Saturday, February 20, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - Shiksha Mitra case hearing in Supreme Court -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - Shiksha Mitra case hearing in Supreme Court 

Madhav Gangwar (Shiksha Mitra Group se)  >>>>
मित्रो 24 फ़रवरी को हमारा केस लिस्टेड हो गया है और 24 फरवरी को मा0 दीपक मिश्रा जी की बेंच हमारा केस सुनेगी, केस 25,26 को आगे सुना जायेगा यह 24 फरवरी को जज महोदय के ऊपर निर्भर करेगा श्री दीना नाथ दीक्षित जी के नेतृत्व में टीम पिछले 15 दिन से कोर्ट की तैयारी में लगी है,और अपने केस और बेंच को देखते हुए अधिवक्ताओ का पैनल हायर कर लिया गया है।जिसमे प्रथम दिन का सभी अधिवक्ताओ की फीस पेड कर दी गई है लेकिन आगे के दिनों के लिए फीस की अभी और आवश्यकता रहेगी जिसके लिए सभी जिले के सक्रिय मेम्बर्स पूरी तैयारी से रहे जिससे किसी भी कठिनाई से तुरंत निपटा जा सके संयुक्त टीम के वकीलो का यह पैनल इंगेज हो चुका है जिनकी ब्रीफिंग कल से शुरू होगी-
1-मोस्ट सीनियर अधिवक्ता के0टी0एस0 तुलसी
2-मोस्ट सीनियर अधिवक्ता मोहन पारासरन
3-मोस्ट सीनियर अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा
4-मोस्ट सीनियर अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस
5-मोस्ट सीनियर अधिवक्ता महालक्षमी पवनी
6- मोस्ट सीनियर अधिवक्ता गोपाल शुभ्रमन्यम की 26 में सम्भवत उपलव्ध रहने की पूरी सम्भावना है अगर केस 26 तक चलता है।
संयुक्त टीम अपना बेस्ट देने की कोशिश करेगी,,हम सबका लक्ष्य सिर्फ जॉब बचाना है और कुछ नहीं।
धन्यवाद

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Friday, February 19, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - Gazi Imam Ala >>> मा सुप्रीम कोर्ट के लडाई में संगठन व सरकार का सहयोग करे सभी SLP दाखिल करने वाले!

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

Gazi Imam Ala >>>
मा सुप्रीम कोर्ट के लडाई में संगठन व सरकार का सहयोग करे सभी SLP दाखिल करने वाले! 
प्रिय मित्रो मा.सुप्रीम कोर्ट में 24,25,26 फरवरी को होने वाले सुनवाई को देखते हुए संगठन द्वारा बहुत मजबूती से तैयारी कर रही है, तथा देश के नामी गिरामी अधिवक्ताओ को हायर किया है और आगे भी जारी जारी है! 
मित्रो एक बात सबसे महत्वपूर्ण है कि संगठन व सरकार के दृारा जो इस वक्त मा सुप्रीम कोर्ट केस की तैयारी चल रह है वह बहुत ही मजबूती से पलान किया जा रहा है! और इस बार तीन दिन की सुनवाई में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ा जाएगा! 
कुछ और संगठनो के दृारा भी अधिवक्ताओ को रखने की बात कह रहे हैं, एैसे लोगो से अपील है कि आप लोग अधिवक्ता रक्खे इससे संगठन कोई दिक्कत नहीं है, आप लोगों को केवल यह सुनिश्चित करना होगा कि जो अधिवक्ता आप लोगों के दृारा खड़ा किया गया है वह सुनवाई के दौरान बिपछी के अधिवक्ताओ पर तथा बेन्च पर कितना असर डाल सकते हैं, इसलिए मित्रो सौ वकील आप लोगों को खड़ा करने की कोई जरूरत नहीं है, जिस तरह से uppsms के तरफ से चुन चुन कर बरिष्ठ अधिवक्ताओं को हायर किया जा रहा है उसी तरह दबाव डालने वाले अधिवक्ताओं को ही हायर करे तो शिक्षा मित्र हित में अच्छा होगा, एक बात और स्पष्ट जान ले सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को सुनवाई बहुत ही महत्वपूर्ण है, हमारा बिचार है कि संगठन व सरकार के तरफ से की जा रही तैयारी में सभी सहयोग करे, कोर्ट के सामने अलग, अलग बिचार प्रस्तुत न करें, मित्रो आज शिक्षा मित्रो के हितो के लिए संगठन कोई भी कदम उठाने मे कोई दिक्कत नहीं है, यहाँ तक सभी संगठनो से बात चीत कर न्यायालय में एकरूपता दिखाई दे, इसका भी एक दो दिन में पहल कर सकते हैं 
मित्रो एक बात चेतावनी स्वरूप जान ले कोई भी संगठन व SLP दाखिल करने वाले फर्जी अधिवक्ताओ के नाम भी न दे जितना भी हो सकता है बरिष्ठ सिनिअर अधिवक्ताओ को ही हायर करे क्योंकि जूनियर अधिवक्ताओ को बोलने का अबसर ही नहीं मिलेगा! 
आप सभी SLP धारको से अपील है अलग अलग न चल कर मा सुप्रीम कोर्ट के होने वाले सुनवाई में सामंजस्य स्थापित करे इसी में सबकी भलाई है, एक बात टेट पास शिक्षा मित्रो के SLP दाखिल करने वाले बन्धुओ से भी अपील है, अलग रास्ते पर न चले शिक्षा मित्र हित में, कुछ लोगो की आवाज न उठाएं, 172 हजार लोगों की लड़ाई से सहयोग करे, नहीं तो आने वाला समय माँफ नही करेगा, 
अन्त में सभी लोगों से अपील है इस नाजुक समय में आप सभी लोग सहयोग करे, जल्द ही इस मामले पर सभी से अपील की जाएगी, एे शिक्षा मित्र हित में कदम उठाया गया है! मित्रो कल सुधाकर शुक्ला जी से टेलीफोन पर बातचीत हुई बहुत ही अच्छा बिचार लगा! 
धन्यवाद ----- 
गाजी इमाम आला ( प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ)

