Tuesday, March 27, 2012

टीईटी पास अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 30 को

टीईटी पास अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 30 को

संभल (भीमनगर)। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक में 30 मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ चलने का आह्वान किया गया।
नगर में संपन्न टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बीएड बेरोजगार टीईटी परीक्षा पास करने के बाद भी नौकरी के इंतजार में हैं। शीघ्र ही नियुक्ति की मांग को लेकर टीईटी पास अभ्यर्थी 30 मार्च को लखनऊ में धरना देगें। जिसमें भीमनगर से मोर्चा की ओर से बेरोजगार लखनऊ जाएंगे। इस संबंध में 27 मार्च को मोहल्ला कोटपूर्वी के रामलीला मैदान में सायं तीन बजे से बैठक बुलाई गई है। जिसमें लखनऊ जाने वाले सभी लोग समय से पहुंच जाएं। इसमें रामवीर सिंह, सुभाष गौतम, राजकुमार, महिपाल सिंह, परमवीर सिंह, हुकुमसिंह, महेंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, दिनेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल सिंह, अजीत कुमार, राहुल सक्सेना, रीनू, विनीत कुमार, दानिश शामिल थे।

News : Amar Ujala (27.03.2012)

टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्री धारकों को नौकरी दें

टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्री धारकों को नौकरी दें
मथुरा (ब्यूरो)। टीईटी उत्तीर्ण कर चुके बीएड डिग्री धारकों ने राज्य सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को गोवर्धन स्थित रामचंद्र पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में एक लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इनकी पूर्ति के लिए पिछली सरकार ने प्रक्रिया शुरू की थी, जो चुनाव के चलते रुक गई है। अब वर्तमान सरकार को इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करना चाहिए। अन्यथा टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। बैठक के दौरान फतेह सिंह, ओमवीर, चंद्रशेखर, अवधेश सिंह, वैभव, मनीष, धारा सिंह, मुरारी लाल, श्याम शरण, तेजपाल, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद थे।

News : Amar Ujala (27.03.2012)

नौकरी के लिए किया प्रदर्शन

नौकरी के लिए किया प्रदर्शन
इटावा (ब्यूरो)। भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से खफा टीईटी पास अभ्यर्थियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित वटवृक्ष के नीचे प्रदर्शन किया। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एकत्रित हुए अभ्यर्थियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
धरने के दौरान उनका कहना था कि प्रदेश के पांच लाख छात्रों का भविष्य टीईटी परीक्षा से जुड़ा है। सरकार को परीक्षा किसी भी दशा में निरस्त नहीं करनी चाहिए। उनका कहना रहा कि टीईटी प्रवेश परीक्षा फार्म के आवेदन से लेकर अब तक प्रत्येक अभ्यर्थी बीस हजार या उससे अधिक की धनराशि खर्च कर चुका है। प्रक्रिया में हो रही देरी से अभ्यर्थी तनाव में हैं। इस दौरान मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया जिसमें परीक्षा निरस्त न करके जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की गई। धरने में वैभव सिंह यादव, अनुज कुमार, वीर बहादुर, मनोज कुमार, आशू आदि मौजूद थे।

News : Amar Ujala (27.03.2012)

संजय मोहन को दी चार्जशीट की कापी

संजय मोहन को दी चार्जशीट की कापीकानपुर। टीईटी घोटाले के आरोपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक संजय मोहन को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। उन्हें अदालत से चार्जशीट की कापी दी गई। अकबरपुर पुलिस ने 7 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार किया था।

News : Amar Ujala (27.03.2012)

टीईटी छात्रों पर लाठी चार्ज की निंदा

टीईटी छात्रों पर लाठी चार्ज की निंदा
(UPTET : TET Candidates Condemned Lathicharge)

जलेसर (ब्यूरो)। टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक में लखनऊ में टीईटी अभ्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। साथ ही प्रदेश सरकार से शीघ्र ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई। क्योंकि युवा वर्ग ने समाजवादी पार्टी पर विश्वास करते हुए सरकार बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया है। बैठक में मनु ठाकुर, शिवप्रताप सिंह, जयकुमार कुशवाह, मनोज सिसोदिया, गजराज सिंह, दीपेंद्र सिंह, माधवी सिंह, पूजा भारद्वाज, नरेंद्र, आशीष सिंह आदि थे।

News : Amar Ujala (27.03.2012)

Monday, March 26, 2012

UPTET : Postcard sent to Ministers , Higher Authorities of State

प्रदेश के उच्चाधिकारियों, मन्त्रियों तक को भेजे गये पोस्टकार्ड
(UPTET : Postcard sent to Ministers , Higher Authorities of State )

