Monday, April 9, 2012

UPTET : टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी गदगद , अनशन में सीएम ने दिया सकारात्मक आश्वासन



UPTET : टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी गदगद , अनशन में सीएम ने दिया सकारात्मक आश्वासन

•प्रतिनिधिमंडल सीएम से लखनऊ में मिला
बस्ती। टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों का शीर्ष प्रतिनिधि मंडल पांच अप्रैल को लखनऊ में युवा सीएम अखिलेश यादव से मिला। प्रतिनिधि मंडल की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। सभी टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों ने प्रशंसा की है।
टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने रविवार को कटेश्वर पार्क में टीईटी बेरोजगारों की बैठक में कहा कि विधानसभा के सामने चार दिनों तक चले अनशन को देख मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया। सीएम ने 72825 शिक्षकों की चयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया है। लखनऊ में चार दिनों तक अनशन पर बैठने वाले नितिन शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों को एकजुट रहने की जरूरत है।
बैठक में विनय पांडेय, शेषमणि, चौधरी रामकरन सिंह, दिनेश कुमार यादव, अवधेश कुमार, अनूप कुमार सिंह, रवेंद्र चौधरी, राजेश यादव, अनुराग द्विवेदी, रामचंद्र द्विवेदी, अमरेंद्र कुमार, अवधेश मौर्य, नीरज श्रीवास्तव, विजय प्रताप, पतिराम, राज कुमार, महेश कुमार चौधरी, रामचरन, प्रदुमन नाथ प्रजापति, हरिओम, मनोज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, जय प्रकाश, रमेश चौधरी, प्रसून कुमार, तरुण कुमार सिंह, सुभाष जायसवाल, भैरव यादव, राज कुमार, शिव मौजूद रहे।

News : Amar Ujala (9.4.12)


No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.