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - पीलीभीत जिले में शासन के आदेशों का बेसिक के लेखा ने दिखाया ठेंगा! पीलीभीत। वित्त एवमं लेखाधिकारी ने समायोजित शिक्षामित्रों को अध्यापक न मानकर उनका जनवरी-2016 का वेतन अकारण रोक दिया

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

पीलीभीत जिले में शासन के आदेशों का बेसिक के लेखा ने दिखाया ठेंगा!
पीलीभीत। वित्त एवमं लेखाधिकारी ने समायोजित शिक्षामित्रों को अध्यापक न मानकर उनका जनवरी-2016 का वेतन अकारण रोक दिया है।जबकि आज सभी अध्यापकों का वेतन आ गया है। जिससे शिक्षामित्रों में आक्रोश फ़ैल गया है।
मालूम हो कि पीलीभीत जिले में शासन का आदेश बेसिक के लेखा में नही चलता हैं। इस जिले में लेखाविभाग खुद अपना नियम बनाकर चलाता है।
आज जिले में प्रथम और द्वितीय बैच के सभी समायोजित शिक्षामित्रों को छोड़कर सभी अध्यापकों का वेतन खातों में भेज दिया है। क्योंकि यहां के लेखाधिकारी 24 फ़रवरी का इंतजार कर रहे है।कि कब हाईकोर्ट की तरह सुप्रीमकोर्ट समायोजन रद्द करें।और इनका वेतन न देना पड़े।
फ़िलहाल पीलीभीत जिले में इस वेतन रोकने के मामले को लेकर किसी भी संघटन ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं उठाई है। जिससे समायोजित शिक्षामित्रों का वेतन रोकने पर उनमें आक्रोश फ़ैल गया है।
अधिकांश शिक्षामित्रों ने 20 फ़रवरी को BSA आफिस में 10 बजे पहुंचकर जबरदस्त प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - नियुक्ति पाने को बेमियादी अनशन 12091 शिक्षक भर्ती तीन अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठे

