Tuesday, March 13, 2012

UPTET Allahabad High-court : Candidate's Application along-with ORIGINAL DRAFT returned back, while Applications containing Xerox copies reached, therefore court give direction to UP Edu. Dept. to accept her Application


UPTET Allahabad High-court : Candidate's  Application along-with ORIGINAL DRAFT returned back, while Applications containing Xerox copies reached, therefore court give direction to UP Edu. Dept. to accept her Application

See Case Details  : -
---------------
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD 

?Court No. - 33

Case :- WRIT - A No. - 10087 of 2012

Petitioner :- Smt. Seema Gupta
Respondent :- State Of U.P. & Another
Petitioner Counsel :- Sunita Singh Chauhan,I.P. Singh
Respondent Counsel :- C.S.C.

Hon'ble Sudhir Agarwal,J.
The only grievance of the petitioner is that she has submitted application form for Teacher Eligibility Test in different districts. Only along with one application form in one district original copy of bank draft remitting fee, so deposited, was submitted and in other districts photostat copy of above bank draft is appended. The District in which form along with original copy of bank draft was submitted was served late and therefore it has been returned to the petitioner from the said district. She submits that the district in which her application reached in time i.e. respondent no.2, may be directed to accept the original bank draft.
Learned Standing Counsel fairly stated that since there is no fault on the part of petitioner, the same may be accepted.
In view of the facts and circumstances of the case, the writ petition is disposed of permitting petitioner to submit original bank draft, copy whereof was appended by him along with application form sent to respondent No.2, by 14th March, 2012 and in case aforesaid bank draft is produced by that date, the respondent No.2 shall accept the same.
Order Date :- 1.3.2012
KA 





Source : http://elegalix.allahabadhighcourt.in/elegalix/WebShowJudgment.do?judgmentID=1725839

UPTET Lakhimpurkhiri : Stay should be removed from Recruitment at the earliest



भर्ती पर रोक तत्काल हटवाई जाए



(UPTET Lakhimpurkhiri : Stay should be removed from Recruitment at the earliest )

लखीमपुर, यूपी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ ने बैठक कर अभ्यर्थियों की भर्ती पर लगी रोक को तत्काल हटवाए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि चयन प्रक्रिया पहले की ही तरह नहीं की गई तो अभ्यर्थी सड़कों पर उतरेंगे तथा आंदोलन को बाध्य होंगे।

यूपी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ की बैठक देवेश चंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए और संघ की सदस्यता ली।
बैठक में मांग की गई कि प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया 2011 निर्धारित टीईटी मेरिट को ही चयन का आधार मानकर 30 नवंबर को जारी विज्ञप्ति के आधार पर चयन किया जाए। संघ की आगामी बैठक 18 मार्च को प्रात: 11 बजे विलोबी मेमोरियल हाल में होगी। बैठक में उपाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, विधिक सलाहकार बूटा सिंह, महामंत्री पंकज राज, उप महामंत्री असलम, संयुक्त मंत्री लक्ष्मीकांत, कोषाध्यक्ष रंजीत दीक्षित, मीडिया प्रभारी शत्रुंजय मिश्रा व अन्य सदस्य साधना मिश्रा, पूजा गुप्ता, मीनाक्षी सिंह, रचना पाण्डेय, मीना समेत कई अभ्यर्थी उपस्थित थे।


News : Jagran (11.3.12)

UPTET : Candidates demanded to Start Recruitment Process at the Earliest.



रुकी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग तेज


UPTET : Candidates demanded to Start Recruitment Process at the Earliest.

We will see -  How Government / Judiciary of India will solve this problem. And it shows how much efficient of our system  ? 


उन्नाव, जागरण संवाददाता : प्रदेश में सत्ता परिर्वतन के बाद अब यूपीटीईटी प्रशिक्षु अपना भविष्य अंधकार में देख आंदोलन करने की रणनीति बना चुके हैं। सोमवार को इसी इरादे से यूपीटीईटी के लगभग दो सैकड़ा प्रशिक्षु सड़क पर उतरे और पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बीएसए व एसडीएम को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही भर्ती में शैक्षिक योग्यता की जगह टीईटी परीक्षा की मेरिट को आधार बनाया जाये।
यूपीटीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण रहे प्रशिक्षुओं ने सोमवार को अम्बेडकर पार्क स्थल से चलकर कलेक्ट्रेट तक शांति मार्च निकाला। इसी बीच प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि कुछ अराजकतत्वों ने अपने काले कारनामों के चलते भर्ती प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न कर दिया। इससे प्रशिक्षुओं का लगातार शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण हो रहा है।
संरक्षक अमित त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार को हम सभी का हित देखते हुए यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरु करायी जाये ताकि हम सभी को रोजगार मिल सके। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया टीईटी मेरिट के आधार पर हो, क्योंकि सीबीएसई, आईसीएसई एवं यूपी बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया में काफी बड़ा अंतर है। यदि सरकार ने जल्द इसका फैसला लिया तो तीन लाख बेरोजगारों को रोजगार एक साथ मिल जायेगा।
इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उपजिलाधिकारी सदर अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव व बीएसए राजेश कुमार वर्मा को एक चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इससे पहले हुई टीईटी प्रशिक्षुओं की सभा को जिला शैक्षिक संघ के अध्यक्ष श्रीकृष्ण त्रिवेदी व वरिष्ठ नागरिक संघ के महामंत्री एच.सी. तिवारी ने भी सम्बोधित किया।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से शशि सिंह, सारिका, गरिमा दुबे, प्रतीक्षा द्विवेदी, प्रीती सिंह चौहान, शिवांगी शुक्ला, विवेक बाजपेयी, देवेंद्र सिंह, अनूप कुमार गौतम, रमाकांत, महेश लोधी, अतुल गिरी, शिवम् शुक्ल आदि मौजूद रहे।


News : Jagran (12.3.12)

टीईटी उत्तीर्ण आवेदक भी भड़के



टीईटी उत्तीर्ण आवेदक भी भड़के


Quote : Have you heard about - Andher Nagri Chopat Raja 


Convicted persons in TET should be punished and honest candidates should get justice else people will Mock on System.
No Exam is 100% Pure, If somewhere cheating found then entire exam cancellation , cancellation of entire system , cancellation of everything leads to What ?



