Tuesday, January 29, 2013

UPTET - शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन रैंकिंग में खामियों की भरमार सॉफ्टवेयर फेल


UPTET - शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन रैंकिंग में खामियों की भरमार
सॉफ्टवेयर फेल, एक ही अभ्यर्थी को कई रैंक

कमियां
कम गुणांक वालों की रैंक अधिक गुणांक वालों से ऊपर है
आवेदन निरस्त होने के कारणों पर भ्रम की स्थिति बनी है
जारी रैंक में एक ही अनुक्रमांक पर दो अभ्यर्थियों के नाम हैं
अधूरा अनुक्रमांक भरने पर भी जारी हो गई है रैंक

वाराणसी/लखनऊ। शिक्षक भर्ती के लिए रैंक लिस्ट तैयार करने वाला सॉफ्टवेयर भी कारगर नहीं रहा है। ऑनलाइन रैंक लिस्ट की खामियों के जरिए अभ्यर्थी अब इस पर सवाल उठा रहे हैं। सॉफ्टवेयर में एक ही अभ्यर्थी को एक ही जिले से कई आवेदन करने पर अलग-अलग रैंक मिली है। अभ्यर्थी का अनुक्रमांक, नाम, पता, गुणांक सब कुछ समान होने के बाद भी सॉफ्टवेयर उसे चिह्नित नहीं कर सका है। बिना आवेदन के भी रजिस्ट्रेशन नंबर और रैंक जारी होने के मामले सामने आए हैं। अभ्यर्थी को एक ही जिले में अलग-अलग रैंक मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


गोंडा जिले के शिवाकांत पांडेय ने 29 जिलों में एक-एक आवेदन किया था। मिर्जापुर में दो आवेदन के हिसाब से अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर और रैंक आवंटित की गई है। किए गए आवेदन पर रजिस्ट्रेशन नंबर 4601291529 और रैंक 66698 दिख रहा है जबकि बिना आवेदन के आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर 4601410918 व रैंक 104359 है। शिवाकांत की मुश्किल ये है कि यदि वे हमीरपुर में मौका पाते हैं तो फिर वहां वे क्या करेंगे? इसी तरह जालौन जिले की रहने वाली सीमा तिवारी (टीईटी अनुक्रमांक 17014784) ने 146 आवेदन प्रदेश के 75 जिलों में किए हैं। कुछ जिलों में दो या दो से अधिक आवेदन पत्र भी जमा किए हैं। सभी आवेदनों में नाम, पिता का नाम, पता और टीईटी अनुक्रमांक एक है। उन्हें अलग-अलग 75 जिलों में 75 रैंक मिलनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सीमा की रैंक इन जिलों में 146 बार अलग-अलग दर्शाई गई है। उन्होंने अलीगढ़ से दो आवेदन पत्र जमा किए हैं। वहां उनकी सामान्य रैंक 11485 और 15429 दर्शाई गई है। बरेली से भी तीन आवेदन पत्र जमा किए हैं। वहां उनका सामान्य रैंक 29788, 41526 और 41525 दिख रहा है। सीमा जैसी अभ्यर्थियों की संख्या हजारों में है। भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार सॉफ्टवेयर इन खामियों को पकड़ नहीं सका है। फतेहपुर के महेश कुमार ने 40 जगह आवेदन किया लेकिन हमीरपुर में उनके आवेदन के बारे में वेबसाइट पर कुछ पता ही नहीं चल रहा है।
सॉफ्टवेयर की इन खामियों से प्रदेश की बेसिक शिक्षा परिषद की चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए करीब ढाई लाख आवेदकों ने करीब 70 लाख आवेदन विभिन्न जिलों से किए हैं। ऐसी स्थिति में काउंसिंलिंग के समय दिक्कतें बढ़ जाएंगी।


न्यूज़ साभार - Amar Ujala ( 29.1.2013)

9 comments:

  1. Rajendra.....Maine 29 jilo se aavedan kiya PR 28 jilo ki merit hi dikha raha h ...

    ReplyDelete
  2. KYO TENSION LETE HO RAJENDER JI JOB TO AAPKO EK HI JAGAH SE KARNI HAI NA

    ReplyDelete
  3. Maine 20 distt. se apply kiya tha but rank 19 ki show ho rhi h.....

    ReplyDelete
  4. ye to hona hi tha jab sarkar student ke form ke paise se chal rahi hai to kamisan khori ka software kitana sahi hoga

    ReplyDelete
  5. jab sp ki sarkar ek bacancy nahi kara pa rahi hai to u p ko 5 sal tak kaise chalaegi ab to pata chal gaya ki u p halat agale 5 sal me bihar se bhi bekar hogi

    ReplyDelete
  6. jab s p sarkar ka software kherab hogaya hai to aur kisi software ki kya bat karen

    ReplyDelete
  7. over age ke samband mai sarkar court ka order na maan kar sarkar ne ghamandi,dhokebaaj,student birodhi,kamini,hathdharmi,tanasahi,hitlarsahi,ka Pareche diya hai sabhi overage wale ishwar ki kasam khayen ki jeevan ma kabhi bhi eshi buri sarkar ko vote na den.auro se bhi kahen ki eshi nikammi sarkar ko vote na kare jo court ka order bhi nahi maanti.jay hind jay bharat.9837120282

    ReplyDelete
  8. over age walo ke saath sarkar aisa kar rahi hai jaise sarkar ki over age walo se koi dusmani ho.Sarkar court aur desh ki janta ko gumrah kar rahi hai.sarkar ne up ke verojgaro se khoon pasine ki ghadi kamai form bharbane ke bahane se sarkar ne 500 corror ki kamai kar li.verojgaro se kamai kar sarkar verojgari bhatta,kanya dhan,leptop,tab,dekar bhala banna chati hai.jabki paisa sab verojgaro se loota gaya hai.
    Over Age Verojgaro ka dard up ke cm kya jaane kyu ki inhe to kursi bhi birasat mai mili hai.ager inhone padhai kar ke kabhi nokri ka form bhara hota tab inhe pata hota.
    hum over age walo ko bahar kar sarkar jo bura kar rahi hai bo bahut galat hai.hum sab overage verojgaro ki baddua sarkar ko ek na ek din jaroor lagegi.
    hamare pass ye antim mauka tha nokri paane ka.bo bhi sarkar cheen rahi hai.
    hum jivan bhar sarkar ko koste rahenge.paani pe pe kar gaali dete rahenge.
    ghamand to Ravan Ka bhi nahi Raha to Sarkar ka kya rahega.
    sabhi over age wale apne-2 iswar ki kasam khai ki kabhi jeevan mai AY ki party ko vote nahi denge,
    jai hind, jai bharat
    Aapka
    9837120282

    ReplyDelete

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.