Sunday, December 15, 2013

UP Police Constable Recruitment : गणित ने उलझाया, जीएस व रीजनिंग ने दी तसल्ली

UP Police Constable Recruitment : गणित ने उलझाया, जीएस व रीजनिंग ने दी तसल्ली

बरेली: पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र को अभ्यर्थियों का अनुभव खंट्टा-मीठा रहा। गणित के सवालों ने जहां परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए वहीं सामान्य अध्ययन और रीजनिंग ने छात्रों के चेहरे से उड़ी मुस्कान वापस लौटा दी। अधिकतर परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को उम्मीद अनुसार बताया। परीक्षार्थियों की माने तो इस बार समय फैक्टर काफी अहम होने वाला है।
ओवरऑल प्रश्नपत्र सरल था। गणित के प्रश्न थोड़े उलझाने वाले थे, जिसमें समय काफी जाया हुआ। अन्य सभी सरल थे।
- मुहम्मद फैजान, पीलीभीत
प्रश्नपत्र के तीनों भाग सरल थे। हां समय कम होने के चलते कई प्रश्न हल नहीं कर सके। गणित उम्मीद से हट कर था।
- नाजिम, जहानाबाद
गणित के प्रश्नों के चलते पेपर उम्मीद अनुसार नहीं हो सका। जीएस और रीजनिंग के प्रश्न आसान थे।
- जितेंद्र कुमार, पीलीभीत
पेपर सरल था। उलझाने वाले सवाल अधिक होने के चलते गणित में समय अधिक लगा। रीजनिंग भी थोड़ा कठिन था।
- शोभित, पूरनपुर
रीजनिंग और गणित के प्रश्न कठिन थे। हालांकि पेपर सही हुआ, लेकिन समय का अभाव था, इसके चलते कुछ प्रश्न छूट गए।
- विजय वर्मा, शाहजहांपुर

News Sabhaar : Jagran / जागरण संवाददाता (Sun, 15 Dec 2013 06:09 PM (IST))

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.