Sunday, March 11, 2012

अनशन पर बैठेगा टीईटी बेरोजगार संघ

अनशन पर बैठेगा टीईटी बेरोजगार संघ
(UPTET Merrut : TET Berojgar Sangh will sit on Hunger Strike)

मेरठ: उत्तर प्रदेश टीईटी बेरोजगार संघ ने प्रदेश में पिछले वर्ष आयोजित टीईटी की परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र आरंभ करने की मांग कर रहा है। बेरोजगार संघ ने कहा कि शासन-प्रशासन उनकी मांगों को अनसुना कर रहा है इसलिए संघ ने 12 मार्च को चौ. चरण सिंह पार्क में अनशन का कार्यक्रम तय किया है। आयोजकों ने इस अनशन को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में टीईटी अभ्यर्थियों को पूरे मंडल से पहुंचने की अपील की है।

News : jagran (11.3.12)

UPTET Azamgarh : PRT Selection should be through Merit of TET Candidates

मेरिट के आधार पर हो टीईटी अभ्यर्थियों का चयन(UPTET Azamgarh : PRT Selection should be through Merit of TET Candidates)

आजमगढ़: बीते दिवस संपन्न हुई टीईटी परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से मेरिट के आधार पर यथाशीघ्र चयन करने की मांग किया। इस संदर्भ में शनिवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भी भेजा। इससे पूर्व कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा संपन्न हुए लगभग छह माह होने जा रहा है लेकिन नियुक्ति आज तक नहीं हुई। यह सब पूर्व सरकार की लापरवाही का परिणाम है। वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा में धांधली करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। जो अभ्यर्थी सफल हो गये हैं उनका मेरिट के आधार पर चयन कर शीघ्र नियुक्ति की जाय जिससे उनकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सके।

इस दौरान सुशील कुमार पांडेय, शीर्ष यादव, उमेश यादव, सतीश कुमार, अजीत कुमार, इंद्रजीत, राजीव कुमार, दिनेश कुमार, अभयराज, सुरेश चंद, राम विलास, बृजेश जायसवाल, प्रशांत सागर, सुरेश सरोज, उमेश वर्मा, संतोष कुमार, पंकज आदि उपस्थित थे।

News : Jagran (10.3.12)

Saturday, March 10, 2012

UPTET : TET Candidates gets HOPE



टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में जगी आस


(UPTET : TET Candidates gets HOPE )

सिद्धार्थनगर : प्रशिक्षित बेरोजगारों ने मताधिकार का सदुपयोग कर प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। अब सपा सरकार को टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारियों को प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापकों की भर्ती का रास्ता साफ करने की पहल करनी चाहिए





उक्त बातें टीईटी संघर्ष मोर्चा की सिद्घार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में सम्पन्न हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि अध्यापक चयन में पूर्व में विज्ञापन में प्रकाशित शर्तो के विपरीत शासन स्तर पर यदि कोई निर्णय अभ्यर्थियों के हितों की अनदेखी कर लिया गया तो मोर्चा प्रदेश सरकार की ईट से ईट बजा देगा। व्यापक रणनीति के तहत आगामी 14 मार्च को डुमरियागंज के बेदौला चौराहा स्थित सरस्वती इंटर कालेज पर 3 बजे से, 16 मार्च को शोहरतगढ़ स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल में बैठक व 17 मार्च को कलेक्ट्रेट में बैठक कर 11 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपनें का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कमलेश पाण्डेय, अखिलेश्वर मणि त्रिपाठी, सुरेन्द्र त्रिपाठी, रमेश गुप्ता, सुभाष गौड़, आलोक मिश्रा, अयाज अहमद मौजूद रहे।


News : Jagran (10.3.12)

UPTET - Allahabad Highcourt : TET Eligibility is waived in Some Special Cases


UPTET - Allahabad Highcourt : TET Eligibility is waived in Some Special Cases

See Case Details -
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD 

?Court No. - 18 
Case :- WRIT - A No. - 10292 of 2012 
Petitioner :- Km. Manju Rani 
Respondent :- State Of U.P. & Others 
Petitioner Counsel :- P.N. Ojha,Ashok Khare 
Respondent Counsel :- C.S.C. 

Hon'ble Sunil Hali,J. 
Heard learned counsel for the parties and perused the material on record. 
With the consent of learned counsel for the parties the mater is taken up for disposal at admission stage. 
It is contended by learned counsel for the petitioner is that selection process was initiated for making appointment of Assistant Teachers in the Primary School after obtaining prior approval of the concerned authorities and petitioner has been selected and for its approval matter was referred to the DIOS along with requisite papers of selection


Grievance of the� petitioner is that while the process for approval was pending an objection has been raised that the State of UP has provided that the teachers eligibility test be part of the selection process which is in the present case has not been done
In this behalf petitioner has placed on reliance various orders dated 14.10.2011, 22.12.2011, 23.12.2011, 12.5.2011 and 31.12.2011 whereby the State Government� in similarly situated circumstances has granted approval of Assistant Teacher in Primary Section in which selected/appointed teachers were not required to obtain the Teachers Eligibility Test Certificate.� 
It is further contended that once the selection process has been concluded changing the norms of the selection is not permissible
Considering the facts and circumstances of the case, the writ petition is finally disposed of with the direction that the respondents shall accord approval to the appointment of petitioner and necessary order for approval of the petitioner's appointment shall be issued within a period of two months from the date of production of certified copy of this order; provided the following conditions are satisfied:- 