हरदोई। टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण के आधार पर शिक्षक चयन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग पर अड़े उत्तीर्ण आवेदकों के विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। रविवार को आवेदकों ने बैठक कर रणनीति तैयार की, वहीं सोमवार को कलक्ट्रेट में एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों ने चयन प्रक्रिया  शासनादेशों के अनुसार कराने की मांग करते हुए अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।

इसके लिए राज्यपाल को संबोधित एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौंपा है। शासनादेश के अनुसार जारी विज्ञप्ति को लागू कराने तथा लंबित प्रशिक्षु की प्रक्रिया को पूरी कराने की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दर्जनों आवेदकों ने आवाज बुलंद की। टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कुछ अराजकतत्वों व अनुत्तीर्ण आवेदकों की द्वेषभावना के कारण आपत्तियां लगाकर चयन प्रक्रिया को बाधित कर दिया गया और चयन प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि शासनादेशों के अनुसार उत्तीर्ण आवेदकों का चयन किया जाना था, पर शासनादेशों की अवमानना कर दी गई। 

उन्हाेंने शासनादेशों की अवमानना करने वाले लोगों को कठोर दंड देने तथा चयन प्रक्रिया निरस्त न करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया निरस्त होने से दोषियों को बल मिलेगा तथा उत्तीर्ण आवेदकों को हताशा। उन्होंने शासनादेशों में किसी प्रकार का परिवर्तन न करने तथा विज्ञप्ति के अनुसार तथा एनसीटीई द्वारा दिए गए दो महीने के समय के अंतर्गत ही चयन पूरा करने की मांग की। टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों ने राज्यपाल को संबोधित प्रार्थना पत्र डीएम को देकर चयन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। इस दौरान पिंकल यादव, बृजेश कुमार, ज्योति गुप्ता, देवेश सिंह गौर, तारिक शफी खां, जुबैर, आदित्य कुमार, अनिल पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, अवनीश यादव व शिखा पाल आदि मौजूद थे। 

News : Amar Ujala (13.3.12)

TET Candidate Marched for Justice


टीईटी अभ्यर्थियों ने निकाला जुलूस



Why honest Candidate bear punishment of Wrongdoers.
It is Mockery of System and Playing with the life TET candidates.
Convicted candidates names should also disclose to public and how many of them they are. What have they done.


टीईटी प्राप्तांक के आधार पर शिक्षक भरती प्रक्रिया शुरू करने की मांग
संकल्प लिया, बेरोजगारी भत्ता के लिए लाइन नहीं लगाएंगे

वाराणसी। टीईटी परीक्षा 2011 में गड़बडि़यों की शिकायत और जांच के चलते भरती प्रक्रिया में आ रही अड़चनों से परीक्षा में सफल अभ्यर्थी बेचैन हैं। सोमवार को टीईटी छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अभ्यर्थियों ने जिला मुख्यालय पर सभा की। मांग की कि टीईटी प्राप्तांक के आधार पर ही भरती प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। शासन के कुछ लोगों के भ्रष्टाचार का दंड हम अभ्यर्थी क्यों भुगते। फैसला लिया गया कि 15 मार्च को अखिलेश यादव से लखनऊ में मिलकर इस मामले का हल निकालने की मांग की जाएगी।
सभा के पश्चात भरती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन के अफसर को पत्रक दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही अखिलेश यादव भरती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की घोषणा करें। सभा के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार इस मामले में हीलाहवाली करती है तो टीईटी अभ्यर्थी गुर्जरों से भी बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। संकल्प लिया कि टीईटी अभ्यर्थी रोजगार लेंगे बेरोजगारी भत्ता के लिए लाइन नहीं लगाएंगे। सभा के पश्चात मांगों से संबंधित नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया। सभा को संदीप सिंह, अमरनाथ कुशवाहा, पंकज विश्वकर्मा, सूर्य किशोर यादव, जयप्रकाश यादव, इंद्रजीत पटेल, अरुण कुमार सिंह, श्रीमती रंजना सिंह, सतीश मौर्या, जटाशंकर, रीता मौर्या, एसपी मौर्या आदि ने संबोधित किया।



News : Amar Ujala (13.3.12)

UPTET : TET Exam May Be Cancelled



निरस्त होगी टीईटी !


(UPTET : TET Exam May Be Cancelled )


A Big Question is - How many candidates have been Convicted / Caught. If Scam really took place
then why a single candidates involvement not comes to public. Both are guilty Giver & Taker of unethical Money, And only WRONGDOER should be punished. A lots of  People have faith on Government else We all are in Jail as some thieves are caught in a City and whole citizens are responsible for it.
This is Mockery of System.

But in AIIMS Exam, Cheating and Paper Out scam clear and it was NOT cancelled.

Cancellation of UPTET Exam is a Mockery to Honest Candidate and Harrasment of them. People are thinking about their problems.


And I felt - Responsibility of Media is to help in getting Justice of Honest Candidates.


