Friday, June 26, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा जारी हुआ दरोगा भर्ती का रिजल्ट -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा जारी हुआ दरोगा भर्ती का रिजल्ट

लखनऊ (ब्यूरो)। चार साल के लंबे इंतजार के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व पीएसी के प्लाटून कमांडर पद के लिए 2011 में हुई भर्ती परीक्षा के संशोधित परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड ने यह कवायद अदालत के निर्देशों के बाद की। गड़बड़ी करने वाले 810 अभ्यर्थी चयन से बाहर हो गए हैं।

संशोधित नतीजे में बदायूं के गौरव सिंह प्रथम, संत रविदासनगर के नीरज कुमार दूसरे व प्रतापगढ़ के अनिमेष शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में मिर्जापुर की रचना सांगवान प्रथम, प्रतापगढ़ की शाइस्ता दूसरे व मेरठ की ज्योति तीसरे स्थान पर हैं।

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों का अनुपालन करते हुए मुख्य लिखित परीक्षा में अपनी ओएमआर आंसर शीट में ह्वाइटनर या ब्लेड का इस्तेमाल करने वाले अभ्यर्थियों को हटा दिया गया है। शेष अभ्यर्थियों को कुल अंकों की श्रेष्ठता के आधार पर आरक्षण प्रावधानों के अधीन नए सिरे से चुना गया है। चयन प्रक्रिया में पूर्व में उप निरीक्षक पद पर 750 और प्लाटून कमांडर पद पर चयनित 60 अभ्यर्थियों को चयन से बाहर किया गया है। इस तरह ह्वाइटनर व ब्लेड का इस्तेमाल करने वाले 810 अभ्यर्थी बाहर हो गए।

इस चयन प्रक्रिया में नागरिक पुलिस के 3695 पदों के सापेक्ष 3493 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। अनारक्षित श्रेणी में 1774, ओबीसी में 928, अनुसूचित जाति में 722 व जनजाति श्रेणी में 22 अभ्यर्थी हैं। इनमें 261 महिलाएं, 37 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आरक्षित और 17 पूर्व सैनिक के अभ्यर्थी शामिल हैं। इसी तरह प्लाटून कमांडर के 312 पदों के सापेक्ष 291 अभ्यर्थी चुने गए हैं। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 145, ओबीसी 78 व अनुसूचित जाति के 62 अभ्यर्थी शामिल हैं। बोर्ड ने इन नतीजों को अपनी वेबसाइट पर भी डाउनलोड कर दिया है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती में 27 को जिलेवार मेरिट -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती में 27 को जिलेवार मेरिट

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : जूनियर हाईस्कूलों में 29334 गणित और विज्ञान शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जिलेवार रिक्त सीटों का ब्यौरा और मेरिट 27 जून को ऑनलाइन कर दी जाएगी। यह पहल शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में 82 अंक पाने वाले आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को मौका देने के उद्देश्य से की गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने इससे संबंधित आदेश गुरुवार को जारी कर दिए। उन्होंने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जिलेवार एनआइसी की वेबसाइट पर अंतिम काउंसिलिंग की कट ऑफ मेरिट और रिक्तियों का विवरण प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए हैं।

इससे आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में आवेदन का मौका मिलेगा। न्यूनतम 83 अंक पाने वाले आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को टीईटी में उत्तीर्ण मानने की पूर्व में लागू व्यवस्था के कारण 82 अंक पाने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन से वंचित रह गए थे। अब सातवीं काउंसिलिंग में उन्हें शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

ध्यान रहे, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने टीईटी में उत्तीर्ण होने के लिए आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के 55 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता तय की थी। 55 प्रतिशत के हिसाब से 82.5 अंक होते हैं। राज्य सरकार ने आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए टीईटी में उत्तीर्ण होने के लिए 83 अंक पाने की अनिवार्यता रखी थी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों ने इसे 82 अंक करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने इस पर एनसीटीई की संस्तुति मांगने का आदेश दिया था।

एनसीटीई ने 10 जनवरी 2014 को आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को टीईटी में 82 अंक पाने पर उत्तीर्ण करने की सिफारिश कर दी। इस पर राज्य सरकार ने फरवरी 2014 में आयोजित टीईटी में 82 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित करने का आदेश जारी कर दिया। बाद में कोर्ट के आदेश से सरकार को जून 2013 में आयोजित टीईटी में 82 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित करना पड़ा था।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - नियुक्तियों की फांस -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - नियुक्तियों की फांस