ललितपुर(एस.बी.न्यूज)  25 मार्च। एक ओर सरकार बेरोजगारों को भत्ता देने की अपने घोषणा पत्र के अनुसार तैयारियों में जुटा है, वहीं पूर्ण शिक्षित युवाओं की रोजगार की माँगों को दरकिनार किया जा रहा है। वहीं आज  टीईटी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं द्वारा एक पखबाड़े के तहत चलाये जा रहे आन्दोलन के तहत आज स्थानीय कम्पनी बाग में एकत्र हुये, जहाँ टीईटी उत्तीर्णों ने जमकर प्रदर्शन करते हुये अपनी व्यथा को पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रदेश के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमन्त्री सहित कई मान्नीय उच्चाधिकारियों भेजने का निर्णय लिया है
कम्पनी बाग में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में लाखों शिक्षकों के पदों को भरने के लिए एनसीटीई के निर्देशानुसार टीईटी भर्ती आर्हता परीक्षा ली गई थी, जिसमें मैरिट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें पाँच जिलों से फार्म भरने की छूट दी गई थी, जिसमें एक जनपद के लिए पाँच सौ रूपये फीस थी, बाद में न्यायालय द्वारा सभी जिलों में आवेदन की छूट दी गई थी, जिससे अधिकतर अभ्यर्थियों ने 50 से 60 जिलों तक से फार्म भरे गये थे। वहीं इस परीक्षा के परिणाम में संशोधन के दौरान गड़बड़ी करके कुछ छात्रों को पास किया गया, जिस पर सचिव संजय मोहन सहित अन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी भी की गई, जिससे टीईटी उत्तीर्ण दो लाख दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों को टीईटी निरस्त होने की आशंका होने लगी।
उन्होंने पोस्टकार्ड के माध्यम से उच्चाधिकारियों से परीक्षा को निरस्त न किये जाने की माँग की और मैरिट के आधार पर सूची बनाकर रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही की जाये। वहीं उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के निरस्त हो जाने के कारण लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य अन्धकार मय हो जायेगा। इसके साथ ही फार्म भरने में खर्च किये गये हजारों रुपये भी व्यर्थ हो जायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में खाली पड़े प्राईमरी और जूनियर विद्यालयों में भर्ती कराये जाने की माँग की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वह सभी आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। शासन द्वारा इनकी माँगों को अगर शीघ्र ही नहीं माना गया तो शायद यह युवा भी आने वाले समय में बेरोजागरी भत्ता पाने के हकदार हो जायेंगे। इस मौके पर अनुराग शर्मा, रविन्द्र साहू, आलोक श्रीवास्तव, अन्तिम जैन, दीपक गुप्ता, महेश बबेले, राहुल तिवारी, राहुल नायक, नीलेश पुरोहित, अमित जैन, देवेन्द्र कुशवाहा, मनीष देवलिया, राहुल पुरोहित, आशीष यादव, दिलीप सेन, नीरज रैकवार, महरौनी के संतोष साहू, मुकेश पाठक, वसीम, आलोक व्यास, भारत भूषण, बाँसी से संतोष गुप्ता एवं सत्यप्रकाश गुप्ता सहित अनेकों टीईटी उत्तीर्ण छात्र-छात्रायें मौजूद रहीं।

News: shubhbharat.com  (26.3.12)

UPTET Mirjapur : If Candidates demands NOT fulfilled then seizure of Assembly


मांगें पूरी नहीं हुई तो घेरेंगे विधानसभा
(UPTET Mirjapur : If Candidates demands NOT fulfilled then seizure of Assembly )

मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित रामटेक मंदिर पर टीईटी उर्त्तीण संघर्ष मोर्चा विंध्याचल मंडल की बैठक में लखनऊ में टीइटी उर्त्तीण छात्रों पर किये गये लाठी चार्ज की निंदा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव शिक्षकों की भर्ती 30 नवंबर को जारी विज्ञापन के आधार पर अतिशीघ्र पूरा करने की उनकी मांग को अवश्य पूरा करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राहुल गुप्ता ने कहा कि यदि सरकार भर्ती प्रक्रिया अतिशीघ्र आरम्भ नहीं करती है तो हम फिर से विधानसभा घेरेंगे साथ ही क्षेत्र के विधायकों को भी घेरेंगे । बैठक मेें राहुल गुप्ता, खुशहाल सिंह, अरविंद गुप्ता, आनंद मोहन, सोहन, उमेश श्रीवास्तव, शालीन दूबे, सत्यानंद स्वरूप, संजय कुमार प्रजापति, सुरेश सिंह, राघेश्याम, नागेंद्र विश्वकर्मा, श्याम देव, अल्पिका जायसवाल, दिनेश सिंह, विंध्यवासिनी, अंकिता केशरी, अतुल श्रीवास्तव, पवन कुमार, कृष्ण मोहन, रूद्र प्रताप पांडेय, ओंकार नाथ, आदि

