Monday, July 1, 2013

UPTET : टीईटी पर सुनवाई अगले हफ्ते


UPTET : टीईटी पर सुनवाई अगले हफ्ते

टीईटी और एकेडमिक मैरिट की तारीख 8 जुलाई  


इलाहाबाद : टीईटी मामले को लेकर दाखिल विशेष अपीलों की सुनवाई सोमवार को नहीं हो सकी। अदालत ने इसे अगले हफ्ते सूची बद्ध करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुशील हरकौली और न्यायमूर्ति नाहिद आरा मूनीस की खंडपीठ कर रही है। इसमें यह तय किया जाना है कि शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मेरिट शैक्षिक अंकों के आधार पर होगी या टीईटी के अंकों के आधार पर या फिर दोनों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। कुछ अपीलों में अन्य मुद्दे भी उठाए गए हैं


उत्तर प्रदेश में 72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती का मामला अभी सुलटता नजर नहीं आ रहा था। लाखों अभ्यर्थियों को उम्मीद लगी हुई थी कि 1 जुलाई को टीईटी अथवा एकेडमिक मैरिट का विवाद सुलट कर आगे की कार्यवाही शुरू हो जायेगी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट ने अब आगे की तारीख 8 जुलाई की दी है।

विदित हो कि मायावती शासित बसपा सरकार में शुरू की गयी 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती को लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं। इस दौरान अभ्यर्थियों ने हजारों रुपये पानी की तरह बहा दिये। भर्ती की पूर्ण संभावना के चलते कई कई जनपदों में अभ्यर्थियों ने आवेदन किये। लेकिन उनके अरमानों पर हर बार पानी फिरता रहा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया ही दोबारा शुरू की गयी। लेकिन दोबारा भी भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट में फंस गयी और अभ्यर्थी अपना सा मुहं लिए फिर कोर्ट की तरफ टकटकी लगाकर बैठे हैं।

1 जुलाई को टीईटी और एकेडिमिक मैरिट को लेकर सुनवाई होनी थी। लेकिन हाईकोर्ट में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गयी है। जिससे एक बार फिर लाखों अभ्यर्थियों के इंतजार की घड़ी आगे बढ़ गयी। हाईकोर्ट में अब इसकी सुनवाई 8 जुलाई को की जायेगी। फिलहाल टीईटी भर्ती अभी विवादों के घेरे से निकलती दिखायी नहीं दे रही है

*******************
See what happen in court -

his is an UNCERTIFIED copy for information/reference. For authentic copy please refer to certified copy only. In case of any mistake, please bring it to the notice of Deputy Registrar(Copying) Allahabad Highcourt.

HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD 

?Court No. - 33 

Case :- SPECIAL APPEAL DEFECTIVE No. - 237 of 2013 

Appellant :- Shiv Kumar Pathak And Others 
Respondent :- State Of U.P. And Others 
Counsel for Appellant :- V.K. Singh,G.K. Singh 
Counsel for Respondent :- C.S.C.,A.K. Yadav 

Hon'ble Sushil Harkauli,J. 
Hon'ble Naheed Ara Moonis,J. 
It has been stated from the side of the appellants that there is large number of cases involving identical issue. 
List the case in the next cause list along with all other connected cases of similar nature. 
The leading case of bunch is said to be Special Appeal No. 150 of 2013. 


(Naheed Ara Moonis,J.) � � (Sushil Harkauli,J.) 
Order Date :- 1.7.2013 
S.Prakash 


UP : हजारों शिक्षक रिटायर, कई स्कूलों में लगेंगेे ताले


UP : हजारों शिक्षक रिटायर, कई स्कूलों में लगेंगेे ताले



प्राथमिक विद्यालयों में पहले से ही है शिक्षकों का टोटा
•73 हजार बेसिक शिक्षकों की अटकी है चयन प्रक्रिया