शिक्षा किसी सभ्य समाज की नींव होती है लेकिन इसकी मजबूती के लिए हो रहे प्रयासों की सरकारी उपेक्षा का नमूना देखना हो तो प्राथमिक शिक्षकों की भर्तियों पर नजर डालना पर्याप्त होगा। कई उदाहरण हैं लेकिन एक छोटे से मामले का उल्लेख चावल की पूरी हांडी का हाल बयां कर देता है। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की जो नियमावली है, उसमें साफ व्यवस्था है कि जिस साल भर्ती विज्ञापित होगी उसके अगले साल की पहली जुलाई को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। पिछले साल बेसिक शिक्षा विभाग ने पन्द्रह हजार रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए दिसंबर में प्रक्रिया शुरू की लेकिन यह सामान्य सी शर्त उसे याद नहीं रही। आयुसीमा निर्धारण में जो अंतिम तिथि पहली जुलाई, 2015 होनी चाहिए थी वह पहली जुलाई, 2014 कर दी गई। अभ्यर्थी अदालत गए और अब इसे संशोधित किया जा रहा है। तात्पर्य यह कि हर भर्ती का शोर तो होता है लेकिन ऐसी छोटी-छोटी गलतियां छोड़ दी जाती हैं जिससे मामला किसी न किसी चरण में हाई कोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट पहुंच लटक जाता है। हर छोटी-बड़ी नियुक्ति किसी न किसी पेंच में उलझी है। जूनियर हाईस्कूलों में छह चरण की काउंसिलिंग के बाद विज्ञान और गणित विषयों के 29,334 शिक्षकों की भर्ती पिछले कई महीनों से हाई कोर्ट के निर्देश पर रुकी हुई है। प्राथमिक स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया साढ़े तीन साल गुजरने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई। सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची लंबी अदालती लड़ाई के बाद जनवरी में भर्ती तो शुरू हुई लेकिन अब भी करीब सोलह हजार पद नहीं भरे जा सके हैं। भर्तियों की तरह ही पद सृजन और समय से नई शुरुआत में भी लापरवाही है। मॉडल स्कूलों का मामला इसी खींचतान में लटक गया। यहां भर्तियों के लिए विज्ञापन निकाले गए, आवेदन भी हुए लेकिन अब इन्हें निरस्त करने की नौबत है। सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत लगभग दस हजार परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समय से शिक्षकों के पद सृजित नहीं हो सके। इस ढिलाई के कारण केंद्र ने नए स्कूलों की स्वीकृति भी रोक दी है। सवाल उठता है कि क्या सरकारी तंत्र इतना भी सक्षम नहीं कि एक त्रुटिरहित विज्ञापन निकाल सके या फिर इसके पीछे भी सुनियोजित लापरवाही है। जो भी हो भुगतना तो बेरोजगार नौजवानों को ही पड़ता है जिनकी पैरोकारी का दम सभी राजनीतिक दल भरते हैं।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - बीटीसी में जहां करेंगे आवेदन उसी जिले में दाखिला -

UPTET SARKARI NAUKRI   News -  बीटीसी में जहां करेंगे आवेदन उसी जिले में दाखिला

दस जिलों का विकल्प देने की व्यवस्था होगी समाप्त
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अब एक सप्ताह समय

लखनऊ। बीटीसी सत्र को नियमित करने के लिए दाखिले की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। आवेदक अब जिस जिले में आवेदन करेंगे उन्हें वहीं दाखिला मिलेगा। दस जिलों के विकल्प देने की व्यवस्था समाप्त की जा रही है। यही नहीं शासनादेश जारी होने के दो दिन बाद दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांग लिए जाएंगे और केवल एक सप्ताह ही पंजीकरण का समय दिया जाएगा। इसके दो दिन बाद तक ई-चालान बनवाए जा सकेंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी शैक्षिक सत्र 2014-15 में दाखिले का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी की अनुमति लेने के बाद शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।