(a) That selection process had been initiated and had been concluded in accordance with law and the petitioner is eligible to hold the post; 
(b)� That in case the condition of appearing in the Teachers Eligibility Test has not been invoked in respect of all other persons who have been appointed and in whose case approval has been granted vide order dated 4.10.2011, 22.12.2011, 23.12.2011, 12.5.2011 and 31.12.2011 as relied upon by the petitioner the same treatment shall be given to the case of the petitioner also. 
Order Date :- 27.2.2012 
RKS/ 

Source : http://elegalix.allahabadhighcourt.in/elegalix/WebShowJudgment.do?judgmentID=1713115

UPTET : TET Candidates Made Strategy



टीईटी अभ्यर्थियों ने बनाई रणनीति


(UPTET : TET Candidates Made Strategy )

लालगंज, प्रतापगढ़ : स्थानीय तहसील मुख्यालय पर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की एक बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में अभ्यर्थियों ने आगे होने वाले आन्दोलन की रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिनकर तिवारी ने सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द टीईटी की मेरिट के आधार पर बेसिक शिक्षा में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए तथा भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में यह भी मांग की गयी कि भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन पर उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए स्थगन आदेश के संदर्भ में सरकार अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखे, जिससे भर्ती प्रक्रिया पर लगी रुकवाट दूर हो सके। बैठक में विष्णु सिंह, श्याम मूर्ति द्विवेदी, धर्मेन्द्र, राजकुमार, एसएन त्रिपाठी, अपर्णारानी, श्रुति मिश्रा, जया पाण्डेय, आशीष मिश्र, अनिमेष शुक्ला, सुनील शुक्ला, मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे।

News : Jagran ( 9.3.12)

UPTET : Drafts are NOT returning to TET Candidates


नहीं वापस किये जा रहे ड्राफ्ट
(UPTET : Drafts are NOT returning to TET Candidates)

बरेली। स्पष्ट आदेश के बाद भी टीईटी के अभ्यर्थियों को एक से अधिक जमा बैंक ड्राफ्ट वापस नहीं किये जा रहे हैं। पुराना शहर के चन्द्र सेन राठौर ने बताया कि अभ्यर्थियों से 23 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे। बाद में यह समय सीमा नौ जनवरी तक बढ़ा दी गई। आदेश में कहा गया था कि जिन आवेदनपत्रों के साथ एक से अधिक डाफ्ट मिलेंगे उन्हें लौटा दिया जाएगा

News : Amar Ujala (10.3.12)

Friday, March 9, 2012

UPTET : 204676 TET Candidates Applications Confined in DIET Jhansi



डायट में कैद हैं 20,476 आवेदन


(UPTET : 204676 TET Candidates Applications Confined in DIET Jhansi )

झांसी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास 20,476 अभ्यर्थियों के आवेदन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कैद होकर रह गए हैं। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अभ्यर्थियों को बेसिक शिक्षा परिषद की चयन प्रक्रिया रद्द होने का संकट मंडरा रहा है। 
प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में अध्यापक बनने के लिए बीते वर्ष टीईटी का आयोजन किया गया था। प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा परिषद को सौंपी गई थी। तदुपरांत, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा प्राइमरी विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती हेतु टीईटी पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। पहले प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल पांच जनपदों में आवेदन करने की छूट दी गई थी, बाद में इस प्रतिबंध को हटा दिया गया था, जिसके चलते ज्यादातर अभ्यर्थियों द्वारा दर्जनों जनपदों में आवेदन किए गए थे। खासतौर पर अभ्यर्थियों का ध्यान उन जनपदों की ओर था, जहां रिक्त स्थानों की संख्या अधिक थी। 
हालांकि, झांसी में महज 50 रिक्त पदों के सापेक्ष आवेदन मांगे गए थे, इसके बाद भी यहां डायट को 20,476 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बाद चयन प्रक्रिया विधानसभा चुनाव की आचार संहिता में फंस कर रह गई। लेकिन, 09 मार्च को आचार संहिता भी समाप्त हो गई है, बावजूद अभ्यर्थियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने से उन्हें अपने सपनों पर पानी फिरता नजर आ रहा है, क्योंकि चुनाव के दरम्यान सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पार्टी के सत्ता में आने पर शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द करने की घोषणा की गई थी। उनकी इस घोषणा का अभ्यर्थियों द्वारा विरोध भी किया गया था। इसके अलावा परीक्षा में व्याप्त गड़बड़ी के उजागर होने से भी टीईटी पर संकट के बाद मंडरा रहे हैं। जबकि, डायट अपनी ओर से पूरी तैयार कर चुका है। आवेदन को छंटाई कर उन्हें सूचीबद्ध किया जा चुका है। शासन की हरी झंडी मिलते ही चयन सूची जारी करने की पूरी तैयारी है।