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET : TET Marks Should be Basis of Selection


टीईटी के अंक को ही चयन का आधार बनाएं 
(UPTET : TET Marks Should be Basis of Selection )

•लाठीचार्ज की घटना पर जताया आक्रोश 

मऊ। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक नगर के जीवनराम छात्रावास में हुई। इसमें टीईटी के अंक को ही चयन का आधार बनाने की मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि टीईटी प्राप्तांक को ही आधार बनाते हुए सहायक अध्यापकों की भर्ती शीघ्र शुरू की जाए। कड़ा परिश्रम कर लोगों ने उच्च अंक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में टीईटी अभ्यर्थियों के मौन जुलूस पर लाठी चार्ज की घटना निंदनीय है। घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने की मांग की है। बैठक में जावेद अख्तर, मोहम्मद अफजल, सुनील कुमार देववंशी, विनोद गुप्ता, उमेश प्रसाद गुप्ता, सुब्बन चौहान, स्वामीनाथ शर्मा, रघुनाथ चौहान, प्रमोद प्रजापति, विभूति प्रसाद, अखिलेश पांडेय, त्रिपुरारी ठाकुर, विजय सिंह, अभिषेक सिंह, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, मुकेश कुमार, प्रभुनाथ कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, सर्वदानंद, दीनदयाल यादव, संजय यादव, अनिल शर्मा, सुनील गावस्कर, संजय भारती, अरुण कुमार, राजीव यादव, प्रदीप चौहान आदि उपस्थित थे।

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET Jonpur : TET Candidates warned for agitation / andolan


टीईटी उत्तीर्ण ने आंदोलन की दी चेतावनी
(UPTET Jonpur : TET Candidates warned for agitation / andolan )


जौनपुर। टीईटी छात्र संघ मोर्चा की टीडी कालेज स्थित मारुति मंदिर परिसर में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। अभ्यर्थियों ने कहा कि 26 मार्च तक शासन ने कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो छात्र लखनऊ में व्यापक आंदोलन करने का बाध्य होंगे। रविवार को मंदिर परिसर में छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जल्द से जल्द टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाए। बैठक में एक अप्रैल को मारुति मंदिर में ही बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सरकार से अनुरोध किया गया कि टीईटी भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। इस दौरान अजीत यादव, पीयूष, मृत्युंजय, धर्मेंद्र, मनोज कुमार, अश्वनी मौर्या, अजय विश्वकर्मा, सर्वेश मौर्या, भीष्म शंकर आदि मौजूद थे।


News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET Gazipur : Teachers Selection Through TET Merit


मेरिट के आधार पर हो भरती
(UPTET Gazipur : Teachers Selection Through TET Merit )


गाजीपुर। बीएड एवं टीईटी पास बेरोजगारों की बैठक रविवार को कांशी राम स्मृति समाज सेवा समिति के कार्यालय पर हुई। इस मौके पर भरती प्रक्रिया को सीधे मेरिट के आधार पर करने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जितेंद्र कुमार स्याल ने कहा कि डिग्रीधारियों को उम्मीद है कि अब जल्दी ही भरती की प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें सभी को न्याय मिलेगा। उमेश कुमार कहा कि इस बार भरती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील प्रताप अनुरागी तथा संचालन राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर विकास कुमार राव, चंदन कुमार आदि थे।

प्रक्रिया में फेरबदल होने पर चुप नहीं बैठेंगे  -

गाजीपुर। टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोचा की बैठक सिटी स्टेशन स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इस मौके पर वक्ताओं कहा कि शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू हुए दो वर्ष समाप्त होने वाला है, लेकिन सरकार बच्चों के लिए पर्याप्त मात्रा में शिक्षकों की एक भी बार नियुक्ति नहीं कर सकी। प्रदेश में लगभग 25 हजार शिक्षक प्रतिवर्ष सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है।र
उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर नियुक्ति प्रक्रिया में कोई भी फेर-बदल या विलंब किया गया तो टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस अवसर पर संजीव राय, पंकज कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, शैलेश यादव, बृज किशोर यादव, सुजीत कुमार, उपेंद्र यादव, बृजेश यादव, सईदुल हसन, मो. आरिफ, विनोद यादव, नरेंद्र प्रजापति, राजेश, प्रेमनारायण यादव, रामप्रकाश यादव, रमा, शबाना आदि उपस्थित रहे।