जून के अंतिम दिन प्रदेश में बेसिक, माध्यमिक के लगभग 10 हजार शिक्षक रिटायर

गणित, अंग्रेजी, विज्ञान शिक्षकों के पद खाली

इलाहाबाद। प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 10 हजार शिक्षक 30 जून को रिटायर हो गए। शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने और पहले से ही शिक्षकों की कमी से परेशान प्राथमिक विद्यालयों में सत्र के पहले दिन कई स्कूलों के ताले तक खुलने की नौबत नहीं है। पहली जुलाई से सर्व शिक्षा अभियान का नया सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र की शुरुआत भगवान भरोसे होने जा रही है।
प्राथमिक शिक्षा में पिछले पांच साल से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बने उहापोह के कारण विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। प्रदेश सरकार से उम्मीद थी लेकिन डेढ़ साल बीत गए, भर्ती की घोषणा और प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी चयन प्रक्रिया पर रोक लगी हुई है। हाल यह है कि प्रदेश में लगभग पांच हजार विद्यालयों में ताले लग चुके हैं और सात हजार से अधिक विद्यालयों में केवल एक शिक्षक हैं। उनके छुट्टी पर होने की दशा में विद्यालयों में पढ़ाई नहीं होती। माध्यमिक विद्यालयों का हाल और खराब है। नई नियुक्ति नहीं होने से कई विषयों के तो शिक्षक ही नहीं हैं। यही हाल डिग्री कालेजों का भी है। शिक्षकों के चयन को लेकर जद्दोजहद चल रही है जिसका खामियाजा छात्रों का भुगतना पड़ रहा है।
प्राथमिक विद्यालय शिक्षामित्रों के भरोसे ः
शिक्षा की रीढ़ कहे जाने वाले प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 73 हजार पदों पर भर्ती होनी थी। कोर्ट की रोक और प्रदेश सरकार की हीलाहवाली के कारण प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती का काम ठप पड़ा है। प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा पूरी तरह से शिक्षामित्रों के भरोसे चल रही है। शिक्षामित्र न पहुंचें तो हजारों स्कूलों के ताले न खुलें। अब 30 जून को अकेले इलाहाबाद में ही 263 शिक्षकों के रिटायर होने के कारण प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो गई है।

बारिश के बीच आज से खुलेंगे स्कूल
इलाहाबाद (ब्यूरो)। महीने भर के अवकाश के बाद सोमवार को सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय खुल जाएंगे। प्राथमिक विद्यालयों के खुलने का समय प्रात: सात बजे से होने के कारण पहले ही दिन बच्चों को बारिश के बीच स्कूल पहुंचने में परेशानी हो सकती है। माध्यमिक विद्यालयों का समय 10 से चार बजे के बीच होने के कारण इंटर कॉलेज के छात्रों की परेशानी कम होगी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नया सत्र दो जुलाई से शुरू होगा। इसके अतिरिक्त शहर के सीबीएसई से जुड़े पब्लिक स्कूल दो और चार जुलाई के बीच खुलने की संभावना है। आईसीएसई से जुड़े कुछ स्कूल जुलाई के दूसरे सप्ताह में खुलेंगे।
गणित, अंग्रेजी, विज्ञान शिक्षकों के पद खाली
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी के चयन में अनियमितता के बाद जांच और सरकार की ओर से चयन बोर्ड में अध्यक्ष सहित सदस्यों की नियुक्ति नहीं करने से चयन कार्य पिछले दो वर्ष से ठप पड़ा है। अब फरवरी में नए सदस्यों और अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद ठप पड़ी चयन प्रक्रिया फिर से शुरू होने की उम्मीद बंधी है। चयन बोर्ड के काम पर रोक लगने से पिछले सत्र और वर्तमान सत्र में शिक्षकों के रिक्त पड़े 30 हजार पदों पर गतिरोध बना हुआ है। नतीजा है कि ज्यादातर विद्यालयों में विज्ञान, गणित जैसे प्रमुख विषयों के शिक्षक नहीं है। हिन्दी, अंग्रेजी के शिक्षक इन विषयों में अटेंडेंस तो ले लेते हैं, पढ़ाई नहीं हो पा रही। इलाहाबाद में भी जून के अंतिम दिन लगभग 155 शिक्षकों के रिटायर होने के बाद समस्या और बढ़ेगी।



टीईटी का मामला उलझा, शासन को भेजी फाइल
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। शिक्षक भर्ती को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में अब शासनादेश मुसीबत बढ़ा रहा है। एक तरफ जिनका काउंसिलिंग में नंबर आ गया है वो तो दूसरी तरफ वो अभ्यर्थी हैं जो नंबर आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बीएसए का कहना है कि वर्ष 2011 में कुछ ऐसे छात्र थे जो बीटीसी परीक्षा में पहले वर्ष के छात्र थे लेकिन इस वर्ष जो शासनादेश आया है उसको लेकर वह भी परेशान हैं। मामले को शासन के पास भेजा है