News : Amar Ujala ( 10.3.12)

Unemployed Allowance : Huge Crowd comes for Registration in Employed Exchange



रोजगार कार्यालय में उमड़े बेरोजगार
(Unemployed Allowance : Huge Crowd comes for Registration in Employed Exchange )

मेरठ : सूबे में सपा की बहुमत वाली सरकार आने के बाद बेरोजगार युवकों के सपने तैरने लगे हैं। पिछले साल सपा की सरकार में पांच सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता पाने वाले से लेकर पहली बार भत्ते की कतार में खड़े बेरोजगार युवकों की भीड़ शुक्रवार को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय पर दिखी। सभी इस उम्मीद में हैं कि रजिस्ट्रेशन के बाद नई सरकार उन्हें एक हजार रुपये महीने का भत्ता देगी।
दो दिन (बुधवार, गुरुवार) होली की छुट्टी के बाद शुक्रवार क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय का आफिस खुला। उसके साथ ही बेरोजगार युवक और युवतियां रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच गए। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन चला। कार्यालय 10 मार्च को माह का द्वितीय शनिवार होने और 11 मार्च को रविवार होने की वजह से बंद रहेगा। सोमवार (12 मार्च) को खुलेगा। ऐसे में एक दिन कार्यालय खुलने पर शाम तक हजारों की संख्या में युवक युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। कुछ पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके थे, वे रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराने पहुंचे।
--------
इंसेट
कतार में 70 हजार बेरोजगार
जिले में फरवरी 2012 तक करीब 70 हजार से अधिक युवक-युवतियों के रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन हैं। पूर्व सरकार में रोजगार कार्यालय में एक दिन में कभी कभार कोई रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचता था, उसमें भी अधिकांश वही लोग पहुंचते थे, जिनके पास कोई टेक्निकल डिग्री, डिप्लोमा था जो यह मानकर रजिस्ट्रेशन कराते थे, कहीं से उन्हें बुलावा आ जाएगा। सरकार बदलते ही, सामान्य डिग्री यानी की बीए, एमए करने वाले युवक युवतियां रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचने लगे हैं। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाईएन लाल ने बताया कि इस सीजन में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यह पहली भीड़ है।
ये कैसा आनलाइन
रोजगार कार्यालय में आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू तो हुआ है, लेकिन इसके बाद भी कार्यालय जाना पड़ रहा है। डब्लूडब्लूडब्लू डॉट सेवायोजन डॉट ओआरजी साइट पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रोजगार कार्यालय में आना पड़ रहा है
भत्ते का क्या करोगे
-सिसौली के अनुज ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के फार्म भरने का खर्च आ जाएगा।
- पल्लवपुरम के राकेश ने कहा मोबाइल और पेट्रोल का खर्चा निकलेगा।
-गगोल के साजिद का कहना है कि बेटी के पढ़ाई का खर्चा निकल जाएगा।
- न्यू मोहनपुरी की नजमा ने कहा पोस्ट आफिस में आरडी खोल दूंगी।

News : Jagran (09.03.12)
***********

भत्ते के लिए फिर खाई 'चोट'



कानपुर, नगर प्रतिनिधि : सेवायोजन कार्यालय में फिर वही नजारा देखने को मिला जैसा सोमवार को था। अभ्यर्थियों ने बेरोजगारी भत्ते की आस में लाठी खाई। भगदड़ में महिलाएं एक-दूसरे पर गिर पड़ीं। किसी का मोबाइल गायब हुआ तो किसी के प्रमाणपत्र खो गए। पुलिस से झड़प और धक्का-मुक्की के बीच बेरोजगारों ने पंजीकरण भी कराया।

Unemployed Allowance : Huge Crowd comes for Registration in Employed Exchange



रोजगार कार्यालय में उमड़े बेरोजगार
(Unemployed Allowance : Huge Crowd comes for Registration in Employed Exchange )