-चुनावी सभा में अखिलेश यादव कर चुके हैं घोषणा
लखनऊ, जागरण ब्यूरो : प्राथमिक स्कूलों में अध्यापक बनने का ख्वाब देख रहे प्रदेश के लाखों नौजवानों के लिए निराशा का सबब और बसपा सरकार के लिए गले की हड्डी बनी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को निरस्त करने के बारे में अब सपा सरकार ही फैसला करेगी। टीईटी को लेकर विवादों की फेहरिस्त और शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली बार आयोजित की गई इस परीक्षा में जिस तरह से भ्रष्टाचार उजागर हुआ, उसे देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि सपा सरकार इसे निरस्त करेगी। प्रदेश के नये मुख्यमंत्री चुने जा चुके अखिलेश यादव अपनी चुनावी सभा के दौरान कह भी चुके हैं कि यदि सपा सरकार आयी तो टीईटी को निरस्त किया जाएगा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली बार टीईटी आयोजित की गई थी। टीईटी के आयोजन की जिम्मेदारी यूपी बोर्ड को सौंपी गई थी। टीईटी की मेरिट को ही शिक्षक चयन का आधार बनाया गया था। इसे लेकर भी विवाद खड़ा हुआ क्योंकि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने टीईटी को सिर्फ पात्रता परीक्षा माना था। 13 नवंबर को आयोजित टीईटी का परिणाम 25 नवंबर को घोषित किया गया। पैसे लेकर परीक्षा परिणाम में धांधली उजागर होने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन समेत कई लोग जेल भेजे जा चुके हैं। उधर एक याचिका की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने भी शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी है। टीईटी को लेकर हाल ही में अपर कैबिनेट सचिव रवींद्र सिंह के कार्यालय में बैठक हुई थी। बैठक में शासन और शिक्षा विभाग के ज्यादातर अफसर ने टीईटी को निरस्त करने का मत जाहिर किया। इसके बावजूद टीईटी को लेकर बैठक में कोई सर्वसम्मति नहीं बन पायी।
वजह यह थी कि टीईटी को लेकर पहले ही शर्मसार हो चुकी सरकार के आला अधिकारी परीक्षा को निरस्त किये जाने से उपजने वाली परिस्थिति के सभी पहलुओं पर गौर करना चाहते हैं। उन्हें यह भी आशंका है कि टीईटी को निरस्त किये जाने से परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। परीक्षा निरस्त किये जाने पर अभ्यर्थियों को फीस की धनराशि लौटानी पड़ी तो यह भी सिरदर्द साबित होगा। अफसर इस बात को लेकर भी असमंजस में हैं कि टीईटी को निरस्त करने से पहले अदालत की अनुमति ली जाए या नहीं। कार्यवाहक सरकार वैसे भी कोई नीतिगत निर्णय नहीं कर सकती। इन हालात में इस बात के प्रबल आसार हैं कि टीईटी को रद करने का फैसला अब सपा सरकार ही करेगी।

News : Jagran (13.3.12)
************************
A Big Question is - How many candidates have been Convicted / Caught.
But in AIIMS Exam, Cheating and Paper Out scam clear and it was NOT cancelled.

Cancellation of UPTET Exam is a Joke to Honest Candidate and Harrasment of them. People are thinking about their problems.

Sanjay Mohan's Bail Plea Rejected



संजय मोहन की जमानत अर्जी हुई खारिज

(Sanjay Mohan's Bail Plea Rejected  )

कानपुर। टीईटी घोटाले के आरोपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक संजय मोहन की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। कहा कि जमानत देने के लिए न्याय संगत और उपयुक्त आधार नहीं है।
अकबरपुर पुलिस ने गत 7 फरवरी को लखनऊ में संजय मोहन को गिरफ्तार किया था। उनके पास से टीईटी में पास कराने के लिए परीक्षार्थियों से वसूले गए 4,86,900 रुपये और पांच पेज की 167 परीक्षार्थियों की सूची बरामद की गई थी। सोमवार को प्रभारी जिला जज/एडीजे 1 रमबाई नगर राकेश कुमार की कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई।


News : Amar Ujala (13.3.12)

Monday, March 12, 2012

UPTET : B. Ed Degree Holders Are NOT Eligible for PRT Recruitemt in New TET Exam ?



नई प्रक्रिया से बाहर होंगे बीएड डिग्रीधारक ?


(UPTET : B. Ed Degree Holders Are NOT Eligible for PRT  Recruitemt in New TET Exam ? )


सहारनपुर : टीईटी की नई प्रक्रिया से बीएड डिग्रीधारक बाहर हो जाएंगे। अगली परीक्षा कब होगी? यह अभी तय नहीं है। बीएड को प्रक्रिया में शामिल करने की समय सीमा 
31 दिसंबर 2011 निर्धारित की गई थी। हिचकोले खा रही मौजूदा प्रक्रिया का भविष्य नई सरकार तय करेगी।
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए टीईटी को अनिवार्य कर दिया गया है। तैयार गाइडलाइन में प्रक्रिया को पात्रता की श्रेणी में शामिल किया गया है। प्रदेश में तत्कालीन बसपा सरकार द्वारा पात्रता परीक्षा में बदलाव कर नियुक्ति का आधार मेरिट कर दिया था। इसके अनुसार टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन पत्र मांगे गए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी में 800 पदों के सापेक्ष 1.15 लाख से अधिक आवेदन पत्र पहुंचे हैं।
टीईटी में हुए घोटाले के आरोप में निदेशक माध्यमिक शिक्षा संजय मोहन सहित एक दर्जन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रक्रिया में विसंगति को लेकर हाईकोर्ट में भी मामला विचाराधीन है। चयन प्रक्रिया के आधार में कोई बदलाव होगा या नहीं। इसका फैसला नई सरकार पर निर्भर करेगा।
दूसरी ओर इसी के साथ अब अगली टीईटी प्रक्रिया को लेकर भी सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। टीईटी की गाइडलाइन में बीएड डिग्रीधारकों को 31 दिसंबर 2011 तक ही प्रक्रिया में अर्ह माना गया था। बताते चलें कि सीटीईटी की जनवरी में हुई परीक्षा में बीएड डिग्रीधारकों को अर्हता की श्रेणी से बाहर किया जा चुका है। प्रदेश में अगली टीईटी कब होगी यह अभी साफ नही है। नियमावली के मुताबिक प्रदेश सरकार एक वर्ष में तीन बार टीईटी परीक्षा करा सकती है। सूत्रों का कहना है कि राज्यों को मार्च 2015 तक टीईटी नियमावली को शिथिल करने की छूट हासिल है ऐसा शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्रता से भरने के लिए किया जा सकता है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी के प्राचार्य संजय उपाध्याय का कहना है कि टीईटी प्रक्रिया के संबंध में अभी तक उन्हें कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