Sabhaar : अमर उजाला 


Sunday, June 30, 2013

खुशखबरी: यूपी में डेढ़ लाख टी‌चिंग स्‍टाफ का बढ़ेगा वेतन


खुशखबरी: यूपी में डेढ़ लाख टी‌चिंग स्‍टाफ का बढ़ेगा वेतन



प्रदेश के उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के शिक्षणेतर कर्मियों को जल्दी ही सौगात मिल सकती है। 

इन विभागों के शिक्षणेतर कर्मियों से जुड़ी रिजवी समिति की सिफारिशें वित्त विभाग को मिल चुकी हैं।



मंत्रिपरिषद के सामने रखने को कहा
शासन ने इसे जल्द से जल्द विचार के लिए मंत्रिपरिषद के सामने रखने को कहा है। इससे करीब डेढ़ लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। रिजवी वेतन समिति 2008 के 11 वें प्रतिवेदन में सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के शिक्षणेतर कर्मियों के संबंध में पदवार विस्तृत संस्तुतियां की गई हैं। 

कुछ पदों को कई ग्रेड में बांटा गया
इसमें राज्य कर्मचारियों की तरह सामान्य कैडर के विभिन्न पदों का पुनर्गठन और उसी हिसाब से ग्रेड पे बदलाव का प्रस्ताव है। कुछेक पदों को कई ग्रेड में बांटा गया है। सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के शिक्षणेतर कर्मियों को एक जनवरी 2006 से पुनरीक्षित वेतनमान/ग्रेड पे का लाभ दिया जा चुका है।

तरक्की के अवसर भी बढ़ेंगे
इसके बाद वेतन समिति 2008 के11 वें प्रतिवेदन में सहायता प्राप्त उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षणेतर कर्मचारियों के संबंध में जो विस्तार से संस्तुतियां दी गई हैं। उसके अनुसार अब लाभ देने की तैयारी है। इससे न सिर्फ शिक्षणेतर कर्मियों की पगार में इजाफा होगा बल्कि तरक्की के अवसर भी बढ़ेंगे।

आगामी बैठक में आ सकता है प्रस्ताव
सूत्रों के अनुसार कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार के साथ हुई बैठक में सहायता प्राप्त शिक्षणेतर कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के समान वेतनमान देने का मामला उठाया गया था। इसी बैठक में वेतन समिति की संस्तुतियों को जल्द से जल्द मंत्रिपरिषद के निर्णय के लिए प्रस्तुत करने का फैसला हुआ। जानकार बताते हैं कि मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में यह प्रस्ताव विचार के लिए आ सकता है


UPTET 2011, Selection of 72825 Teachers Post Matter : TET Merit Vs Acad Merit , Allahabad Highcourt Hearing on 1st July 2013


UPTET 2011, Selection of 72825 Teachers Post Matter : TET Merit Vs Acad Merit , Allahabad Highcourt Hearing on 1st July 2013


Kal Hogee TET merit aur Acad Vivad Par Sunvayee -




UPTET 2011 : टीईटी पास अभ्यर्थियों को दी जाए नियुक्ति


UPTET 2011 :  टीईटी पास अभ्यर्थियों को दी जाए नियुक्ति 



BJP State Spokesman Dr. Manoj Mishra said - Highly injustice happen with UPTET 2011 candidates, Who applied for 72000 posts and paid recruitment fees heavily. Therefore UP Govt. first fill those 72000 posts and return extra money to candidate.

लखनऊ (डीएनएन) भाजपा ने प्रदेश में कराई जा रही टीईटी की परीक्षा पर सवालिया निशान लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने टीईटी परीक्षा को अव्यवहारिक बताया और कहा कि पिछली टीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 72000 से अधिक अभ्यार्थियों को अभी तक तैनाती नहीं मिली है। पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश के टीईटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के साथ घोर अन्याय हुआ है। सपा सरकार को चाहिए कि पहले उन अभ्यर्थियों और उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाए। उन्हें तत्काल तैनाती दी जाए। पार्टी प्रवक्ता ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक तरफ प्राइमरी शिक्षा के लिए संविदा शिक्षकों की नियुक्ति कर रही है और दूसरी ओर टीईटी की परीक्षा करवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली टीईटी परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए थे। सभी अभ्यर्थियों ने 500 रुपए प्रति स्थान के हिसाब से लगभग 20,000 रुपए फीस दी थी। सपा सरकार ने वादा किया था कि मात्र 500 रुपए छोड़कर शेष धनराशि अभ्यर्थियों को वापस कर दी जाएगी। उन्होंने सरकार से कहा कि बेरोजगार अभ्यर्थियों को तत्काल उनकी शेष धनराशि वापस की जाए। कुल मिलाकर प्रदेश भर में टीईटी अभ्यर्थियों में निराशा का भाव है और सरकार रोज-रोज नए प्रयोग कर प्राइमरी के साथ खिलवाड़ कर रही है