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET : Seizure of Assembly , If Demands of TET Passed Candidates NOT fulfilled


टीईटी पास अभ्यर्थी विधानसभा घेरेंगे 
(UPTET : Seizure of Assembly , If Demands of TET Passed Candidates NOT fulfilled )

•30 तक टीईटी परीक्षा में धांधली की जांच पूरी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग
•बैठक में हुआ फैसला मांगें पूरी न होने पर एक अप्रैल को घेरेंगे विधानसभा


मुगलसराय। टीईटी पास अभ्यर्थियों ने रविवार को रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगें पूरी न होेने पर आगामी तीन अप्रैल को लखनऊ में जुलूस निकालकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने आगामी 30 मार्च तक टीईटी परीक्षा में हुई धांधली की जांच पूरी करने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया टीईटी के मेरिट के आधार पर करने की मांग की। इस दौरान मुगलसराय बीएड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष मंजय कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 30 मार्च तक सरकार की तरफ से उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो तीन अप्रैल को लखनऊ में टीईटी पास अभ्यर्थियों द्वारा जुलूस निकालकर विस का घेराव किया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर जेल भरो आंदोलन भी चलाया जाएगा। इस मौके पर गोपाल कुशवाहा, प्रशांत कुमार, गुप्तेश्वर कुमार, गोविंद कुमार, अनिल कुमार, शिवेंद्र प्रताप, दीपक कुमार, मुकेश कुमार रावत, सतीश कुमार, देवाशीष कुमार, अमनदीप सिंह, रंजीत कुमार पांडेय, राजेश कुमार, गोविंद कुशवाहा, अमित जायसवाल, सुरेंद्र कुमार मौर्य, महेंद्र कुमार, भोलानाथ यादव, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET Gyanpur : TET Candidates Condemned Lathicharge


टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा 
(UPTET Gyanpur : TET Candidates Condemned Lathicharge )

ज्ञानपुर। अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की स्थानीय हरिहरनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में अभ्यर्थियों पर लखनऊ में लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवा तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक उनकी सभी मांगें पूर्ण न कर ली जाएं। वक्ताओं ने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया टीईटी मेरिट के आधार पर जल्द से जल्द की जाए। न्याय के बदले अभ्यर्थियों को मिल रही लाठियां प्रदेश सरकार के लिए अच्छा संकेत नहीं है। बैठक में फूलचंद्र यादव, विष्णु जायसवाल, सुशील प्रजापति, प्रहलाद शुक्ला, राजन शुक्ला, रमेश यादव, शिवम श्रीवास्तव, रामवृक्ष, सोहनलाल, श्यामसुंदर गुप्ता, विनय स्वर्णकार, गंगा प्रसाद प्रजापति, अनिल, जेपी, विजय भास्कर आदि थे।
हरिहरनाथ मंदिर परिसर में बैठक के बाद प्रदर्शन करते टीईटी अभ्यर्थी।

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET : Candidates Demanded - Teachers Selection Base Should be TET Merit


टीईटी मेरिट को ही बनाया जाए चयन का आधार
(UPTET : Candidates Demanded - Teachers Selection Base Should be TET Merit )

•उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक 
बलिया। उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चंद्रशेखर उद्यान में हुई। इसमें 20 मार्च को लखनऊ में टीईटी पास हजारों अभ्यर्थियों के शांति मार्च जुलूस पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की निंदा की गई। इसके साथ ही बैठक में उपस्थित लोगों ने टीईटी मेरिट को ही चयन का आधार बनाने की बात कही। कहा कि यह प्रक्रिया ही न्याय संगत है।
अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई है कि न्यायालय शीघ्र ही इस मामले पर अपना सकारात्मक निर्णय देगी। वक्ताओं ने कहा कि टीईटी भर्ती मेरिट के सभी डिग्री धारियों को प्रतिभा दिखाने का एक समान अवसर मिलेगा। यह एक न्याय पूर्ण प्रक्रिया है। कहा कि न्यायालय को जल्द निर्णय देना चाहिए।
बैठक में बेसिक शिक्षा मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन पर भी चरचा की गई। कमलेश यादव, आशुतोष यादव, मनीष पांडेय, मंजीत सिंह, संजय पांडेय, मुन्ना राम, राजीव कुमार पांडेय, रविशंकर यादव, सुशांत मिश्रा, संजय पाठक, मुन्ना राम, आफताब आलम, राघवेंद्र यादव, विद्यानंद चौहान, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।