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

नियुक्ति पाने को बेमियादी अनशन
12091 शिक्षक भर्ती
तीन अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठे
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए अभ्यर्थियों ने आखिरी रास्ता अख्तियार किया है। शिक्षा निदेशालय में परिषद के सचिव कार्यालय के सामने अभ्यर्थियों ने लगातार छह दिन तक क्रमिक अनशन किया, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं मिला। ऐसे में तीन अभ्यर्थी अब आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक केंद्रीय काउंसिलिंग का आदेश नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।
शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के सामने 12091 के अभ्यर्थी नियुक्ति पाने को आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार को अभ्यर्थियों ने बैठक करके निर्णय किया कि क्रमिक अनशन पर अफसर व शासन गंभीर नहीं है। ऐसे में अब आखिरी रास्ता आमरण अनशन का ही है। इसके बाद ही विनय कुमार, भानु प्रताप प्रजापति एवं मनोज मौर्या आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशनकारियों ने शासन को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वह अभी तक जल ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन अनसुनी जारी रही तो जल भी त्याग देंगे। वह बोले अफसर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवमानना कर रहे हैं। सात दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उनको नियुक्ति देने का आदेश हुआ था, लेकिन जिस तरह से दस फरवरी को काउंसिलिंग कराई गई उससे अधिकांश चयनित युवा कट ऑफ गिरने का अब तक इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट के निर्देश पर यह कार्य छह सप्ताह में पूरा होना था, वह समय सीमा बीत चुकी है। उन्होंने सुझाव दिया कि परिषद सभी की केंद्रीय काउंसिलिंग करा दे तो समस्या का समाधान हो जाएगा, जब तक इस संबंध में आदेश नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यहां आरके पांडेय, प्रदीप तिवारी, दीपक त्रिपाठी, मुकेश कुमार, विवेक गुप्ता, राहुल केसरवानी, अभय यादव, अखिलेश आदि मौजूद थे।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
SARKARI NAUKRI News - - नियुक्ति की मांग को लेकर अर्द्धनग्न प्रदर्शन

SARKARI NAUKRI   News - 

नियुक्ति की मांग को लेकर अर्द्धनग्न प्रदर्शन
लखनऊ। पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 में मेडिकल पास अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। नियुक्ति की मांग को लेकर 18 दिनों से लक्ष्मण मेला मैदान पर डटे अभ्यर्थियों ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन में शामिल मो. नइमुस्सकलैन अंसारी ने कहा कि मुख्य परीक्षा में कॉपियों में सफेदा व ब्लेड का इस्तेमाल करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार ने समायोजित कर दिया है, जबकि वे लोग भी मुख्य व मेडिकल परीक्षा पास कर चुके हैं। फिर भी उन्हें समायोजित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने पर ही अनशन खत्म होगा

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - बोले शिक्षा मंत्री सीएल के लिए एसएमएस अनिवार्यता तुगलकी फरमान मेरिट नहीं परीक्षा के आधार पर बीटीसी अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी ताकि अच्छे अभ्यर्थियों को मौका मिल सके

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

बोले शिक्षा मंत्री
सीएल के लिए एसएमएस अनिवार्यता तुगलकी फरमान

मेरिट नहीं परीक्षा के आधार पर बीटीसी अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी ताकि अच्छे अभ्यर्थियों को मौका मिल सके

जासं, इलाहाबाद: माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा कि मेरिट नहीं परीक्षा के आधार पर बीटीसी अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी ताकि अच्छे अभ्यर्थियों को मौका मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी और इसे लागू कराने के हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में गिरावट आई है। यही वजह है कि पैनल गठित कर शिक्षा की गुणवत्ता का आंकलन प्रदेश भर में कराया जा रहा है। राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व सदस्य के पद जल्द भरे जाएंगे। शासन स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय के लिए बजट में दो सौ करोड़ का प्रावधान है। प्रदेश भर के समस्त डीआइओएस से वित्त विहीन शिक्षकों की सही संख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा नौ व दस की बालिकाओं के लिए कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय खोले जाएंगे। इस संबंध में प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है। दो स्थान चिन्हित हैं जिनमें कमलानगर बहारिया व कौंधियारा शामिल है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - बस्ती में 5 शिक्षकों की डिग्री फर्जी, नियुक्ति निरस्त