News : Jagran (12.3.12)


प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए किया प्रदर्शन


प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए किया प्रदर्शन

जौनपुर। टीईटी पास अभ्यर्थियों ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की मांग लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द से जल्द रोकी गई भर्ती प्रक्रिया बहाल न हुई बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। टीडी कालेज के पास स्थित मारुति मंदिर पर रविवार को टीईटी उत्तीर्ण छात्र संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि बीएड डिग्री धारक बेरोजगारों ने टीईटी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की। कोचिंग और किताबों पर हजारों रुपये खर्च किए। इस बीच प्रदेश सरकार ने 72825 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा भी की। लेकिन हाईकोर्ट की तरफ से भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। अभ्यर्थियों ने मांग की कि बेरोजगारों के हित में उच्च न्यायालय जल्द से जल्द कोई फैसला सुनाए। साथ ही राज्य सरकार भी इस संबंध में पहल करे। बैठक में उपस्थित टीईटी पास अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रदेश के नवनिर्वाचित युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उन्हें ढेरों उम्मीदें है। बेरोजगारों की तरफ ध्यान देकर जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू कराएं। कहा कि भर्ती प्रक्रिया में और विलंब हुआ तो टीईटी पास बेरोजगार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मांगों के समर्थन में बेरोजगारों ने नारेबाजी की।


News : Amar Ujala  (12.3.12)

UPTET : Hope for Re-conduction of TET Exam



टीईटी परीक्षा दुबारा होने की आस जगी



(UPTET :  Hope for Re-conduction of  TET Exam )


प्रदेश में सवा तीन लाख शिक्षकों की कराई जाये भर्ती
अखिलेश ने टीईटी दुबारा कराने की घोषणा की थी
बबराला भीम नगर : बीएड बेरोजगार संघ ने प्रदेश में सपा सरकार पूर्ण बहुमत से आने पर हर्ष व्यस्त किया गया। डिग्रीधारियों को अब टीईटी परीक्षा के दुबारा कराने की आस जगी है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टीईटी परीक्षा धांधली की भेंट चढ़ने पर कहा था कि सत्ता आने पर परीक्षा निरस्त कर दुबारा कराई जाएगी। साथ ही आगे टीईटी परीक्षा समाप्त कराने की बात कही थी। प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्तासीन हुई है तो डिग्रीधारियों में आस जगी है।
डिग्रीधारियों ने कहा कि टीईटी परीक्षा में धांधली करने वाले बेनकाब होंगे। टीईटी परीक्षा दुबारा कराई जायेगी। प्रदेश में सवा तीन लाख शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई जायेगी। सपा सरकार नियुक्तिया कर शिक्षकों का विद्यालयों में चला आ रहा टोटा समाप्त कर सर्व शिक्षा अभियान को पूर्ण रूप प्रदान करेगी। बैठक में धर्मवीर सिंह, अनुरूद्ध कुमार, संजय शर्मा, राजेश कुमार, विशाल यादव, किशन लाल आदि उपस्थित थे।


News : Jagran (11.3.12)

टीईटी मोर्चे का संघर्ष का ऐलान


टीईटी मोर्चे का संघर्ष का ऐलान


फर्रुखाबाद। टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके युवाओं को नौकरी भले ही न मिल पाई हो लेकिन होली मिलन का उत्साह उनमें खूब दिखायी दिया। खुशी के इस त्योहार में गम को भूल सभी ने एक दूसरे को खूब अबीर और गुलाल लगाया। समारोह के बाद युवाओं ने साथियों से लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहने का ऐलान कर दिया।
रविवार को उत्सव गेस्ट हाउस परिसर में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके युवाओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले युवाओं ने धूम-धाम से होली मिलन समारोह मनाया। मोर्चा के अध्यक्ष राकेश बाजपेयी ने कहा कि नई सरकार के सामने वह अपनी समस्याएं पहुंचाएंगे और नौकरी की मांग करेंगे। अध्यक्ष राकेश ने सभी को होली मिलन की बधाई देते हुए कहा कि हमें अब लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहने की जरूरत है। सभी के सामने नौकरी का संकट है। परीक्षा पासकरने के बावजूद वह सभी बेरोजगार है। इसीक्रम में कंचन कटियार और कविता शुक्ला ने कहा कि एकता में ही शक्ति है। इस दौरान पंकज गुप्ता, आलोक पाल, बबिता गुप्ता, बसुधा अग्निहोत्री, रागिनी पाल, समीक्षा यादव, सुखवीर सिंह, प्रिंस यादव, दीपक माथुर, राजीव कटियार, शिव कुमार, कृष्णपाल सिंह, आशीष कुमार, प्रियांश मिश्रा, धर्मेद्र त्रिपाठी, कैलाश चंद्र, मनीष दीक्षित, मुनीष सिंह अनिल कश्यप,अवध बिहारी मौजूद रहे।

News : Amar Ujala (12.3.12)