प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। इसलिए प्रदेश में बीएड करने का क्रेज कम हुआ है और बीटीसी के लिए मारामारी रहती है। बीटीसी का दो सत्र लेट चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग चाहता है कि बीटीसी का सत्र नियमित हो जाए। इसलिए दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव है। पहले एक आवेदक से दाखिले के लिए दस जिले का विकल्प लिया जाता था। इसके चलते कई जिलों में बीटीसी की सीटें खाली रह जाती थीं और बार-बार काउंसलिंग करनी पड़ती थी। इसलिए दस जिलों के विकल्प की व्यवस्था समाप्त की जा रही है।

बीटीसी के लिए सभी आवेदकों की मेरिट बनाते हुए उसे जारी की जाएगी। जिलों में काउंसलिंग के लिए अन्य आवेदकों को पांच गुना और विशेष आरक्षण वालों को दस गुना बुलाया जाएगा।

काउंसलिंग के बाद जिले में जितनी सीटें हैं उतने लोगों को वरीयताक्रम से दाखिला दे दिया जाएगा। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में वरीयताक्रम में नीचे वालों को मौका दिया जाएगा।

डायटों में बीटीसी की फीस होगी 8000

राज्य सरकार डायटों में बीटीसी की फीस 4100 से बढ़ाकर करीब 8000 रुपये करने जा रही है। हालांकि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने फीस 10,200 रुपये करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति नहीं बन पाई है। बताया जाता है कि फीस 8000 रुपये तक की जा सकती है। राज्य सरकार विगत वर्ष निजी बीटीसी कॉलेजों में पेड सीट और फ्री सीट की व्यवस्था समाप्त कर चुकी है। निजी कॉलेजों में बीटीसी की फीस अब 41,000 रुपये है।

दाखिले के लिए सीट ही सीट

बीटीसी में दाखिला सरकारी और निजी कॉलेजों को मिलकार सीटों की कमी नहीं है। डायटों में बीटीसी की 10,450 सीटें हैं। मौजूदा समय प्रदेश में बीटीसी के करीब 800 निजी कॉलेज हैं। प्रत्येक कॉलेजों में 50 सीटें हैं। इस हिसाब से मौजूदा समय निजी कॉलेजों में 40,000 सीटें हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय समिति ने 181 निजी कॉलेजों को संबद्धता देने की संस्तुति की है। संबद्धता आदेश जारी होते ही इनमें 9050 सीटें बढ़ जाएंगी। सभी सीटों को जोड़ा जाए तो ये 59,500 होती हैं।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - मानदेय के लिए बीएसए को ज्ञापन -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - मानदेय के लिए बीएसए को ज्ञापन

महराजगंज। प्रशिक्षु शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को बीएसए से मिला। उन्हें ज्ञापन देकर मानदेय भुगतान की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में महेंद्र कुमार वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, राकेश अग्रहरी, शीतल मिश्रा, आलोक कुमार दीक्षित, सरिता त्रिपाठी, अनामिका पाठक, हिमांशु, आरती, मोनिका गुप्ता, राकेश यादव, अनिल कन्नौजिया, राकेश यादव और कृष्ण मद्धेशिया आदि ने बताया कि विगत पांच माह से मानदेय नहीं दिया गया है। इससे प्रशिक्षु शिक्षकों के समक्ष आर्थिक तंगी आ गई है। जिससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि 29 जून तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 30 जून को समस्त प्रशिक्षु शिक्षक बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - पांच माह से मानदेय न मिलने से नाराज प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया प्रदर्शन -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - पांच माह से मानदेय न मिलने से नाराज प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

गोंडा (ब्यूरो)। पांच माह से मानदेय न मिलने से नाराज प्रशिक्षु शिक्षकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

टीईटी प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रशिक्षु शिक्षकों का जमावड़ा गांधी पार्क में हुआ। यहां पांच माह से मानदेय न मिलने पर उन्होंने आक्रोश जताया। तय हुआ कि मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को दिया जाए। इसके बाद प्रशिक्षु शिक्षक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां भी मानदेय न मिलने पर आक्रोश जताया। शिक्षकों का कहना था कि मानदेय न मिलने से उन लोगों की जीविका चलनी मुश्किल हो गई है। शिक्षकों ने मानदेय दिलाने की मांग का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल को सौंपा

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - मानदेय न मिलने के कारण प्रशिक्षु शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - मानदेय न मिलने के कारण प्रशिक्षु शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

