

वेतन को कोर्ट जाने के मूड में शिक्षक
आर्थिक संकट से गुजर रहे परिषदीय स्कूलों के शिक्षक
नवनियुक्त प्राइमरी शिक्षकों को पांच माह से नहीं मिला वेतन
परेशानी:

जासं, इलाहाबाद : शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन नहीं होने से प्रदेश भर के साठ हजार नव नियुक्ति शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं मिल रहा है। शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। यह हाल तब है, जब केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा पर जोर दे रही है। ऐसे में शिक्षक संगठन वेतन पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के मूड में हैं।
72,825 शिक्षक भर्ती के तहत नवंबर 2015 में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में साठ हजार शिक्षकों की काउंसिलिंग कराकर मौलिक नियुक्ति दी गई थी। पांच माह से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन विभाग नहीं करा सका है। शिक्षकों का वेतन लेखा विभाग नहीं दे रहा है। सत्यापन जल्द कराने की मांग को लेकर कई बार नव नियुक्त शिक्षक बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव समेत कई उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन अधिकारी आश्वासन देकर इन्हें चलता कर देते हैं। वेतन के अभाव में नवनियुक्त शिक्षक अपने सगे संबंधियों से ऋण लेकर परिवार का खर्च चलाने को मजबूर हैं। इस भर्ती के तहत इलाहाबाद जनपद में 1250 शिक्षकों को विभिन्न दूरस्थ ब्लाकों में तैनाती दी गई थी। इधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि नव नियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन प्राप्त होना शुरू हो गया है।
यूपी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह के मुताबिक नवंबर में शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति दी गई थी। कहा सब्र की इंतहा हो गई है।
भर्ती के लिए शीर्ष कोर्ट में दस्तक
राब्यू, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों सहायक अध्यापक के रूप में 72825 शिक्षकों की भर्ती के तहत 12091 अभ्यर्थियों को नियुक्त करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। सात दिसंबर के आदेश पर डेढ़ माह में नियुक्ति देनी थी, पर अब तक अमल न होने से आहत युवाओं ने कुशल सिंह व अन्य की ओर से शीर्ष कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इसकी सुनवाई नौ मई को होने के आसार हैं।
उधर, परिषद के स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की होने वाली भर्ती की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। विशिष्ट बीटीसी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, शैलेश कुमार व मनोज कुमार गुरुवार से आमरण अनशन पर बैठे हैं। वह नवसृजित 16448 सीटों को मुख्य भर्ती की सीटों में जोड़ने की मांग कर रहे हैं।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
LT Grade Teacher Uttar Pradesh News - - अब संस्कृत से इंटर करने वाले भी बनेंगे हिंदी शिक्षक प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों का बदला मानक

LT Grade Teacher Uttar Pradesh   News - 

अब संस्कृत से इंटर करने वाले भी बनेंगे हिंदी  शिक्षक
प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों का बदला मानक

इलाहाबाद
इंटरमीडिएट में संस्कृत और हंिदूी के साथ स्नातक करने वाले भी अब हंिदूी के एलटी ग्रेड शिक्षक बन सकेंगे। योग्यता में यह अहम बदलाव हाल में ही किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की मंजूरी के बाद इसे प्रकाशन के लिए राजकीय मुद्रणालय भी भेज दिया गया है। राजकीय कालेजों में एलटी ग्रेड के लिए यह अर्हता पहले से ही थी। अब अशासकीय कालेजों में इसी के आधार पर हिंदी शिक्षकों की भर्तियां होंगी। प्रदेश के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त कालेजों में हिंदी  विषय का पाठ्यक्रम समान है, लेकिन दोनों संस्थानों में नियुक्ति पाने के लिए एलटी ग्रेड हंिदूी शिक्षकों की अर्हता में बड़ा अंतर रहा है। राजकीय स्कूलों में इंटरमीडिएट में संस्कृत और हंिदूी के साथ स्नातक करने वाले ही हंिदूी के एलटी ग्रेड शिक्षक बनते रहे हैं, वहीं अशासकीय कालेजों में स्नातक में हंिदूी और संस्कृत दोनों पढ़ने वाले युवा ही एलटी ग्रेड में हंिदूी के शिक्षक बनते थे। हाल में ही राजकीय कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती का मानक अलग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र में एलटी ग्रेड हंिदूी शिक्षक की अलग अर्हता के आधार पर आवेदन लिए गए। इस फासले को मिटाने के लिए कई वर्षो से मंथन चल रहा था, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की दिसंबर माह में हुई बैठक में राजकीय और अशासकीय कालेजों की में एलटी ग्रेड हंिदूी शिक्षक की अर्हता को लेकर लंबी चर्चा हुई।
आखिरकार तय हुआ कि दोनों की अर्हता समान कर दिया जाए। इस पर शासन का अनुमोदन मिलने के बाद परिषद ने इंटर में संस्कृत और हंिदूी से स्नातक करने वालों को एलटी ग्रेड हंिदूी का शिक्षक बनने के लिए अर्ह करार दिया है। गजट के बाद बदलाव पर अमल शुरू होगा।
इम्तिहान पर लग चुकी मुहर : प्रदेश के राजकीय और अशासकीय कालेजों में शिक्षकों की भर्ती की सिर्फ अर्हता ही अलग नहीं थी, बल्कि प्रक्रिया भी बिल्कुल अलग रही है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अशासकीय कालेजों के लिए जहां एलटी और प्रवक्ता दोनों के लिए भर्ती परीक्षा कराता है, वहीं राजकीय कालेजों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती मेरिट से हो रही है और प्रवक्ता का चयन लोकसेवा आयोग से सीधी भर्ती से होता है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Friday, March 4, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - टीजीटी-पीजीटी 2011 की परीक्षा 15 जून से