मेरठ : सूबे में सपा की बहुमत वाली सरकार आने के बाद बेरोजगार युवकों के सपने तैरने लगे हैं। पिछले साल सपा की सरकार में पांच सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता पाने वाले से लेकर पहली बार भत्ते की कतार में खड़े बेरोजगार युवकों की भीड़ शुक्रवार को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय पर दिखी। सभी इस उम्मीद में हैं कि रजिस्ट्रेशन के बाद नई सरकार उन्हें एक हजार रुपये महीने का भत्ता देगी।
दो दिन (बुधवार, गुरुवार) होली की छुट्टी के बाद शुक्रवार क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय का आफिस खुला। उसके साथ ही बेरोजगार युवक और युवतियां रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच गए। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन चला। कार्यालय 10 मार्च को माह का द्वितीय शनिवार होने और 11 मार्च को रविवार होने की वजह से बंद रहेगा। सोमवार (12 मार्च) को खुलेगा। ऐसे में एक दिन कार्यालय खुलने पर शाम तक हजारों की संख्या में युवक युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। कुछ पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके थे, वे रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराने पहुंचे।
--------
इंसेट
कतार में 70 हजार बेरोजगार
जिले में फरवरी 2012 तक करीब 70 हजार से अधिक युवक-युवतियों के रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन हैं। पूर्व सरकार में रोजगार कार्यालय में एक दिन में कभी कभार कोई रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचता था, उसमें भी अधिकांश वही लोग पहुंचते थे, जिनके पास कोई टेक्निकल डिग्री, डिप्लोमा था जो यह मानकर रजिस्ट्रेशन कराते थे, कहीं से उन्हें बुलावा आ जाएगा। सरकार बदलते ही, सामान्य डिग्री यानी की बीए, एमए करने वाले युवक युवतियां रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचने लगे हैं। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाईएन लाल ने बताया कि इस सीजन में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यह पहली भीड़ है।
ये कैसा आनलाइन
रोजगार कार्यालय में आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू तो हुआ है, लेकिन इसके बाद भी कार्यालय जाना पड़ रहा है। डब्लूडब्लूडब्लू डॉट सेवायोजन डॉट ओआरजी साइट पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रोजगार कार्यालय में आना पड़ रहा है
भत्ते का क्या करोगे
-सिसौली के अनुज ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के फार्म भरने का खर्च आ जाएगा।
- पल्लवपुरम के राकेश ने कहा मोबाइल और पेट्रोल का खर्चा निकलेगा।
-गगोल के साजिद का कहना है कि बेटी के पढ़ाई का खर्चा निकल जाएगा।
- न्यू मोहनपुरी की नजमा ने कहा पोस्ट आफिस में आरडी खोल दूंगी।

News : Jagran (09.03.12)
***********

भत्ते के लिए फिर खाई 'चोट'



कानपुर, नगर प्रतिनिधि : सेवायोजन कार्यालय में फिर वही नजारा देखने को मिला जैसा सोमवार को था। अभ्यर्थियों ने बेरोजगारी भत्ते की आस में लाठी खाई। भगदड़ में महिलाएं एक-दूसरे पर गिर पड़ीं। किसी का मोबाइल गायब हुआ तो किसी के प्रमाणपत्र खो गए। पुलिस से झड़प और धक्का-मुक्की के बीच बेरोजगारों ने पंजीकरण भी कराया।

Thursday, March 8, 2012

UPTET Allahabad Highcourt : Mistakes made by candidate in OMR sheet causes rejection of candidature

UPTET Allahabad Highcourt : Mistakes made by candidate in OMR sheet causes rejection of candidature


HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
?Court No. - 33

Case :- WRIT - A No. - 10488 of 2012

Petitioner :- Nashim Khan
Respondent :- State Of U.P. & Another
Petitioner Counsel :- Manvendra Singh,Jagdev Singh
Respondent Counsel :- C.S.C.

Hon'ble Sudhir Agarwal,J.
The petitioner admits to have mentioned wrong roll number in Primary Level Teacher Eligibility Test held on 13.11.2011. Mandamus has been sought to permit correction thereof.
The examination is already over. Moreover it was already mentioned in the instruction contained in Answer Sheets that any discrepancy in entries made in OMR sheet will result in rejection of candidature. There is no scope of making any charge later on.
In the circumstances, I do not find any reason to grant any relief to the petitioner.
Dismissed.
Order Date :- 1.3.2012
KA


Source : http://elegalix.allahabadhighcourt.in/elegalix/WebShowJudgment.do?method=W&judgmentID=1726606

Wednesday, March 7, 2012

UPTET : Government Changed, Now what happens with TET

सरकार बदली, अब क्या होगा टीईटी का
(UPTET : Government Changed, Now what happens with TET )

मेरठ: प्रदेश की राजनीति में उलटफेर व परीक्षा आयोजन में घोटाले के खुलासे और बसपा सरकार विदायी के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) को लेकर संशय का बादल घिर गया है। सभी की निगाहें अब नई सरकार पर टिकी है, कि वह टीईटी को लेकर क्या निर्णय करेगी।

प्रदेश में बेसिक स्कूलों में करीब 72 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति टीईटी पर टिकी हुई है। टीईटी के विज्ञापन को लेकर मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। उधर, टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा के डायरेक्टर सहित कई अधिकारी लपेटे में आए हुए हैं। पूर्व सरकार में टीईटी के नंबर के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके थे। अब प्रदेश में चुनावी समीकरण बदलने और सपा की सरकार बनने के बाद टीईटी का क्या होगा, इसे लेकर संशय के बादल गहरा गया है। टीईटी पास करके शिक्षक बनने का ख्वाब देखने वाले अधिकांश युवक इस बात से चिंतित दिख रहे हैं, कहीं टीईटी को निरस्त कर दिया गया है तो उनका क्या होगा। वहीं एक धड़ा ऐसा भी है जो यह मानकर चल रहा है कि सपा की सरकार शिक्षकों के हित में काम करती है,
ऐसे में शिक्षकों की नियुक्ति में कोई अवरोध नहीं खड़ा होगा।

