Sunday, April 22, 2012

UP News : बदल गया अखिलेश के जनता दरबार का समय



UP News  : बदल गया अखिलेश के जनता दरबार का समय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता दरबार के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब मुख्यमंत्री का जनता दरबार महीने के पहले और तीसरे बुधवार को लगेगा। इससे पहले राज्य सरकार की तरफ से हर बुधवार को जनता दरबार लगाने का ऐलान किया गया था।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि प्रथम जनता दर्शन (जनता दरबार) की उपयोगिता के मद्देनजर लोगों के दुख-दर्द एवं उनकी समस्याओं की सीधी जानकारी प्राप्त कर प्रभावी समाधान के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अब जनता दर्शन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को आयोजित किया जायेगा।

माना जा रहा है कि उम्मीद से ज्यादा फरियादियों के पहुंचने से परेशान मुख्यमंत्री द्वारा यह फैसला किया गया है। पहले जनता दरबार में दस हजार से ज्यादा फरियादियों के पहुंचने के कारण मुख्यमंत्री ने तय समय से अधिक सुबह 9 से 11 बजे तक जनता दरबार में समय दिया

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास 5-कालीदास मार्ग पर प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को जनता दर्शन में स्वयं लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी देंगे। इस प्रकार अगला जनता दर्शन आगामी दो तथा 16 मई को आयोजित होगा।


News : Bhaskar (22.4.12)

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.