Friday, June 28, 2013

UPTET 2013 : टीईटी ः लंबे सवालों ने उलझाया


UPTET 2013 : टीईटी ः लंबे सवालों ने उलझाया

•राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में हंगामा
•छिटपुट शिकायतों के बीच टीईटी का आगाज
•92.62 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए परीक्षा में शामिल
•28 केंद्रों पर आज भी होगा टेस्ट



लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा-2013 (टीईटी) का पेपर अभ्यर्थियों को बहुत रास नहीं आया। उलझाऊ सवालों ने उन्हें काफी परेशान किया। दूसरी आेर टीईटी के आयोजनों में बरती गई लापरवाही के चलते कई अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को परीक्षा नहीं दे सके।
नाराज अभ्यर्थियों ने राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में जमकर हंगामा किया। राजधानी की नुसरत जहां ने भी प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। नुसरत की मानें तो उसके प्रवेश-पत्र में सूचनाएं सही थीं लेकिन फोटो किसी और की लगा दी गई। ये शिकायत लेकर वह केंद्र व्यवस्थापक से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक तक गईं लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते वे परीक्षा नहीं दे सकीं।
दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए थे जहां 2900 में से 2686 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजकों का दावा है कि किसी भी सेंटर पर कहीं किसी अनियमितता की कोई शिकायत नहीं रही। शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा होगी।

गलत फाॅर्म भरने वालों को भी टीईटी में बैठने की अनुमति

हाईकोर्ट ने टीईटी में शामिल होने के लिए गलत आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की है। कोर्ट ने ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने का निर्देश दिया है, जिन्होंने मानवीय भूल के कारण आवेदन पत्र गलत कर दिए थे। प्रदेश सरकार को इस मामले में चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अमित बी स्थालकर ने सविता मिश्रा और तीन अन्य तथा चंद्र प्रभा वर्मा और अन्य की याचिकाओं पर दिया है। याचीगण का कहना था कि वह परीक्षा में शामिल होने के लिए अर्ह हैं लेकिन फॉर्म भरते समय कुछ मानवीय त्रुटियों के कारण उनके फॉर्म निरस्त कर दिए गए। कोर्ट ने इन अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी मगर परिणाम याचिका के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा। याचियों की ओर से अधिवक्ता अमिताभ पटेल ने बहस की।


News Sabhaar : अमर उजाला (28.6.13)



UPTET 2013 : टीईटी देते धरा गया हेडमास्टर


UPTET 2013 : टीईटी देते धरा गया हेडमास्टर
गोंडा में भाई को पास कराने के लिए दे रहा था परीक्षा


गोंडा। मौसरे भाई को पास कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय दर्जीपुरवा का प्रधानाध्यापक गुरुवार सुबह फर्जी नाम से अध्यापक पात्रता परीक्षा देते पकड़ा गया। सूचना पर डीआईओएस समेत अन्य अफसर शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे। दरअसल, मौसरे भाई के नाम व पते के आधार पर ही प्रधानाध्यापक ने अपनी फोटो लगाकर ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, बीएसए ने आरोपी को निलंबित कर दिया है।
शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) सुबह 10 बजे शुरू हुई। तहसीलदार न्यायिक सदर व खंड शिक्षा अधिकारी छपिया धर्मेंद्र प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। यहां कक्ष संख्या 14 में बीएसए श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दल यहां पहुंचा। धर्मेंद्र प्रसाद के अनुसार सचल दल ने जांच की तो पता चला कि जो परीक्षा दे रहा है, वह प्राइमरी विद्यालय का प्रधानाध्यापक है। बीएसए के मुताबिक परसपुर थाना क्षेत्र के बहुवन मदार मांझा निवासी एवं करनलैगंज के प्राथमिक विद्यालय दर्जीपुरवा का प्रधानाध्यापक गणेश प्रताप सिंह दूसरे के नाम से परीक्षा दे रहा था। गणेश प्रताप सिंह ने अपने मौसरे भाई के नाम से ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें उसने पूरा पता भाई का दर्शाकर अपनी फोटो लगाई थी। वहीं, मौसेरा भाई भी उसी कमरे में परीक्षा देता मिला। जांच में पता चला है कि इसके पीछे उद्देश्य था कि पास-पास बैठकर दोनों उत्तर पुस्तिका बदल लेंगे और भाई गणेश प्रताप की उत्तर पुस्तिका जमा कर देगा।

टॉर्च के सहारे दी परीक्षा
सुल्तानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा में पहले दिन गुरुवार को दोनाें परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं। प्रथम पाली में जीआईसी के कई परीक्षा केंद्रों में अंधेरा छाया रहा। छात्र टॉर्च की रोशनी में परीक्षा देने को विवश हुए। वहीं बारिश के दौरान जर्जर छतों से टपकी बूंदों ने परेशानी और बढ़ा दी। छात्रों के विरोध के बाद बल्ब की संख्या बढ़ाई गई। दोनों परीक्षा केंद्र पर 78 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