उधर, बेसिक शिक्षा विभाग में हजारों की संख्या में महिला शिक्षकों ने अपने मनपसंद जगह तबादले के लिए आनलाइन आवेदन किया था। वे अपने तबादले को लेकर परेशान हैं। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से उन्हें उपर से आदेश मिलेगा। उसका वे पालन करेंगे।

News : Jagran (7.3.12)

CTET Result Declared , Approx. 9 lakh Candidates appeared in Paper - I and Paper - II and 55422 Successful

सीटेट के नतीजे घोषित, 55,422 सफल
(CTET Result Declared , Approx. 9 lakh Candidates appeared in Paper - I and Paper - II and 55422 Successful)

नई दिल्ली.स्कूल शिक्षकों के लिए मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार कानून के तहत मानव संसाधन एवम विकास मंत्रालय की ओर से लागू सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट)-जनवरी 2012 के नतीजे आ गए हैं।


केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 29 जनवरी, 2012 को हुई इस परीक्षा के लिए देशभर में 8 लाख 61 हजार 231 छात्र पंजीकृत हुए थे। हालांकि इनमें से 76 हजार 4 आवेदक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते परीक्षा स्थगित होने के चलते इसमें शामिल नहीं हो सके थे।


अब ये छात्र आगामी 5 मई को यह परीक्षा देंगे। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सीटेट के लिए हुए पेपर-वन व पेपर-टू में कुल 55 हजार 422 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

पेपर-वन की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या जहां 3 लाख 73 हजार 926 थी, वहीं पेपर-टू के परीक्षार्थियों का आंकड़ा 5 लाख 26 हजार 889 था। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सीटेट के नतीजे सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

UPTET : TET Passed will NOT Play Holi

टीईटी उत्तीर्ण लोग नहीं मनाएंगे अभ्यर्थी होली
(UPTET : TET Passed will NOT Play Holi )

मंझनपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में धांधली पर शिक्षक भर्ती लंबित होने से परीक्षा पास करने छात्र और छात्राओं का गुस्सा फूटने लगा है। सोमवार को टीईटी उत्तीर्ण युवकों ने मंझनपुर में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में गए युवकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। साथ ही न्याय की मांग की। ऐलान किया कि अबकी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी होली नहीं मनाएंगे और त्योहार के दिन सामूहिक उपवास पर रहेंगेेे। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जुटे टीईटी उत्तीर्ण छात्र और छात्राओं ने तख्ती-बैनर के साथ प्रदर्शन करते हुए शासन से न्याय की गुहार लगाई। धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्र और छात्राओं ने होली नहीं मनाने, होलिका दहन के बजाय पुतला फूंकने और रंगों के खुशीभरे त्योहार के दिन सामूहिक उपवास रखने का ऐलान किया। धरने के बाद अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर प्रमोद साहू, रीतेश केसरवानी, विनोद कुमार, राकेश कुमार, रामबाबू, सुभाषचंद्र, सत्येंद्र सिंह यादव, राजकुमार, उमेश सिंह पटेल, राजकरन, रवींद्र सिंह, रमेश गौतम, अवनीश कुमार, नवनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
News : Amar Ujala (7.3.12)

Tuesday, March 6, 2012

Unemployed Allowance / Employment Exchange : Due to Rumours, Recrord Registration, Police uses Lathi to Control Crowd, Due to heat & Crowd Womens becomes Unconscious

अफवाहों से बढ़ी भीड़, पुलिस ने चटकायीं लाठियां
(Unemployed Allowance / Employment Exchange : Due to Rumours, Recrord Registration, Police uses Lathi to Control Crowd, Due to heat & Crowd Womens becomes Unconscious)

बंद रहेगा सेवायोजन कार्यालय अब 12 से होगा पंजीयन -
उन्नाव, जागरण संवाददाता : अभी न तो प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी यह तय है और न ही कौन सी योजना लागू होगी इसका कुछ अता-पता। लेकिन सेवायोजन कार्यालय के बाहर का नजारा कुछ ऐसा है कि माने चुनावी घोषणा पत्रों में न होकर शासनादेश आ गया हो। बस पंजीयन कराया और लो मिल गया बेरोजगारी भत्ता। इन्ही अफवाहों का असर है कि सेवायोजन कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ी है। हर कोई किसी भी दशा में तत्काल पंजीकरण कराने को कुछ भी करने को तैयार हैं। कोई भोर पहर से ही आकर पंजीकरण कराने को लग जाता है तो कोई पूरे परिवार के साथ खाना पानी लेकर वहां पहुंच रहा है।