News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET : Candidates Condemned Lathicharg


अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा 
(UPTET : Candidates Condemned Lathicharge )

एक दिवसीय अनशन पर बैठे टीईटी उत्तीर्ण संघ मोर्चा अहरौला इकाई के पदाधिकारी तथा (नीचे) टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक को संबोधित करते अनिल वर्मा 

आजमगढ़। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। इसमें लखनऊ में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे 20 हजार टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक की गई लाठीचार्ज की निंदा की गई। साथ ही सपा सरकार से जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष आजाद यादव ने कहा कि पिछली सरकार ने समय से हम सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को संपन्न करके हमारे साथ जो धोखा किया है वह यह सरकार नहीं करेगी, हमें इस सरकार से काफी उम्मीदें है कि हम सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के हित और परिश्रम को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करेगी। बैठक को अनिल वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर उमेश वर्मा, दिनेश यादव, प्रेमचंद, चंद्रभान, नरेंद्र कुमार, अजय सिंह, रूबी, रूपम राय, बृजराज, सूबेदार यादव, शिवधन यादव, राजेश कुमार, अजेंद्र कुमार, संपूर्णानंद राय, कमलाकर राय, राहुल राय, प्रवीण राय, सौरभ सिंह पटेल, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, अनूप कुमार विश्वकर्मा, संजय मौर्य, रवींद्र यादव, विनोद कुमार, हरिश्चंद्र, विरेंद्र कुमार मौर्य, जनार्दन मौर्य, भैरवनाथ यादव, संजीव कुमार यादव, पुष्पेंद्र कुमार यादव, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, पवन गौतम, अभिषेक राय, अजय दूबे आदि उपस्थित थे।


News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET : Agitation /Anshan against Lathicharge, TET Candidates Demanded early recruitment


लाठीचार्ज के विरोध में अनशन - टीईटी अभ्यर्थियों ने जल्द नियुक्ति की मांग की 
(UPTET : Agitation /Anshan against Lathicharge, TET Candidates Demanded early recruitment )

अहरौला। लखनऊ में टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और नियुक्ति की मांग को लेकर रविवार को टीईटी उत्तीर्ण संघ मोर्चा अहरौला इकाई के बैनर तले अभ्यर्थियाें ने बीआरसी कार्यालय अहरौला में एक दिवसीय अनशन पर बैठे। इस दौरान टीईटी संघर्ष मोर्चा इकाई अहरौला के पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न हुआ।
संघर्ष समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षा के राजनीतिकरण तथा शिक्षा के गिरते स्तर पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि पहले राजनीति और दोषों से परे गुरुकुल की शिक्षा होती थी। लेकिन आज शिक्षा का राजनीतिकरण हो गया है। संस्कार और नैतिकता से शिक्षा की दूरी बढ़ने लगी है। उन्होंने टीईटी अभ्यर्थियों की नियुक्ति होने तक लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवंबर 2011 में शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी परीक्षा कराई गई। इस क्रम में 72000 शिक्षक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। विभिन्न कारणों का हवाला देकर भर्ती प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र ही शुरू करने की मांग की साथ ही लखनऊ में शिक्षकों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की। इस अवसर पर संरक्षक रामसागर यादव, उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, लालजीत चौहान, केशमान प्रजापति, महासचिव पंकज यादव, रसल रघुवंशी, प्रवक्ता जितेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष दीपक गिरी, मीडिया प्रभारी बालचंद्र प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुनीता मौर्य, मुख्य सचेतक सर्वेश यादव, समन्वयक अमरेज कुमार और विनोद निषाद उपस्थित थे।

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET Palhana : Candidates Demanded TET Cancellation


मेरिट पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग 
(UPTET Palhana  : Candidates Demanded TET Cancellation )


Today everywhere news papers filled with TET related News esp. Demanding - Recruitment on the basis of TET Merit ( A Valid Ground as per NCTE Guidelines , Government Order)

Somewhere - Candidates demanding Acadmic based Merit ( But Are they oppose NCTE Guideline,Where it is specified clearly weightage of TET marks in selection, Oppose KVS selection where cut-off on CTET Markrs decided later, Similarly in Rajasthan Grade -III Teacher Recruitment, Advt. published in SSA Chandigarh giving 50 % weightage of CTET / TET Marks )
Is it easily possible to fulfill their demands ?
If they demand to punish only culprits / culprit candidate, then it can be a reason.