************
Ek Taraf CM Ne Cheque Baant Kar Wahvahee Lootee, Wahin Dusree Taraf Anya Prasikshu Shikshak Mandey / Salary se Abhee Bhee Vanchit Hain
***************
सिद्धार्थनगर। मानदेय न मिलने के कारण प्रशिक्षु शिक्षकों ने गुरुवार को डीएम डॉ सुरेंद्र कुमार से मिल कर नाराजगी जताई और ज्ञापन सौंपा। प्रशिक्षु शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय ने ज्ञापन में कहा कि प्रशिक्षण लेते हुए पांच माह से अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक प्रशिक्षु शिक्षकों को एक भी माह का मानदेय नही मिला है। जिसके कारण प्रशिक्षु शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं और जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Thursday, June 25, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - रिटायर हुए तीस हजार शिक्षक और पद मिले आठ हजार

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

रिटायर हुए तीस हजार शिक्षक और पद मिले आठ हजार 

इलाहाबाद(ब्यूरो)।

प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में खाली शिक्षकों के पदों पर बीते पांच वर्षों से कोई चयन नहीं हुआ है। लगातार तीन शैक्षिक सत्र से खाली हो रहे पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से कोई पद घोषित नहीं हुआ है। हालत यह है कि 2009 से 2015 के बीच खाली पदों की संख्या 30 हजार के पास पहुंच गई है, जबकि प्रदेश भर के संयुक्त शिक्षा निदेशकों ने चयन बोर्ड को मात्र आठ हजार ही पद उपलब्ध कराए हैं। प्रमुख सचिव माध्यमिक के बार-बार निर्देश के बाद भी प्रदेश के संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक खाली पदों का विवरण नहीं भेज रहे हैं। माध्यमिक विद्यालयों में खाली हो रहे पदों को भरने के लिए सरकार की ओर से तेजी से कवायद चल रही है। सरकार ने 2017 तक खाली होने वाले पदों का जिला विद्यालय निरीक्षकों से विवरण मांगा है। जिससे समय रहते शासन चयन बोर्ड के जरिए इन खाली पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी कर सके। चयन बोर्ड की ओर से खाली पदों को घोषित करने और उन्हें भरने की प्रक्रिया लंबी होने से शासन ने दो वर्ष आगे पदों का विवरण एडवांस में मांगा है, लेकिन इसको लेकर अधिकारी संवेदनशील नहीं हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जुटाए गए पदों की संख्या आठ हजार के पार नहीं पहुंच पा रही है। सूत्रों का कहना है कि कुछ संयुक्त शिक्षा निदेशकों ने जो पद उपलब्ध कराए हैं उसमें 2011 और 2013 में विज्ञापित पद भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव जितेन्द्र कुमार का कहना है कि टीजीटी-पीजीटी के लगभग आठ हजार पदों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मनमाने तरीके से खाली पदों की जानकारी रोके हुए हैं। जिला निरीक्षकों को चाहिए कि सख्त रवैया अपनाकर खाली पद की जानकारी मांगी जाए। उन्होंने कहा कि जो स्कूल जानकारी नहीं देते हैं, उन्हें दंडित किया जाए। माध्यमिक विद्यालयों में नहीं घोषित हुए शिक्षकों के पद प्रमुख सचिव माध्यमिक की चेतावनी के बाद भी खाली पदों का विवरण नही

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - यूपीः प्राइमरी शिक्षा में अध्यापकों के 22 हजार नए पद

UPTET SARKARI NAUKRI   News -  

यूपीः प्राइमरी शिक्षा में अध्यापकों के 22 हजार नए पद
प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयअ+अ-
Updated: 24-06-15 07:48 PM

