Monday, April 16, 2012

UPTET Azamgarh : टीईटी मेरिट के आधार पर भर्ती की मांग


UPTET Azamgarh : टीईटी मेरिट के आधार पर भर्ती की मांग

•मोर्चा के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला
आजमगढ़। टीईटी अंकों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराए जाने की मांग को लेकर यूपी टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने रविवार की शाम मेहता पार्क से कैंडल शांति मार्च निकाला।
कैंडल मार्च नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मेहता पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर संतकबीर नगर जिले के अंगद चौरसिया और बुलंदशहर के महेंद्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उमेश वर्मा ने कहा कि टीईटी परीक्षा पास करने के बावजूद स्व. अंगद और स्व. महेंद्र अभी तक भर्ती न होने से सदमे में थे। गत ग्यारह अप्रैल को स्व. अंगद और 21 मार्च को स्व. महेंद्र की इसी सदमे से मौत हो गई। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर शुरू कराई जाए। ताकि ऐसी अनहोनी से बचा जा सके। कैंडिल मार्च में आजाद यादव, रवींद्र यादव, अजय कुमार सिंह, रामकृष्ण तिवारी, बृजभान यादव, ओंकार उपाध्याय, रवि कुमार, गरिमा अस्थाना, सुरेश सरोज, रमेश यादव आदि थे।

News : Amar Ujala (16.4.12)

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.