Saturday, June 29, 2013

RTE (Right To Education) and A Story


RTE (Right To Education) and A Story


छठी के छात्र छेदी ने छत्तीस की जगह बत्तीस कहकर जैसे ही बत्तीसी दिखाई, गुरुजी ने छडी उठाई और मारने वाले ही थे की छेदी ने कहा, "खबरदार अगर मुझे मारा तो! मे गिनती नही जानता मगर आरटीई की धाराएँ अच्छी तरह जानता हूँ. 
गणित मे नही, हिंदी मे समझाना आता है."

गुरुजी चौराहों पर खड़ी मूर्तियों की तरह जडवत हो गए. जो कल तक बोल नही पाता था, वो आज आँखें दिखा रहा है!

शोरगुल सुनकर प्रधानाध्यापक भी उधर आ धमके. कई दिनों से उनका कार्यालय से निकलना ही नही हुआ था. वे हमेशा विवादों से दूर रहना पसंद करते थे. इसी कारण से उन्होंने बच्चों को पढ़ाना भी बंद कर दिया था. आते ही उन्होंने छडी को तोड़ कर बाहर फेंका और बोले, "सरकार का आदेश नही पढ़ा? प्रताड़ना का केस दर्ज हो सकता है. रिटायरमेंट नजदीक है, निलंबन की मार पड़ गई तो पेंशन के फजीते पड़ जाएँगे. बच्चे न पढ़े न सही, पर प्रेम से पढ़ाओ. उनसे निवेदन करो. अगर कही शिकायत कर दी तो ?"

बेचारे गुरुजी पसीने पसीने हो गए. मानो हर बूँद से प्रायस्चित टपक रहा हो! इधर छेदी "गुरुजी हाय हाय" के नारे लगाता जा रहा था और बाकी बच्चे भी उसके साथ हो लिए.

प्रधानाध्यापर ने छेदी को एक कोने मे ले जाकर कहा, "मुझसे कहो क्या चाहिए?"
छेदी बोला, "जब तक गुरुजी मुझसे माफी नही माँग लेते है, हम शाला का बहिष्कार करेंगे. बताए की शिकायत पेटी कहाँ है?"

समस्त स्टाफ आश्चर्यचकित और भय का वातावरण हो चुका था. छात्र जान चुके थे की उत्तीर्ण होना उनका कानूनी अधिकार है.

बड़े सर ने छेदी से कहा की मे उनकी तरफ से माफी माँगता हूँ, पर छेदी बोला, "आप क्यों मांगोगे ? जिसने किया वही माफी माँगे. मेरा अपमान हुआ है."

आज गुरुजी के सामने बहुत बड़ा संकट था. जिस छेदी के बाप तक को उन्होंने दंड, दृढ़ता और अनुशासन से पढ़ाया था, आज उनकी ये तीनों शक्तिया परास्त हो चुकी थी. वे इतने भयभीत हो चुके थे की एकांत मे छेदी के पैर तक छूने को तैयार थे, लेकिन सार्वजनिक रूप से गुरूता के ग्राफ को गिराना नही चाहते थे. छडी के संग उनका मनोबल ही नही, परंपरा और प्रणाली भी टूट चुकी थी. सारी व्यवस्था नियम कानून एक्सपायर हो चुके थे. कानून क्या कहता है, अब ये बच्चो से सिखना पढ़ेगा!

पाठक्रम मे अधिकारों का वर्णन था, कर्तव्यों का पता नही था. अंतिम पड़ाव पर गुरु द्रोण स्वयं चक्रव्यूह मे फँस जाएँगे!

वे प्रण कर चुके थे की कल से बच्चे जैसा कहेंगे, वैसा ही वे करेंगे. तभी बड़े सर उनके पास आकर बोले, "मे आपको समझ रहा हूँ. वह मान गया है और अंदर आ रहा है. उससे माफी माँग लो, समय की यही जरूरत है."