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

बस्ती में 5 शिक्षकों की डिग्री फर्जी, नियुक्ति निरस्त
बस्ती(ब्यूरो)। फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी हथियाने वाले पांच शिक्षकों की नियुक्ति संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निरस्त कर दी है। इनके विरुद्ध धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। कार्रवाई के दायरे में संतकबीरनगर के तीन और बस्ती के दो राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। जेडी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि अधिकतर फर्जी प्रमाण पत्र आगरा विश्वविद्यालय के पाए गए हैं।
बताया कि अभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। मंडल में कुल 155 महिला और 119 पुरुष सहित कुल 274 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। लगभग एक साल पहले सरकार ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मेरिट के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की थी। बस्ती मंडल में 274 शिक्षकों की नियुक्ति की गई। जेडी ने बताया कि मेरिट के आधार पर चयनित सभी 274 शिक्षकों को ज्वाइन करा लिया गया, मगर उन्हें तब तक वेतन नहीं देना था जब तक कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों की सत्यापन रिपोर्ट न आ जाए। बताया कि अभी तक जो सत्यापन रिपोर्ट आई है, उनमें पांच शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर सभी पांचों शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है, और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को संबंधित थानों में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। बताया कि अभी सभी शिक्षकों की सत्यापन रिपोर्ट नहीं आई है।
इन शिक्षकों पर गिरी गाजः
फर्जी शैक्षिक प्रमाण के आरोप में जिन शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, उनमें बस्ती जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौली हर्रैया के शिक्षक राहुल दुबे, इसी जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर ऊंजी दुबौलिया की शिक्षक शशि प्रभा मिश्रा। संतकबीरनगर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमिला के शिक्षक आयुष, सालेपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार और इसी जनपद के बघौला स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षक सुमन लता चौधरी शामिल हैं।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - अब काउंसिलिंग का इंतजार उर्दू शिक्षक भर्ती पंजीकरण व ऑनलाइन आवेदन पूरा

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

अब काउंसिलिंग का इंतजार
उर्दू शिक्षक भर्ती पंजीकरण व ऑनलाइन आवेदन पूरा
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : प्राथमिक स्कूलों में 3500 उर्दू सहायक अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जनवरी माह में ही पंजीकरण एवं ऑनलाइन आवेदन का कार्य पूरा हो चुका है। दावेदारों को अब काउंसिलिंग की तारीख घोषित होने का इंतजार है, क्योंकि इसके बाद भी नियुक्ति हो सकेगी। परिषद इस संबंध में शासन के निर्देश की राह देख रहा है।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया बीते जनवरी से शुरू हुई है। शासन ने पांच जनवरी को ही बेसिक शिक्षा विभाग को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। प्राथमिक विद्यालयों में 19948 सहायक अध्यापकों के पदों में से 3500 पदों को सहायक अध्यापक (उर्दू भाषा) के लिए परिवर्तित किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने विज्ञापन प्रकाशित कर ऑनलाइन पंजीकरण और फिर आवेदन लिए गए। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में ही विलंब हुआ।
शासन ने जो कार्यक्रम तय किया था, बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने उसमें संशोधन कर दिया। हालांकि पंजीकरण, आवेदन एवं त्रुटि संशोधन का कार्य भी 15 फरवरी को ही पूरा किया जा चुका है।
शासन ने यह भर्ती 25 फरवरी तक पूरी करने का वादा किया था, लेकिन अब तक काउंसिलिंग की तारीखें तय न होने से मार्च के पहले प्रक्रिया पूरी होना संभव नहीं है। परिषद ने एनआइसी से इस संबंध में आवेदकों की सूची मांगी है, ताकि अगली प्रक्रिया शुरू की जा सके। माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट आने के बाद ही परिषद काउंसिलिंग कराने का निर्देश जारी करेगा।
अब काउंसिलिंग का इंतजार

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - मेरिट से भर्ती खत्म हो तो रुक जाएगी 50 फीसदी नकल ः पाल

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

मेरिट से भर्ती खत्म हो तो रुक जाएगी 50 फीसदी नकल ः पाल
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सरकारी नौकरियों में मेरिट से होने वाला चयन प्रदेश में नकल रोकने में सबसे बड़ी बाधा है। मेरिट व्यवस्था खत्म करके 50 फीसदी नकल पर बिना किसी प्रयास के रोक लगाई जा सकती है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा कि नौकरियों के साथ ही बीटीसी में भी प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाता है, इस पर भी रोक लगनी चाहिए।
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल लगाने के सवाल पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के फेल होने में अभिभावकों का बड़ा रोल है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नकल रोकने के लिए पूरी तरह से चाक चौबंद व्यवस्था लागू कर रही है।
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री का यह बयान उनके सरकार की नीतियों के एकदम से उलट है। सरकार ने हाल ही में सिपाही भर्ती में लिखित परीक्षा हटाकर मेरिट के आधार पर चयन की व्यवस्था लागू की है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री से जब पूछा गया कि प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड लिखित परीक्षा से करता है, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की भर्ती मेरिट से हो रही है। इस व्यवस्था में बदलाव के बारे में उन्होंने सहमति व्यक्त की।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Thursday, February 18, 2016

SARKARI NAUKRI News - - बीएड डिग्रीधारी अगले पांच साल तक और बन सकते हैं प्राइमरी के मास्साब!