सड़क पर उतरे टीईटी परीक्षार्थी


सड़क पर उतरे टीईटी परीक्षार्थी


ललितपुर। टीईटी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों ने परीक्षा रद नहीं होने देने के लिए शासन पर दबाव बनाना प्रारंभ कर दिया है। इस दौरान उन्होंने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर परीक्षा निरस्त हुई तो उग्र आंदोलन करने से भी वह पीछे नहीं हटेंगे। परीक्षार्थियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
सबसे पहले टीईटी परीक्षार्थियों ने छात्र संघ का गठन किया, इसमें अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, उपाध्यक्ष रवींद्र साहू, मंत्री मनोहर यादव, उपमंत्री राहुल तिवारी, कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अंतिम कुमार जैन व नीलेश पुरोहित चुने गए। इस अवसर पर अंतिम जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि टीईटी युवाओं ने मेहनत करके पास की है, इसलिए परीक्षा रद नहीं होनी चाहिए। रवींद्र साहू ने कहा कि टीईटी से युवाओं का भविष्य जुड़ा है। अगर परीक्षा निरस्त हो गई तो परीक्षार्थियों को भरपाई करना मुश्किल होगा। प्रदीप तिवारी ने कहा कि टीईटी निरस्त हुई तो अभ्यर्थियों को आर्थिक एवं मानसिक क्षति उठानी पडे़गी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि अठारह मार्च को कंपनी बाग में बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में नीलेश पुरोहित, राहुल तिवारी, आलोक त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, लखन कुशवाहा, अनुराग शर्मा, अतिक खान, मनीष देवलिया, देवेंद्र कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, राहुल पुरोहित, राहुल नायक, अमित जैन, आशीष यादव, कुंज बिहारी, दिलीप सेन, नीरज रैकवार, दीपक गुप्ता, महेश बबेले, संतोष साहू, मुकेश पाठक, वसीम, आलोक व्यास, भारत भूषण, संतोष गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। बैठक के बाद परीक्षार्थी जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी आवास तक पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

News : Amar Ujala (12.3.12)

युवा मुख्यमंत्री से टीईटी उत्तीर्ण को उम्मीद

युवा मुख्यमंत्री से टीईटी उत्तीर्ण को उम्मीद

चित्रकूट। टीईटी उत्तीर्ण एकता मंच ने रविवार को कचहरी परिसर में बैठक कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई। इनको उम्मीद है कि युवा नेतृत्व वाली यह सरकार उनको वाजिब हक दिलाकर न्याय करने में सक्षम होगी। साथ ही आशा जताई कि परीक्षा में हुई धांधली और भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जिलाध्यक्ष श्यामलाल ने कहा कि टीईटी की मेरिट नीति में कोई कमी नहीं है लेकिन उसको लागू करने वालों की नीयत में ही खोट था। इसी वजह से यह परीक्षा दागदार हो गई, जिसका खामियाजा बसपा सरकार को भुगतना पड़ा। उपाध्यक्ष चंद्रभूषण ने टीईटी की मेरिट के बजाय शिक्षकों की नियुक्ति गुणांक प्रतिशत के आधार पर करने की मांग की। सदस्यों ने टीईटी परीक्षा की सार्थकता को सही ठहराते हुए कहा कि इससे लोगों के बीच हाईस्कूल, इंटर और स्नातक स्तर पर नंबर बढ़वाने की कवायद पर रोक लगती। इस परीक्षा में शुरू से ही भ्रष्टाचार के छींटे पड़ने लगे, जिससे इस परीक्षा पर ही सवालिया निशान लग गए। बैठक में संगठन सचिव प्रदीप तिवारी, आलोक पांडे, शिव प्रताप, मदनमोहन, प्रभुदयाल, नरेंद्र पांडे, चंद्रभूषण सिंह भी मौजूद रहे।

News : Amar Ujala (12.3.12)

UPTET : TET Candidates in Meeting Demanded Recruitment

टीईटी उत्तीर्ण ने बैठक कर मांगी नौकरी
(UPTET : TET Candidates in Meeting Demanded Recruitment)

हरदोई, हमारे प्रतिनिधि : विशिष्ट बीटीसी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगार रविवार को शहीद उद्यान में एकत्रित हुए और सभी ने सरकार से प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की।
बैठक में शिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि सरकार टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों को शीघ्र नियुक्ति करें। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की काफी कमी है। इसके लिए इस बार टीईटी उत्तीर्ण की मेरिट के आधार पर नियुक्ति की जानी थी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को काम मिल जाता । मगर यह प्रक्रिया अटक गई है। उन्होंने कहा कि टीईटी उत्तीर्ण न्याय के लिए संघर्ष करते रहेंगे। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह सभी प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो संघर्ष शुरू किया जायेगा।
बैठक में काफी संख्या में टीईटी उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगार मौजूद रहे

News : Jagran (12.3.12)

What will happen with future of TET Candidates

क्या होगा हजारों टीईटी अभ्यर्थियों का?
(What will happen with future of TET Candidates)


