Monday, January 14, 2013

UPTET : टीईटी के बुखार को मन से निकाल फेंके:नौशाद


UPTET : टीईटी के बुखार को मन से निकाल फेंके:नौशाद

सहारनपुर(जासं): उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद अहमद ने कहा कि शिक्षा मित्र अपने मन से टीईटी के बुखार को निकाल दें क्योंकि शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापकों के पद पर समायोजित किया जायेगा।

रविवार को गांधी पार्क में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार शिक्षा मित्रों के मांगों के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। फरवरी में जिले के मंत्रियों के साथ ही बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी का संघ द्वारा स्वागत किया जायेगा। जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि जल्द ही पांच हजार का मानदेय शिक्षा मित्रों के खातों में जायेगा। अमरपाल को रामपुर मनिहारान ब्लाक अध्यक्ष, अमजद अली खान को जिला महासचिव, शबी हैदर, अमरीश सैनी, इरफान अली, शमीम अहमद, प्रमोद कुमार, सलीम अहमद व सुशील को उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार को जिलामंत्री, मोहसीम को जिला मीडिया प्रभारी व मजहर हसन को प्रचार मंत्री बनाया गया। इस दौरान शिव कुमार, अंजू यादव, टीटू, अमरपाल, प्रवेज, कलीम आलम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संजय शर्मा व संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद अहमद ने किया

News Source : Jagran (14.1.13)

8 comments:

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.