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

टीजीटी-पीजीटी 2011 की परीक्षा 15 जून से

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : चार वर्ष से अटकी टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) एवं पीजीटी (प्रवक्ता) 2011 की परीक्षा 15 जून से होगी। तैयारी है कि इस परीक्षा को तीन दिन में ही इसे पूरी कर लिया जाए। वहीं अशासकीय कालेजों की प्रधानाचार्य भर्ती 2011 के तहत कानपुर मंडल के करीब 100 विद्यालयों के लिए साक्षात्कार भी चार अप्रैल से कराया जाएगा। साथ ही टीजीटी-पीजीटी 2013 का परीक्षा परिणाम इसी महीने के अंत से निकालने की तैयारी है। यह सभी घोषणाएं माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र के नवनियुक्त अध्यक्ष हीरालाल गुप्त ने गुरुवार को की हैं।
उन्होंने ‘दैनिक जागरण’ को बताया कि वर्ष 2011 की भर्ती से रोक हाल में ही हट गई है। वर्ष 2013 की परीक्षा हो चुकी है और काफी परिणाम तैयार हैं वह सब पूर्व अध्यक्ष से चर्चा करने के बाद जारी होंगे। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि वर्ष 2013 में प्रधानाचार्यो की भर्ती के लिए विज्ञापन निकला था उस समय आए अधियाचन की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है वह पूरा होने के बाद प्रधानाचार्य व अन्य के विज्ञापन भी निकलेगें।
सौंपा ज्ञापन, घेराव आज : टीजीटी-पीजीटी प्रतियोगी मोर्चा ने अध्यक्ष को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंप लंबित कार्यो को जल्द पूरा कराने की मांग की। वहीं चयन बोर्ड प्रतियोगी मोर्चा ने भी अध्यक्ष को ज्ञापन देकर कहा है कि शुक्रवार को कार्यालय घेरेंगे। क्योंकि प्रमुख सचिव ने वादा किया था 29 फरवरी तक अध्यक्ष व बोर्ड गठित होगा, जबकि अभी सदस्यों की नियुक्ति नहीं हुई है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - दो लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी शासन ने खोले नयी पेंशन योजना के द्वार, अप्रैल से होगी लागू

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

दो लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
शासन ने खोले नयी पेंशन योजना के द्वार, अप्रैल से होगी लागू

डॉ.संजीव, लखनऊ : खुशखबरी। प्रदेश सरकार ने सभी कर्मचारियों को नयी पेंशन योजना से जोड़ने की राह में आ रही बाधा दूर कर दी है। अभी तक विभागीय धनाभाव के कारण दो लाख से अधिक कर्मचारियों को नयी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब सरकार ने वित्तीय प्रावधान कर दिया है ताकि सूबे के सभी कर्मचारी लाभान्वित हो सकें। प्रदेश में एक अप्रैल 2005 के बाद नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता है। प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, पुलिस व पंचायतों सहित कई विभागों के दो लाख से अधिक कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें अब तक नयी पेंशन योजना का भी लाभ नहीं मिल सका है। इनमें से अधिकांश ने पेंशन योजना के लिए फॉर्म भी भर दिये और उनका कार्ड भी बन गया किन्तु पेंशन के लिए जरूरी धनराशि कटना शुरू नहीं हुई। वित्त सचिव अजय अग्रवाल के मुताबिक इन कर्मचारियों के संबद्ध विभागों ने धनाभाव के कारण पेंशन के लिए अंशदान दे पाने में असमर्थता जताई थी। अब शासन ने सभी कर्मचारियों को पेंशन दिलाना सुनिश्चित कराने के लिए इन विभागों का धनाभाव दूर करने का फैसला किया है। इन सभी विभागों के लिए पेंशन योजना अंशदान के लिए पैसे का इंतजाम कर दिया गया है। अगले वित्तीय वर्ष में यह राशि आवंटित हो जाएगी और इसके बाद प्रदेश के सभी कर्मचारी नई पेंशन योजना से जुड़ सकेंगे।
दस-दस फीसद अंशदान : नई पेंशन योजना के दायरे में आने वाले कर्मचारियों का प्राविडेंट फंड भी नहीं कटता है। केंद्र सरकार की पहल पर नए कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना आई है, जिसमें कर्मचारी व सरकार के बराबर अंशदान से पेंशन प्रावधान है। इसमें कर्मचारियों के मूल वेतन में ग्रेड पे व डीए जोड़कर आने वाली राशि का दस फीसद कर्मचारियों की ओर से उतनी ही राशि राज्य सरकार की ओर से जमा की जाती है। इससे एकत्र राशि उनके लिए धन बचत का साधन भी बनती है और एक तरह से प्राविडेंट फंड के विकल्प के रूप में सामने आती है।अब शासन ने सभी कर्मचारियों को पेंशन दिलाना सुनिश्चित कराने के लिए इन विभागों का धनाभाव दूर करने का फैसला किया है। इन सभी विभागों के लिए पेंशन योजना अंशदान के लिए पैसे का इंतजाम कर दिया गया है। अगले वित्तीय वर्ष में यह राशि आवंटित हो जाएगी और इसके बाद प्रदेश के सभी कर्मचारी नई पेंशन योजना से जुड़ सकेंगे