अंबेडकरनगर में डीएम ने पकड़े 16 नकलची
अंबेडकरनगर। भारी अव्यवस्थाओं के बीच गुरुवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन टीईटी की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में तीन परीक्षा केंद्रों पर 1398 व द्वितीय पाली में एक परीक्षा केंद्र कुल 302 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। डीएम पंकज यादव ने प्रथम पाली में जीआईसी अकबरपुर परीक्षा केंद्र पर अचानक छापा मारा। निरीक्षण के 16 नकलची पकड़े गए। इन कक्षों के चार कक्ष निरीक्षकों को तत्काल वहां से हटा दिया गया। इसके अलावा दूसरी पाली में प्रशासनिक अधिकारियों से भिड़े दो परीक्षार्थियों की कॉपियां लेकर उन्हें बाहर कर दिया गया


News Sabhaar : अमर उजाला (28.6.13)

UPTET 2013 : टीईटी में गणित ने भावी शिक्षकों को रुलाया


UPTET 2013 : टीईटी में गणित ने भावी शिक्षकों को रुलाया


शिक्षक पात्रता परीक्षा में गुरुवार को कस्बे के डीएन इंटर कालेज परीक्षा केन्द्र पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा में छह परीक्षा नदारद हो गए। प्रश्नपत्र में गणित भाग को देखकर परीक्षार्थियों को पसीना छूट गया। अधिकांश परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को आउट ऑफ कोर्स करार देकर परीक्षा को रद करने की मांग उठाई है। डीएन कालेज परीक्षा केन्द्र पर गुरुवार को प्रथम पाली में हो रही प्राथमिक स्तर में 50 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी पर केन्द्र पर छह परीक्षार्थी परीक्षा से नदारद रहे। उधर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षार्थियों की गेट पर ही तलाशी के बाद भीतर जाने दिया गया। जिसको लेकर कई बार शिक्षकों से परीक्षार्थियों की कहासुनी भी हुई। निर्धारित समय पर शुरु हुई परीक्षा में प्रश्न पत्र बंटने के बाद परीक्षार्थियों ने जैसे ही प्रश्नपत्र का गणित भाग खोला उनके पसीने छूट गए। छात्रों का कहना था कि गणित के प्रश्नों का स्तर बहुत ही उच्च कोटि का था। उनके मुताबिक प्रश्नपत्र के अधिकांश प्रश्न कोर्स के बाहर से पूछे गए थे। परीक्षा देकर वापस लौटे बलराम, मधुर मयंक, सरल कुमार, संगीता का कहना था कि आउट ऑफ कोर्स के चलते इसका मूल्यांकन सामान्य से हटकर होना चाहिए। इससे पहले उपजिलाधिकारी के प्रयासों के चलते नकलची गर्दन तक नही हिला सके। परीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी महेश चन्द्र शर्मा, तहसीलदार राकेश सोनी, खण्ड शिक्षा अधिकारी नीलम वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी एनएन द्वविेदी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इनसेटमोबाइल बने बवाल-ए-जान, नोकझोंकगेट पर तलाशी के दौरान मोबाइल को भीतर न ले जाने के निर्देश शिक्षकों पर भारी पड़े। मोबाइल न ले जाने देने को लेकर परीक्षार्थियों व तलाशी ले रहे शिक्षकों के बीच कई बार नोकझोंक और खीचातानी तक हुई। परीक्षार्थियों का कहना था कि मोबाइल को विद्यालय प्रशासन अपनी अभिरक्षा में जमा कराए और परीक्षा के बाद में वापस करे। इसके लिए विद्यालय प्रशासन तैयार नही था। जिसको लेकर भारी अव्यवस्था रही

News Sabhhar : Hindustan (27-06-13)
***********************************
UPTET 2013 Math Solved Question Paper / Answer Key


Answer for maths:---(please note that the answers might differ but most probably all the answer given here are right but check yourself also)