सहारनपुर। सूबे में सपा की सरकार आने के बाद से शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले हजारों टीईटी अभ्यर्थियों में अपनी नियुक्ति के भविष्य को लेकर बड़ी बेचैनी है। उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि कहीं बसपा शासन में जारी की गई नियुक्ति प्रक्रिया में अब किसी तरह का अड़ंगा न आ जाए। ऐसी गाज से बचने के लिए अभ्यर्थी बार बार नई सरकार से अपना भविष्य सुरक्षित करने की गुहार लगा रहे हैं।
टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा से जुड़े अभ्यर्थियों ने रविवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर बैठक की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर मंडल में ही करीब 38 हजार अभ्यर्थियों ने इस उम्मीद में पंजीकरण कराया था कि उन्हें टीचर बनने का मौका मिलेगा। इसी सपने को साकार करने की आस में उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा दी। इसमें से लगभग 21 हजार अभ्यर्थी पास भी हो गए मगर टीईटी उत्तीर्ण करने के बावजूद उनका भविष्य अब तक अधर में है।
मोर्चा के अध्यक्ष अजय प्रताप ने कहा कि टीईटी की प्रक्रिया को महीनों बीत गए हैं और अब सरकार भी बदल गई है। इसलिए हजारों अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि पहले फार्मों की मारामारी, फिर परीक्षा की तैयारी और उसके बाद डायट पर आवेदन फार्म जमा करने की होड़ से लेकर अभ्यर्थी टीचर बनने को जद्दोजहद करते आ रहे हैं। हाल ये है कि पांच जनपदों से आवेदन के विकल्प के चलते जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पर ही एक लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन फार्म जमा कर चुके हैं। मगर उनकी किस्मत फार्मों में ही कैद होकर रह गई है।
उन्होंने सपा की नई सरकार से मांग की है कि टीईटी अभ्यर्थियों के भविष्य को खतरे में पड़ने से बचाया जाए और परीक्षा पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों को टीचर बनने का मौका दिलाया जाए ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।
बैठक में प्रदीप धीमान, विनय शर्मा, मनोज यादव, तेग सिंह यादव, सुनील कुमार, सीमा शर्मा, रीता रानी, सुनीता गुप्ता, शशि कुमार, कुलवीर सिंह, सुधीर बर्मन, ब्रजपाल सिंह और कुंवर अमित प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

News : Amar Ujala (12.3.12)

UPTET Basti : TET Candidates ready to strengthen their Sangathan and demanded selections of Qualified Candidates

UPTET Exam 2011 Going To Cancel

टीईटी रद्द करने की तैयारी
(UPTET Exam 2011 Going To Cancel)

निदेशालय, यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों से तैयार कराई गई रिपोर्ट

इलाहाबाद। किसी तरह की कानूनी अड़चन न आई तो अप्रैल के पहले हफ्ते तक टीईटी का पहला चरण रद कर दिया जाएगा। आवेदन पत्र जारी होने के पहले से ही विवादों में रही टीईटी की मेरिट से चयन का प्रावधान भी रद होना तय है। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने को लेकर चिंतित सर्व शिक्षा अभियान और बेसिक शिक्षा विभाग ने नई परीक्षा का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। पुराने मानकों के हिसाब से ही विभाग में सवा दो लाख पद रिक्त हैं। सर्व शिक्षा अभियान ने इनपर नियुक्तियों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय से सहायता मांगी है। तय किया है कि मई अंत या जून में नई परीक्षा कराकर सफल अभ्यर्थियों का चयन विशिष्ट बीटीसी की तर्ज पर किया जाएगा।
प्रदेश में पिछले चार वर्षों से प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरे गए। अब बिना टीईटी चयन न होने के नियम के कारण जरूरी हो गया है कि तत्काल परीक्षा कराई जाए। नवंबर में हुई परीक्षा में जिस कदर अनियमितता सामने आई है, उसकी मेरिट के आधार पर चयन अब संभव नहीं है। सर्व शिक्षा अभियान ने निदेशालय, यूपी बोर्ड और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर टीईटी के अगले चरण के लिए खाका तैयार किया है। अधिकारियों ने एमएचआरडी के साथ एनसीटीई को भी स्थितियों की रिपोर्ट भेजी है और नियुक्तियों को रास्ता निकालने को कहा है। जुलाई से पहले नियुक्तियां न हुईं तो एक तिहाई से अधिक स्कूल बंद हो जाएंगे।
नवंबर में हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा को रद कर तत्काल नई परीक्षा के लिए प्रस्ताव बनाने की सिफारिश की है। निदेशालय, यूपी बोर्ड और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट में एक बिन्दु यह भी उठा कि मेरिट रद कर केवल पात्रता परीक्षा मान 60 फीसदी से ऊपर वालों को उपयुक्त माना जाए और उनके लिए विज्ञापन निकाला जाए लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी इसके पक्ष में नहीं है। नई परीक्षा का खाका तैयार करने वाली टीम के सदस्य शिक्षा अधिकारी पी.सुदेश कुमार ने बताया कि एमएचआरडी के साथ बैठक में परीक्षा रद करने और नई परीक्षा कराने पर सहमति बन चुकी है, नई सरकार बनने के कुछ दिनों के भीतर ही इस मामले में फैसला हो जाएगा।

News : Amar Ujala (12.3.12)

Sunday, March 11, 2012

UPTET : मूल विज्ञापन के अनुसार भर्ती की मांग



UPTET : मूल विज्ञापन के अनुसार भर्ती की मांग



महराजगंज:सदर बीआरसी परिसर में रविवार को टीईटी उ‌र्त्तीण अभ्यर्थियों ने बैठक कर मूल विज्ञापन के अनुसार भर्ती की मांग की तथा हितों की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि टीईटी अभ्यर्थी खरा सोना हैं। इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।
रामकुमार पटेल, चंद्र प्रकाश पटेल व मंशा मद्देशिया ने कहा कि संगठन प्रदेश स्तर तक सर्घष करने के लिए कमर कस चुका है। हमारी तैनाती होती है तो निश्चित ही मेहनत कस अध्यापक प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षा की गुणवत्ता ठीक करने में अपना अहम योगदान देने को तैयार हैं।
इस मौके पर बृजेश यादव, प्रमोद चौहान, जयंती प्रसाद, राकेश अग्रहरी, मुकेश कुमार दुबे, पवन, निरंजन, अनिल, आनंद, हरि प्रकाश, विजय बहादुर, राकेश त्रिपाठी, सुभाष, यशपाल, सुनील, जनार्दन सिंह, शिवेंद्र चौधरी, राकेश, रंगीलाल, विजय, लक्ष्मीपटेल, हदयेश, मनोज प्रजापति, दिलीप, गणेश, प्रवीण, रविशंकर राय, सतीश, धमेंद्र आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।


News : Jagran (11.3.12)