अब प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 22 हजार पद और होंगे। वित्त विभाग ने सर्व शिक्षा अभियान के 22 हजार शिक्षकों के पदों के सृजन को हरी झण्डी दे दी है। इससे बचे हुए लगभग 16 हजार शिक्षा मित्रों के सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन की राह थोड़ी आसान होगी।
दूसरे चक्र में लगभग 91 हजार शिक्षा मित्रों में से लगभग 75 हजार शिक्षा मित्रों का समायोजन हो चुका है। अब भी 16 हजार शिक्षा मित्र समायोजित किए जाने हैं लेकिन इन 22 हजार पदों से भी सारी दिक्कतें दूर नहीं होने वाली क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के नए पद न के बराबर हैं।
वर्ष 2011 के बाद सर्व शिक्षा अभियान के तहत जो नए स्कूल खुले हैं वे ज्यादातर पूर्वी उत्तर प्रदेश में हैं। लिहाजा ये पद भी उन्हीं स्कूलों के लिए हैं। इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए कोई नई राह निकालनी होगी।
वर्ष 2011 के बाद सूबे में लगभग साढ़े 11 हजार स्कूल खोले गए लेकिन इनके लिए शिक्षकों के नए पदों का सृजन नहीं किया गया था। फिलहाल प्रदेश की प्राइमरी शिक्षा में शिक्षकों के लगभग साढ़े 5 लाख पद हैं और पिछले दो वर्षों में शिक्षकों की बम्पर भर्तियां चल रही हैं। इसमें 18 हजार शिक्षकों और 56,725 शिक्षामित्रों का समायोजन हो चुका है, वहीं 91 हजार शिक्षा मित्रों का सहायक अध्यापकों के पदों पर समायोजन, 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक, 29,334 जूनियर शिक्षक भर्ती जारी है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - - 29,334 शिक्षक भर्ती: प्रोफेशनल कोर्स वालों पर लिया अहम निर्णय

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

29,334 शिक्षक भर्ती: प्रोफेशनल कोर्स वालों पर लिया अहम निर्णय
************
Blog View - 72825 Shikshak Bhrtee har counseling ke Baad Niyukti Patr Jaaree Keeye Gaye. 
Shiksha Mitra Bhrtee mein bhee aisa hee hua. 
Ab School bhee khulne vaale hain. 
Junior bhrtee morchaa aur junior bhrtee jyadatar candidates sapa sarkar ko apna hiteshee maante hain,  kyunki ye acad marks se bhrtee sapa sarkar Kee
den hai. 
JRT BHRTEE MORCHA NE SAPA KI LAL TOPI LAGAKAR NIYUKTI KI MAANG KI THE, 
LEKIN FIR SE UNKO EK NAYA INTJAAR MILAA. 

***************************************
 बुधवार, 24 जून 2015

लिए जाएंगे टीईटी वालों से आवेदन
************************
उच्च प्राइमरी स्कूलों में चल रही 29,334 गणित-विज्ञान शिक्षक पदों पर भर्ती में प्रोफेशनल कोर्स वालों को भी काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
इससे पहले नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) से बातचीत कर 82 अंक पर पास किए गए टीईटी वालों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। उन्होंने कहा है कि ये सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही पात्रों को शिक्षक का नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
आवेदन किया था पर काउंसलिंग में नहीं दिया मौका
सचिव बेसिक शिक्षा ने अधिकारियों के साथ बैठक में गणित-विज्ञान शिक्षक पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के बारे में हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्रोफेशनल कोर्स वालों ने भी आवेदन किया था, लेकिन इन्हें काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया। इसलिए टीईटी में 82 अंक पर पास किए जाने वालों से आवेदन लेने के बाद शुरू होने वाली काउंसलिंग में इनको भी शामिल किया जाएगा।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को निर्देश दिया कि एनआईसी से समय मिलने के बाद आवेदन लेने का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। आवेदन के लिए अधिक समय नहीं दिया जाएगा, जिससे काउंसलिंग जल्द पूरी कराई जा सके।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Wednesday, June 24, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - अगर आप अध्यापक है तो आप को तैयार हो जाइये अब परिषदीय स्कूलों में भी हर माह पैरेंट्स मीटिंग की तैयारी की सोच रहा है शासन ?

UPTET SARKARI NAUKRI News - JRT BHRTEE PAR NYAY VIBHAG KAREGAA TUESDAY KO FESLA

Meeting update
82 walo ki counciling ka go Jari Hoga...... Rikt pado par......
Ham logo ki joining ka go ke liye sari court cases ki file high court me nyay vibhag me jayengi......
Nyay vibhag Tuesday ko apna faisla dega

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - गणित-विज्ञान अभ्यर्थियों ने मांगी नियुक्ति

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को चयनित गणित व विज्ञान अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग की। लक्ष्मण मेला मैदान पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए अनुग्रह त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में 29334 चयनित गणित व विज्ञान शिक्षक पद पर दो साल से नियुक्ति लंबित है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार अब नियुक्ति दे नहीं तो अब आंदोलन तेज होगा।