सोमवार को सेवायोजन कार्यालय के बाहर भारी भीड़ उमड़ी क्योंकि लोगों में तरह तरह की अफवाह थी कि होली के पहले जिनका पंजीयन हो गया उन्हीं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता। आज अंतिम तिथि इसके बाद पंजीयन नहीं होगा। इन्हीं अफवाहों के कारण पंजीकरण कराने वाली की भीड़ कुछ इस अंदाज में उमड़ी कि सारा नजारा देखते ही बना। इस बीच पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
वैसे भी सोमवार को भी पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या पंजीयन कराने को लेकर दो गुनी थी। इसी कारण से इसी बीच पुलिस को कई चक्रों में अपनी लाठी को चटकाना पड़ा। इस बीच कई महिलाओं को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
======================
कई युवतियां गर्मी और भीड़ के चलते हुई बेहोश
उन्नाव: सोमवार को सेवायोजन कार्यालय में भीषण उमड़ी। दूसरी तरफ अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम का तापमान भी काफी अधिक करा। इसी सब के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और भीड़ के कारण सोमवार को पंजीयन कराने के लिए आयी तीन युवतियां बेहोश होकर वहीं मैदान में गिर पड़ी। जिन्हें बाद में सेवायोजन अधिकारी ने अंदर बैठा कर पानी आदि दिया और उनका काम भी जल्दी करा घर विदा कर दिया।
===================
अफवाहों के चलते हुआ रिकार्ड पंजीयन
उन्नाव: सोमवार को सेवायोजन कार्यालय में अफवाहों के कारण भारी भीड़ उमड़ी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुरुषों के 579 पंजीयन हुए जबकि महिलाओं में 1070 पंजीयन हुए। इससे पहले एक दिन में 13 सौ से अधिक पंजीयन अब तक नहीं हुए हैं।
====================
बंद रहेगा सेवायोजन कार्यालय अब 12 से होगा पंजीयन
उन्नाव: जिला सेवायोजन अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस बल न मिलने के कारण पंजीयन कार्य बंद रहेगा। इसके बाद होली का अवकाश होगा। जिसे देखते हुए अब पंजीकरण कार्य 12 मार्च से पुन: शुरु किया जायेगा।


News : Jagran ( 5.3.12)

UPTET Barabanki : Angry TET Candidates Candidates made Agitation

नाराज टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
(UPTET Barabanki : Angry TET Candidates Candidates made Agitation)
बाराबंकी। टीईटी उत्तीर्ण महासंघ की गन्ना कार्यालय में हुई सभा से पहले युवाआें ने यहां प्रदर्शन किया। इन लोगों ने भर्ती के नाम पर शासन के रवैये की कड़ी आलोचना की।

अध्यक्षता करते हुए रजनीश वर्मा ने कहा कि बेसिक प्रशिक्षु भर्ती में बार-बार रोड़े अटकाए जा रहे हैं। भर्ती के नाम पर हमारा मानसिक आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जब टीईटी परीक्षा ली गई जो शिक्षक बनने की उम्मीद बंधी। लेकिन उसमें शिक्षा माफिया हावी हो गए। जो भर्ती निरस्त कर अपना पेट भरना चाहते है। संचालन करते हुए उमाशंकर यादव ने कहा कि भर्ती के लिए हम सड़क पर संघर्ष करने के साथ ही कोर्ट के जरिए लड़ाई लड़ेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि शिक्षक भर्ती जल्द प्रारंभ की जाए। बैठक में विशाल गुप्त, सच्चिदानंद, रंजीत सिंह, जितेंद्र, शैलेंद्र, रहमत अली, रईस, कासिम, हरिहर, सरिता, पवन, सुशील, धीरज आदि मौजूद रहे।

News : Amar Ujala (5.3.12)

UPTET : TET Morcha starts Agitation on Road

सड़कों पर संघर्ष करेगा टीईटी मोर्चा
(UPTET : TET Morcha starts Agitation on Road)
फर्रुखाबाद। हक की लड़ाई के लिए संघर्ष मोर्चा सड़कों पर उतरेगा। टीईटी छात्रों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। सदस्यों ने चरणबद्ध तरीके से आदोलन तेज किए जाने की बात कही है।रविवार को टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की उत्सव भवन में बैठक हुई। बैठकमें मोर्चा की उपाध्यक्ष कंचन कटियार ने कहा कि नारी हक की लड़ाई लड़ना जानती है। कविता शुक्ला ने अब और अन्याय बर्दाश्त न होने की आवाज उठाई। रागिनी पाल ने कहा कि हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। सरकार ने हमें धोखा दिया है। अब मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। बैठक में रविंद्र दिवाकर, आशीष पाल, कैलाश चंद्र, राजीव कटियार, अनुरोध तिवारी, हरिओम वर्मा, अनुज कटियार, पंकज चौहान, अतुल सिंह, लोकेंद्र शाक्य, अतुल द्विवेदी, सोनू यादव, निखिल शाक्य, सुखवीर सिंह यादव, अश्वनी माथुर, विपिन त्रिवेदी मौजूद रहे।
कमालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक टीईटी संघर्ष मोर्चा की ब्लाक स्तरीय बैठक मौर्चा के सचिव पंकज चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें टीईटी उर्तीण युवकों की चयन प्रक्रिया विज्ञप्ति के अनुसार करने तथा रूकी हुई विशिष्ट बीटीसी प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की। बैठक में कहा गया कि सरकार ने चयन प्रक्रिया पर रोक लगाकर हजारों युवकों ने की मेहनत पर पानी फेर दिया। बैठक में विनीत कुमार दुबे, जितेंद्र कुमार थे।

News : Amar Ujala ( 5.3.12)

UPTET : TET Candidates Demanded Appointment

टीईटी प्रशिक्षुओं ने की नियुक्ति की मांग

(UPTET : TET Candidates Demanded Appointment)