Q - Complement Angle = 45
Two Angles are Complementary if they add up to 90 degrees (a Right Angle)
Q - 3+root7/3-4root7 c+d ------== -52/103
Q - (root7 + root6)(root7 - root6)+ 200-------==201
Q - root 2, (4)^1/3, (5)^1/4, (3)^1/6-----------==(3)^1/6
Q - 5132416?--------?=8
Q - ratio 6:11, LCM- 462 HCF??------HCF= 7
Q - Age of two brothers one is 23 and the other is == 18 yrs
Q - circle circumference from 4pi to 8pi and the area== 4 times
Q - first n natural numbers mean 15, then n== 29
Q - kajol reading remaining part of book == 4/15
Q - number - 1/2 and multiply by 1/2 result comes out 1/8 === 3/4
Q - 2 digit number total 9 add 27 we get reverse digit === 36
Q - 2 natural number total 48 the ratio will not equal to=== 2:5
Q - n odd whole number results even whole number=== 3n^2 + 5
Q - 1+2+3....+10 - 50 ==== 5
Q - x,x+3, x+5, x+7, x+10 mean 9 last 3 mean ==== 11.1/3
Q - quadrilateral diagonals bisect at 90 is a === Rhombus
Q - Cartesian plane (-2,-3) is in=== third
Q - a man travelling answer is == 180 Km
Q - x+1/x = 5 then x^2 + 1/x^2 ====== 23
Q - (x+y)^3 - (x^3 + y^3) factor === 3xy
Q - 2^x+5 = 2^x+3 +12......x===== -1
Q - x^2-2ax+a^2 is divided by x+a remainder 4. then a=== +-1
Q - radhika 2,50,000 answer ===== 20.8%
Q - root(248+root(52(root144))) ==== 16
Q - Direction revolving results in answer-------=== North-East
Q - number 16% +21 = number, number ==== 25
Q - Average age at the time of birth=== 12 yrs 6 month
Q - number of diagonals with n sided ---==== n-3
Q - Marked price 500, 5% and profit 25%....cost===== 380






Thursday, June 27, 2013

UPTET 2013 : टीईटी में शामिल हुए 91 फीसदी


UPTET 2013 : टीईटी में शामिल हुए 91 फीसदी

 UPTET  / टीईटी Teacher Eligibility Test Updates / Recruitment News
  
- पांच केंद्रों पर 4168 ने दी परीक्षा, प्राथमिक स्तर भाषा में कम रहे अभ्यर्थी

इलाहाबाद : प्रदेश की बहुप्रतीक्षित शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013 का पहला चरण गुरुवार को संपन्न हो गया। इस दौरान 91.64 प्रतिशत आवेदकों ने परीक्षा दी। इलाहाबाद में कुल 4548 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था इसमें से 4168 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।

पहले चरण में गुरुवार को प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापक बनने के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। इसके तहत पहली पाली में पांच परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 3798 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर के भाषा शिक्षकों की पात्रता परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 750 अभ्यर्थियों में 47 अनुपस्थित रहे। इलाहाबाद में भारत स्काउट इंटर कॉलेज में 553, इलाहाबाद इंटर कॉलेज में 490, आर्य कन्या ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में 909, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में पहली पाली में 901 और दूसरी पाली में 703 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एमपी गर्ग इंटर कॉलेज में 412 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

आज शामिल होंगे 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी

उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इलाहाबाद में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां दोनों पालियों में कुल 40924 परीक्षा देंगे। इसमें प्रथम पाली में सभी 43 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 31 हजार 105 अभ्यर्थी परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक स्तर भाषा के लिए 14 परीक्षा केंद्रों पर नौ हजार 819 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया है। परीक्षा के दौरान 86 पर्यवेक्षक, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सचल दस्तों की निगरानी रहेगी। पहली पाली की परीक्षा दस से साढ़े बारह और दूसरी पाली की परीक्षा ढाई से पांच आयोजित होगी।

Sabhar: Jagran (27/06/2013)

UPTET 2013 : टीईटी में गणित ने उलझाया


UPTET 2013 : टीईटी में गणित ने उलझाया




आगरा: टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) गुरुवार कोदो पालियों में हुई। परीक्षा में अभ्यर्थी गणित के सवालों में उलझे रहे।
पंजीकृत 3 हजार 648 अभ्यर्थियों में से 3 हजार 349 ने परीक्षा दी। 299 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
गुरुवार को सुबह की पाली में 10 से 12:30 बजे तक छह परीक्षा केंद्रों और दोपहर की पाली में 2:30 से 5:30 बजे तक एक केंद्र पर परीक्षा हुई। सुबह कीपाली में प्राथमिक स्तर की टीईटी का पेपर पांच भागों में विभक्त था। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, बाल विकास, मनोविज्ञान और पर्यावरण पर आधारित कुल 150 प्रश्न अभ्यर्थियों को हल करने थे। प्रत्येक भाग के लिए 30-30 प्रश्न निर्धारित थे। सुबह की पाली में पंजीकृत 3 हजार 528 में से 282 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में राजकीय इंटर कॉलेज में प्राथमिक स्तर की टीईटी का भाषाई विषयों का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 120 में से 17 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को पहली पाली में 37 औरदूसरी में तीन परीक्षा केंद्रों पर जूनियर स्तर की परीक्षा होगी। पहली पाली में 19 हजार 262 और दूसरी में 1 हजार 776 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

डीआइओएस राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शुक्रवार की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं


News Sabhaar : Jagran (27.6.13)
*********************************
See UPTET 2013 Question Paper -