UPTET Rae Bareli : Sangarsh Announced for TET Candidates Recruitment


टीईटी भर्ती के लिए संघर्ष का एलान
(UPTET Rae Bareli : Sangarsh Announced for TET Candidates Recruitment )

रायबरेली, कार्यालय प्रतिनिधि : टीईटी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के लिये एकता संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया। सदस्यों ने कहा कि शिक्षक भर्ती पूरी न होने तक संघर्ष चलता रहेगा। इसके लिये लोग सड़कों पर भी उतरेंगे।

विकास भवन के परिसर में टीईटी उत्तीर्ण एकता संघर्ष मोर्चा की एक बैठक हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में सफल महिला एवं पुरुष अभ्यार्थियों ने भाग लिया। बहराइच जिले से आये मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता अखिलेश चौरसिया ने कहा कि टीईटी भर्ती प्रक्रिया में सरकार अड़ंगा डाल रही है। जब तक प्रकिया शुरु नही हो जाती है। हमारा संघर्ष चलता रहेगा। प्रक्रिया शुरु करने में किसी भी मजबूरी से हम लोगो से कोई वास्ता नही है। सरकार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु करे अन्यथा आन्दोलन छेड़ा जायेगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शशांक त्रिवेदी ने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अविलंब शुरु की जाय। सुमन सिंह ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से पीछे नही है।

UPTET : TET Candidates raise their Voice and making strategy in New Meeting on 18th March



मुखर हुए टीईटी उत्तीर्ण छात्र,बुलंद की आवाज



(UPTET :  TET Candidates raise their Voice and making strategy in New Meeting on 18th March )


ज्ञानपुर (भदोही): शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण छात्र यथाशीघ्र तैनाती की मांग को लेकर मुखर हो उठे हैं। रविवार को हरिहरनाथ मंदिर ज्ञानपुर में छात्रों ने बैठक कर अपनी आवाज बुलंद की।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक के रूप तैनाती के लिए कराई गई टीईटी परीक्षा के बाद आगे की सारी प्रक्रिया ठप कर दी गई है। वक्ताओं ने नवगठित होने वाली सपा सरकार से नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर 18 मार्च को पुन: बैठक कर अगली रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राजन शुक्ला, प्रवेश तिवारी, दीपचंद्र यादव, सुशील प्रजापति, कृतेश यादव, अमित पाण्डेय, अमित मालवीय, कमलेश मौर्य, प्रह्लाद नारायण शुक्ल, मार्कण्डेय पाण्डेय, प्रेमचंद्र, रमेश यादव सहित अन्य कई थे।


News : Jagran (11.3.12)

UPTET Hardoi : TET Passed are hopeful with New Government



नयी सरकार से उम्मीद लगाये हैं टीईटी उत्तीर्ण


(UPTET Hardoi : TET Passed are hopeful with New Government )


हरदोई, : विशिष्ट बीटीसी के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक के पद पर नियुक्ति पाने वाले टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों को नयी सरकार से उम्मीद है कि नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो जायेगी।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए विशिष्ट बीटीसी के तहत बीएड डिग्री धारकों की चयन प्रक्रिया शुरू की है। जिले में तीन हजार पदों पर बीएड डिग्री धारकों का चयन किया जाना है। इस बार चयन के लिए टीईटी के प्रातांकों को आधार बनाया गया था। जिले में तीन हजार पद के सापेक्ष दो लाख दस हजार आवेदन डायट को प्राप्त हुए थे। इनकी फीडिंग का काम शुरू हुआ ही था कि आचार संहिता लागू हो गई और न्यायालय ने भी प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। अब जब नई सरकार बनने जा रही है तो टीईटी उत्तीर्ण भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद लगाये है। रवि सिंह का कहना है कि सरकार बनने के उपरांत नियुक्ति प्रकिया शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं शनी का कहना है कि प्रदेश सरकार को इस ओर ध्यान देना होगा। शिक्षित बेरोजगार सरकार से काफी उम्मीद लगाये हुए है।

UPTET Gazipur : TET Candidate demanded Recruitment and gets Ready for Agitation



टीईटी अभ्यर्थियों ने भर्ती को लेकर भरी हुंकार


(UPTET Gazipur : TET Candidate demanded Recruitment and gets Ready for Agitation )

गाजीपुर। टीईटी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की रविवार को हुई बैठक में नियोजन की समस्याओं पर विचार किया गया। इस मौके पर तय किया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल 20 मार्च को लखनऊ जाकर नए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। वक्ताओं ने कहा कि इस बार बनने वाली सरकार से बहुत सी उम्मीदें हैं। 
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि योग्य शिक्षकों के चयन का आधार प्रतियोगी परीक्षा को बनाया गया है। यह पूरी तरह से सही है। इसको यथावत रखते हुए शीघ्र कोर्ट की बाधाओं को दूर करते हुए काउंसलिंग की तिथि निर्धारित किए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। मांग की गई कि चयन का आधार टीईटी की मेरिट को ही बनाया जाय और इसकी परीक्षा को निरस्त न किया जाय। अन्य वक्ताओं ने कहा कि यूपीटीईटी की परीक्षा में हुए घोटालों की निष्पक्ष जांच करा कर इसमें दोषी पाए जाने वाले लोगों को चयन प्रक्रिया से बाहर किया जाना चाहिए। बीएड बेरोजगारों को प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए अंतिम मौका है। इसकी तरफ ध्यान दिलाते हुए कहा कि इसको विशेष रुप से ध्यान में रखकर भरती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाय ताकि एनसीटीई ने जो दोबारा समय सीमा बढ़ाया है उसके अंदर ही यह प्रक्रिया पूरी हो सके।

UPTET Mahrajganj : TET Candidates ready for Agitation



टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भरी हुंका


(UPTET Mahrajganj : TET Candidates ready for Agitation )


