Saturday, June 7, 2014

Counseling of 72825 Teacher as per Supreme Court Order : लाठी चार्ज के खिलाफ टीईटी अभ्यार्थियों का प्रदर्शन


Counseling of 72825 Teacher as per Supreme Court Order : लाठी चार्ज के खिलाफ टीईटी अभ्यार्थियों का प्रदर्शन



UPTET, 72825 Teacher Recruitment, Counseling of 72825 Teacher as per Supreme Court Order
UPTET PASS GIRL CANDIDATE can JOIN THIS GROUP : https://www.facebook.com/groups/uptetgirlsgroup/

UPTET PASS CANDIDATE can JOIN this GROUP :https://www.facebook.com/groups/uptetteachersgroup




बदायूं : लखनऊ में विगत तीन जून को लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज पर रोष व्यक्त करते हुए टीईटी अभ्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। आगामी 15 जून तक काउंसलिंग शुरू न करने पर प्रदेश के जिलों में सरकार के विरूद्ध जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया गया।

टीईटी संघर्ष मोचा के तहसील अध्यक्ष आलोक सक्सेना ने कहा जनता ने कुछ अच्छा करने के उद्देश्य से सरकार को चुना। जिसमें प्रदेश की तरक्की के लिये बेरोजगारों को रोजगार देना पहली प्राथमिकताओं को दरकिनार कर सरकार भत्ता बांटने में लगी हुई है। जाने क्यों अखिलेश सरकार प्रदेश में टीईटी के आलावा अन्य भर्तियां करने में पीछे हटती रही है। प्रदेश में टीईटी धारकों की कुल संख्या 850000 है। रोजगार न मिलने से इतने ही परिवार आहत हो रहे हैं। जिसका परिणाम लोकसभा चुनावों में सरकार भुगत चुकी है। सरकार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप देकर उत्तम सरकार बनाने का दावा कर रही है। बेरोजगारों को भत्ता नहीं रोजगार चाहिए। सरकार द्वारा शीघ्र अतिशीघ्र काउंसलिंग प्रारंभ न की गई तो प्रदेश भर में जिले बार जनसमर्थन जुटाकर सरकार के विरूद्ध व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इस मौके पर आलोक सक्सेना, गौतम शर्मा, उपदेश यादव, मुकेश सिन्हा, सूरज शर्मा,नीलेश सिह, अकिंत बाष्णैय, अमित ओझा,मनोज सक्सेना, अवनेश पाल, देवेंद्र, अनुराग वर्मा, अवधेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

News Source : Jagran (07.06.2014) /Publish Date:Saturday,Jun 07,2014 02:47:03 PM | Updated Date:Saturday,Jun 07,2014 02:47:48 PM

6 comments:

  1. Yee behetar kerne ki soch ban rahi hai, sarkar ke khilaf gansamarthan milne se sarkar sakte me aa sakti hai kyoki ye sarkar laptop ur berojgari bhatta batker apni sari jimmedariyo se bachana chahti hai.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Karwao Bhai sabse badiya mahina h jyadatar teacher chhuttiyon par h achchha jansailab ekatra ho payega

      Delete
    2. Laptop kise mila?
      2012 me bad band?
      Berojgari batta Kitna diya Usse jyada tet Walo se vasul Liya

      Delete
  2. lgta ni k ye bharti june july tak puri ho paegi.

    ReplyDelete

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.