UPTET 2013 Primary Level questions Held on
27/06/2013 (Today)
Part III
Language- 2 English
Question Paper Q.1: Give the proper relative pronoun in the
sentence:
All ............ glitters is not gold.
(i) which
(ii) that
(iii) who (iv) whom Q.2: Find out the appropriate meaning of the given
word:
Etymology
(i) Act of spying
(ii) To free from blame
(iii) Likeness of a person (iv) A study of the origin of words. Q.3: Find out the appropriate meaning of the given
word:
Inimitable
(i) Incapable of being reached
(ii) Incapable of being believed
(iii) Incapable of being imitated (iv) A list of goods. Q.4: Choose one word for the following
expression:
"A lover of mankind"
(i) Theist
(ii) Veteron
(iii) Philanthropist (iv) Omnipotent Q.5: Find out the incorrect sentence:
(i) The apples are grown in many different
countries.
(ii) Books are essential to a student.
(iii) Chess is a game which requires great patience.
(iv) The Sharmas live at Elgin Road. Q.6: Pick out the incorrectly spelt words:
(i) Elucidate
(ii) Exeggarate
(iii) Exile
(iv) Exonerate Q.7: Pick out the incorrectly spelt words:
(i) Enunciate
(ii) Gullible
(iii) Infallible
(iv) Instegate Q.8: Complete the sentence with appropriate word:
Your handwriting should be ..........
(i) Intelligent
(ii) Intelligible
(iii) Intellectual
(iv) Introvert Q.9: Choose the correct Antonyms for "Expedite"
(i) Hostile
(ii) Relunctant
(iii) Delay
(iv) Rigid Q.10: Fill in the blank with the correct Preposition:
The judge acquitted him .......... the murder charge
(i) off
(ii) of
(iii) for
(iv) from Q.11: Fill in the blank with Past Perfect Continuous
Tense:
The doctor was very tired as he .......... alone.
(i) has worked.
(ii) had worked.
(iii) had been working (iv) has been working. Q.12: Find out correct word of the asked
grammatical catagory of the given word:
"Adjective of Accent"
(i) Accentuate
(ii) Accentual
(iii) Accentuated (iv) Accentuation Q.13: Find out incorrect sentence.
(i) Is this my pen, or is it yours?
(ii) We got up at dawn and had breakfast at eight
o' clock.
(iii) We have a holiday on Christmus
(iv) Come back in an hour's time. Q.14: Use the correct form of Verb in the following
sentence:
He .......... in Allahabad for five years.
(i) lives.
(ii) has been living.
(iii) have been living. (iv) living. Q.15: Choose the correct meaning of the following
phrase:
Beck and call
(i) Came to nothing
(ii) Under absolute control
(iii) Under all conditions (iv) To rebuke Q.16: Change the following into passive voice:
Rita writes a letter to him everyday.
(i) To him a letter was written by Rita everyday.
(ii) A letter was written to him by Rita everyday.
(iii) A letter is written to him by Rita everyday.
(iv) He is being written a letter by Rita everyday. Q.17: Change the following verb into noun:
Approve
(i) Approving
(ii) Approval
(iii) Approved
(iv) Approves. Q.18: Choose the correct Figure of Speech in the
following sentence:
'Fair is foul and foul is fair'
(i) Hyperbole
(ii) Oxymoron
(iii) Metaphor (iv) Simile Q.19: Which of the following was a 'Nature Poet'?
(i) Edgar Allen Poe
(ii) William Wordsworth
(iii) Wole Soyinka
(iv) Walt Whitman Q.20: Name the famous poet who wrote the
following lines:
"Where the mind is without fear and the head is
held high ......"
(i) Sarojini Naidu
(ii) Toru Datt (iii) Ravindra Nath Tagore
(iv) John Milton Q.21: Adjective of Body
(i) Corporal
(ii) Bodily
(iii) Corporeal
(iv) All of the above Q.22: As unstable as ........
(i) water
(ii) mule
(iii) mercury
(iv) air Q.23: Give one-word substitution to the following:
Life history of a man written by himself is
called .........
(i) Bibliography
(ii) calligraphy
(iii) Biography (iv) Autobiography Q.24: In given two sentences, select from the
answer choice the word which has the same
meaning and can be used in the same context as
the underlined (here in double inverted commas)
part of both the sentences:
(a) The stadium is so large that it can "seat" more than two humdred spectators.
(b) Mohan is willing to adjust his tour programme
accordingly.
(i) Accommodate
(ii) Hold
(iii) Arrange (iv) Give place Q.25: Point out the Figure of Speech used in the
following sentence:
Integrity is the backbone of character.
(i) Simile
(ii) Metaphor
(iii) Apostrophe (iv) Oxymoron Q.26: Find out the grammatically correct sentence.
(i) This is the road to go.
(ii) Let us aim to do good.
(iii) Take down his address in your copy.
(iv) I wrote to him yesterday. Q.27: The poem "On his Blindness" is composed by
which of the following poets?
(i) P. B. Shelley
(ii) John Keats
(iii) John Milton
(iv) Robert Frost Q.28: "The Castaway" is a famous short story
written by which of the following author?
(i) Ruskin Bond
(ii) Khushwant Singh
(iii) E. V. Lukas
(iv) Ravindra Nath Tagore Q.29: Choose the Synonyms for the following
word:
Derogatory
(i) Resolution
(ii) Solace
(iii) Humiliating (iv) Forlorn Q.30: "Poos Ki Raat" is written by which famous
author?
(i) Munshi PremChand
(ii) Sarojini naidu
(iii) Jai Shankar Prasad
(iv) R. K. Laxman 23