SARKARI NAUKRI   News - 

बीएड डिग्रीधारी अगले पांच साल तक और बन सकते हैं प्राइमरी के मास्साब!

नई दिल्ली, 

केंद्र सरकार शिक्षा के अधिकार (आरटीई) कानून के तहत राज्यों को शिक्षकों की नियुक्ति के नियमों में और पांच साल के लिए ढील दे सकती है। इससे जहां बीएड डिग्रीधारियों के लिए प्राइमरी शिक्षक नियुक्त होने के मौके बढ़ेंगे। वहीं, स्कूलों में पहले से कार्यरत अस्थाई शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अप्रशिक्षित शिक्षकों को जरूरी योग्यता हासिल करने का मौका भी मिलेगा।

शिक्षा के अधिकार कानून- 2011 में लागू हुए प्रावधानों के तहत पांच साल के भीतर स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुसार शिक्षक नियुक्त किए जाने थे। इसी प्रकार जो शिक्षक अप्रशिक्षित थे, उन्हें न्यूनतम योग्यताएं हासिल करनी थी, ताकि उनकी सेवाएं जारी रखी जा सके। लेकिन पांच साल में शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हो सकी। न ही सभी अप्रशिक्षित शिक्षक ट्रेंनिंग हासिल कर सके। उल्टे केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत डेढ़ दर्जन राज्यों को बीएड डिग्रीधारियों को प्राइमरी शिक्षक नियुक्त करने की अनुमति दे दी। लेकिन शर्त यह रखी कि वे प्राइमरी शिक्षक की छह महीने की विशेष ट्रेनिंग लेंगे। लेकिन यह कार्य पूरा नहीं हो सका।

सूत्रों के अनुसार नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने केंद्र को कहा है कि शिक्षकों की नियुक्ति और न्यूनतम अर्हता हासिल करने की समय सीमा को पांच साल के लिए और बढ़ाकर 2020 कर दिया जाए। राज्यों की तरफ से भी केंद्र को सुझाव आए हैं। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने 8 फरवरी को दिल्ली में राज्यों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें इस मुद्दे पर चर्चा होगी और फैसला लिया जाएगा। बता दें कि जिन राज्यों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत छूट दी गई हैं वे 31 मार्च 2016 को खत्म हो रही है।

जमीनी सच्चाई
- 19.83 लाख शिक्षकों के पद आरटीई के तहत स्वीकृत, 14.15 लाख शिक्षकों की ही हुई भर्ती
- 80 फीसदी कार्यरत शिक्षकों के पास ही पेशेवर डिग्री, शेष अप्रशिक्षित हैं या उनकी डिग्री मान्य नहीं है
- 06 लाख के करीब हैं अप्रशिक्षित या गैर मान्यता प्राप्त डिग्री धारण करने वाले शिक्षक,जो पढ़ा रहे हैं
- बीएड, या अन्य अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए इग्नू एवं अन्य विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन कोर्स शुरू किए
- 35 से 40 हजार शिक्षक सालाना के दर से ही इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में लोगों को प्रशिक्षित किया जा सका है

बीएड डिग्रीधारियों को होगा फायदा
देश में शिक्षक प्रशिक्षण की करीब 14 लाख सीटें हैं। इनमें से 75 फीसदी सीटें बीएड की हैं, जबकि बाकी सीटें प्राइमरी डीईएलएड की हैं। इसलिए यदि आरटीई में शिक्षकों से जुड़ी छूट की अवधि बढ़ती है, तो बीएड डिग्रीधारियों को फिर फायदा होगा। राज्यों को उन्हें प्राइमरी शिक्षक नियुक्त करने की छूट फिर से मिल सकती है।

