Saturday, November 16, 2013

Shiksha Mitra News UP : शिक्षामित्रों को लगा झटका, हड़ताल की चेतावनी


Shiksha Mitra News UP : शिक्षामित्रों को लगा झटका, हड़ताल की चेतावनी

इलाहाबाद : मानदेय में बढ़ोत्तरी की आस लगाए शिक्षामित्रों को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। राज्य सरकार की ओर से भेजे गए मानदेय बढ़ोत्तरी संबंधित प्रस्ताव को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ठुकरा दिया है। अब फिलहाल उन्हें पुराना मानदेय सिर्फ 35 सौ रुपये ही मिलेगा। इसको लेकर शिक्षामित्र संघ ने हड़ताल की चेतावनी दी है।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू को नौ अक्टूबर को पत्र लिखकर बढ़ती महंगाई हवाला देते हुए शिक्षामित्रों के मानदेय को साढ़े आठ हजार किए जाने की स्वीकृति दिए जाने मांग की। वहीं परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने 14 अक्टूबर को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर शिक्षामित्रों का मानदेय पांच हजार करने का निर्णय लेने को कहा था।

प्रदेश के शिक्षामित्र दस हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग कर रहे हैं जबकि शिक्षामित्रों को साढ़े तीन हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। शिक्षामित्रों की इस मांग के संदर्भ में केंद्र और राज्य सरकार के बीच तीन बार पत्राचार हो चुका है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री ने 26 अक्टूबर 2012, 28 जनवरी 2013 और 15 अक्टूबर 2013 को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को पत्र लिखकर मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की। तीनों बार मंत्रालय ने पत्र के जवाब में कहा कि मानदेय बढ़ाना राज्य सरकार का काम है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत तैनात शिक्षामित्रों को मानदेय बढ़ाने की मांग को इस बिना पर खारिज किया गया कि अभियान के तहत भेजे गए प्रस्तावित बजट में केंद्र सरकार ने कटौती कर दी है। राज्य सरकार शिक्षामित्रों को लगातार आश्वासन देती रही कि केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत होते ही मानदेय बढ़ा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश पदाधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि मानदेय को लेकर राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों को भ्रम में रखा है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर 30 नवंबर तक शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाए जाने संबंधी शासनादेश नहीं जारी किया गया तो शिक्षामित्र हड़ताल शुरू करेंगे


News Sabhaar : Jagran (15 Nov 2013)


6 comments:

  1. U r not a teacher u r sikshamitr.or sikshamitro ka kya vetan badna 3500 me hi khush raho yaaro varna in se bhi haat dhona padega

    ReplyDelete
  2. adhiktar sishka mitraon ne jugad se prabesh paya hai kisi ne up board hote hue bhi sanskrit board se kagaj banwaye hai kisi ne apne se adhik marks bale ke aabedan ko adhikariyon ko paise dekar radhdh karwa diya tha kisi ne gram pardhan se milkar niklwa karke apne aap lagaye kuchn purne sishka karykarm ke fergi certificat lekar chayan prakriya me bareeta prapt ki*balki us samay dusra course bhi Kiya tha use nahi dikhya*
    niyukti samay likhke diya tha kabhi sishkak pad mag nahi karenge
    jinehe aaj tet ka nam lete hi 104 deg. Ka bukhar aata hai
    teacher post gov inhe de rahi jinka inta sangathan hai jo sishka mitra ke exam nakal rokane walon se bhid jate
    teacher banna hai nakal ab bhi kar rahe hai
    sp gov ko bada yad aata bachcho ke bhavishya ka

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  4. Sikshamitro ko without tet.nahi lagne.denge HC ka adesh he

    ReplyDelete
  5. Its very true, Salary of Siksha Mitra should be increased and it should be atlist above 5500 else how there family will survive.

    ReplyDelete

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.