Saturday, November 29, 2014

UPTET SARKARI NAUKRI News 72825 Teacher Recruitment : 7 DECEMBER SE HOGEE 4TH COUNSELING, टीईटी प्रमाणपत्रों के सत्यापन में जुटी डायट



UPTET SARKARI NAUKRI News
72825  Teacher Recruitment : 7 DECEMBER SE HOGEE 4TH COUNSELING,  टीईटी प्रमाणपत्रों के सत्यापन में जुटी डायट
प्राथमिक शिक्षक भर्ती 
>प्रमाणपत्रों की छटनी के बाद भेजा जाएगा बोर्ड कार्यालय

छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : प्राथमिक विद्यालयों में 72825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत तीन काउंसलिंग में शामिल हुए अभ्यर्थियों के टीईटी प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए डायट प्रशासन सक्रिय हो गया है। 1शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अब तक तीन कांउसलिंग करवाई जा चुकी हैं। इन काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने मूल प्रमाणपत्र व छाया प्रतियां जमा की थीं। जनपद कन्नौज में विभिन्न वर्गो की अधिकांश सीटें फुल हो चुकी हैं। 7 दिसंबर से चौथी काउंसलिंग होनी है। इससे पहले राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों के शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाणपत्र के सत्यापन की कवायद तेज हो गई। डायट प्रशासन सत्यापन के कार्य में तेजी के साथ जुटा है। कागजी खानापूर्ति करने के बाद सभी प्रमाणपत्रों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय को भेजा जाएगा। इस संबंध में उप प्राचार्य अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान जमा किए गए टीईटी प्रमाणपत्रों की छटनी की जा रही है। जल्द ही इन प्रमाणपत्रों को जांच के लिए बोर्ड कार्यालय को भेज दिया जाएगा।





News Sabhaar : Jagran (29.11.2014)




UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List


No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.