शिक्षकों की कमी
बिहार-2,54,066
झारखंड-69,163
उत्तर प्रदेश-2,91,871
मध्य प्रदेश-88,453
पश्चिम बंगाल-1,04,346
ओडिशा-63,355
छत्तीसगढ़-46,886
(स्रोत मानव संसाधन विकास मंत्रालय 2014-15

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - जिले के 267 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिलेगा फरवरी का वेतन

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

जिले के 267 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिलेगा फरवरी का वेतन

संभल/असमोली। प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। आर्थिक संकट दूर होने का वक्त आ गया है। तीन माह के इंतजार के बाद उन्हें फरवरी का वेतन मिलेगा। प्रशिक्षु शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन हो गया है उनके बिल बनाए जा रहे हैं।
परिषदीय विद्यालयों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत संभल जिले में 267 प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति अक्टूबर व नवंबर में हुई थी। जिसमें संभल ब्लाक में 61, असमोली में 71, बहजोई में 25, रजपुरा में 21 प्रशिक्षु शिक्षक शामिल हैं। यह शिक्षक अपने वेतन का पिछले तीन माह से इंतजार कर रहे हैं। उनके इंतजार का समय अब कम खत्म हो गया है। फरवरी माह का वेतन उनके खातों में पहुंच जाएगा। अन्य महीनों का वेतन एरियर के तौर पर बाद में मिलेगा।
संभल के खंड शिक्षाधिकारी सुनील सक्सेना ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों के बिल बन गए हैं। फरवरी माह का वेतन उनके खातों में पहुंच जाएगा। शिक्षकों को इससे राहत मिलेगी।
Sabhar : अमर उजाला ब्यूरो  UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - कैंडल मार्च निकाला सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहे अफसर, नियुक्ति तक चुप न रहेंगे

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

कैंडल मार्च निकाला
सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहे अफसर, नियुक्ति तक चुप न रहेंगे

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए क्रमिक अनशन करने वाले अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकालकर आम लोगों तक अपना दर्द बयां किया। बुधवार को दिन में शिक्षा निदेशालय में परिषद के सचिव कार्यालय के सामने लगातार छठे दिन क्रमिक अनशन भी हुआ। युवाओं का कहना है कि जब तक केंद्रीय काउंसिलिंग का आदेश नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।
शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के सामने 12091 के अभ्यर्थी नियुक्ति पाने को आंदोलन कर रहे हैं। सभी ने एकजुट होकर शाम को निदेशालय से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकाला रास्ते भर सभी युवा नारेबाजी कर रहे थे, उनका कहना है कि अफसर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अवमानना कर रहे हैं। 1सात दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उनको नियुक्ति देने का आदेश हुआ था, लेकिन जिस तरह से दस फरवरी को काउंसिलिंग कराई गई उससे अधिकांश चयनित युवा अभी कटऑफ गिरने का अब तक इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट के निर्देश पर यह कार्य छह सप्ताह में पूरा होना था, वह समय सीमा बीत चुकी है। फिर भी अनदेखी बरकरार है। ऐसे में परिषद सभी की केंद्रीय काउंसिलिंग करा दे तो समस्या का समाधान हो जाएगा। जब तक इस संबंध में आदेश नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यहां प्रदीप तिवारी, दीपक त्रिपाठी, मुकेश कुमार, विवेक गुप्ता, राहुल केसरवानी, अभय यादव, अखिलेश आदि मौजूद थे।सिविल लाइंस में कैंडल मार्च निकालते अभ्यर्थी।
प्रशिक्षण का परिणाम 20 को
जागरणराब्यू, इलाहाबाद : प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के तहत प्रशिक्षु शिक्षकों के तृतीय चरण के प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी तक आने की उम्मीद है। तीसरे चरण के प्रशिक्षु शिक्षक परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर इन दिनों धरना दे रहे हैं। बुधवार को प्रशिक्षुओं की सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव से वार्ता हुई तो उन्होंने 20 फरवरी तक परिणाम जारी कराने का आश्वासन दिया है। प्रशिक्षुओं का कहना है कि परिणाम आने तक आंदोलन जारी रखेंगे। ज्ञात हो कि 22 एवं 23 जनवरी को करीब 2300 प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रशिक्षण की परीक्षा दी थी। यहां अरुण पटेल, योगेंद्र विक्रम सिंह, आनंद यादव, प्रिया श्रीवास्तव, संजय त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।