Wednesday, December 24, 2014

News यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में सीएम अखिलेश के दो रिश्तेदारों की मौत

News यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में सीएम अखिलेश के दो रिश्तेदारों की मौत


लखनऊ। दिल्ली में जनता परिवार के धरने में शामिल होने गए समाजवादी पार्टी के नेताओं के वाहन कल देर रात दुर्घटना के शिकार हो गये। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक स्कार्पियो की दुर्घटना में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। इनमें एक कानपुर देहात के मैथा ब्लाक के प्रमुख थे। दुर्घटना में छह लोग घायल हैं। मुरादाबाद में कार्यकर्ता को ला रही एक बस की दूसरी बस में भिड़ंत के कारण आधा दर्जन लोग घायल हैं।
दिल्ली में कल जंतर-मंतर पर रैली के बाद देर रात कार्यकर्ता स्कार्पियो से लौट रहे थे। मथुरा में एक्सप्रेस हाई वे पर उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की स्कार्पियो की बस से टक्कर हो गई। स्कार्पियो में बैठे भरथना, इटावा के अनुराग यादव तथा कानपुर देहात के मैथा के ब्लाक प्रमुख राजेश यादव की मौत हो गई। यह दोनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में घायल आधा दर्जन में तीन लोग गंभीर है। घायलों में किसी की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। राजेश तथा अनुराग यादव की मौत की खबर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इटावा कानपुर देहात आने की संभावना है। इनके शवों का रात में ही मथुरा में पोस्टमार्टम हो गया।

News source Sabhaar : Gazipur Live

Posted by: ghazipur live  in देश-प्रदेश 15 hours ago  0 224 Views

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.