See News :



पल्हना। बीएड बेरोजगारों ने रविवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में प्रदर्शन किया। इसमें बीएड बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार से टीईटी परीक्षा रद कर मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। बीएड बेरोजगार राजदेव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में टीईटी परीक्षा में चपरासी से लेकर निदेशक तक भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। कहा कि जब बीएड प्रवेश परीक्षा हम पास कर सकते हैं तो बीएड बेरोजगारों को टीईटी परीक्षा लाकर क्यों भ्रमित किया जा रहा है। जल्द से जल्द बीएड बेरोजगारों की नियुक्ति मेरिट के आधार पर नहीं होती है तो हम बीएड बेरोजगार सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन के लिए तैयार हैं। इस मौके प्रमोद सरोज, अरून सिंह, अजय, बबलू राम, अशोक मौर्य, राजकुमार यादव, सुनील राम, मीनू सिंह, नरेंद्र मौर्य, संजीत सरोज आदि उपस्थित थे।


भर्ती प्रक्रिया को भेजा ज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ कराने की मांग की है। इन्होंने बीएड डिग्री धारकों की प्राइमरी स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कराने का मुद्दा भी उठाया है।


News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET : TET Candidates Meet with State Minister


राज्‍यमंत्री से मिले टीईटी छात्र
(UPTET : TET Candidates Meet with State Minister )


•मेरिट के आधार पर नियुक्ति का अनुरोध
•टीईटी परीक्षा निरस्त नहीं करने की मांग


संभल। उत्तर प्रदेश टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा संभल के युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और कारागार राज्यमंत्री को सौंपकर अपनी मांगे पूरी किए जाने का अनुरोध किया।
उत्तर प्रदेश टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा संभल के टीईटी उत्तीर्ण छात्र रविवार को प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और कारागार राज्यमंत्री इकबाल महमूद के आवास पर पहुंचे। यहां उन्हें अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें टीईटी मेरिट को आधार मानकर नियुक्तियां देने, टीईटी परीक्षा का पाठ्यक्रम सभी अभ्यर्थियों के लिए एक समान लागू करने, परीक्षा की तैयारी के लिए सभी को एक समान अवसर देने, उत्तर पुुस्तिकाओं का एक समान और एक जगह मूल्यांकन कराने, एनआईटीई द्वारा सुयोग्य शिक्षक नियुक्ति के लिए टसीटीईटी, टीईटी जैसे कदम की महत्ता को ध्यान में रखते हुए मेरिट के आधार पर नियुक्ति देने की मांग की गई। इसके साथ ही टीईटी परीक्षा को निरस्त नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने राज्यमंत्री से कहा कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बड़ी उम्मीदें हैं। नौजवानों की बेहतरी के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में अनेकों घोषणाएं की है। जिन पर अमल के लिए नए सीएम ने कैबिनेट की बैठक में कई घोषणाएं की है। आने वाले समय में जिनेक पूरा होने की आस है। ज्ञापन सौंपने वालों में जावेद अख्तर, अफजल हुसैन, फहीम बाबू, अभिषेक गुप्ता, रिजवान आलम, दानिश अली, महफूज हुसैन, हिलाल, आलम, तालिब, गुलाम साबिर, अनेकपाल, मीरा कुमारी, जियाउद्दीन, गुफरान असद आदि शामिल थे।

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET Saharanpur : NOT Cancel TET Otherwise Strong Sangarsh, Heavy Demonstration of TET Candidates


निरस्त न करना, संघर्ष होगा वरना - टीईटी पास करने वालों का जोरदार प्रदर्शन
(UPTET Saharanpur : NOT Cancel TET Otherwise Strong Sangarsh, Heavy Demonstration of TET Candidates )

प्रदर्शन ः संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन करते टीईटी पास अभ्यर्थी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले युवाओं ने रविवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया। उन्होंने मांग उठाई कि टीईटी 2011 की प्रक्रिया को किसी भी सूरत में निरस्त न किया जाए।
कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार का पक्ष न्यायालय में अधिक तार्किक ढंग से रखने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए। इसके अलावा राज्य सरकार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली को यह अनुरोध पत्र भी भेजे कि टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्री धारकों को प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्त करते समय 31 दिसंबर 2011 की सीमा से मुक्त रखा जाए क्योंकि यह भर्ती प्रक्रिया इस समय सीमा से काफी पहले से चल रही है।
उन्होंने मांग उठाई कि चयन का आधार यूपी टीईटी 2011 की मेरिट को ही रखा जाए और इसे निरस्त न होने दिया जाए। टीईटी के परिणामों में हुई खामियों की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे महीनों से अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यह तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता। इस दौरान टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव, विनय शर्मा, प्रदीप पोडवाल, प्रदीप धीमान, शराफत अली और संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET Mujaffarnagar : TET Passed Submitted Memorandum to Minister