**********************************

UPTET Primary Level Exam held on
27/06/2013 (Today)
Hindi Language Questions
1: व्युत्पत्ति के आधार पर संज्ञा के कितने भेद होते
हैं?
2: हिंदी के शब्दों का लिंग निर्धारण किसके आधार पर
होता है
3: कारक के कितने भेद होते हैं?
4:'घ'का उच्चारण स्थान कौन सा है?
5:'चिंतामणि'किसका निबंध संग्रह है?
6: कशी नगरी प्रचारिणी सभा की स्थापना किस वर्ष
हुई थी
7: प्रेमसागर किसी रचना है?
8:'तरणी का पर्यायवाची शब्द क्या है?
9: मीन का पर्यायवाची शब्द क्या है?
10: अनुपम का पर्यायवाची शब्द क्या है?
11: कान का कच्चा होने का क्या अर्थ है?
12:'क्ष'वर्ण किसके योग से बना है?
13:कवी का स्त्रीलिंग क्या होता है?
14: पुनर्जन्म का संधि विच्छेद क्या होगा?
15: इत्यादि शब्द में कौन सा संधि है?
16: नाक रगड़ना का क्या अर्थ होता है?
17: उन्मूलन का विलोम बताओ?
18: महावीर प्रसाद द्विवेदी ने आदिकाल
को क्या संज्ञा दी थी ?
19: कपटी मित्र के लिए सही मुहावरा बताओ?
20: इन्द्रियों को जितने वाले के लिए एक शब्द
बताएं?
21: पवन का संधि विच्छेद क्या होगा?
22: किस कवी को कवियों का कवी कहा जाता है?
23: हिंदी का पहला पत्र कौन सा था?
24: कालिंदी का पर्यायवाची क्या है?
25: आधुनिक हिंदी साहित्य की पहली आत्मकथा के
लेखक कौन माने जाते हैं?
26: दशरथ सूत तिहूँ लोक बखाना...... किसने
लिखा है?
27: अति सूधो सनेह को मार्ग है......
किसकी पंक्ति है?
तीन व्याकरण के और थे..... चुनने वाला था







UP PSC / PCS (Preliminary) सीधे सपाट प्रश्नों से खिले परीक्षार्थियों के चेहरे


UP PSC / PCS (Preliminary) सीधे सपाट प्रश्नों से खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

करेंट अफेयर में पांच प्रश्न क्रिकेट से जुड़े

इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में इस बार सीधे और सपाट प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खुश कर दिया। सामान्य अध्ययन के पहले प्रश्नपत्र में अकेले करेंट अफेयर से 41 प्रश्न पूछे गए। करेंट अफेयर में ही क्रिकेट और फिल्म से जुड़े पांच और चार प्रश्न शामिल थे। बीते महाकुंभ से जुड़े दो प्रश्न पूछकर छात्रों की जानकारी परखी गई। दूसरे प्रश्नपत्र सीसैट में इस बार गणित के प्रश्नों को कम कर प्रतियोगियों को काफी राहत दी।

परीक्षार्थियों एवं विशेषज्ञों का मानना है कि करेंट अफेयर से 41 प्रश्न पूछे जाने से सहूलियत ही हुई। सामान्य अध्ययन के पहले प्रश्नपत्र में हर बार की तरह इस बार भी इतिहास से 26 प्रश्न, विज्ञान एवं पर्यावरण से 28, भूगोल से 19, अर्थव्यवस्था और राजव्यवस्था से 18-18 प्रश्न पूछे गए। सिविल सर्विस परीक्षा के विशेषज्ञ डॉ.अतुल मिश्र एवं रनीश जैन का कहना है कि सीधे और तथ्य पर आधारित एक लाइन के प्रश्न पूछे जाने से वन डे एग्जाम और गंभीर तैयारी करने वाले दोनों तरह के परीक्षार्थी लाभ में रहेंगे।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में महाकुंभ 2013 से जुड़े दो प्रश्न परीक्षार्थियों से पूछे गए। पूछा गया कि 10 फरवरी को रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना की जांच के लिए गठित आयोग के अध्यक्ष कौन हैं। दूसरा प्रश्न शाही स्नान की तिथियों से था।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2012 में पहली बार शामिल किए गए सीसैट से परेशान परीक्षार्थियों के लिए 2013 की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कुछ राहत देने वाली रही। इस बार आयोग ने गणित के प्रश्नों को कम करके छात्रों को खुश कर दिया। गणित से मात्र 13 प्रश्न पूछे गए जो पिछले बार 41 की अपेक्षा काफी कम रहे। इस बार रीजनिंग से 36, अंग्रेजी से 13, हिन्दी और हिन्दी गद्यांश से 24, सम्प्रेषण कौशल से 13 तथा डिसीजन मेकिंग से एक प्रश्न पूछा गया। विषय विशेषज्ञों रनीश जैन एवं डॉ. अतुल मिश्र ने बताया कि इस बार आयोग ने शिकायत दूर करने की कोशिश की है



