Saturday, May 26, 2012

UP Govt. Recruitment : फिर शुरू होंगी भर्तियां



UP Govt. Recruitment : फिर शुरू होंगी भर्तियां , विभागों से समय-सारिणी बनाकर मांगे भर्ती के प्रस्ताव

UP Government Going To Start Recruitment : 
लखनऊ। अखिलेश सरकार ने नौकरियों में भर्ती पर लगी रोक को हटाने की तैयारी कर ली है। सरकार का तर्क है कि अब विकास संबंधी योजनाओं को पूरा कराने और जनता को गुणवत्तायुक्त सुविधाएं देने के लिए जरूरी है कि भर्तियां की जाएं।
नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव राजीव कुमार ने
इस संबंध में जारी आदेश में कहा कि संबंधित विभाग चरणबद्ध तरीके से नई भर्ती करने के लिए अपने प्रस्ताव भेजें। विभाग यह भी देख लें कि पूर्ण क्षमता के साथ नागरिकों के महत्वपूर्ण काम करने के लिए कितने पदों की जरूरत है। अखिलेश सरकार ने 15 मार्च को एक आदेश जारी कर नई भर्तियों पर रोक लगा दी थी लेकिन लोकसेवा आयोग व अदालती आदेश से होने वाली भर्तियों पर रोक नहीं थी। नि:शक्तजनों व मृतक आश्रितों की भर्तियों पर भी रोक नहीं लगाई गई थी।
इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
•ग्राम्य विकास : ग्राम विकास अधिकारी के 3328 पद भरे जाने के लिए विभाग ने प्रस्ताव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को भेज दिया है।
•पशुधन : वेटनरी अफसर के 148 पद व पशुधन अधिकारी के 1198 पद भरे जाने हैं। इसके अलावा वेटनरी फार्मेसिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी, चालक, प्रयोगशाला सहायक, चौकीदार के पद भरे जाएंगे।
•समाज कल्याण : सहायक विकास अधिकारी कनिष्ठ लिपिक, ग्राम विकास अधिकारी, आशुलिपिक व समूह ‘घ’ के पदों पर होगी भर्ती।
•लोक निर्माण : अवर, सहायक और अधिशासी अभियंता, मानचित्रकार व मेट के पद भरे जाएंगे।
•सिंचाई : अवर अभियंता, सहायक अभियंता तथा जिले, खंड व उपखंड स्तर के पद भरे जाएंगे।
•कृषि : विभाग का कहना है कि जिला, विकास खंड, ग्राम स्तर पर कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं।
•पुलिस ः सब इंस्पेक्टरों के 3000 पद।
•राजस्व : लेखपाल के 3200 पद खाली। साथ में, संग्रह अनुसेवक, चपरासी, नायब तहसीलदार तथा चकबंदी लेखपाल के पद भरे जाने हैं।
•माध्यमिक शिक्षा : एलटी ग्रेड में अध्यापक पुरुष व महिला के पद।
•बेसिक शिक्षा ः प्राथमिक शिक्ष्‍ाक व सहायक अध्यापक के पदों पर चयन के लिए विभाग की पूरी तैयारी।
•उच्च शिक्षा ः समूह ‘ग’ और ‘घ’ के खाली पदों के लिए प्रस्ताव।
•चिकित्सा-स्वास्थ्य व परिवार कल्याण : पीएचसी व सीएचसी के रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी। प्रयोगशाला सहायक, रेफ्रिजरेशन मैकेनिक तथा एक्स-रे तकनीशियन के पद भी।
•पंचायतीराज विभाग : ग्राम पंचायत अधिकारी के 2474 पद रिक्त।
•ग्रामीण अभियंत्रण ः एईएन-जेईएन के लिए पीएससी को अधियाचन। बाकी के लिए कार्मिक विभाग को प्रस्ताव



No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.