छेदी अंदर आकर टेबल पर बैठ गया और हवा के तेज झोंके ने शर्मिन्दा होकर द्वार बंद कर दिए.

कलम को चाहिए कि यही थम जाए. कई बार मौन की भाषा संवादों पर भारी पड़ जाती है. 

*********************
Please Comment on it about your feeling of this story, And what do you think i.e. What is RIGHT and 
What is WRONG

UPTET 2011 : सशर्त मिलेगी शिक्षकों को नौकरी!


UPTET 2011 : सशर्त मिलेगी शिक्षकों को नौकरी!


फीरोजाबाद: 21 जून को होने वाली बीटीसी तथा विशिष्ट बीटीसी तथा टीटीई पास अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के बाद नौकरी मिलना तय माना जा रहा है। महिला अभ्यर्थियों से विकल्प लेने के लिए उनकी भी काउंसिलिंग बुलाई जा रही है। इन्हें नौकरी तो मिलेगी, लेकिन एक शर्त के साथ में। इनकी नौकरी निर्भर रहेगी विभाग, शासन या न्यायालय के उक्त आदेश पर, जिसमें टीईटी पर फैसला होना है।

ध्यान रहे, टीईटी परीक्षा 2011 पर अभी फैसला होना है। इधर ंिवभाग के द्वारा इनको नियुक्ति देने के निर्देश मिले हैं। विभाग इन निर्देशों पर अमल कर रहा है, लेकिन दिक्कत यह है अगर टीईटी परीक्षा के संबंध में शासन या न्यायालय का फैसला विपरीत आता है तो फिर क्या करेंगे। यही वजह है इस संबंध में शिक्षकों से एक शपथ पत्र लेने की तैयारी है। ताकि बाद में फैसला विपरीत आने पर सेवा समाप्ति या रिकवरी में कहीं कोई दिक्कत नहीं आए।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा. जितेंद्र सिंह यादव ने महिला अभ्यर्थियों को स्कूल चुनने के लिए एक जुलाई को बुलाया है। एक जुलाई को उन महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जा रही है, जिनका 21 जुलाई को काउंसिलिंग में चयन किया गया था। फीरोजाबाद ब्लाक संसाधन केंद्र पर सुबह दस बजे से होने वाली इस काउंसिलिंग में महिला अभ्यर्थियों को अपने अंक पत्रों एवं अन्य प्रमाण पत्रों के साथ में एक शपथ पत्र लेकर पहुंचना होगा



News Sabhaar : Jagran (29 Jun 2013)


UPTET 2013 : Grievance / Discrepancy regarding Answer Key / Exam related matter can be brought to notice by 3rd July 2013


UPTET 2013 : Grievance / Discrepancy regarding Answer Key / Exam related matter can be brought to notice by 3rd July 2013



Email - secretarypnp.up@gmail.com , siseup.aal@gmail.com , Phone - 0532-2466761, 2466769




UPTET 2013 Solved / Answer Key Environmental Education Solution


UPTET 2013  Solved / Answer Key Environmental Education Solution



TET-2013 Environmental Education Solution
Q ANS
1.ozone day ----------------------------------------------------------> 16 sept
2.silviculture ---------------------------------------------------------> forest and forest product
3.chandraprabha wildlife centuary--------------------------------->Vanarasi
4.secondary consumer------------------------------------------------>lion
5.jhum cutivation-------------------------------------------------------->Meghalaya
6.dry ice--------------------------------------------------------------->CO2
7.which of the following international----------------------------->UNESCO
8.chemical used for cloud seeding--------------------------------->silver iodide
9.biodesel------------------------------------------------------------->jatropha
10.most important element of weather-------------------------->rainfall
11.which is the coldest layer of atmosphere--------------------->mesosphere
12.which of the following is greenhouse gas-------------------->methane
13.Project tiger was launched-------------------------------------->1973
14.the imaginary line of the earth--------------------------------->international date line
15.in which of the following state gulf of mannar--------------->tamil nadu
16.according to cencus 2011 sex ratio---------------------------->940:1000
17.which amimal is farmers friend--------------------------------->earthworm
18.out of the following.............not any marine----------------->rajasthan
19.pollution level of river.......................................................>BOD
20.the disease cused by virus................................................>commoncold
21.lichens are---------------------------------------------------------->symbionts
22. C.N.G--------------------------------------------------------------->vehicles
23.environmental awareness---------------------------------------->group discussion
24.LPG------------------------------------------------------------------>liquified petroleum gas
25.Ozone layer absorbs---------------------------------------------->UV rays
26.bat is a mammal because---------------------------------------->gives birth
27.environment is defined as------------------------------->abiotic and biotic components
28.to save environment-chipko movement------------------->uttarakhand
29.study of behavior of animals------------------------------->Ethology
30.sea weeds the cheif source------------------------------->iodine