UP PSC / PCS (Prelims) CSAT ANSWER KEY - GENERAL SCIENCE




UP PSC / PCS (Prelims) 2013 CSAT ANSWER KEY -




Wednesday, June 26, 2013

BTC : बीटीसी पत्राचार अभ्यर्थियों की नौकरी का रास्ता साफ


BTC : बीटीसी पत्राचार अभ्यर्थियों की नौकरी का रास्ता साफ


बुलंदशहर : पिछले 19 सालों से प्रदेश के 10 जिलों के 1530 बीटीसी पत्राचार अभ्यर्थियों की आजीविका पर मंडरा रहे संकट के बादल हट गए हैं। शासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इनका द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण पूरा कराने उपरांत समायोजन के लिए भारत सरकार को पत्र भेजने को कहा है।

बुलंदशहर, हापुड़, एटा, फिरोजाबाद, मथुरा, बस्ती, देवरिया, महाराजगंज, मऊ और बलिया जिले के बीटीसी पत्राचार अभ्यर्थी अपनी मांग को लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जा चुके हैं। हर बार जीतने के बावजूद शासन स्तर के कुछ अधिकारियों के कारण मामला अधूरा रह जाता था। गत 20 जून को उत्तर प्रदेश शासन शिक्षा अनुभाग-11 के प्रमुख सचिव सुनील कुमार ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक तथा बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि शासनादेश संख्या 1627/15-11-2004-1439(67)/98, 27 दिसंबर 2004 एवं संशोधित शासनादेश संख्या 311/15-11-2005-1439(67)/98, 22 अप्रैल 2005 तथा विशेष अनुज्ञा याचिका संख्या सीसी 20696 सर्वोच्च न्यायालय के आदेश 17 दिसंबर 2009 एवं आदेश 26 मार्च 2010 के क्रम में शासन ने निर्णय लिया है कि वर्ष 1996 से पूर्व के बीटीसी पत्राचार प्रशिक्षण से संबंधित प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण पूरा कर चुके 1530 अभ्यर्थियों को द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण पूरा कराया जाए।

बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने बीटीसी पत्राचार अभ्यर्थियों के मामले में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार को लिखे पत्र में प्रशिक्षण उपरांत समायोजन हेतु भारत सरकार को तर्क संगत पत्र भेजने को कहा है। उक्त आदेशों से बीटीसी पत्राचार अभ्यर्थियों की नौकरी में आने वाली दिक्कत का दूर होना तय हो गया है। अभ्यर्थियों के लिए संघर्ष करने वाले मान्यता प्राप्त टीचर्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष केसी आर्य ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक को भेजे पत्र में प्रदेश के संबंधित डायटों को इस बाबत कार्रवाई शुरू करने के आदेश देने की मांग की है। बता दें कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक बीटीसी पत्राचार अभ्यर्थी जिला बुलंदशहर में हैं, जिनकी संख्या 585 है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई शासनादेश नहीं आया है। शासनादेश देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है



News Source / Sabhaar : Jagran (26.6.13)

M. Ed Admission Dr. B. R. Ambedkar University Agra : फीस के फेर में एमएड की सीटें खाली


M. Ed Admission Dr. B. R. Ambedkar University Agra : फीस के फेर में एमएड की सीटें खाली



 आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि से संबद्ध कॉलेजों में फीस के फेर में एमएड की सीटें खाली रह गई हैं। काउंसिलिंग के दो माह बाद भी सैकड़ों सीटें खाली हैं। निर्धारित फीस से अधिक वसूली के कारण काउंसिलिंग के जरिए कॉलेजों में प्रवेश लेने गये अभ्यर्थियों को सीटें छोड़नी पड़ीं। वहीं, प्रवेश के लिए कतार में खडे़ अभ्यर्थी दूसरी काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे हैं।