लखीमपुर खीरी। यूपी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ की बैठक विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में आयोजित की गई। बैठक में टीईटी प्रशिक्षुओं ने शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कहा है, कि चयन प्रक्रिया 2011 में निर्धारित टीईटी मेरिट को ही चयन का आधार मानकर प्रशिक्षु शिक्षकों का चयन किया जाए। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती से तुरंत रोक हटाकर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। भर्ती प्रक्रिया में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया जाए। बैठक में अध्यक्ष देवेश चंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, विधि सलाहकार बूटा सिंह, बीरेश जोशी,दिव्या शर्मा,शत्रुंजय मिश्र, रविप्रकाश शुक्ला, विमल तिवारी,लक्ष्मीकांत, दीपक कुमार वैश्य व निर्देश सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

News : Amar Ujala (5.3.12)

Monday, March 5, 2012

Online Registation in Employment Exchange of UP for Unemployed Allowance (Berjgari Bhatta)Online Registation in Employment Exchange of UP for Unemployed Allowance (Berjgari Bhatta)

Online Registation in Employment Exchange of UP for Unemployed Allowance (Berjgari Bhatta)

Many candidates are wandering here and there to search Sewa Yojan Karyalay (Employment Exachange of UP)

Here on this Blog Portal , You Found All Details -
उत्तर प्रदेश के सेवायोजन दफ्तरों से मुंह मोड़ चुके बेरोजगार अब चुनावी घोषणा पत्रों में बेरोजगारी भत्ते के ऐलान के बाद पंजीकरण कराने के लिए उमड़ने लगे हैं।बेरोजगारी भत्ते के साथ ही लैपटॉप या टैबलेट पाने की उम्मीद में इंटरमीडिएट पास कर चुके लड़के लड़कियां भी रोजगार दफ्तरों में अपना नाम दर्ज कराने पहुंच रहे हैं। भीड़ कम करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है।शुक्रवार को ऑन लाइन प्रक्रिया का परीक्षण भी पूरा हो गया। बेरोजगार अपने कंप्यूटर या साइबर कैफे से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे

Read Completely , And Visit ONLINE WEBSITE TO REGISTER


UPTET Rae Bareli : Teacher Recruitment should be Completed, Whatever be compulsion



शिक्षक भर्ती पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो


(UPTET Rae Bareli : Teacher Recruitment should be Completed, Whatever be compulsion )


रायबरेली, कार्यालय प्रतिनिधि : टीईटी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरु करने के लिये एकता संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सदस्यों ने कहा कि शिक्षक भर्ती अविलंब पूरी कराई जाय। इसमें कोई भी हीलाहवाली बर्दास्त नही की जायेगी। अब सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।


विकास भवन के परिसर में रविवार को टीईटी उत्तीर्ण एकता संघर्ष मोर्चा की एक बैठक हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में सफल महिला एवं पुरुष अभ्यार्थियों ने भाग लिया। मोर्चा के प्रांतीय कार्यकर्ता निर्भय सिंह ने कहा कि टीईटी भर्ती प्रक्रिया कोर्ट में अभी लंबित है। इसका हम लोगो से कोई वास्ता नही है। सरकार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु करे अन्यथा आन्दोलन छेड़ा जायेगा। बैठक में शशांक त्रिवेदी ने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो।

UPTET Aligarh : Culprits Should Be Punished



दोषियों को मिले सजा
(UPTET Aligarh : Culprits Should Be Punished)

अलीगढ़। बीएड बेरोजगार संघर्ष समिति ने रविवार को रामलीला मैदान अचल तालाब पर शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रवीन सक्सेना ने दी। इसमें अतरौली से समिति के प्रतिनिधि राजेश कुमार ने कहा कि टीईटी में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। उन्हाेंने कहा कि सरकार इस मामले में दाषियों को जरूर सजा दे, लेकिन इसका असर मेहनत से सफल हुए छात्रों पर नहीं पड़ना चाहिए। इस दौरान सचिव जितेंद्र पचौरी, रामअवतार प्रजापति, अनिल कुमार, विष्णु शर्मा, योगेश सक्सेना आदि थे। 


News : Amar Ujala (5.3.12)

UPTET Merrut : TET Candidates demanded to Start Primary Recruitment Process


भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग 
(UPTET Merrut  : TET Candidates demanded to Start PRT Recruitment Process)


मेरठ। उत्तर प्रदेश टीईटी बेरोजगार संघ की राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न बैठक में शासन से अपील की गई कि बेसिक शिक्षकाें की भर्ती प्रक्रिया टीईटी के माध्यम से शीघ्र प्रारंभ की जाए। बैठक में रणनीति बनाई गई कि उत्तर प्रदेश टीईटी बेरोजगार संघ द्वारा 12 मार्च को सुबह दस बजे चौधरी चरण सिंह पार्क पर एकत्र होकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

News : Amar Ujala (5.3.12)

UPTET : TET Candidates Sent Letter to Chief Justice of Highcourt

UPTET : To Protect Interests of TET, Sangarsh Morcha Formed



हितों के लिए टीईटी संघर्ष मोर्चा गठित


( UPTET : To Protect Interests of TET, Sangarsh Morcha Formed)