UPTET 2013 : जेएलएन कालेज केंद्र पर ‘मुन्नाभाई’ दबोचा


UPTET 2013 : जेएलएन कालेज केंद्र पर ‘मुन्नाभाई’ दबोचा



एटा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दूसरे दिन जेएलएन पीजी कालेज केंद्र पर एक ‘मुन्नाभाई’ दबोचा गया। आरोपी दूसरेअभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था।शिकायत पर हुई कार्रवाई में
फर्जी परीक्षार्थी की पोल खुली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। केंद्र व्यवस्थापक ने
दोनों (असली व नकली अभ्यर्थी) केविरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।जनपद में दूसरे दिन की शिक्षक
पात्रता परीक्षा में एक मुन्नाभाई को दबोचने में सफलता अर्जित की गई।जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय केंद्र पर आवेदक जलेसर क्षेत्र निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह के स्थान पर आगरा के थाना एत्मादपुर के नगला रामबल निवासी अशोक कुमार पुत्र निरंजन सिंह परीक्षा दे रहा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसएस यादव के मोबाइल पर लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने इस फर्जीवाड़े
की जानकारी दी।
मामले पर गंभीर बीएसए ने इसकी सूचना जेएलएन कालेज के प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने केंद्र पर मौजूद
पर्यवेक्षक के साथ उक्त युवक से जानकारी की तो पहले तो उसने स्वयं को देवेंद्र बताया लेकिन वह प्राचार्य के
अन्य प्रश्नों का सही उत्तर नहीं दे सका। बाद में उसने स्वीकार कर लिया कि वह अशोक कुमार है। आरोपी के
विरुद्ध कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बताते चलें कि उक्त मुन्नाभाई ने प्रवेश पत्र पर
फोटो भी अपना लगा रखा था। इसके चलते कक्ष निरीक्षक उसे संदिग्ध नहीं मान सके।
दूसरे दिन उच्च प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में 7706 आवेदक थे। सुबह की पाली में 7003 आवेदकों के लिए बारह केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। वहीं शाम की पाली में 703 आवेदकों के लिए दो केंद्र
बनाए गए थे।
-----------
303 ने छोड़ी परीक्षा
एटा। दूसरे दिन की परीक्षा में 303 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में 7003 परीक्षार्थियों में से
केवल 6759 ही शामिल हुए। वहीं शाम की पाली में पंजीकृत 703 आवेदकों में से 644 ने परीक्षा दी। ऐसे में सुबह 244 एवं शाम को 59 आवेदक अनुपस्थित रहे।
------------
कठिन पेपर देखकर चकराए अभ्यर्थी
एटा (ब्यूरो)। कठिन प्रशभनपत्र देखकर
अभ्यर्थी चकरा गए। सामाजिक विषय,
हिंदी, गणित एवं विज्ञान के
प्रशभनों को देखकर तो इन्हें पसीना आ
गया। विषय अध्यापक भी प्रशभनपत्र
को कठिन बता रहे थे।
------------
सब ने हल किए सब प्रशभन
एटा (ब्यूरो)। निगेटिव मार्किंग न होने
के चलते सभी अभ्यर्थियों ने शत प्रतिशत
प्रशभन हल किए। परिश्रमी आवेदकों ने
जहां पहले जानकारी के प्रशभन किए
वहीं बाद में अन्य प्रशभनों को हल कर
पूरा पेपर किया। तो वहीं कुछ ऐसे
अभ्यर्थी भी थे जो आंखें बंद कर इनके आप्शन
को टिक कर रहे थे।
----------
पारिश्रमिक देख चहके कक्ष निरीक्षक
एटा। अभी तक का सबसे
बड़ा पारिश्रमिक कक्ष निरीक्षकों के
लिए तोहफा बन गया। कालेज
की अनिवार्य ड्यूटी में
उदासीनता दिखाने वाले साहब लोग
भी यहां कमरों में दिखाई दिए।
सबका आकर्षण पांच सौ रुपये वह भी नकद
भुगतान था। ढाई घंटे की ड्यूटी के बाद
शिक्षकों की जेब में आया यह नोट उनके
उत्साह को बढ़ा रहा था।
सेवानिवृत्ति हो रहे कुछ शिक्षकों ने
स्वीकारा कि उनके सेवाकाल का यह सबसे
बड़ा पारिश्रमिक है