टीईटी उत्तीर्णों का मंत्री को ज्ञापन 
(UPTET Mujaffarnagar : TET Passed Submitted Memorandum to Minister )

टीईटी के अभ्यर्थी मंत्री चितरंजन स्वरूप को ज्ञापन देते हुए

मुजफ्फरनगर। 
यूपीटीईटी उत्तीर्ण छात्रों ने राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
वर्ष 2011यूपीटीईटी उत्तीर्ण छात्रों की मांग है कि उच्च न्यायालय द्वारा भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक हटवाने के लिए राज्य सरकार का पक्ष न्यायालय में तार्किक ढ़ग से रखने के लिए निर्देशित किया जाए। वरिष्ठ अध्यक्ष बलकेश चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने कहा कि एनसीटीई नई दिल्ली से मांग की है कि टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्री धारकों को प्राथमिक शिक्षकों के रूप में नियुक्ति के लिए समय-सीमा बाध्यता समाप्त की जाए। उत्तीर्ण छात्रों का चयन जल्द से जल्द हो। टीईटी में धांधली के दोषियों को दण्डित किया जाए। उपाध्यक्ष अमित बालियान ने बताया कि 28 मार्च को तहसील पर बैठक होगी जिसमें टीईटी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है। ज्ञापन देने में हरेंद्र मलिक, देवदंत शर्मा, नवनीत, साकिद अली, प्रवेंद्र मलिक, प्रवेंद्र और प्रवीण आदि थे।


News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET : On 28th March - Parade


28 मार्च को निकालेंगे जुलूस 
(UPTET : On 28th March - Parade )

बड़ौत। दिगंबर जैन कालेज के छात्रावास में रविवार को संपन्न हुई बैठक में वक्ताओं ने लखनऊ में टीईटी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर रोष व्यक्त किया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए टीईटी पास अनिल कुमार ने कहा कि 20 मार्च को लखनऊ में टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज होना बेहद शर्मनाक था, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह, अमित दीक्षित, कपिल कुमार, उत्तम कुमार, कर्मवीर सिंह, प्रवीण, अमित, विनीता और सुमन आदि मौजूद रहे।

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET : Statewise Agitation on 28th, Decided in TET Sangarsh Morcha Meeting


प्रदेशव्‍यापी धरना 28 को - टीईटी अभ्यर्थी संघर्ष मोर्चा की बैठक 
(UPTET : Statewise Agitation on 28th, Decided in TET Sangarsh Morcha Meeting )

सुल्तानपुर। टीईटी अभ्यर्थी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मार्च को पूरे प्रदेश के साथ जिले में सांकेतिक अनशन किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश स्तर पर आंदोलन का संचालन करने वाले शिवकुमार पाठक एवं नितिन मेहता ने अध्यक्षता की। नितिन मेहता ने कहा कि 27 मार्च को मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए मिला समय बढ़ाकर 30 मार्च कर दिया गया है। इसके विरोध में सुल्तानपुर सहित पूरे प्रदेश में 28 मार्च को एक दिन का सांकेतिक अनशन किया जाएगा। इस मौके पर अखिलेश पाठक, भीम, कृष्णा दीक्षित, शैलेंद्र त्रिपाठी, अजय ठाकुर, राजीव भट्ट, अखिलेश त्रिपाठी, प्रिया सिंह, संगीता वर्मा आदि मौजूद रहे।

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET : If Recruitment NOT Starts then Agitation / Andolan


‘भर्ती जल्द शुरू न हुई तो आंदोलन’
(UPTET : If Recruitment NOT Starts then Agitation / Andolan )

टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सरकार को दी चेतावनी
लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की निंदा की 
रविवार को गुलाबबाड़ी परिसर में बैठक करते टीईटी अभ्यर्थी। 