विवि से संबद्ध 15 कॉलेजों में एमएड की तकरीबन 470 सीटें हैं। फरवरी में एमएड सत्र 2012-13 के प्रवेश के लिए विवि के खंदारी परिसर में काउंसिलिंग हुई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को कॉलेज आवंटित किये गये थे, इसके बावजूद भी एमएड कॉलेजों की तकरीबन सौ सीटें खाली रह गई हैं। इसके पीछे फीस वसूली का पेच सामने आ रहा है। कॉलेजों ने एमएड की फीस तकरीबन 68 हजार घोषित की थी, लेकिन इससे अधिक फीस वसूली जा रही है। सूत्रों की मानें, तो कॉलेजों द्वारा एक लाख से सवा लाख रुपये तक फीस ली जा रही है

आर्थिक रूप से कमजोर छात्र इतनी फीस भरने में असमर्थ हैं, जिसकी वजह से उन्हें प्रवेश लेने से वंचित होना पड़ा। अधिक फीस वसूली की आधा दर्जन शिकायतें छात्रों ने शासन से की हैं। जिस पर शासन ने विवि प्रशासन से जवाब मांगा है।

नहीं होगी दूसरी काउंसिलिंग

मार्च में ही एमएड के प्रवेश ले लिए गये थे, इसके बाद कॉलेजों में पढ़ाई भी शुरू करा दी गई है। जबकि कुछ कॉलेज सत्र शुरू करने से पहले सीट भरने का इंतजार कर रहे हैं। चार माह बाद भी विवि ने दूसरी काउंसिलिंग नहीं कराई है। सूत्रों की मानें, तो विवि प्रशासन दूसरी काउंसिलिंग कराने के पक्ष में नहीं है। वह प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों से ही खाली सीटें भरने का प्रयास करेगा।

अधिक फीस वसूली के कारण कई अभ्यर्थियों ने कॉलेज में प्रवेश नहीं लिए। इन मामलों की जांच की जा रही है।

प्रो. सुगम आनंद, समन्वयक एमएड काउंसिलिंग

News Source : Jagran (26.6.13)

UPTET 2013 : टीईटी आंसर शीट का दो बार होगा मूल्यांकन


UPTET 2013 : टीईटी आंसर शीट का दो बार होगा मूल्यांकन



परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 27 और 28 जून को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

प्रदेश में 872 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी होगी और इसमें 7,65,634 शामिल होंगे। 

इस बार खास बात यह होगी कि टीईटी आंसर शीट का दो बार मूल्यांकन कराया जाएगा, ताकि गड़बड़ी की संभावना न के बराबर रहे। 

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि बुधवार की शाम तक परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाए।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद कक्षा 8 तक के स्कूलों में शिक्षक रखने के लिए टीईटी अनिवार्य कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में पहली बार नवंबर 2011 में टीईटी आयोजित कराई गई थी। 

इसके बाद दूसरे बार 27 और 28 जून को आयोजित कराई जाएगी। पहली बार टीईटी में धांधली की शिकायत पर तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

इसलिए इस बार टीईटी में कोई चूक न रह जाए, इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। टीईटी के लिए पूरे प्रदेश में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा चुका है।

पहले दिन यानी 27 जून को प्राइमरी कक्षाओं के लिए टीईटी आयोजित की जाएगी। पहले दिन पहली पाली के लिए 175 केंद्र बनाए गए हैं और इसमें 100838 परीक्षार्थी बैठेंगे। 

दूसरी पाली के लिए 77 केंद्र बनाए गए हैं और इसमें 16923 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरे दिन यानी 28 जून को उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए टीईटी आयोजित की जाएगी। 

पहली पाली के लिए 872 केंद्र बनाए गए हैं और इसमें 545910 परीक्षार्थी बैठेंगे। दूसरी पाली के लिए 170 केंद्र बनाए गए हैं और इसमें 99963 परीक्षार्थी बैठेंगे।

मजिस्ट्रेट की निगरानी में आएगी कापी
यूपी बोर्ड की तर्ज पर इस बार मजिस्ट्रेट और जिला विद्यालय निरीक्षक की निगरानी में ट्रेजरी से टीईटी की कापी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाई जाएगी। 

परीक्षा समाप्त होने के बाद इन्हीं दोनों अधिकारियों की निगरानी में इसे ट्रेजरी में जमा कराया जाएगा। 

दोनों दिन की टीईटी होने के बाद संबंधित जिले का मजिस्ट्रेट और जिला विद्यालय निरीक्षक इसे इलाहाबाद सुरक्षित लेकर जाएंगे, ताकि इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी की संभावना न रहे। 

केंद्रों पर परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए ईमानदार छवि वाले केंद्र व्यवस्थापक बनाने और कक्ष निरीक्षक लगाने की हिदायत दी गई है। परीक्षा के दौरान केंद्र के अंदर किसी दूसरे व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं होगी

News Source / Sabhaar : Amar Ujala (26 जून 2013)
******************************************************
UPTET 2011 was one of the Best examination as nobody heard name of any candidate in cheating/ convicted in cheating.

