Tuesday, May 7, 2013

UP News मायावती सरकार में सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फिर से मौका


UP News मायावती सरकार में सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फिर से मौका

Police Constable Recruitment - 2 years age  relaxation to candidates.

उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए उन आवेदकों को आयु सीमा में छूट देने का फैसला किया है, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए वर्ष 2011 में आवेदन किया था।

मंत्रिपरिषद ने इसके लिए उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2013 में प्रस्तावित संशोधन को मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट ने पूर्ववर्ती बसपा सरकार में रद की गई सिपाही भर्ती प्रक्रिया को न केवल बहाल कर दिया है बल्कि उस समय आवेदन कर चुके सभी अभ्यर्थियों लगभग 15 लाख को बगैर फीस के दोबारा आवेदन का मौका रहेगा। यहां तक उस वक्त के जो अभ्यर्थी अब ‘ओवर ऐज’ हो चुके हैं, उन्हें भी आवेदन करने का मौका दे दिया गया है। इसके लिए मंत्रिपरिषद ने नागरिक पुलिस आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली, 2013 में चौथे संशोधन को मंजूरी दे दी है

मंगलवार को कैबिनेट की हुई बैठक में आम लोगों से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। राजनीतिक हलकों में इसे लोकसभा चुनाव की आहट की शक्ल में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि समाजवादी सरकार लोकसभा चुनाव में जाने से पहले मतदाताओं को खुश करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती


संशोधन के मुताबिक इस भर्ती के लिए 15 जुलाई 2011 की पूर्व विज्ञप्ति के सापेक्ष आवेदन करने वाले उन अभ्यर्थियों को जो वर्ष 2013 में आरक्षी पद के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा से अधिक आयु के हो गए हैं, उन्हें एक बार के अवसर के रूप में अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान करने का फैसला किया गया है। मंत्रिपरिषद के इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

साल 2011 में लगभग 40 हजार सिपाहियों के पदों पर भर्ती के लिए तकरीबन 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी थी।

सिपाही भर्ती को लेकर कई बार प्रस्ताव भी बने पर उन पर अमल नहीं हो सका थ। अब इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा रहा है और 30 हजार पदों पर पहले चरण में भर्ती की जा रही है।

चूंकि, जिन्होंने 2011 में आवेदन किया था, उनमें से कई परीक्षा न होने की दशा में अधिकतम आयु सीमा से आगे हो गए थे, लिहाजा उन्हें अब इस पद पर नौकरी हासिल करने के लिए कोई मौका नहीं रह गया था।

लेकिन मंत्रिपरिषद के इस फैसले के बाद अब ऐसे सभी अभ्यर्थियों, जिनकी आयु सीमा से अधिक हो गई थी, वह भी इस परीक्षा के लिए अहर्ता हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक 30 हजार पदों के लिए सभी अभ्यर्थियों को नए सिरे से आवेदन करना होगा। इनमें वह भी शामिल हैं, जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था।

पुराने अभ्यर्थियों को इसका जिक्र अपने आवदेन पत्र में करना होगा। इसके अलावा पुराने अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा शुल्क भी नहीं देना होगा।



8 comments:

  1. sarkar full pagal ho gayi h jo sirf vacany announce karna janti h bharna nahi..

    ReplyDelete
  2. Vot modi ko do
    Sarkar most retayar ho

    ReplyDelete
  3. Vot modi ko do
    Sarkar most retayar ho

    ReplyDelete
  4. to un sipahiyo ki balle balle ho gai, aur ha unhe nyaya bhi mil gya. isi prakar manniya chif minister ji se anurodh hai ki uptet qualify kiye hue candidates jinhone 2011 me shikshak bharti me awedan kiya tha, par govt. badalne ke baad nai sarkar ne vacancy canceal kar nai vacancy naye rup me nikali jo uska adhikar nhi hona chahiye ki jab mann aaye vacancy canceal kar do, unke baare me sochte bhi nhi jo barbaad hoker unme se kuch naxali ban jayege.unme se kuch candidates ki age 40 cross kar gayi aur 2 saal baad bhi vacancy nhu bhar pai. to un candidates ko bhi 2 saal ki chut milni chahiye taki unke sath bhi nyaya mil sake. yah is govt. se kindly request hai.

    ReplyDelete
  5. bhai sahab kya judge kaisa court
    na hi trple bench ne koi date di na decision ane ki koi date pata nahi kya lafda hai bhartiyan kab karenge teachers ki. kisi ne 75 distt me apply kiya hai kisi ne 50 me ek ek ne 40000 ke lagbhag challano me diye hain
    8000000 aavedan hue hain(80lakh)
    8000000*500=4000000000 rupaye(400crore) lekar baithi hai sarkar
    4 arab rupaye le chuki hai sarkar2013 me
    aur lagbhag itne hi liye the 2011 me
    tet 2011 exam ke 1100000*500=550000000 yaniki 55 crore aur is tet 2013 ko milakar sarkar ki hamse kamai 10 arab ke lagbhag pahunch jaayegi

    c m sahab ne kai bumper bhartiyon ka ellan kiya bharti ek bhi nahi hui
    aur triple bench ne decision kyon nahi sunaya sab ek hi thali ke chatte batte hain
    kab ayega decision jab sab 62 ke ho jayenge

    ab jo ladega wohi jiyega

    ReplyDelete
  6. jab police walo ko jo over age ho gae h unko mauka to tet pass over age ko mauka qu nahi nahi gov degi????

    ReplyDelete
  7. jab police walo ko jo over age ho gae h unko mauka to tet pass over age ko mauka qu nahi nahi gov degi????

    ReplyDelete

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.