फैजाबाद। टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को गुलाबबाड़ी में संपन्न हुई। इस दौरान बीती 20 मार्च को लखनऊ में मौन प्रदर्शन कर रहे टीईटी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किए जाने की भर्त्सना की गई और दोषी पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग हुई। इसके साथ ही टीईटी भर्ती प्रक्रिया फिर से प्रारंभ करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष अनिल मौर्या ने कहा कि टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थी अपनी परेशानी से सरकार को अवगत कराने जा रहे थे, किंतु उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उन पर लाठी बरसाई गई। यह घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली रही। महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह ने ऐलान किया कि यदि सरकार ने इस प्रकरण में स्वत: संज्ञान नहीं लिया और भर्ती शुरू नहीं कराई, तो फिर प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। बैठक को कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, अनिल कुमार तिवारी, सूर्यभान पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, विनय दुबे, शिव कुमार यादव, राम कुमार वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन अमृतांश श्रीवास्तव ने किया। इस बैठक में राकेश पंाडेय, आदिवंश, इरफान, उमाशंकर, रेनू निषाद, पूजा सिंह, सरोज, करूणा, विजय शंकर, पंकज आदि मौजूद रहे।


News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET : TET Candidates Performed Candle Marched


टीईटी अभ्यर्थियाें ने निकाला कैंडल मार्च
(UPTET : TET Candidates Performed Candle Marched )


बाराबंकी। टीईटी अभ्यर्थियाें द्वारा सरकार के रूख के विरोध में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। लखपेड़ाबाग से निकले कैंडल मार्च से पूर्व हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा ने कहा कि मेरिट के आधार पर नियुक्ति तय नहीं की गईं तो युवा राजधानी की ओर रुख करेगा। बैठक में संदीप वर्मा, राजेश नारायण, नरेंद्र कुमार, विशाल गुप्त, दीपक गुप्त, अनिल कुमार, पवन, आशुतोष, विनोद, नीरज आदि मौजूद रहे।

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET Sitapur : If Recruitments Not Starts sooner then Hunger Strike, Warning in TET Sangarsh Morcha Meeting

जल्द नियुक्तियां न हुईं तो भूख हड़ताल - टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक में दी गई चेतावनी 
(UPTET Sitapur : If Recruitments Not Starts sooner then Hunger Strike, Warning in TET Sangarsh Morcha Meeting )


सीतापुर। टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को नेहरू पार्क लोहार बाग में हुई। इसमें देवेंद्र सिंह ने कहा, बेरोजगार युवक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे है और इसके बदले उन्हें पुलिस की लाठियां मिल रही हैं। उन्होंने शासन से मांग की कि जल्द प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति हो नहीं तो प्रदेश के सभी टीईटी पास अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठेंगे।

सुनील तिवारी ने आह्वान किया कि सभी अभ्यर्थी ज्यादा संख्या में बैठक में मौजूद रहें। रमेश चंद्र यादव ने कहा, प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन के आधार पर ही होगी अन्यथा सभी टीईटी पास अभ्यर्थी उग्र आंदोलन करने को मजबूर हाेंगे। जिलाध्यक्ष सर्वेश जोशी ने कहा, हमारा प्रतिनिधि मंडल 26 मार्च को मुख्यमंत्री से वार्ता करेगा तथा जल्द विज्ञापन के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग रखी जाएगी। यदि इसमें टीईटी का राजनीतिकरण हुआ या कोई हेर फेर किया गया तो अभ्यर्थी उग्र आंदोलन एवं आमरण अनशन करेंगे। इस दौरान कार्तिकेय तिवारी, विनीत, शमीम, रेखा सिंह, राशी सिंह, निशा सिंह, लखन सिंह आदि मौजूद थे।
लोहारबाग पार्क में धरने पर बैठे टीईटी शिक्षक।

News : Amar Ujala (26.3.12)

UPTET Mahoba : Condemned Lathicharge in Meeting


बैठक में लाठीचार्ज की निंदा 
(UPTET Mahoba : Condemned Lathicharge in Meeting )

महोबा। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियाें की आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में संपन्न हुई बैठक में लखनऊ में मौन जुलूस दौरान हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि यदि 26 मार्च को टीईटी भर्ती प्रक्रिया बहाल न हुई तो 30 मार्च को विधानसभा के सामने आमरण अनशन किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए रमाशंकर अनुरागी ने कहा कि लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में यदि कोई बदलाव किया गया तो सभी सफल टीईटी अभ्यर्थी कचहरी की शरण लेने को मजबूर हो जाएंगे। सरकार को इसका खामियाजा वर्ष 2014 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा। बैठक में दीपक कौशल, राजकुमार, रामकिशोर कुशवाहा, धीरेंद्र तिवारी, आशाराम, देवसिंह राजपूत, शिवलाल राम बिहारी, देवेंद्र सोनी, अजीत, चंद्रशेखर मौजूद रहे। (ब्यूरो)


News : Amar Ujala (26.3.12)