महराजगंज:
आनन्दनगर स्थित प्रेम पोखरे पर गुरूवार को टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की तैनाती नहीं की गई तो हम आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि पूर्व प्रकाशित विज्ञापन को बिना संसोधन किए भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो हमारा धैर्य जबाब दे जाएगा। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी सरकार का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। श्री दुबे ने कहा कि हमें जेल की रोटी पंसद है,लेकिन बेरोजगारी का दंश हमे मंजूर नहीं है। पूर्वाचल बीएड महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार गठन के तुरंत बाद यदि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो संगठन पूरे प्रदेश में आंदोलन के लिए मजबूर होगा। संचालन टीईटी एकता मोर्चा के जिला महामंत्री मदन यादव ने किया। इस अवसर पर रामनरेश पासवान,अमरजीत, अमित कुमार श्रीवास्तव,विजय राय, राजीव गुप्ता, करूणेश दत्त शुक्ल, अश्वनी दुबे, अकरम हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


News : Jagran (11.3.12)

UPTET : Future of Youth entangled in complicated political vicissitudes

सियासी उलटफेर में उलझता युवाओं का भविष्य (UPTET : Future of Youth entangled in complicated political vicissitudes )

बागपत। सियासी उलटफेर में युवाओं का भविष्य उलझकर रह गया है। मुलायम सिंह की सरकार ने विशिष्ट बीटीसी शुरू किया, तो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इसे समाप्त करके टीईटी शुरू करा दिया। अब फिर से टीईटी को समाप्त कर विशिष्ट बीटीसी शुरू करने की तैयारी है। इसी प्रकार सिपाहियों की भर्ती में भी युवा उलझ गए हैं। इस उलटफेर में लाखों अभ्यर्थियों की उम्र ही निकल गई। सियासी मतभेद ने युवाओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
इस तरह के उलटफेर में युवाओं का भविष्य बनने के बजाय गर्त की ओर ही जा रहा है। युवा कहीं प्राइवेट जॉब करने लायक भी नहीं रह पा रहा है। एक सरकार की योजना को दूसरी सरकार आकर रोक रही है और अपनी नीति के अनुसार योजना चला रही है, जब तक युवा तैयारी करते हैं और परीक्षा देते हैं, तब तक दूसरी सरकार आकर उसे रोककर अपनी योजना लागू कर रही है। इस सियासी उलटफेर ने युवाओं के भविष्य को पूरी तरह से उलझाकर रख दिया है।
पहले मुलायम सिंह यादव की सरकार ने पुलिस भर्ती खोली तो मायावती की सरकार बनते ही उस पर रोक लगा दी। युवा कई वर्ष तक अधर में लटके रह गए। पहले से बीटीसी के तहत परीक्षा कराकर युवाओं को रोजगार दिया जा रहा था, लेकिन मुलायम सरकार ने विशिष्ट बीटीसी शुरू की, इसके बाद मायावती सरकार ने विशिष्ट बीटीसी को समाप्त कर दिया और शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी शुरू कर दी। अभी इसमें एक भी भर्ती नहीं हो पाई थी कि मायावती सरकार चली गई और मुलायम सिंह की सरकार बनने लगी। उन्होंने आने से पहले ही खुलासा कर दिया कि विशिष्ट बीटीसी को फिर से शुरू किया जाएगा और टीईटी को फिलहाल रोका जाएगा। ऐसी ही अन्य कई योजनाएं हैं, जिन्हें एक सरकार शुरू करती है तो दूसरी उसे रोक देती है।
सियासत के इस खेल में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। लाखों अभ्यर्थियों की तो उम्र ही इस सियासत की भेंट चढ़ गई और वे अब न इधर के रहे और न उधर के। प्राइवेट सेक्टर भी कम उम्र के युवाओं को वरीयता दे रहा है। ऐसे में इन युवाओं के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। क्या ऐसे ही नई पीढ़ी को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, क्या बनने से पहले ही युवाओं का भविष्य सियासी भंवर में डोलता रहेगा। इस स्थिति पर राजनीतिज्ञों को विचार करना होगा।

News : Amar Ujala ( 11.3.12) 

टीईटी मेरिट के आधार पर नियुक्ति की मांग

टीईटी मेरिट के आधार पर नियुक्ति की मांग


आजमगढ़। सहायक अध्यापकों की नियुक्ति टीईटी मेरिट के आधार पर किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने मेहता पार्क में धरना दिया। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि चाहे जो भी पार्टी सत्ता में आए हमारी नियुक्ति टीईटी मेरिट के आधार पर होनी चाहिए। पूर्व प्रेषित नियमावली में कोई भी हस्तक्षेप होता है तो सभी टीईटी अभ्यर्थी आंदोलन को बाध्य होंगे। वक्ताओं ने आगे कहा कि योग्य बेरोजगारों को सरकार केवल फंसाने का काम करती है। जब जूनियर की वैकेंसी आनी नहीं थी तो उच्च प्राथमिक की परीक्षा हमसे क्यों ली गई। सरकारें हमें लालीपाप दिखाकर हमारा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण कर रही है। वक्ताओं ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग संघर्ष के लिए तैयार रहें। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया जाएगा। धरने को आजाद यादव, उमेश वर्मा, अखिलेश भारती, सुरेश सरोज, अरविंद आदि ने संबोधित किया। धरने में सुबाष, सुरेंद्र, प्रीतम, चंद्रभान, हरिगेन, अरविंद वर्मा, राजू प्रसाद, सौरभ श्रीवास्तव, सतीश कुमार, अजीत कुमार, इंद्रजीत, राजीव कुमार, दिनेश कुमार, अभयराज, सुरेश चंद्र, रामविलास, बृजेश जैसवार, प्रशांत सागर, सुरेश सरोज, सुबाष चंद, उमेश वर्मा, संतोष कुमार मौर्य आदि उपस्थित थे।

News : Amar Ujala (11.3.12)