UPTET दूर होगी शिक्षकों की कमी


UPTET दूर होगी शिक्षकों की कमी



Anudeshak Samvida Teacher Recruitment UP

लखनऊ  सूबे में बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों (जूनियर स्कूल) में पहली जुलाई से 41307 संविदा अनुदेशकों की तैनाती कर दी जाएगी। इसके लिए जिले स्तर पर बीएसए कार्यालयों से अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र जारी होने लगे हैं और उन्हें शैक्षिक सत्र के पहले ही दिन अपने विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उच्च प्राथमिक स्कूलों में अनुदेशकों की नियुक्ति होने के बाद कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा कार्यानुभव शिक्षा की पढ़ाई को मजबूती मिलेगी। जूनियर स्कूलों में इन संविदा अनुदेशकों को 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया है और हर महीने 7000 हजार रुपये मानदेय के तौर पर दिये जाएंगे। अनुदेशक शिक्षकों की तैनाती शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत सप्लीमेंट्री प्लान के तहत की जा रही है। इन पदों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष ही स्वीकृत किया था। प्रदेश में 100 से ज्यादा छात्र संख्या वाले 13769 उच्च प्राथमिक स्कूलों में इनकी तैनाती की गयी है। अंशकालिक अनुदेशकों को कक्षा छह से आठ तक बेसिक शिक्षा परिषद के निर्धारित पाठयक्रम व तय पाठयपुस्तकों से पढ़ाई करानी होगी। जिला स्तर पर चयन होने के बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन से नियुक्ति पत्र जारी होने लगे हैं और अनुदेशकों को प्रधानाध्यापक या फिर प्रभारी अध्यापक के नियंतण्रमें रखा जाएगा। हर वर्ष जिलाधिकारी के अनुमोदन से चयनित संविदा अनुदेशको का रिनिवल होगा। उन्हें वर्ष में दस दिनों तक आकस्मिक अवकाश मिलेगा। प्रदेश में सर्वाधिक 1695 अनुदेशकों का चयन सीतापुर में किया गया है, इसके बाद हरदोई में 1380, लखीमपुर-खीरी में 1269, आजमगढ़ में 1122, इलाहाबाद में 1059, सुलतानपुर में 1020, जौननपुर में 1014, शाहजहांपुर में 939, रायबरेली में 828 अनुदेशक चयनित किये गये हैं, इसके साथ कुछ जिलों में अभी निर्धारित संख्या में अनुदेशकों का चयन तो हो चुका है, लेकिन उनके संविदा पर रखे जाने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पायी है। इसके चलते नियुक्तिपत्र जारी होने में दिक्कतें आ रही हैं। शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले उच्च प्राथमिक स्कूलों में संविदा शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके लिए प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार के साथ ही निदेशक बेसिक शिक्षा व अनुदेशकों की तैनाती के मामले देख रही अतिरिक्त निदेशक और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ मॉनीटरिंग तेज कर दी गयी है। उल्लेखनीय है कि 41307 संविदा अनुदेशकों के पद 71 जिलों के हिसाब से किये गये थे, लेकिन अब जिलों की संख्या बढ़कर 75 हो गयी है, ऐसे में बढ़े जिलों में अनुदेशकों को मूल जिले से चयनित विद्यालयों को भी भेजा जाएगा। मालूम हो कि जूनियर स्कूलों में शिक्षकों की सीधी भर्ती नहीं होती है, बल्कि प्राथमिक विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षक ही प्रोन्नति पाकर जूनियर स्कूलों में जाते हैं, लेकिन प्रदेश में दो वर्ष से शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पायी है, इसके साथ ही प्रोन्नतियों में भी दिक्कतें आ रही थी। इसके चलते सर्व शिक्षा अभियान के तहत इन अनुदेशकों की सीधी भर्ती संविदा के तहत कर दी गयी है।

41 हजार संविदा अनुदेशक पहली से होंगे तैनात बीएसए स्तर से जारी होने लगे नियुक्ति पत्र 7000 रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर 11 महीने करेंगे अध्यापन उच्च प्राथमिक विद्यालय


Sabhaar: एसएनबी