Somep people says that forgery / thagee may happen still Sanjay Mohan not found convicted and to reach on such conclusion is early. 

The best practice was 3 copies of OMR answer sheet in UPTET 2011.

Now it is time for UPTET 2013, and high expectation with new govt. for conducting  UPTET 2013 without cheating.

Problems of Teachers Shortage in UP


Problems of Teachers Shortage in UP




News Sabhaar : Amar Ujala (26.6.13)

Shiksha Mitra News UP : शिक्षा मित्रों ने विधान भवन घेरा, हंगामा, लाठीचार्ज


 Shiksha Mitra News UP  :  शिक्षा मित्रों ने विधान भवन घेरा, हंगामा, लाठीचार्ज
स्थायी नौकरी और समान वेतन की मांग को लेकर तीन घ्‍ांटे किया प्रदर्शन
लखनऊ। स्थायी नौकरी व विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षा मित्र मंगलवार को राजधानी की सड़कों पर उतर आए। प्रदेश भर से जुटे शिक्षा मित्रों ने विधानभवन का घेराव किया। प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला। इस बीच पुलिसकर्मियों और आंदोलनकारियों की बीच झड़प भी हुई। गिरफ्तारी का विरोध कर रहे शिक्षा मित्रों ने पथराव की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान भगदड़ मचने से करीब दो दर्जन प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं। उधर, पुलिस ने करीब 50 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें देर शाम पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया।आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही के नेतृत्व में प्रदेश भर के शिक्षा मित्रों की साइकिल यात्रा मंगलवार को राजधानी पहुंची। सुबह 11 बजे सैकड़ों शिक्षामित्र विधान भवन के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर ही बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित होने लगा। दोपहर 12 बजे तक चारबाग-हजरतगंज मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क जाम की सूचना प्रशासन के आला अधिकारियों को मिली तो वे सकते में आ गए। आनन-फानन में एसपी पूर्वी राजेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों का दस्ता शिक्षामित्रों से वार्ता करने पहुंचा। वार्ता के दौरान अधिकारियों की तल्ख टिप्पणी से शिक्षामित्र भड़क गए। इस बीच तपती धूप में अध्यक्ष जितेंद्र शाही की हालत बिगड़ गई, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अध्यक्ष के धरना स्थल से हटने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन समाप्त करने को कहा, लेकिन आंदोलनकारी तैयार नहीं हुए। इस पर पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग करना शुरू किया।


वहीं सीओ दिनेश यादव का कहना है कि पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को वैन में ले जा रहे थे। कैपिटल चौराहे पर पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों ने वैन से कूदकर पुलिस प्रशासन पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। सीओ के मुताबिक संगठन के पदाधिकारियों व सीसीटीवी फुटेज में सामने आए लोगों पर पथराव व बलवा की धाराओं का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



छह प्रदर्शनकारी शिक्षामित्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने छह शिक्षा मित्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, शांति भंग करने, बवाल करने और जनता को परेशान करने के आरोप हैं। इनमें महेन्द्र प्रताप पुत्र राम तीर्थ मिर्जापुर, अवनीश पाठक पुत्र बीरेन्द्र पाठक बहराइच, रमेश कुमार पुत्र जगन्नाथ प्रसाद मिर्जापुर, बिमलेश पुत्र सीतला प्रसाद मिर्जापुर, ब्राह्मदेव त्रिपाठी पुत्र रमापति त्रिपाठी मिर्जापुर और अविनाश सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह मिर्जापुर शामिल हैं।



News Source / Sabhaar : अमर उजाला (26.6.13)

Tuesday, June 25, 2013

UPTET : डेढ़ साल बाद जेल से रिहा हुए पूर्व निदेशक


UPTET  : डेढ़ साल बाद जेल से रिहा हुए पूर्व निदेशक


Former Director, Sanjay Mohan, who was responsible for conducting UPTET 2011 is released on bail.

कानपुर देहात, कार्यालय प्रतिनिधि: शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में रिश्वत लेने के मामले में जेल में निरुद्ध माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक करीब डेढ़ साल बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार शाम रिहा हो गए।

अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने 31 दिसंबर 2011 को टीईटी के परिक्षार्थियों से रिश्वत लिये जाने के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 87 लाख रुपए बरामद किए थे। पुलिस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक को उनके लखनऊ स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। वह 7 फरवरी 2012 से कानपुर देहात स्थित कारागार में निरुद्ध थे। जेलर एसपी त्रिपाठी ने बताया कि अदालत से रिहाई परवाना आने के बाद पूर्व निदेशक संजय मोहन को मंगलवार शाम करीब 7:40 बजे जेल से रिहा किया गया है



News Sabhaar : Jagran (25 Jun 2013)