Tuesday, September 3, 2013

Urdu Teacher Recruitment 2013 Apply Online : उर्दू शिक्षकों की भर्ती में नया पेच


Urdu Teacher Recruitment 2013 Apply Online : उर्दू शिक्षकों की भर्ती में नया पेच


-मोअल्लिम-ए-उर्दू संगठन ने पेश किया कार्मिक विभाग का पुराना शासनादेश

-अदीब की उपाधि को हाईस्कूल के बराबर वेटेज देने की मांग

-बेसिक शिक्षा महकमे ने न्याय व कार्मिक विभागों से मांगी राय

जागरण ब्यूरो, लखनऊ : सरकार के अल्पसंख्यक कार्ड को उर्दू शिक्षकों की भर्ती के जरिये तुरुप के पत्ते में तब्दील करने में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग एक नई कश्मकश से गुजर रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की भर्ती में नया पेच फंस गया है। असमंजस की वजह वर्ष 1983 में कार्मिक विभाग की ओर से जारी हुआ एक शासनादेश है जिसे लेकर मोअल्लिम-ए-उर्दू उपाधिधारकों का संगठन बेसिक शिक्षा विभाग के सामने हाजिर हुआ है।

इस शासनादेश में कहा गया है कि जिन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या समकक्ष हो, उन पर नियुक्ति के लिए 'अदीब' की उपाधि हाईस्कूल के समकक्ष मानी जाएगी। इसी शासनादेश के आधार पर मोअल्लिम-ए-उर्दू उपाधिधारक उर्दू शिक्षकों की भर्ती में 'अदीब' की उपाधि को गुणवत्ता अंक निर्धारण में हाईस्कूल के बराबर वेटेज देने की मांग कर रहे हैं। मोअल्लिम-ए-उर्दू एसोसिएशन की इस नई फरमाइश से बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर हतप्रभ हैं। एक तो उन्हें इस शासनादेश की जानकारी नहीं है। दूसरा, उनका कहना है कि अदीब की योग्यता को उन नौकरियों के लिए माना गया है जिनके लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है जबकि शिक्षकों की भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक है। बहरहाल, इस समस्या का हल ढूंढ़ने के लिए बेसिक शिक्षा महकमे ने न्याय और कार्मिक विभागों से राय मांगी है।

बेसिक शिक्षा विभाग की दिक्कत यह है कि परिषदीय स्कूलों में उर्दू शिक्षकों के 4280 पदों पर भर्ती के लिए बीती 17 अगस्त को शासनादेश जारी किया जा चुका है। शासनादेश में अभ्यर्थियों के चयन के लिए गुणवत्ता अंक निर्धारित करने की प्रक्रिया तय कर दी गई है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत गुणवत्ता अंक में अभ्यर्थी को हाईस्कूल में मिले अंक प्रतिशत का 10 फीसदी जोड़ा जाना है। इसी आधार पर मोअल्लिम-ए-उर्दू एसोसिएशन अदीब की उपाधि को गुणवत्ता अंक निर्धारण में हाईस्कूल के बराबर वेटेज दिये जाने की मांग कर रही है। दिक्कत सिर्फ इतनी नहीं है। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि 11 अगस्त 1997 से पहले के मोअल्लिम-ए-उपाधिधारक जिन्होंने जामिया उर्दू अलीगढ़ द्वारा संचालित अदीब-ए-माहिर और अदीब-ए-कामिल की परीक्षाएं इस तिथि से पहले उत्तीर्ण की हैं, उनके लिए इन परीक्षाओं को क्रमश: इंटरमीडिएट (उर्दू) व स्नातक (उर्दू) के समकक्ष मानते हुए गुणवत्ता अंक का निर्धारण किया जाएगा। विभाग की दुविधा यह भी है कि मेरिट तय करने में अदीब को क्या दर्जा दिया जाए



News Sabhaar : Jagran ( 3.9.13)

13 comments:

  1. Urdu primary teachers bharti men aj quality education ki bat ho rahi hai.
    Tet jaroori hai per kam se kam teachers high school to hona chahie. Ager nahi to s.a. kaesa.
    Ager sarkar lena hi chahti hai (adeeb: high sc ) to 1996 ke Muallim ka hs int 1992/1993 adhyadesh ke samay ka hai jab result 12% tha.
    yadi saman gurank bhi raha to qualified log jo ha/int hain ke sath annyay hoga jiska hum sabhi virodh zaroor karenge.
    Sarkar kewal10% adeeb ki wajah se 90% qualified ka shoshan na karen.

    ReplyDelete
  2. Hindi Board aur unoversity Gredueat ko variyata milni chahiye.
    aur Hindi Boad aur Urdu Board ki merit alg alg Banani cha hi ye.

    ReplyDelete
  3. Sarkar ko. Genral Tet 2011 ko bhi variyata dena chahie. Per kahin sarkar iska bhi hal 72800 wala na kare isilie hum chup hain.

    ReplyDelete
  4. Ek Wakeel sb gher der se pahunche wife ne poocha kahan the.
    Wakeel sb ne kaha qabristan gae the.
    Kyon? Ek muaqqil muqadma jeeta tha batane.

    Kaheen72800 ki tarah 4280 na ho jae tarikhen hi aesi lambi ho rahi hain.

    ReplyDelete
  5. Moallim e urdu Dgree wale tn 16 sal se Education Department ke aur Government ke Badniyti ka shikar hai. B.SP. Govt. me high court se jeet ne ke bad bhi lathiya aur mukadma hi mila . Is Govt. me bhi TET pass ho ne ke bad dekhiye kaya milta hai.
    Akhilesh Bhaiya se to hum logo ko positive umeed hai.
    Is Govt. me Nukari logo ko milni chahiye.

    ReplyDelete
  6. ummid hi nahi balki pura viswas hai ki apke akhilesh bhaiya aapki jarur madad karenge retairement hone ki age tak naukri de ke rahenge.

    ReplyDelete
    Replies
    1. 72800 ka hal bhi jald ana chahiye loog bahoot pareshan hai.
      Kab tak intzarkare?

      Delete
  7. UP Board se High School ,Inter aur University se Greduation karne wale applicant aur urdu Board se Degree lene wale applicant ki merit alg alg bane gi kaya.?

    ReplyDelete
  8. GUDANK IS THE BEST WAY FOR SELECTION DUE TO SOME RICH & POWERFUL PEOPLE HAS TAKEN MORE MARKS BY USING WEALTH & POWER
    FOR EXAMPLE A 50 % MARKS HOLDER IS GETTING 80 TO 90% OF MARKS BY USING WEALTH & POWER.THEN 40 % OF TOTAL MARKS IS THE NOT RIGHT WAY FOR SELECTION PROCEDURE .SO THE GOVT HAS TAKEN BETTER DECISION SO WE SHOULD RESPECT THE GOVT DECISION & SUPPORT FOR GUDANK SYSTEM IS THE BEST WAY FOR SELECTION AND THIS RULES SHOULD BE ALSO APPLICABLE IN PRIMARY TEACHER RECRUITMENT.
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS
    JAI HIND !JAI GUDANKS

    ReplyDelete

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.