सिद्धार्थनगर : स्थानीय सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज परिसर में टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारियों नें बैठक कर टीईटी संघर्ष मोर्चा की जनपदीय इकाई का गठन किया । सर्वसम्मति से सन्तोष कुमार पाण्डेय अध्यक्ष व राकेश कुमार राय महामंत्री चुने गये। बैठक में मौजूद टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण डिग्रीधारियों नें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रदेश में आगामी सरकार चाहे किसी दल की बनें। यदि सरकार नें उनके पक्ष में नीतिगत फैसला नही लिया तो आगामी दिनों में संघर्ष मोर्चा के समस्त जिलों के पदाधिकारी व सदस्य विरोध में सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन करेंगे। 




मंागे न माने जाने की दशा में आमरण अनशन के जरिए आन्दोलन को धार दिया जायेगा। संगठन की मजबूती के लिए तहसीलवार राजेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, शैलेश कुमार उपाध्याय, अखिलेश्वर मणि त्रिपाठी व बुद्घिराम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।संघर्ष मोर्चा की अगली बैठक की तिथि आगामी 10 मार्च निर्धारित की गई। उक्त बैठक में जिले के समस्त टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारियों से मौजूद रहनें की अपील की गई। इस अवसर पर जीतेन्द्र कुमार, जवाहर लाल, कमलेश, गिरजेश, विनय कुमार, अरूण कुमार, शरद कुमार, अमरनाथ, विनय कुमार, आदि टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारियों की मौजूदगी रही।


News : Jagarn (4.3.12)


UPTET : Delay in Recruitment, Candidates make Agitation



भर्ती प्रक्रियाओं में हीलाहवाली पर करेंगे आंदोलन


(UPTET : Delay in Recruitment, Candidates make Agitation)

बलिया। उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को चंद्रशेखर उद्यान (कंपनी बाग) में हुई। इसमें जिले के सैकड़ों टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें 29 फरवरी को इलाहाबाद के चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई राज्यस्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय से सबको अवगत कराया गया। हाईकोर्ट में चल रहे वाद संख्या 76039/11 यादव कपिलदेव लाल बहादुर बनाम राज्य सरकार के प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चरचा की गई। 
टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रदेश में सरकार चाहे किसी की भी बने यह प्रक्रिया यथावत व शीघ्र पूरी होनी चाहिए। नई सरकार यदि भर्ती प्रक्रियाओं में हीलाहवाली की तो उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ व एक मंच से सरकार का सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन एवं जनांदोलन किया जाएगा। कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन करने का भी निर्णय ले लिया गया है। कहा कि एनसीटीई नई दिल्ली द्वारा पुन: दी गई समय सीमा के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार व काउंसिलिंग न्यायालय से लेकर सचिवालय तक इस मामले को जनहित में व प्रदेश हित में सक्रिय भूमिका अदा करे। इसके पूर्व बैठक में संघर्ष मोर्चा का अध्यक्ष दिग्विजय पाठक को चुना गया। मनोज, संजय पांडेय, पीयूष चतुर्वेदी, अभय सिंह, सतीश सिंह, सुधीर राय, मंजीत सिंह, संतोष पाठक, मनीष पांडेय, मुन्ना राम, जितेंद्र तिवारी, सुशांत मिश्र, राजेश पांडेय, लिपाकत अली आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय पाठक व संचालन कमलेश यादव ने किया।
News : Amar Ujala (5.3.12)

UPTET : Recruitment should be done at the Earliest


जल्द से जल्द नियुक्ति हो
(UPTET : Recruitment should be done at the Earliest)

उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति न किए जाने के विरोध में यूपीटीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने रविवार को बैठक का आयोजन किया। 
स्थानीय निराला पार्क में आयोजित बैठक मे मोर्चा अध्यक्ष अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश के सभी टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति पाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। संरक्षक अमित त्रिपाठी ने टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की ओर से सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति मेरिट के आधार पर नहीं की गई तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। कहा कि टीईटी उत्तीर्ण करने के बाद बीएड अभ्यर्थियों का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष राकेश शुक्ल और महामंत्री शिरीश शुक्ला ने कहा कि सरकार ने जो टीईटी प्रमाणपत्र दिया है उसका कोई औचित्य ही नहीं है जब तक कि सरकार इनकी नियुक्ति परिषदीय विद्यालयों में नहीं करती है। 
बैठक में तय किया गया कि 12 मार्च को अंबेडकर पार्क में सभी टीईटी प्रशिक्षणार्थी इकट्ठा होंगे। यहां से जिला मुख्यालय तक शांति मार्च निकालेंगे। बैठक में मनोज गुप्ता, सुशील तिवारी, देवेंद्र सिंह, निजाम, अनूप बाजपेई, सोनू शुक्ला, उमाकांत मिश्रा, अनूप कुमार गौतम, सहित कई प्रशिक्षु मौजूद थे।


News : Amar Ujala (5.3.12)